Chambalkichugli.com

SHIVPURI THEFT CASE : कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.53 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

SHIVPURI THEFT CASE

SHIVPURI THEFT CASE : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सर्राफा बाजार में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है। MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में अमन रावत और अभिषेक रावत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से सर्राफा बाजार में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 46 किलो चांदी और सोने के कीमती आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल में हार, चेन, कड़े, अंगूठियां और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह चोरी सर्राफा व्यापारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी। GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद कोलारस पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और चोरी के खुलासे के बाद राहत की सांस ली है।

टेक खबर: वनप्लस इंडिया का खुलासा, परिचालन बंद की रिपोर्ट्स गलत, CEO ने दी सफाई

नई दिल्ली। वनप्लस इंडिया ने बुधवार को उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी भारत में अपने संचालन को बंद करने जा रही है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके ऑपरेशन पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रहे हैं। वनप्लस के सीईओ रॉबिन लियू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “वनप्लस इंडिया और उसके संचालन के बारे में फैल रही कुछ गलत जानकारियों को मैं स्पष्ट करना चाहता हूं। हम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।” लियू ने यह भी कहा कि “वनप्लस के बंद होने के बारे में हाल ही में आई अपुष्ट खबरें झूठी हैं। हम सभी पक्षकारों से आग्रह करते हैं कि वे निराधार दावों को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें।” भारत में वनप्लस का प्रदर्शन और बाजार स्थिति वनप्लस 2013 में एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में स्थापित हुआ था और इसका ओप्पो के साथ गहरा संबंध है, क्योंकि दोनों कंपनियां बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप का हिस्सा हैं। निवेशक और आपूर्ति श्रृंखला भी काफी हद तक साझा हैं। कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार के मध्य-प्रीमियम सेगमेंट में सक्रिय है। 2025 की तीसरी तिमाही में वनप्लस ने 10.7 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की और बाजार हिस्सेदारी 3 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई। इस सेगमेंट में सैमसंग शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद ओप्पो और फिर वनप्लस का स्थान है। आईडीसी (इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन) के अनुसार, भारत में स्मार्टफोन बाजार 2025 की तीसरी तिमाही में पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जिसमें सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल शिपमेंट 48 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया। भारत में स्मार्टफोन विनिर्माण का बढ़ता महत्व भारत से स्मार्टफोन की विदेशी शिपमेंट 2021 से 2025 तक लगभग 79.03 बिलियन डॉलर रही, जिसमें 2025 की हिस्सेदारी सबसे अधिक थी। इस दौरान कुल शिपमेंट में एप्पल के आईफोन का हिस्सा लगभग 75 प्रतिशत रहा, जिसका मूल्य 22 बिलियन डॉलर से अधिक था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा कि सेमीकंडक्टर उत्पादन बढ़ने के कारण भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में और वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन चुका है, जहां घरेलू स्तर पर बिकने वाले 99 प्रतिशत से अधिक फोन ‘मेड इन इंडिया’ हैं। इससे भारत की विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका बढ़ रही है। पीएलआई योजना और भविष्य की संभावनाएं वनप्लस के मजबूत प्रदर्शन और भारत में स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, सरकार की स्मार्टफोन पीएलआई योजना मार्च 2026 में समाप्त होने वाली है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सरकार कथित तौर पर इसके समर्थन को बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रही है। वनप्लस इंडिया ने अपने भारतीय ऑपरेशन को बंद करने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है। कंपनी सामान्य रूप से काम कर रही है और मध्य-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी बढ़ती हिस्सेदारी के साथ मजबूत स्थिति बनाए रख रही है। भारत के स्मार्टफोन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ‘मेड इन इंडिया’ पहल के बीच वनप्लस की उपस्थिति और योगदान निरंतर महत्वपूर्ण बने रहेंगे।

सैमसंग इनोवेशन कैंपस ने उत्तर प्रदेश में 1,750 युवाओं को फ्यूचर-टेक स्किल्स में सर्टिफ़िकेट दिया

