Chambalkichugli.com

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: तेल खरीदने की रणनीति पर गोयल ने दिया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से तेल खरीदना भारत के रणनीतिक हित में है, क्योंकि इससे देश को स्रोत में विविधता मिलती है। वहीं, रूसी तेल को लेकर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय अधिक उपयुक्त जवाब दे सकता है। तेल खरीद निर्णय खरीददारों पर निर्भर गोयल ने कहा, अमेरिका से कच्चा तेल, एलएनजी या एलपीजी खरीदना रणनीतिक हित में है। लेकिन यह फैसला घरेलू खरीदार खुद ही लेते हैं। ट्रेड डील यह तय नहीं करती कि कौन किससे क्या खरीदेगा। उन्होंने बताया कि व्यापार समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच कारोबार को आसान बनाना और विशेष पहुंच प्रदान करना है। गोयल ने कहा, “एफ़टीए का मतलब ही होता है कि प्रतिस्पर्धियों की तुलना में विशेष पहुंच मिले। जब हम पर 18 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क है, तो हमें दूसरे विकासशील देशों पर बढ़त मिलती है।500 अरब डॉलर का व्यापार भी कोई चुनौती नहीं मीडिया से बातचीत में गोयल ने कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य के उत्पाद खरीदने में सक्षम है। उन्होंने इसे अत्यंत रूढ़िवादी आंकड़ा बताया। इसके अंतर्गत ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला शामिल हैं। गोयल ने कहा, “तेल, एलएनजी, एलपीजी और कच्चे तेल के अलावा केवल विमानन क्षेत्र के लिए ही कम से कम 100 अरब डॉलर से अधिक की आवश्यकता होगी।डील का रणनीतिक महत्व साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत अमेरिका से लगभग 300 अरब डॉलर मूल्य के ऐसे सामान आयात कर सकता है, जो अब तक अन्य देशों से खरीदे जा रहे थे। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को गति देने और प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाने के लिए किया गया है।

गाजियाबाद में नकली Liv-52 टैबलेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद । मुरादनगर पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर नकली दवा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर Liv-52 टैबलेट नकली बनाकर बेचने का काम किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना मयंक अग्रवाल सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 50,000 टैबलेट, डेढ़ हजार खाली डिब्बियां और रैपर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी और उनकी पहचान डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:मयंक अग्रवाल (मोदीनगर, तिबड़ा रोड) – सरगनाअनूप गर्ग (दिल्ली, उत्तम नगर)तुषार ठाकुर (नंदग्राम, सुभाषनगर)आकाश ठाकुर (नंदग्राम, हिंडन विहार)नितिन त्यागी (निवाड़ी) पुलिस अब अन्य छह साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रुपये का इनाम भी मिला। गिरोह का काम करने का तरीका जांच में पता चला कि गिरोह ने लगभग चार महीने पहले ही यह नेटवर्क तैयार किया। आरोपियों ने सफेद डिब्बी और ढक्कन मेरठ के एक प्लास्टिक उद्योग से बनवाए, रैपर की प्रिंटिंग प्रेस खैरनगर चौपला में करवाई। टैबलेट सोनीपत की सुबको लेबोरेट्रीज़ से बनवाई जाती थी। सभी सामग्री इकट्ठा कर मुरादनगर निवासी जोनी और फरमान के साथ मिलकर पैक की जाती थी। फर्म में मुकेश कुमार को मालिक बनाया गया था और फरमान जीएसटी की फर्जी बिलिंग तैयार करता था।जिम्मेदारी बांटी गई थी मयंक – सोनीपत की लेबोरेट्री से दवा बनवातातुषार – मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ दवा की सप्लाई और कुरियरिंगनितिन – नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, प्रशासनिक मदद50,000 से अधिक गोलियां सप्लाई जांच में पता चला कि गिरोह ने पिछले चार महीनों में अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, आगरा, मेरठ, शामली और अन्य जिलों में 50,000 से अधिक नकली टैबलेट सप्लाई की। दवा को बाजार भाव से 20% कम पर मेडिकल स्टोर संचालकों को दिया गया। डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया, “पुलिस ने नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर Liv-52 बनाने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार किए। दवाइयों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।”

भोपाल में गौमांस और दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी निगम के आईएसबीटी स्थित कार्यालय का घेराव

