GWALIOR TRUCK ACCIDENT : ग्वालियर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 की मौत

GWALIOR TRUCK ACCIDENT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के चितोरा रोड पर शुक्रवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जिसमे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में यूपी के जालौन जिले से ग्वालियर परीक्षा देने आई 21 वर्षीय छात्रा अल्पिता जाटव की मौत हो गई। बता दें कि छात्रा का पेपर 1 बजे शुरू होना था, लेकिन हादसा 12.30 बजे हुआ। GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार माता-पिता की भी मौत हादसे में छात्रा के माता-पिता भी घायल हो गए, जिनमें पिता चन्द्रपाल जाटव और माता राजश्री जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों की माने तो परिवार बेटी को परीक्षा दिलवाने ग्वालियर लाया था, उसी वक्त ये हादसा हुआ। RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न पुलिस ने शव PM के लिए भेजे बिजोली थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह और ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। जालौन जिले का यह परिवार अपनी बेटी की पढ़ाई और उज्जवल भविष्य के लिए ग्वालियर आया था, लेकिन एक क्षण में उनकी दुनिया उजड़ गई।
RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न

RSS 100 YEARS : मध्यप्रदेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुना में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर की शास्त्री बस्ती स्थित शास्त्री पार्क में शनिवार को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक, प्रमुख जनप्रतिनिधि, जैन समाज के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को समाज जागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के बाद आयोजन समिति ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच व्यवस्था, बैठक, अनुशासन, प्रचार-प्रसार, संपर्क और स्वागत जैसी व्यवस्थाओं के दायित्व अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपे गए। MORENA ROBBERY CASE :आलू व्यापारी से 22 लाख की लूट, नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने आंखों में डाला मिर्ची पाउडर घर-घर संपर्क अभियान शुरू सम्मेलन को लेकर शास्त्री बस्ती क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू किया गया है। कार्यकर्ता पीले चावल भेंट कर समाजजनों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही आयोजन समिति ने नगर के सभी समाजजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने और समाज की अपील की है।
GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार

GWALIOR NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक व्यापारी पर लगाए गए एक लाख रुपए के जुर्माने को सही ठहराते हुए उसकी अपील खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि इस तरह के खाद्य पदार्थ आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। BHIND NEWS : भिंड में ट्रेन की चपेट में आईं 12 गायें, कई की मौके पर मौत यह मामला 8 मई 2023 का है, जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में स्थित रामकुमार गुप्ता की फर्म का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए रखे गए पान मसाला के नमूने संदेह के आधार पर लिए गए थे। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में पान मसाला खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर इसे सब-स्टैंडर्ड घोषित किया गया। इसके बाद निर्णायक अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 26(2)(ii) सहपठित धारा 51 के तहत व्यापारी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार व्यापारी ने इस आदेश को चुनौती देते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील दायर की, लेकिन अपीलीय प्राधिकरण ने सभी तथ्यों और रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
BHIND NEWS : भिंड में ट्रेन की चपेट में आईं 12 गायें, कई की मौके पर मौत

BHIND NEWS : मध्यप्रदेश। भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गोहद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर बैठीं गायों को तेज रफ्तार ट्रेन ने कुचल दिया। बता दें कि इस हादसे में 10 से 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार तेज रफ्तार ट्रेन बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार इटावा से ग्वालियर की ओर जा रही ट्रेन जब गोहद स्टेशन के नजदीक पहुंची, उसी समय रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में गायें बैठी हुई थीं। ट्रेन की गति तेज होने के कारण चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका। परिणामस्वरूप कई गायें ट्रेन की चपेट में आ गईं। HREAT ATTACK INCREASES : सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट और ब्रेन अटैक के मरीज बढ़े,ठंड से बचाव जरुरी गोसेवकों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने गोसेवकों को जानकारी दी। जिसके बाद गोसेवक मौके पर पहुंचे तो हालात बेहद दर्दनाक थे। रेलवे ट्रैक के आसपास मृत गायें पड़ी थीं और घायल गायें तड़प रही थीं। गोसेवकों ने तत्काल प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन मौके पर कोई सहयोग नहीं मिल सका। 5 घंटे की मशक्कत के बाद इलाज गोसेवक जलसिंह राजावत ने बताया कि घायल गायों की हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में गोसेवकों ने स्वयं ही मोर्चा संभाला। लकड़ी और अन्य संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाए गए। खेतों के रास्ते घायल गायों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से सभी घायल गायों का उपचार कराया गया। SHIVPURI THEFT CASE : कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.53 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार स्थानीय लोगों में रोष घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों और गोसेवकों ने रेलवे प्रबंधन से रेलवे ट्रैक के आसपास फेंसिंग लगाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
MORENA ROBBERY CASE :आलू व्यापारी से 22 लाख की लूट, नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

MORENA ROBBERY CASE : मध्यप्रदेश। मुरैना के सिकरौदा नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 3 बजे एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई। गुना का आलू व्यापारी प्राइवेट टैक्सी से आगरा जा रहा था और उसके बैग में 22 लाख रुपए नकद थे। तभी अचानक एक अज्ञात कार ने उनकी टैक्सी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। GWALIOR HIGH COURT : ग्वालियर हाईकोर्ट से बलात्कार पीड़िता को बड़ी राहत, गवाहों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश बदमाशों ने अपनाया डराने का तरीका कार से उतरकर हथियारबंद बदमाशों ने चालक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। डर के मारे व्यापारी तुरंत गाड़ी से कूद गया। बता दें कि इस दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ASHOKNAGAR CRIMES : चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार से बेरहमी से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार चालक का बयान अलग इस मामले में टैक्सी चालक ने पुलिस को अलग कहानी सुनाई। उसने कहा कि उसने किसी रुपयों के बैग को नहीं देखा। चालक ने बताया कि वह सिर्फ टैक्सी चला रहा था और रास्ते में ग्वालियर में व्यापारी ने एटीएम से पैसे निकाले थे। चालक के अनुसार, अगर व्यापारी के पास पहले से इतनी बड़ी रकम थी, तो एटीएम से पैसे निकालने की जरूरत क्यों पड़ी। GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए पुलिस कर रही गहन जांच सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे हाईवे की जांच शुरू कर दी। पुलिस हाईवे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी और चालक के बयानों में विरोधाभास के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है।
GWALIOR HIGH COURT : ग्वालियर हाईकोर्ट से बलात्कार पीड़िता को बड़ी राहत, गवाहों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश

GWALIOR HIGH COURT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर हाईकोर्ट ने बलात्कार पीड़िता और उसके परिजनों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने ग्वालियर रेंज के आईजी या किसी सक्षम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मामले से जुड़े सभी गवाहों, जिनमें पीड़िता भी शामिल है, उनको ट्रायल समाप्त होने तक पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए। SHIVPURI THEFT CASE : कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.53 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की गई थी याचिका यह आदेश न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फडके ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि गिरवाई थाना पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरती थी। एफआईआर के बाद भी मिल रही थीं लगातार धमकियां याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार बिना डर के गवाही देना गवाहों का अधिकार: हाईकोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने साफ कहा कि पीड़िता, उसके परिजन और सभी गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने कहा कि गवाह बिना किसी दबाव और भय के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सकें, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।