नई दिल्‍ली। भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर, अपने प्रमुख सैमसंग इनोवेशन कैंपस (SIC) प्रोग्राम के तहत उत्तर प्रदेश में 1,750 छात्रों को सर्टिफ़िकेट देने की घोषणा की, जो राज्य में कंपनी के युवा-कौशल प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सर्टिफ़िकेशन समारोह लखनऊ के सिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, साथ ही शैक्षणिक नेताओं और कार्यक्रम भागीदारों की उपस्थिति थी। इस बैच के साथ, उत्तर प्रदेश में सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत प्रशिक्षित छात्रों की कुल संख्या 3,900 हो गई है, जिससे यह कार्यक्रम के तहत सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले राज्यों में से एक बन गया है। सैमसंग ने उत्तर प्रदेश में 5,000 युवाओं को कुशल बनाने के अपने इरादे की घोषणा की, जो 20,000 छात्रों को अपस्किल करने के अपने व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य का हिस्सा है, जो पिछले साल की तुलना में छह गुना ज़्यादा है। यह कार्यक्रम वर्तमान में 10 राज्यों में चल रहा है। लखनऊ पहल के तहत, छात्रों को उभरती हुई टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्री के हिसाब से ट्रेनिंग मिली, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (950 छात्र), कोडिंग और प्रोग्रामिंग (550 छात्र), बिग डेटा (150 छात्र), और इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (100 छात्र) शामिल हैं। सैमसंग में, हमारा पक्का मानना ​​है कि भारत का भविष्य उसके युवाओं द्वारा तय किया जाएगा। सैमसंग इनोवेशन कैंपस को AI, IoT, या बिग डेटा और कोडिंग जैसे फ्यूचर-टेक कोर्स में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग देकर शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच के गैप को पाटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लखनऊ में 1,750 छात्रों का सर्टिफिकेशन भारत सरकार के स्किलिंग विज़न को सपोर्ट करने और उत्तर प्रदेश के युवा स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री से जुड़ी क्षमताओं के साथ सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। सैमसंग इनोवेशन कैंपस हमारा फ्लैगशिप प्रोग्राम है जिसे अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने और उन्हें चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए जॉब-रेडी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है”, सैमसंग साउथवेस्ट एशिया में CSR और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के हेड शुभम मुखर्जी ने कहा। “जैसे-जैसे उच्च शिक्षा विकसित हो रही है, यह ज़रूरी है कि सीखने के परिणाम उभरती हुई आर्थिक और तकनीकी ज़रूरतों के साथ जुड़े रहें। सैमसंग इनोवेशन कैंपस स्टूडेंट्स को एडवांस्ड डिजिटल विषयों और अनुभवात्मक शिक्षा से परिचित कराकर महत्वपूर्ण मूल्य जोड़ता है। इस तरह के सहयोग हमारे संस्थानों को मज़बूत करते हैं और उत्तर प्रदेश के लिए ज्ञान-आधारित, प्रतिस्पर्धी कार्यबल बनाने में मदद करते हैं। मैं हमारे युवाओं को सशक्त बनाने और भविष्य के लिए तैयार, कुशल कार्यबल बनाने के राज्य के विज़न को सपोर्ट करने के लिए सैमसंग की प्रतिबद्धता की सराहना करती हूँ। हमारे युवा उत्तर प्रदेश की प्रगति की नींव हैं और भारत की विकास गाथा के पीछे प्रेरक शक्ति हैं”, श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा। 2022 में भारत में लॉन्च किया गया, सैमसंग इनोवेशन कैंपस भविष्य की तकनीक की शिक्षा तक पहुँच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, खासकर कम सेवा वाले और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ESSCI) के सहयोग से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से लागू किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर, कार्यक्रम में 44% महिलाओं की भागीदारी दर्ज की गई है, जो समावेशी और समान स्किलिंग पर सैमसंग के फोकस को दिखाता है। तकनीकी प्रशिक्षण के अलावा, स्टूडेंट्स को कार्यस्थल की तैयारी में सुधार के लिए सॉफ्ट-स्किल्स इनपुट और प्लेसमेंट सहायता मिलती है। सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो और सैमसंग DOST जैसी पहलों के साथ, सैमसंग इनोवेशन कैंपस भारत के डिजिटल स्किलिंग लक्ष्यों को मज़बूत करने और विस्तार करने के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Amazon ने भारत में लांच किया ऑल-न्यू Echo Show 11 और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8