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौमांस बरामदगी और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर आज साेमवार काे सियासी और सामाजिक तनाव बढ़ने वाला है। पिछले एक महीने से सुर्खियों में बने इन दोनों गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस आज भोपाल नगर निगम के आईएसबीटी स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदर्शन के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पुतले दहन के साथ जोरदार नारेबाजी की जाएगी।यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण शहरवासियों की सेहत और आस्था दोनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और भोपाल में भी हालात चिंताजनक हैं। कई इलाकों में सीवेज और पानी की लाइनें एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, जिससे नलों में गंदा पानी आ रहा है। इसके बावजूद वार्ड कार्यालयों में जल सुनवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, महापौर और निगम अधिकारियों की भूमिका की जांच कराई जाए और शहरवासियों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उमरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार 4 युवक घायल, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चारों युवक कहीं से टैंट हाउस का कार्य कर एक ही बाइक में सवार होकर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के एमटी धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि हादसे में शिवम यादव उम्र 48 वर्ष, अनिल कोल उम्र 17 वर्ष, शिव कोल उम्र 31 वर्ष और राजेश यादव उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया गया है। नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि थाने में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हम मामले का पता लगा रहे हैं। हो सकता है कि दुर्घटना के बाद किसी की सूचना पर 108 एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया होगा।

मध्यप्रदेश पुलिस ने किया एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्‍त

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के परिणामस्वरूप राजगढ़ एवं मंदसौर जिले में की गई दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में पुलिस ने एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, मादक पदार्थ एवं उपकरण जप्त की है। राजगढ़- लगभग 5 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त 266.9 किलोग्राम कैमिकल जब्त दिनांक 07 फरवरी को थाना माचलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी एक खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एमडी ड्रग्स (मादक पदार्थ) निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ ड्रमों में छिपाकर फेंका गया है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खंती से 05 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए, जिनमें प्लास्टिक पन्नियों में भरा सफेद रंग का क्रिस्टलनुमा कैमिकल पाउडर पाया गया। प्रारंभिक परीक्षण एवं विशेषज्ञ अनुभव के आधार पर उक्त पदार्थ एमडी ड्रग्स के निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल होना पाया गया। तौल करने पर ड्रमों सहित कुल वजन 266.9 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद समस्त कैमिकल को विधिवत जप्त कर थाना माचलपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच जारी है। मंदसौर- गरोठ थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी गरोठ एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम सुरजना स्थित खेत के कुएं पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मौके पर दो व्यक्ति एमडी ड्रग्स बनाते हुए पाए गए। मोके पर उनके कब्जे से 102 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, 12 किलो 610 ग्राम एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमीकलों का गाढ़ा मिश्रण, 3 किलो 540 ग्राम एमडी निर्माण में सहयोगी पारदर्शी तरल पदार्थ, 680 ग्राम एमडी निर्माण में सहयोगी सफेद केमीकल पाउडर, एक गैस सिलेंडर, एक सेंट्रीफ्यूज मशीन, एक चूल्हा-भट्टी, एक स्टील की थाली, एक स्टील का भगोना, नीले रंग का बिजली कनेक्शन तार, एक अर्थिंग हेतु लोहे का सरिया तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए है। आरोपियों के विरुद्ध थाना गरोठ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं वितरण में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

RABIES ALERT: ग्वालियर में 5 दिन में रेबीज से 3 लोगों की गई जान, 6 साल के मासूम ने तोड़ा दम

DOG BITE CASE

RABIES ALERT: ग्वालियर। जिले में लगातार एक के बाद एक गॉड बाईट के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते एक और मासूम की मौत हो गई है। बता दें कि दतिया जिले के रहने वाले 6 वर्षीय हंस प्रजापति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही ग्वालियर में बीते 5 दिनों में रेबीज से मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, हंस प्रजापति को रेबीज के तीन इंजेक्शन लग चुके थे, जबकि अंतिम डोज 10 फरवरी को लगाया जाना था। बच्चे को ग्वालियर के कमला राजा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान मैच को लेकर बढ़ी उम्मीदें, ICC और PCB ने बातचीत तेज की डॉक्टरों के मना करने के बावजूद ले गए घर अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद परिजन उसे अस्पताल से डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ छुट्टी कराकर घर ले गए। इसके कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। 5 दिन में 3 मौतों से चिंता बढ़ी ग्वालियर में लगातार सामने आ रहे रेबीज से मौत के मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ पांच दिनों में तीन लोगों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज एक घातक बीमारी है और इसके लक्षण दिखने के बाद इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर पूरा वैक्सीनेशन कोर्स और डॉक्टरों की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की समीक्षा कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाकर पूरा उपचार कराएं। एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच?

