RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

RAPE CASE : ग्वालियर। अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर रात पड़ोस में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जहां डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस रात 2 बजे हाथ पकड़कर खींच ले गया आरोपी जानकारी के अनुसार किशोरी पार्टी में डीजे पर चल रहे डांस को देख रही थी। रात करीब 2 बजे आरोपी प्रेम सिंह ने उसका हाथ पकड़ा और जबरन उसे अलग स्थान पर ले गया। डीजे की तेज आवाज के कारण पीड़िता की चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम SP के निर्देश पर बनी टीम मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाहा ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महज 10 घंटे के भीतर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
SHAMBHAVI PATHAK : अजीत पवार प्लेन क्रैश: ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक उड़ा रही थीं विमान, हादसे से पहले दीदी को भेजा आखिरी संदेश

SHAMBHAVI PATHAK : ग्वालियर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान में सवार थे, उसे ग्वालियर की रहने वाली युवा पायलट शांभवी पाठक उड़ा रही थीं। बता दें कि इस हादसे ने पूरे देश के साथ-साथ ग्वालियर शहर को भी गहरे शोक में डुबो दिया है। शांभवी का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था और वो महज़ 25 साल की थी। परिवार, रिश्तेदार और शहरवासी उन्हें एक होनहार और सपनों से भरी बेटी के रूप में याद कर रहे हैं। दादी को किया आखिरी मैसेज हादसे से कुछ समय पहले शांभवी ने मुंबई से सुबह 6:36 बजे अपनी दादी मीरा पाठक को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था— गुड मॉर्निंग दद्दा। इसके बाद शांभवी सीधे अपनी फ्लाइट के लिए रवाना हो गईं। जिसके बाद करीब सुबह 8 बजे उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन फिलहाल शांभवी की दादी मीरा पाठक ग्वालियर में ही रहती हैं। उनके घर में शांभवी की बचपन की कई तस्वीरें आज भी सजी हैं, जो उनकी यादों को और भी भावुक बना देती हैं। शांभवी को बचपन से ही विमानों का खास शौक था। खासतौर पर फाइटर प्लेन के प्रति उनका आकर्षण अलग ही था, जिसकी एक बड़ी वजह यह भी रही कि उनके पिता भारतीय वायुसेना (इंडियन एयर फोर्स) में सेवाएं दे चुके हैं। शांभवी पाठक की असमय भरी गई यह उड़ान ग्वालियर के लिए गर्व के साथ-साथ गहरा दुख भी छोड़ गई है। CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !
GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

GUNA PROTEST : मध्यप्रदेश। गुना शहर में सवर्ण समाज के लोगों ने UGC के नए नोटिफिकेशन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि हनुमान चौराहे पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए, जहां नगरपालिका के सामने सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंच से अपने विचार रखे और नोटिफिकेशन को तत्काल वापस लेने की मांग की। सरकार पर अलगए आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार एक ओर हिंदू एकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे नियम ला रही है जो समाज में बंटवारे को बढ़ावा देते हैं। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को सवर्ण समाज ने भारी समर्थन दिया, लेकिन अब वही समाज खुद को उपेक्षित की तरह देख रहा है। महिलाओं ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन करणी सेना की संभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह और अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज सरकार को सत्ता में बैठा सकता है, तो उतारना भी जानता है। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने UGC का पुतला दहन किया और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि UGC ने 13 जनवरी को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशंस, 2026’ लागू किए हैं। इसके तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विशेष इक्विटी कमेटियों और मॉनिटरिंग तंत्र का प्रावधान है। सरकार का कहना है कि यह कदम निष्पक्षता के लिए है, जबकि विरोध करने वालों का मानना है कि इससे जनरल कैटेगरी के छात्रों के खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है। BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम
GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल

GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : ग्वालियर। दतिया जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गंभीर मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है। बता दें कि आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज को ट्रॉमा सेंटर से जबरन बाहर निकाल दिया, जबकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त ड्यूटी डॉक्टर का आदेश: जनरल वार्ड में जाओ जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को यह कहकर ट्रॉमा सेंटर से बाहर भेज दिया कि उसे अब जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगए। हैरानी की बात यह रही कि मरीज को लगी ड्रिप निकाले बिना ही दूसरे वार्ड में जाने का आदेश दे दिया गया। DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप परिजनों की अपील ठुकराई मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से अनुरोध किया कि मरीज को एक दिन और ट्रॉमा सेंटर में रहने दिया जाए, लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर नहीं थी, इसके बावजूद उसे बाहर निकाला गय। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।