Chambalkichugli.com

टाटा मोटर्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वाहन लांच किए

मुंबई! भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज एक्‍सप्रेस (XPRES) को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में लॉन्चकिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लीट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो अब तक लोकप्रिय एक्‍सप्रेस ईवी तक सीमित था। इस कदम का उद्देश्य बड़े बाजार तक पहुंचना और प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स की विविध जरूरतों को पूरा करना है।   यह लॉन्च टीएमपीवी कीमल्टी-पावरट्रेन रणनीतिको और मजबूत करता है, जिसके तहत कंपनी देशभर के फ्लीट ग्राहकों को कस्टमाइज़्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रही है। एक्‍सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी की बुकिंग अब अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें क्रमशः 5.59 लाख रूपये (पेट्रोल)और 6.59 लाख रूपये (CNG) से शुरू होती हैं, जो इस सेगमेंट में श्रेणी में सबसे बढि़या मानी जा रही हैं।   टीएमपीवी के भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजनसे लैस और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए एक्‍सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स को खास तौर परविश्वसनीयता, मजबूती और लंबे समय तक फ्लीट उपयोगके लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोफेशनल मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए, एक्‍सप्रेस सीएनजी में सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) का ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंकदिया गया है, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक क्षमता प्रदान करता है। इससे बार-बार रिफ्यूलिंग की चिंता कम होती है और लंबी दूरी की यात्रा आसान बनती है।   खास बात यह है कि इसका इंटेलिजेंट ट्विन-सिलेंडर पैकेजिंग डिज़ाइनबेस्ट-इन-सेगमेंट, बिना समझौते वाला बूट स्पेससुनिश्चित करता है। यह फ्लीट ऑपरेटर्स की एक बड़ी समस्या—लगेज के कारण बुकिंग लॉस—को दूर करता है और सेडान फ्लीट की पूरी कमाई क्षमता को खोलता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेसदिया गया है, जो पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में अग्रणी है।   टाटा एक्‍सप्रेस लाइन-अप के विस्तार पर बात करते हुए, श्री विवेक श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड,ने कहा,“टाटा एक्‍सप्रेस को फ्लीट ग्राहकों—चाहे वे वाहन मालिक हों या यात्री—की वास्तविक परिचालन चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए हमें बेहद खुशी है कि हम सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट पेश कर रहे हैं, जिसमें बेहतरीन उपयोगी बूट स्पेस मिलता है, साथ ही पेट्रोल वेरिएंट में भी सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। हमारे भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पावरट्रेन, लंबी अवधि की वारंटी, विशेष फाइनेंस समाधान और समर्पित फ्लीट डीलरशिप्स के साथ, टाटा एक्‍सप्रेस फ्लीट—इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों पावरट्रेन विकल्पों में—ग्राहकों को एक संपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे भारत के कमर्शियल मोबिलिटी बाजार में हमारी हिस्सेदारी और बढ़ेगी।”   फ्लीट ऑपरेटर्स को अतिरिक्त भरोसा देने के लिए, एक्‍सप्रेस आईसीई फ्लीट के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी (जो पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाएगी, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 1,80,000 किमीतक किया जा सकता है। इसके अलावा, मात्र 0.47 रूपये प्रति किमीकी कम मेंटेनेंस लागत और फ्लीट ग्राहकों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए आकर्षक फाइनेंस विकल्प इसे इस सेगमेंट में एकबेहतरीन और समझदारी भरा विकल्पबनाते हैं।   पूरे पैकेज को और मज़बूत बनाते हुए, टीएमपीवी ने चुनिंदा शहरों मेंफ्लीट-केंद्रित विशेष डीलरशिपभी स्थापित की हैं, जहाँ कमर्शियल ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए समर्पित बिक्री और सेवा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इससे तेज़ सर्विस टर्नअराउंड, वाहनों की बेहतर उपलब्धता और पूरे वाहन जीवनचक्र में निरंतर सहयोग सुनिश्चित होता है। इस विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ,  टाटा एक्‍सप्रेस फ्लीट (पेट्रोल, सीएनजीऔर ईवी) उच्च उपयोग और बड़े वॉल्यूम वाले सेगमेंट्स में व्यापक विकास के अवसर खोलता है। इनमें एयरपोर्ट ट्रांसफर, कैब एग्रीगेटर्स, इंटरसिटी ऑपरेशंस, कर्मचारी परिवहन, रेंट-ए-कार सेवाएँ और टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर्स शामिल हैं।  

GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

GWALIOR CRIME NEWS : मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिले के डबरा नगर, शिक्षक कॉलोनी में एक घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर गाली-गलौच की और मना करने पर फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि फायरिंग के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग घर के बाहर गाली-गलौच, विरोध पर चली गोली जानकारी के अनुसार, शिक्षक कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा के घर के बाहर कुछ युवक कार में तेज गाने बजाते हुए पहुंचे। इसके बाद घर के बाहर गाली-गलौच करने लगे। जब गौरव शर्मा ने इसका विरोध किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर तीन आरोपियों ने की फायरिंग बताया जा रहा है कि कार में निशु जाट, आसिफ खान और अंकित कदम सवार थे। आरोप है कि आसिफ खान ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान बदमाश मुस्कुराते हुए नजर आए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी गौरव शर्मा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पीड़ित गौरव शर्मा ने डबरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डबरा थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

MORENA CRIMES

MORENA FIRING CASE : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुशवाह पुरा इलाके में प्लॉट से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली युवक की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर प्लॉट विवाद बना फायरिंग की वजह प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम संतोष कुशवाहा बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक संतोष का प्लॉट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर पुलिस जांच में जुटी घायल पक्ष ने सतबीर गुर्जर नमक युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर

GWALIOR WEATHER

GWALIOR WEATHER UPDATE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट ले ली है। रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है, वहीं दिन के समय बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय लो प्रेशर एरिया और उससे जुड़ी ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर कई जिलों में कोहरे की संभावना सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके असर से ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में जनवरी में पहली बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पार पहुंचा। न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस): भोपाल: 17.4 इंदौर: 17.3 ग्वालियर: 13.5 उज्जैन: 15.0 जबलपुर: 14.8 शिवपुरी: 8.0 रीवा: 8.4 खजुराहो: 9.4 मंडला: 9.7