1450 किमी लंबा राम वन गमन पथ तैयार कर रही मध्‍य प्रदेश सरकार

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन्होंने नि:शब्द रहकर अपनी पुण्य भावनाओं को अमर शब्द दे दिए, ऐसी शबरी मैया को पूरे मध्यप्रदेश की ओर से नमन है, वंदन है। जिनके जूठे बेर खाकर भगवान श्री राम भी भक्तिभाव से धन्य हो गये उस माता शबरी की महिमा कौन नहीं जानता। भगवान को बेर भी भेंट देने से पहले खुद बेर का मीठापन जांच लेना भक्ति का उत्कर्ष है। यह प्रसंग हमें बताता है कि भगवान भक्त की आराधना पद्धति के नहीं, बल्कि उसके मन के भावों के भूखे होते हैं। व्यक्ति का मूल्य उसके हृदय की पवित्रता से तय होता है, जन्म से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल समाज की कुल देवी शबरी मैया हम सबके लिए सदैव आराध्य हैं, पूजनीय हैं, वंदनीय हैं। उन्होंने अपने चरित्र एवं सत्कर्मों से पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधिया स्थित सीतामढ़ी धाम में माता शबरी जयंती पर आयोजित जनजातीय हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी परिसर में शबरी मैया की एक सुंदर प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम गंधिया से शहडोल जिले के लिए 747 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत वाले 139 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें 613 करोड़ रुपए से अधिक लागत से 79 कार्यों का लोकार्पण तथा 134 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 60 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग का समग्र कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में पीएम जन-मन योजना के अंतर्गत 98 करोड़ 30 लाख रुपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 401.56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जा चुका है। हमारी सरकार ने जनजातीय समाज के नायकों की गौरव गाथाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शबरी माता ने बरसों भगवान श्री राम का इंतजार किया। कई साल तक राम का रास्ता निहारती रहीं। रोज अपनी कुटिया की सफाई करती रहीं कि आज नहीं, तो कल राम आएंगे। यह एक भक्त के अपने भगवान पर अटूट विश्वास का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आए, शबरी मैया की भक्ति और स्नेह से अत्यंत भावविभोर हुए और उन्हें नवधा भक्ति का ज्ञान देकर मोक्ष भी प्रदान किया। हमारी सरकार ने शबरी मैया और हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम की स्तुति के लिए श्री रामचन्द्र पथ गमन न्यास की स्थापना की है। हम प्रदेश में 1450 किमी लंबे राम वन गमन पथ का निर्माण करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को श्रीराम का विशेष स्नेह मिला। चित्रकूट में उन्होंने 11 वर्ष बिताए। ग्राम गंधिया में भी वे 11 रात रहे। इसीलिए गंधिया को भी राम वन गमन पथ विकास योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे गंधिया का विकास होगा। इस गांव के विकास के लिए सरकार ने लगभग 80 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्यौहारी में 30 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा वन्य जीव पर्यटन गतिविधियों के विकास-विस्तार के लिए क्षेत्रीय संजय डूबरी टाइगर रिजर्व का एक गेट ब्यौहारी की तरफ भी खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में महुआ और कटहल बहुतायत से होता है। इसीलिए इन दोनों से बनने वाली औषधियों एवं अन्य उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में उद्योग, रोजगार एवं निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने यहां एक औद्योगिक विकास केंद्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जयसिंह नगर के लिए आवश्यक बायपास बनवाने तथा वर्तमान में जयसिंहनगर तहसील क्षेत्र की उप तहसील आमाडीह को परीक्षण कराकर तहसील बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता ने सरकार की विकास नीतियों पर भरोसा जताया है, इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि त्रेतायुग मे इस भूमि पर भगवान राम के पावन चरण पड़े थे। मुख्यमंत्री ने शबरी माता की मूर्ति का अनावरण करके तथा विकास की सौगातें देकर क्षेत्र को धन्य कर दिया है। सांसद ने कटनी से ब्यौहारी होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क निर्माण, औद्योगिक केन्द्र की स्थापना, सहित विभिन्न मांगे रखी। विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को क्षेत्र की विकास की विभिन्न सोगातों के लिए धन्यवाद दिया। विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल ने कहा कि 70 साल की प्रतीक्षा के बाद यहां मुख्यमंत्री पधारे हैं। मुख्यमंत्री ने शहडोल क्षेत्र को सिंचाई सुविधाओं सहित कई सौगातें दी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्र भा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह, जनपद अध्यक्ष ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती चपरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक सहित कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता और कलेक्टर डॉ. केदार सिंह उपस्थित रहे।

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान मैच को लेकर बढ़ी उम्मीदें, ICC और PCB ने बातचीत तेज की

