Chambalkichugli.com

MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

MAHARASHTRA CM

MAHARASHTRA DEPUTY CM: मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब अजित पवार के निधन के चार दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई के लोकभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन पूरा शपथ ग्रहण समारोह लगभग 12 मिनट तक चला। शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके चलते उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था। SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार इस अहम मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने से न केवल राज्य में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिली है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।

ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन

ASHOKNAGAR RAIN

ASHOKNAGAR RAIN: अशोकनगर। शनिवार को अशोकनगर जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। तड़के से ही आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बता दें कि बारिश भले ही कुछ मिनटों तक ही हुई लेकिन इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी बारिश के बाद जिले में सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। मगर अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। तापमान में लगातार बदलाव मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अगले दिनों में मिल सकती है राहत मौसम विभाग ने दिनभर बादल बने रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

GUNA BIKE ACCIDENT: ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

GUNA BIKE ACCIDENT

GUNA BIKE ACCIDENT: गुना। जिले के बमोरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अस्पताल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान रवि अग्रवाल (40), निवासी गुना के रूप में हुई है। वह बमोरी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी कर बाइक से गुना लौट रहे थे। ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट परिजन रातभर करते रहे तलाश रवि अग्रवाल प्रतिदिन शाम करीब 7 बजे तक घर पहुंच जाते थे, लेकिन शुक्रवार को देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल फोन चालू होने के बावजूद कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बमोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सड़क किनारे मिला शव सूत्रों की माने तो शनिवार सुबह नेगमा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव के पास मिले बैग से पहचान पत्र बरामद किया, जिससे मृतक की शिनाख्त हुई। SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार सिर में गंभीर चोट से मौत प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिर गई। जिसके बाद सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट

ATM SMALL NOTES

ATM SMALL CURRENCY NOTES: मध्यप्रदेश। देशभर में छुट्टे पैसों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। जल्द ही लोगों को ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी को कम करना है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मुंबई में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट सरकार ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में शुरू कर दिया है। यहां कुछ ATM मशीनों से छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि छोटे नोटों की मांग और सप्लाई को ATM के जरिए कितना बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। UPI के दौर में भी क्यों जरूरी है कैश भले ही डिजिटल पेमेंट और UPI का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन लोकल मार्केट, ऑटो-रिक्शा, बस किराया, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के यहां आज भी कैश की जरूरत बनी रहती है। वहीं, छोटे नोट न होने की वजह से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजना है कि ये ATM रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, लोकल बाजार और सरकारी दफ्तरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएं।

MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP weather update

MP Weather Update: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंड, कोहरा और बारिश का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने 1 से 3 फरवरी तक ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। MORENA BULLDOZER ACTION: कैलारस तहसील में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण   विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच 1 से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना है। वहीं 2 और 3 फरवरी को भी इन जिलों समेत पन्ना, सतना और रीवा में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। MP WEATHER UPDATE: MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन भीगेगा प्रदेश; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी अलर्ट 25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान बारिश से पहले ही ठंड का असर तेज हो गया है। भोपाल और ग्वालियर समेत 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।