नई दिल्‍ली। आज Amazon ने भारत में Alexa के साथ अपने ऑल-न्यू Echo Show 11 और फोर्थ जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले पेश किए। इन डिवाईसेज़ में ऑल-न्यू ऑडियो आर्किटेक्चर और Omnisense कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म है। साथ ही एज-टू-एज डिस्प्ले और थिन बेज़ेल के साथ इन्हें बिल्कुल नया डिज़ाईन दिया गया है। ये डिवाईस डीप बेस और स्पष्ट आवाज के साथ स्मार्ट होम रूटीन को आसान बना देती हैं। इनमें मोशन, प्रेज़ेंस और तापमान सेंसर दिए गए हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 क्रमशः 11 इंच और 8.7 इंच का व्यूईंग एरिया प्रदान करते हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 में ऑन-स्क्रीन टच कंट्रोल या Alexa को हैंड्स-फ्री वॉईस कमांड देकर स्मार्ट होम रूटीन संचालित किए जा सकते हैं। कंपैटिबल ऐप्स से ऑडियो-विज़्युअल कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। कैलेंडर तथा शॉपिंग लिस्ट संभालने तथा रेसिपी आदि देखने जैसे दैनिक काम आसानी से किए जा सकते हैं। दिलीप आर.एस., डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर, Amazon.in डिवाइसेस इंडिया ने कहा, “Echo Show 11 और Echo Show 8 फैमिली शेड्यूल में तालमेल बनाने, स्मार्ट होम मैनेज करने, और व्यस्त दिनचर्या का प्रबंधन करने जैसे सभी काम संभाल सकते हैं। ये डिवाइस होम असिस्टेंट के तौर पर काम करती हैं। ग्राहकों को ऑर्गनाइज़्ड और कनेक्टेड रखती हैं, तथा उनके अनुरूप खुद को ढाल लेती हैं। ये सभी रूटीन काम संभाल लेती हैं ताकि ग्राहक ज्यादा जरूरी कामों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। मैं Omnisense टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड ऑटोमेशन, नई ऑडियो अनुभव और Alexa के साथ सुगम हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के साथ इन डिवाइसेज़ को ग्राहकों के जीवन का हिस्सा बनते देखने के लिए उत्साहित हूँ।” एडवांस्ड होम ऑटोमेशन बढ़ाता है सुविधा और आराम Echo Show 11 और Echo Show 8 में कस्टम डिज़ाईन की AZ3 Pro सिलिकॉन चिप दी गई है, तो बहुत तेज परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। इस सिलिकॉन चिप के साथ कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म, Omnisense है, जो एंबियंट AI के लिए बनाया गया है। यह कई सेंसर और सिग्नल्स का उपयोग करता है, जिनमें 13 मेगापिक्सल (एम.पी) का कैमरा, ऑडियो, अल्ट्रासाउंड Wi-Fi राडार, एक्सेलेरोमीटर और Wi-Fi CSI शामिल हैं, जो व्यक्तिगत, प्रोएक्टिव और मददगार Alexa अनुभव संभव बनाते हैं। इससे ऑटोमेटेड प्रतिक्रियाएं संभव होती हैं, जैसे जब कोई कमरे में प्रवेश करता है, तो ऑटोमेटेड लाईट अपने आप जल जाती हैं, या जब तापमान एक निश्चित स्तर पर पहुँच जाता है, तब तापमान पर आधारित दिनचर्याएं अपने आप शुरू हो जाती हैं। ग्राहक Alexa ऐप की मदद से स्मार्ट होम रूटीन स्थापित कर सकते हैं। अधिकतम व्यूईंग एरिया और एंबियंट विज़्युअल्स का आनंद लें Echo Show 11 और Echo Show 8 में क्रमशः 11 ईंच फुल HD और 8.7 ईंच HD एज-टू-एज ग्लास डिस्प्ले दिए गए हैं। ये विस्तृत कलर्स के साथ शार्प पिक्चर प्रदान करते हैं। नए डिज़ाईन को ज्यादा स्लीक बनाया गया है। इसमें 3D-निट फैब्रिक के साथ थिन बेज़ेल्स का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बड़ा व्यूईंग एरिया मिल सके। साथ ही, एंबियंट विज़्युअल वातावरण के अनुरूप अनुकूलित होकर आरामदायक व्यूईंग प्रदान करता है। इसके हाई डेफिनिशन डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं, जो सेंटर्ड ऑटो-फ्रेमिंग और नॉईज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ दोस्तों और परिवार से स्पष्ट वीडियो कॉल और बातचीत संभव बनाते हैं, जो Alexa ऐप या Echo स्मार्ट डिस्प्ले के माध्यम से संभव होती है। स्पैशियल ऑडियो के साथ रूम-फिलिंग साउंड Echo Show 11 और Echo Show 8  