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। रविवार को लाहौर में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और ICC उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की। यह बैठक गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जिसकी तस्वीरें PCB ने जारी की हैं। सूत्रों के अनुसार, ICC के प्रतिनिधि ख्वाजा को इस विवाद के मध्यस्थ के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने PCB और BCB के बीच बातचीत को आसान बनाने के लिए लाहौर का दौरा किया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का रास्ता साफ हो सकता है। ICC में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा एसोसिएट सदस्य निदेशक के तौर पर मतदान का अधिकार रखते हैं और PCB के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से नकवी से बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक में BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी भी अहम रही, क्योंकि PCB और ICC के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से हटाकर स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा था कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया था। हालांकि, अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने PCB को ईमेल भेजकर बहिष्कार समाप्त करने का आग्रह किया। ICC के सीईओ संजोग गुप्ता भी एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से मिलने कोलंबो गए। ICC पहले ही PCB से स्पष्ट कर चुका है कि ‘फोर्स मेज्योर’ नियम का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, क्योंकि PCB ने अपनी सरकार पर जिम्मेदारी डालकर भारत के खिलाफ मैच से इनकार करने की कोशिश की थी। सूत्रों के अनुसार, ICC बोर्ड और PCB के बीच बातचीत इस दिशा में है कि खेल के हित को किसी भी एकतरफा कार्रवाई से ऊपर रखा जाए। SLC ने भी संभावित वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए PCB को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की चेतावनी दी। बांग्लादेश के हटने की मुख्य वजह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर उनके तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से रिलीज करना थी। अब उम्मीद है कि यह विवाद सुलझकर टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान मैच तय समय पर खेला जा सकेगा।

एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच?

नई दिल्ली। अरबपति व्यवसायी एलन मस्क (Billionaire Businessman Elon Musk) की स्टारलिंक (Starlink) को डेटा सुरक्षा संबंधी चिंताओं, मस्क-ट्रंप विवाद और चीनी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के कारण पाकिस्तान (Pakistan) के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार (Satellite Internet Market.) में प्रवेश करने का लाइसेंस मिलने में देरी हो रही है। एक पाकिस्तानी अखबार में रविवार को प्रकाशित खबर में यह बात कही गई है। एक खबर में कहा है कि स्टारलिंक उन कई कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने पाकिस्तान के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में परिचालन की अनुमति मांगी है, लेकिन विभिन्न अनसुलझे सुरक्षा और भूराजनीतिक मुद्दों के कारण अनुमोदन प्रक्रिया धीमी हो गई है। खबर के मुताबिक, सरकार को पता चला है कि स्टारलिंक पाकिस्तान के निगरानी, ​​नियामक और सुरक्षा ढांचे का उल्लंघन करते हुए कुछ डेटा प्रसारित कर सकता है। खबर में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हम पाकिस्तान में उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और डेटा चोरी रोकने के लिए सुरक्षा जांच के बिना स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं दे सकते। अधिकारियों के अनुसार, मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद एक और बड़ी वजह है, जिसके चलते पाकिस्तान सरकार सुरक्षा मंजूरी देने में हिचकिचा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पिछले साल जनवरी में दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच रिश्तों में सुधार हुआ है, ऐसे में पाकिस्तान ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता है, जो अमेरिका को नागवार गुजरे। खबर में कहा गया है कि मौजूदा समय में पांच कंपनियां पाकिस्तान में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर रही हैं और देश में लाखों अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही हैं। पाकिस्तान अंतरिक्ष गतिविधि नियामक बोर्ड (पीएसएआरबी) के मुताबिक, स्टारलिंक और चीन स्थित शंघाई स्पेसकॉम सैटेलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एसएसएसटी) सहित पांच कंपनियों ने उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी बाजार में अमेरिकी कंपनियों की तुलना में चीनी कंपनियों की पहले से ही मजबूत पकड़ है और पाकिस्तान के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में कदम रखने की इच्छुक चीनी कंपनियां स्टारलिंक को अपना सीधा प्रतिस्पर्धी मानती हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी पीएसएआरबी बोर्ड के पास लंबित है, जिसने लाइसेंसिंग व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया है।

GWALIOR RAPE NEWS: पति से विवाद के बाद ग्वालियर आई महिला से रेप, दोस्त के परिचित पर आरोप

GWALIOR RAPER CASE

GWALIOR RAPE NEWS: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भोपाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत बताई जा रही है। महिला ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना भेजी गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जनवरी की है और ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पति से विवाद के बाद वह ग्वालियर अपने एक दोस्त से मिलने आई थी। इसी दौरान दोस्त के परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बैंकों में FDI की सीमा 20 से बढ़ाकर 49 फीसदी करने की तैयारी… वित्त मंत्रालय कर रहा विचार दोस्त के परिचित पर आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है, जो भोपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। साथ ही महिला का कहना है कि ग्वालियर में रहने वाले उसके दोस्त के माध्यम से उसकी आरोपी से पहचान हुई थी और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। RBI कर रहा खाता जमा बीमा के नियम में बदलाव की तैयारी… जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल होगा लागू! भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR घटना के बाद पीड़िता ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेजी, जहां अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज शुक्ला की तलाश की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। MP में दो दिन पड़ेगी कंपकंपाती सर्दी, फिर चढ़ेगा पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम ?