Chambalkichugli.com

Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त

GANJA NETWROK

Ganja seized: मध्यप्रदेश। अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 326 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर की गई। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं ! पुलिस ने गठित की टीम बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्याम सिंह गोंड, निवासी डोगरिया बिजुरी, और संजय गुप्ता, निवासी पथरौड़ी कोतमा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से थोक में गांजा लाकर बिजुरी और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद पुलिस टीम ने पथरौड़ी से तरसीली जाने वाले मार्ग पर केनापारा, बिजुरी के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध बाइक को रोका गया और तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान बाइक से 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय गुप्ता गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और ओडिशा व छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर बिजुरी, कोतमा, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। वहीं श्याम सिंह गोंड स्थानीय बाजार में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जांच आगे जारी है।

DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

DATIYA COLLECTOR

DATIYA NEWS : दतिया। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से जनसुनवाई आयोजित की गई। मौके पर कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े और एएसपी सुनील कुमार शिवहरे मौजूद रहे। बात दें कि इस सभा में कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और अवैध कब्जों से जुड़े रहे। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं ! दबंगों ने किसान की जमीन पर किया कब्जा सेवढ़ा तहसील के ग्राम ग्यारा में रहने वाले एक वृद्ध किसान ने शिकायत की कि सीमांकन के बावजूद दबंगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि दबंगों ने सीमांकन के निशान तक उखाड़ दिए और पूरी जमीन जोत डाली। पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप इंदरगढ़ क्षेत्र से आए कामता प्रसाद सेन ने नामांतरण आदेश के बावजूद अमल न होने और पटवारी द्वारा अवैध रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने हल्का पटवारी पर आदेश लागू करने के बदले अवैध मांग करने का आरोप भी लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप अन्य समस्याएं जनसुनवाई में आवास पट्टा, पेंशन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। साथ ही विकलांग दंपती और बुजुर्गों ने अपने हालात भी बताए। जिसके बाद कलेक्टर और एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।datiya crime news,

CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !

CM. MOHAN YADAV

CM STADIUM DEMAND : अशोकनगर। मढ़ी महिदपुर गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान गांव के खिलाड़ियों ने स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की मांग रखी। बता दें कि ग्राम सभा से बाहर निकलते समय बच्चों ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए कोई उचित मैदान नहीं मिल रहा है। साथ ही उनका कहना है कि गांव में खेल सुविधाओं की कमी है। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम विधायक को दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को निदेश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाया जाए। बच्चों ने बताया कि वे पहले भी विधायक से यह मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समझाया कि इस तरह की बातें संयम के साथ रखनी चाहिए। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश सीएम ने बच्चों से पूछा कि क्या खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध है। बच्चों ने बताया कि हेलीपैड की जमीन खाली है, लेकिन वहां अतिक्रमण है। सूचना की माने तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचायत के माध्यम से खेल मैदान बनाया जाएगा और अधिकारियों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस दौरे का उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर पहुंचे थे। वे प्रदेश संगठन मंत्री नित्यानंद शर्मा की अस्वस्थ मां का हाल जानने आए थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन और गौशाला का निरीक्षण भी किया था।

BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम

BHARAT PARV

BHIND NEWS : भिंड। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भिंड में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन पूरे उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कम्युनिटी हॉल, मेला ग्राउंड के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी ने विकास की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों ने भरा उत्सव का रंग इसके पश्चात संस्कृति विभाग द्वारा चयनित कलाकारों ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक लोकनृत्य ढिमरयाई की लय और ताल पर दर्शक झूम उठे, वहीं देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। वंदेमातरम् के 150 वर्ष भारत पर्व के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रगान से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट प्रदर्शनी ने दिखाई योजनाओं की जानकारी इसी क्रम में जिला जनसंपर्क कार्यालय भिंड द्वारा लगाई गई अभ्युदय मध्यप्रदेश विकास प्रदर्शनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी, जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को सरल और रोचक माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। संस्कृति और विकास से जुड़ने का सशक्त माध्यम गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को संस्कृति, लोकतंत्र और विकास से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

BANK STIKRE

BANK STRIKE : मध्यप्रदेश। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की गई है। इस हड़ताल का असर सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में देखने को मिल रहा है। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट देशभर के 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर सूत्रों के मुताबिक देशभर के लगभग 8 लाख कर्मचारी, मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं बंद रहीं। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक एंट्री और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू हैं। सरकारी सेक्टर की 12 बड़ी बैंकें शामिल हड़ताल में सरकारी क्षेत्र की 12 प्रमुख बैंकें शामिल हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम कर्मचारियों की मांग बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। वहीं, आम ग्राहकों को आज बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।