Chambalkichugli.com

नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था: 2026 में भारत में पीएमआई 59.5

– रवि रंजन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था ने हाल के वर्षों में अभूतपूर्व गति पकड़ी है। जनवरी 2026 के एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई डेटा (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) ने इसकी पुष्टि की है, जहां मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। यह न केवल आर्थिक विकास की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि रोजगार सृजन के व्यापक अवसरों की नींव भी रखता है। विवेचनात्मक दृष्टि से देखें तो ये आंकड़े बताते हैं कि भारत वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच भी लचीलापन दिखा रहा है। सरकारी नीतियां जैसे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ ने उत्पादन और सेवा क्षेत्रों को गति दी है, जिसका असर रोजगार पर स्पष्ट दिख रहा है। इस लेख में हम इन आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। पीएमआई डेटा और आर्थिक गतिविधियों में उछालएचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई इंडेक्स जनवरी में 59.5 पर पहुंच गया, जो दिसंबर के 57.8 से काफी ऊपर है। एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित यह डेटा मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों क्षेत्रों में सुधार को रेखांकित करता है। एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के अनुसार, वृद्धि की गति दोनों क्षेत्रों में तेज हुई, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 2025 के औसत से नीचे रहा। दिसंबर में थोड़ी गिरावट के बाद नए ऑर्डर्स में तेज उछाल आया, जो मांग में सुधार का संकेत है। विवेचना करें तो इनपुट लागतों में बढ़ोतरी के बावजूद महंगाई मध्यम स्तर पर रही। मैन्युफैक्चरर्स पर इसका दबाव अधिक था, लेकिन सेवा प्रदाताओं ने बेहतर तरीके से प्रबंधन किया। निजी क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी का मुख्य कारण नए व्यवसायों की बढ़ोतरी थी। सर्वे में शामिल लोगों ने बढ़ती मांग और आक्रामक विपणन को जिम्मेदार ठहराया। मैन्युफैक्चरिंग ने सर्विसेज से अधिक तेजी दिखाई, जो निर्यात-केंद्रित नीतियों का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर्स में पिछले चार महीनों की सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज हुई, जिसमें एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व प्रमुख बाजार बने। यह भारत की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थिति को प्रमाणित करता है। दिसंबर में स्थिर रहने के बाद जनवरी में निजी क्षेत्र में भर्तियां फिर शुरू हुईं। कंपनियां व्यावसायिक गतिविधियों के 12 महीने के दृष्टिकोण पर आशावादी हैं। ये संकेत आर्थिक विकास को रोजगार से जोड़ते हैं, जहां जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत से ऊपर बनी रहने की उम्मीद है। अवसरों में 2026 में नई भूमिकाओं का विस्तारनौकरीडॉटकॉम के द्विवार्षिक सर्वेक्षण से और सकारात्मक खबरें आई हैं। 1,250 से अधिक रोजगार प्रदाताओं के इनपुट के आधार पर, 76 प्रतिशत नियोक्ता 2026 की पहली छमाही में नई नौकरियां पैदा करेंगे। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र 88 प्रतिशत नई भूमिकाओं के साथ अग्रणी है, जो उम्रदराज आबादी और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत का परिणाम है। मैन्युफैक्चरिंग में 79 प्रतिशत, बीएफएसआई में 70 प्रतिशत और आईटी में 76 प्रतिशत नई नौकरियां होंगी। निश्‍चित ही यह आंकड़ा भारत की युवा आबादी (65 प्रतिशत से अधिक 35 वर्ष से कम आयु के) के लिए वरदान है। विवेचनात्मक रूप से देखें तो आर्थिक सुधार रोजगार-सघन विकास की ओर बढ़ रहे हैं। प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था और डिजिटल इंडिया ने सेवा क्षेत्र को मजबूत किया है, जबकि पीएलआई योजना ने मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित किया है। इसके साथ ही एक तथ्‍य यह भी सामने आया है कि 87 प्रतिशत नियोक्ताओं ने माना है कि एआई से नौकरियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इसके विपरीत, 18 प्रतिशत का कहना है कि एआई नई भूमिकाएं सृजित कर रहा है, खासकर आईटी, एनालिटिक्स और मार्केटिंग में। ये निरंतर कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देता है। उदाहरणस्वरूप, चैटजीपीटी जैसे टूल्स ने कोडिंग और डेटा एनालिसिस में मांग बढ़ाई है। भर्ती में मध्य स्तर (4-7 वर्ष अनुभव) के पेशेवरों की मांग बढ़ेगी, जहां आईटी के 69 प्रतिशत प्रदाता इन्हें प्राथमिकता देंगे। स्वास्थ्य सेवा में 65 प्रतिशत नियोक्ता शुरुआती स्तर (0-3 वर्ष) को लक्षित करेंगे, जो नए स्नातकों के लिए राहत है। मैन्युफैक्चरिंग और आईटी मध्य स्तर में अग्रणी होंगे। आज देश में स्वास्थ्य सेवा में 88 प्रतिशत नई नौकरियां पैदा हुई हैं। महामारी के बाद निवेश बढ़ा है। टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक्स में विस्तार लगातार इस सेक्‍टर में होता हुआ दिख रहा है।मैन्युफैक्चरिंग में 79 प्रतिशत का उछाल है- इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल में निर्यात बढ़ा। पीएमआई में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर्स की मजबूती इसका प्रमाण है। आईटी और बीएफएसआई में भी पिछली तुलना में 76-70 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी देखी जा रही है। डिजिटल बैंकिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग ड्राइवर में भारी उत्‍साह नजर आ रहा है। इसके साथ ही अन्‍य में विशेष तौर पर रिन्यूएबल एनर्जी और ई-कॉमर्स में अप्रत्यक्ष वृद्धि दिखती है। निश्‍चित ही ये आंकड़े बताते हैं कि विविधीकरण हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां रोजगार फैला रही हैं, जो असमानता कम करेगी (लेखक आर्थक मामलों के विश्‍लेषक हैं)

CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर

PCC CHIEF

CONGRESS PCC CHIEF : मध्यप्रदेश। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कलेक्टर पैसे देकर पोस्टिंग हासिल कर रहे हैं और बाद में जनता से उसकी वसूली कर रहे हैं। SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज मुख्य सचिव के हवाले से सरकार को घेरा संभागीय ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि जिलों में पदस्थ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक को है, फिर भी लापरवाही जारी है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में हर कलेक्टर चोर है, हर कलेक्टर पैसा लेता है। उनका कहना है कि मलाईदार जिलों में पोस्टिंग के लिए मोटी रकम दी जाती है और फिर उसकी भरपाई जनता से की जाती है। साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन का खेल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से 50 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब खुद मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूचना की मने तो पटवारी ने ग्वालियर संभाग को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई ऐसा सरकारी कार्यालय है, जहां बिना रिश्वत के काम होता हो। उन्होंने पत्रकारों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसा कोई दफ्तर खोजकर दिखाएं, जहां भ्रष्टाचार न हो। GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका इंदौर दूषित पानी कांड पर सरकार को घेरा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर भी जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के भाजपा शासन में पहली बार नलों के पानी में जहर मिलने से लोगों की मौत हुई है। इसे उन्होंने हादसा नहीं बल्कि लापरवाही से की गई हत्या बताया। पटवारी ने एनजीटी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश का करीब 70 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की ढाई दशक की विफलता बताया और ऐलान किया कि कांग्रेस स्वच्छ जल और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज

SHIVPURI NEWS

SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड में खराब फफूंदनाशक दवा से चना और मसूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कीटनाशक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि यह कार्रवाई लगातार विरोध और दो बार चक्काजाम के बाद की गई। GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका इंदार पुलिस ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कीटनाशक निरीक्षक कल्लू कोली के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार श्रीकर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की “कलिंगा” नामक फफूंदनाशक दवा के छिड़काव के बाद फसल की पत्तियां जल गईं। साथ ही कई पौधे पूरी तरह सूख गए। किसानों ने 20 जनवरी 2026 को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद कृषि विभाग ने जिला स्तरीय जांच दल बनाया। 21 जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया गया, जांच में फफूंदनाशक से फसल को गंभीर नुकसान की पुष्टि भी हुई। WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना की मने तो जांच में कंपनी के जोनल मैनेजर, जिला प्रभारी और विक्रेता पर खराब दवा बेचने के आरोप सामने आए हैं। जिसके बाद फफूंदनाशक का सैंपल लैब जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर इंदार पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और कीटनाशक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस और कृषि विभाग आगे की जांच कर रहे हैं।  

GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका

GWALIOR CRIMES

GWALIOR CRIMES: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। बता दें कि पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या का कारण पति के बीच में आना था। WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार घटना स्थल पर मिली शराब और नमकीन से पार्टी का शक एएसपी अनु बेनीवाल के अनुसार, बुधवार रात लगभग 9 बजे नयागांव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला। मृतक के सिर में दो गोली के घाव थे। एक गोली सिर को आर-पार कर गई थी, जबकि दूसरी गोली सिर में फंसी रह गई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और नमकीन बरामद किए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या पार्टी के दौरान की गई। पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी रीना पिछले तीन साल से अपने जीजा के घर चीनौर में रह रही थी। मृतक संतोष गिरी की शादी 2020 में रीना से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। विवाद का मुख्य कारण रीना और उसके प्रेमी अमित खान का संबंध था। पुलिस के अनुसार, अमित खान और उसका साथी सन्नी मिलकर हत्या को अंजाम देने वाले थे। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने रीना से पूछताछ की जिसमे उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या में अपने प्रेमी की भूमिका स्वीकार कर ली। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी अमित खान और सन्नी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WOMEN CHAIN SNATCHER : भिंडी और विक्टोरिया की लेडी चेन स्नेचर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, तीन आरोपी गिरफ्तार

WOMEN CHAIN SNATCHER

WOMEN CHAIN SNATCHER : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंदिर दर्शन के लिए जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाली लेडी चेन स्नेचर गैंग को महाराजपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंग की दो महिला सदस्यों गुंजा उर्फ भिंडी और रंजीता उर्फ विक्टोरिया के साथ वारदात में सहयोग करने वाले ऑटो चालक को भी हिरासत में लिया है। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार दंदरौआ धाम मंदिर में हुई थी वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों में आने वाली महिलाओं की रेकी करती थीं। शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआ धाम मंदिर में आरोपियों ने मुन्नी शर्मा और उमा राजावत के गले से सोने की चेन उड़ा ली थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। साढ़े तीन लाख की सोने की चेन बरामद जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपए कीमत की सोने की चेन बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि ऑटो चालक फरार कराने में अहम भूमिका निभाता था। RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न अन्य वारदातों की भी जांच महाराजपुरा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि गैंग ने इससे पहले भी कई चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब अन्य मामलों से आरोपियों के तार जोड़ने में जुटी हुई है।

GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार

GWALIOR CRIMES

GWALIOR ROBBER BRIDE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में युवती को कार से ले जाने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरोह की सनसनीखेज कहानी सामने आई है। आरोप है कि एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से 2 लाख रुपए लेकर शादी कराई गई और कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ड्रामा रचकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। GWALIOR TRUCK  ACCIDENT : ग्वालियर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 की मौत 4 युवक थे शामिल जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नोटरी पर 2 लाख रुपए लेकर शादी कराई गई थी। शादी के बाद जब दुल्हन युवक के साथ कार से जा रही थी, तभी दाल बाजार क्षेत्र में दो बाइकों पर आए चार युवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद दुल्हन कार से उतरकर उनके साथ फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन अभी भी फरार घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हीरा ठाकुर, बंटी धाकड़ और शिवानी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही लुटेरी दुल्हन पूनम गौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। RSS 100 YEARS : RSS शताब्दी वर्ष पर शास्त्री पार्क में हिंदू सम्मेलन, भूमि पूजन संपन्न महिला की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि यह मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है, जिसमें शादी को हथियार बनाकर युवक से पैसे ऐंठे गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार महिला की तलाश जारी है।

MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार

GWALIOR WEATHER

MP Weather Update: ग्वालियर । मध्य प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे बदलाव की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग में हवाओं का रुख बदल गया है। इसका असर बादलों के रूप में साफ नजर आने लगा है, जिससे कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। इन जिलों में बारिश की संभावना GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार IMD और मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दतिया-भिंड में ठंड का असर बरकरार हालांकि बारिश की संभावना के बीच ग्वालियर-चंबल के कई जिलों में रात का तापमान कम बना हुआ है। दतिया में न्यूनतम तापमान करीब 7.9 डिग्री, भिंड और आसपास के इलाकों में भी तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है। GWALIOR NEWS : सब-स्टैंडर्ड पान मसाला बेचने पर सख्ती, कोर्ट ने 1 लाख का जुर्माना रखा बरकरार 25 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज ठंड में इजाफा नहीं होगा, लेकिन 25 जनवरी के बाद मावठा और कोहरे के कारण ठंड फिर बढ़ सकती है। किसानों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।