Chambalkichugli.com

ANUPPUR ACCIDENT NEWS: रीवा–अमरकंटक मार्ग पर भीषण हादसा, बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 लोग घायल

ROAD ACCIDENT

ANUPPUR ACCIDENT NEWS: अनूपपुर। राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में रीवा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लांघाटोला गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों ने दिखाई मानवता हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। आनंद शर्मा नामक राहगीर ने बताया कि वे राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने दो लोगों को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा, जो उठने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें वाहन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम पहुंचाया गया। MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड पुलिस जांच में जुटी राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना की माने तो अस्पताल से तहरीर मिलने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चारों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग

SHIVPURI BIKE ACCIDENT: सड़क किनारे आग ताप रहे ग्रामीणों को रौंद गई बाइक, एक की मौत

BIKE ACCIDENT

SHIVPURI BIKE ACCIDENT: शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ोता गांव में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज आग तापते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान 37 वर्षीय हरमोहन गुर्जर के रूप में हुई, जो भड़ोता गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार हरमोहन अपने मवेशियों के साथ बाहर थे और गांव के दीपेश लोधी, अवतार गुर्जर व एक अन्य व्यक्ति के साथ खेत की मेड़ पर आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सीधे ग्रामीणों से जा टकराई। सीधी टक्कर से मौके पर मौत बाइक की सीधी टक्कर हरमोहन गुर्जर को लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य तीन ग्रामीणों को तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों ने कोलारस थाने पहुंचकर इसे महज हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि बाइक चालक शराब के नशे में था और मृतक से उसकी पुरानी रंजिश थी। साथ ही उनका कहना है कि जानबूझकर टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसे का रूप दिया गया। MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। MP Weather Update: ग्वालियर-चंबल में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार

MORENA NEWS: मुरैना में मिलावटी दूध का भंडाफोड़: केमिकल और रिफाइंड से तैयार हो रहा था दूध, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड

MORENA NEWS

MORENA NEWS: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में मिलावटी दूध के कारोबार पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने किशनपुर इलाके में संचालित एक डेयरी पर छापेमारी कर केमिकल और रिफाइंड की मदद से तैयार किए जा रहे मिलावटी दूध का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान डेयरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप किशनपुर में दूध डेयरी पर कार्रवाई खाद्य विभाग मुख्यालय की टीम ने जगतपुरा किशनपुर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुशवाह की कुशवाह डेयरी पर आज सुबह छापा मारा। जांच के दौरान डेयरी परिसर में मिलावटी दूध बनाने की सामग्री बरामद की गई। रिफाइंड और आरएम केमिकल जब्त छापेमारी में टीम को मौके से 15 किलो का एक टीन रिफाइंड तीन टीन आरएम केमिकल तैयार मिलावटी दूध बरामद हुआ।  जिसके बाद खाद्य विभाग ने दूध के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। लाइसेंस किया गया सस्पेंड खाद्य विभाग को इस डेयरी के खिलाफ लंबे समय से मिलावटी दूध बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसको गंभीरता से लेते हुए विभाग ने एक विशेष टीम गठित की और डेयरी की गतिविधियों पर नजर रखी, पुख्ता सबूत मिलने के बाद 29 जनवरी को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग ने अशोक कुशवाह की डेयरी का लाइसेंस मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। साथ ही जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप  

MP VIRAL VIDEO : मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना, लूटने उमड़ा पूरा गांव

GOLD COIN

MP VIRAL VIDEO : मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी में अचानक पुराने सिक्के दिखाई दिए। सिक्कों की चमक पर राहगीरों की नजर पड़ी और देखते ही देखते शोर पुरे गांव में मच गया। TIGER ATTACK MORENA : मुरैना में टाइगर का हमला, मुश्किल से बची महिला की जान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रात में उमड़ी भीड़ खजाना मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बता दें कि वीडियो होने वायरल के बाद रात के अंधेरे में ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खजाने की चर्चा फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद मोबाइल की रोशनी में लोग मिट्टी छान-छानकर सिक्के खोजते नजर आए। 500 साल पुराने होने का दावा स्थानीय लोगों का दावा है कि मिले हुए सिक्के करीब 500 साल पुराने हैं और सोने के बने हुए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव का बताया जा रहा है, जहां रास्ते को दुरुस्त करने के लिए मिट्टी डाली गई थी। BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप पुलिस-प्रशासन नहीं पहुंचा मौके पर इतनी बड़ी घटना के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिससे सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि सिक्के वास्तव में ऐतिहासिक खजाना हैं या सिर्फ अफवाह।

TIGER ATTACK MORENA : मुरैना में टाइगर का हमला, मुश्किल से बची महिला की जान

TIGER ATTACK ON WOMEN

TIGER ATTACK MORENA : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में टाइगर के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि बीती रात टाइगर ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार 47 वर्षीय रामरती पर हुआ जानलेवा हमला हमले में घायल महिला की पहचान 47 वर्षीय रामरती के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामरती किसी काम से बाहर निकली थीं, तभी जंगल की ओर से आए टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला की जान बचाई जा सकी। गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल रेफर सूत्रों की माने तो घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।   डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्थिर जयारोग्य अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। SHAMBHAVI PATHAK : अजीत पवार प्लेन क्रैश: ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक उड़ा रही थीं विमान, हादसे से पहले दीदी को भेजा आखिरी संदेश वन विभाग अलर्ट, इलाके में निगरानी बढ़ाई घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। जिसके बाद विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।