पूरीतरहनयाऑडियोआर्किटेक्चरइन्हेंभारतमेंवर्तमानमेंउपलब्धअमेज़नकेसबसेबेहतरीनसाउंडिंगस्मार्टडिस्प्लेबनाताहै। इन दोनों डिवाईसेज़ में फ्रंट फायरिंग स्टीरियो स्पीकर और एक कस्टम वूफर है, जो स्पैशियल ऑडियो के साथ रूम फिलिंग साउंड प्रदान करता है। फुल-रेंज ड्राइवर डिस्प्ले के नीचे लगाए गए हैं और इन्हें ऑडियो को सामने की तरफ फायर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को स्पष्ट साउंड और साफ वोकल्स सुनाई दें। इन पर Amazon Music, Apple Music, Spotify, JioSaavn या Audible जैसे सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा अपने पसंदीदा म्यूज़िक, पोडकास्ट या ऑडियोबॉक्स का आनंद लिया जा सकता है (सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकता है)। हैंड्स-फ़्री एंटरटेनमेंट का मजा लें ग्राहक Echo Show 11 और Echo Show 8 की स्क्रीन पर Prime Video, Netflix और YouTube आदि ऐप्स का वीडियो कंटेंट देखा जा सकता है (सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकता है)। यह कंटेंट Silk Browser पर चलता है । टीवी शो, फिल्म्स, वर्कआउट और रेसिपी वीडियो आदि टच स्क्रीन द्वारा चलाए जा सकते हैं या Alexa को इन्हें प्ले करने के लिए कहा जा सकता है। एक ही स्क्रीन पर कई कैमरों की लाइव फ़ीड देखें ‘Drop In’ फ़ीचर की मदद से ग्राहक अपने घरों की निगरानी कर सकते हैं और परिवार या पेट्स को लाइव देख सकते हैं। कंपैटिबल सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबेल को अपनी डिवाइस से पेयर करके एक साथ चार तक लाइव कैमरों तक की फ़ीड अपनी डिवाइस की स्क्रीन पर देखी जा सकती है। प्राइवेसी के लिए निर्मित Echo Show11 और Echo Show8 में प्राइवेसी कंट्रोल की कई लेयर हैं। माइक्रोफ़ोन ऑन/ऑफ बटन, इन-ऐप और ऑन-डिवाइस कैमरा कंट्रोल तथा Alexa ऐप में वॉयस रिकॉर्डिंग देखने व डिलीट करने की सुविधा इनमें शामिल है। Alexa और Echo डिवाइस प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए कैसे डिज़ाइन किए गए हैं, यह जानने के लिए Alexa Privacy Hub पर जाएँ। मूल्य व उपलब्धता Echo Show 11 Graphite और Glacier White रंगों में26,999 रुपये में उपलब्ध है, और Echo Show 8 Graphite और Glacier White रंगों में 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ये डिवाइस Amazon.in, Flipkart और Reliance Digital एवं Croma के ऑफलाईन स्टोर्स से खरीदी जा सकती हैं। नए Echo Show स्मार्ट डिस्प्ले, Alexa+ के साथ कंपैटिबल हैं, जो जनरेटिव AI से चलने वाला असिस्टेंट है, और जल्द भारत में उपलब्ध होगा।  

गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

भोपाल ! गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ दावोस में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बैठक कर राज्य में आईटी, आईटीईएस सेक्टर और मौजूदा प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।  गुप्ता ने मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की रूचि दिखाई। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित रहे। गूगल की ओर से राज्य में जेमिनी एआई (Gemini AI) के माध्यम से कृषि एवं शिक्षा क्षेत्रों में नवाचार और डिजिटल समाधान लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए। बैठक में राज्य शासन द्वारा आईटी एवं डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए पर्याप्त एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु हरित ऊर्जा आधारित नीति तैयार करने की योजना से अवगत कराया गया। साथ ही, गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की मध्यप्रदेश की क्षमता, अनुकूल नीतिगत ढांचा और सहयोगी दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया गया। गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट श्री संजय गुप्ता ने आईटी अवसंरचना, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश को एक उभरते तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सहयोग दिए जाने पर सहमति व्यक्त की।