Chambalkichugli.com

इंदौर में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से वारदात; नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने युवक की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पैसे और मोबाइल लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान खोजराम के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पहले युवक को बहाने से एक सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले से ही लूट की योजना बनाई गई थी। मौका मिलते ही आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पोस्टमार्टम और घटनास्थल की जांच में युवक के शरीर पर चाकू के 18 गहरे घाव पाए गए, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गला रेतने के बाद भी आरोपियों ने कई वार किए, ताकि वह बच न सके। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़कर अलग अलग स्थानों पर फेंक दिए, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके। इतना ही नहीं, वारदात को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का लगे। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया। बाणगंगा पुलिस ने घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है, जिसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया में लिया जाएगा, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने पहले भी इस तरह की लूट या आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। एक मामूली लूट के लालच में जिस तरह बेरहमी से हत्या की गई, उसने कानून व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि आगे की पूछताछ में और खुलासे हो सकें।

MP विधानसभा बजट सत्र 2026 की शुरुआत हंगामे से, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच विपक्ष का जोरदार विरोध

भोपाल । राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 की शुरुआत तीखे राजनीतिक माहौल के बीच हुई। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही परंपरा के अनुसार संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ। इसके बाद मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और अंततः इसे अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज उस ऐतिहासिक दहलीज पर खड़ा है जिसे केंद्र सरकार ने अमृत काल की संज्ञा दी है। उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। हाल ही में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्यपाल ने वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 1 लाख 35 हजार से अधिक आवास निर्मित किए गए हैं। साथ ही उज्जैन में मां शिप्रा को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी भी सदन के समक्ष रखी। हालांकि अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को बीच में टोकते हुए आरोप लगाया कि नलजल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों जैसे गंभीर विषयों का अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिससे सदन का माहौल गरमा गया। विपक्ष का आरोप था कि सरकार जमीनी समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल उपलब्धियों का बखान कर रही है। वहीं सत्तापक्ष ने इसे राजनीतिक रणनीति बताते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा का अवसर मिलेगा। लगातार हो रहे शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया लेकिन स्थिति सामान्य न होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया। अब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा मंगलवार से शुरू होगी जहां सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। बजट सत्र की शुरुआत जिस तरह हंगामे के साथ हुई है उससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में सदन के भीतर राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है।

जबलपुर के भेड़ाघाट में ‘जहरीला प्रसाद’ बना काल, पिस्ता बर्फी खाने से एक की मौत, 18 अब भी अस्पताल में

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कार धानी जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल भेड़ाघाट से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में वितरित किए गए प्रसाद को खाने के बाद 19 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इनमें से एक पीड़ित भेड़ाघाट निवासी इंद्रपाल पटेल ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 18 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है जिनमें से कुछ की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है जब भेड़ाघाट क्षेत्र में एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आयोजन के समापन पर प्रसाद के रूप में पिस्ता बर्फी बांटी गई जिसे भेड़ाघाट चौराहे स्थित मिठाई की दुकानों से मंगाया गया था। प्रसाद ग्रहण करने के कुछ ही देर बाद लोगों को घबराहट उल्टी दस्त और तेज पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होते देख सभी बीमार लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग का मामला बताया। चिकित्सकों के अनुसार दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से शरीर में तेजी से संक्रमण फैल सकता है जिससे जान का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है। इंद्रपाल पटेल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भेड़ाघाट चौराहे पर स्थित मिठाई दुकानों बीकानेर स्वीट्स और राजस्थान स्वीट्स पर दबिश दी। टीम ने संदिग्ध पिस्ता बर्फी और अन्य मिठाइयों के सैंपल जब्त कर लिए हैं। इन नमूनों को विस्तृत जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही या मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मिठाई बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री खराब थी या भंडारण और स्वच्छता में किसी प्रकार की अनदेखी की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सामूहिक आयोजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्रोत की जांच अवश्य सुनिश्चित करें। इस दर्दनाक घटना ने धार्मिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक श्रद्धालु की मौत और कई लोगों की जिंदगी अस्पताल में जूझती हालत में होना पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि लापरवाही की छोटी सी चूक भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल के चलते टली सुनवाई, अब 18 फरवरी को पेश होगी ASI की सर्वे रिपोर्ट

इंदौर/धार। मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार भोजशाला मामले में चल रही कानूनी प्रक्रिया एक बार फिर ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। जिला अदालत में आज होने वाली बहुचर्चित सुनवाई को वकीलों की काम से विमुक्ति हड़ताल के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में हुए एक वकील के हत्याकांड के विरोध में प्रदेश भर के वकील न्यायिक कार्यों से दूर हैं जिसका सीधा असर भोजशाला केस पर पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के पालन में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI को अपनी विस्तृत सर्वे रिपोर्ट अदालत के पटल पर रखनी थी। इस रिपोर्ट में भोजशाला परिसर के भीतर किए गए वैज्ञानिक सर्वे खुदाई के दौरान मिले साक्ष्य डिजिटल फोटोग्राफी और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेजों को शामिल किया गया है। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों को उम्मीद थी कि आज रिपोर्ट पेश होने के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी लेकिन अब यह सस्पेंस 18 फरवरी तक बना रहेगा।मुस्लिम पक्ष के गंभीर आरोप और हिंदू पक्ष की मांग जैसे-जैसे सुनवाई की तारीखें बदल रही हैं दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है। मुस्लिम पक्ष मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी ने एएसआई के सर्वे की निष्पक्षता पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान कुछ पत्थर की मूर्तियां पिछले रास्ते से गुपचुप तरीके से परिसर के अंदर लाकर रखी गईं और बाद में उन्हें सर्वे रिपोर्ट का हिस्सा बना लिया गया। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह ऐतिहासिक साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश है। दूसरी ओर हिंदू पक्ष महाराजा भोज उत्सव समिति अपने दावों पर अडिग है। हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट में यह मांग प्रमुखता से उठाई गई है कि भोजशाला वाग्देवी मां सरस्वती का मंदिर है इसलिए वहां हिंदुओं को 24 घंटे पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने परिसर में होने वाली नमाज को पूरी तरह से बंद करने की भी मांग की है। हिंदू पक्ष का तर्क है कि सर्वे में मिले अवशेषों से यह स्वतः सिद्ध हो जाता है कि यह एक प्राचीन मंदिर है। क्या है भोजशाला का महत्व? धार की भोजशाला सदियों से सांप्रदायिक सद्भाव और विवाद दोनों का केंद्र रही है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार यहां मंगलवार को हिंदू पूजा करते हैं और शुक्रवार को मुस्लिम नमाज अदा करते हैं। एएसआई का वैज्ञानिक सर्वे इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए किया गया है कि क्या इस इमारत का मूल स्वरूप मंदिर था। अब सबकी निगाहें 18 फरवरी पर टिकी हैं जब कोर्ट के रिकॉर्ड पर एएसआई के साक्ष्य आएंगे और इस ऐतिहासिक विवाद की दिशा तय होगी।

DOG BEATING NEWS: ग्वालियर में बेजुबान के साथ अमानवीय हिंसा, स्ट्रीट डॉगी की पीट-पीट कर करदी हत्या

DOG BEATING NEWS

HIGHLIGHTS: वार्ड 12, भितरवार में स्ट्रीट डॉगी की क्रूर हत्या। अधेड़ ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। पशु प्रेमियों और नागरिकों में आक्रोश। पुलिस ने जांच शुरू कर दी, आरोपी की तलाश जारी। DOG BEATING NEWS: ग्वालियर। भितरवार नगर परिषद के वार्ड 12 में एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉगी को डंडे से पीट-पीट कर उसे मार दिया। बता दें कि घटना का पूरा वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अधेड़ ने डॉगी को बेरहमी से मारा स्थानीय निवासियों के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति ने डॉगी पर बिना किसी वजह के हमला कर दीया। इस दौरान डॉगी की मदद के लिए कोई पास नहीं था, और उसकी दर्दनाक मौत ने इलाके में लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल स्थानीय लोग और पशु प्रेमी नाखुश घटना के बाद इलाके के पशु प्रेमियों और नागरिकों ने इसकी निंदा की। उनका कहना है कि सड़क पर रहने वाले जानवर भी जीने का हक रखते हैं और इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। CCTV ने उजागर की क्रूरता CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉगी ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन अधेड़ ने लगातार उसे पीटा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा भड़काया है और पशु अधिकार संरक्षण को लेकर चर्चा तेज कर दी है। MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र पुलिस जांच में जुटी स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल

sheopur crimes

HIGHLIGHTS: श्योपुर के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, चर्चा का विषय बना बड़ौदा थाना प्रभारी ने उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई का ऐलान किया पुलिस कर रही VIDEO की सत्यता की जांच SHEOPUR MLA FIRING: ग्वालियर। श्योपुर जिले के ग्राम मुंडला (बड़ौदा क्षेत्र) में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया है। बता दें कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय भी बन गई है। विधायक ने घोड़ी पर सवार होकर किया जश्न रविवार को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी, तभी विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर सवार होकर समारोह में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग की, जिसे कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। विडियो वायरल होने के बाद बाबू जंडेल पर सवाल उठने लगे। MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र बड़ौदा टीआई का बयान थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में थे और विडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता पुलिस कर रही जांच विडियो की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों कि माने तो विधायक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक उनसे बात नहीं हो पाई है।  

MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र

MP BUDGET SESSION 2026

HIGHLIGHTS: बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू। कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले पर हंगामा। सदन की कार्यवाही स्थगित। विकास बजट बनाम कानून-व्यवस्था पर टकराव। विपक्ष ने मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की। MP BUDGET SESSION: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार सियासी उतार-चढ़ाव और तीखी बहस के साथ शुरू हो चूका है। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता सत्र की शुरूआत में विपक्ष ने कफ सिरप जब्ती, इंदौर के भागीरथपुरा प्रकरण और कथित स्लॉटर हाउस कांड को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठने की आशंका भी जताई गई। लगातार नारेबाजी और हंगामे के चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। सत्र का समय और बजट बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा जिसमे कुल 12 बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। 18 फरवरी को लगभग 4.80 लाख करोड़ रुपये का पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसे विकास और निवेश केंद्रित बताया है, जबकि विपक्ष कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाने की रणनीति में है। US TRADE DEAL : PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना कफ सिरप जब्ती पर सियासत प्रदेश के कई जिलों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त होने के बाद विपक्ष ने नशे के बढ़ते नेटवर्क को लेकर सवाल उठाए हैं। सरकार का कहना है कि अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सदन में इस मामले पर विस्तृत आंकड़े और कार्रवाई की जानकारी मांगी जा सकती है। भागीरथपुरा और स्लॉटर हाउस प्रकरण इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हालिया घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। कथित स्लॉटर हाउस मामले में भी विपक्ष ने प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग उठाई। T20 World Cup में फिर भारत के आगे फुस्स हुई पाकिस्तानी टीम… आखिरी मैच हारी तो टूर्नामेंट से बाहर बजट और राजनीतिक टकराव राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का जिक्र रहा। लेकिन विपक्ष के आक्रामक रुख ने सदन का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या सरकार अपने विकास एजेंडे को आगे बढ़ा पाती है या विपक्ष के सवालों के बीच सत्र टकराव का मंच बना रहेगा।

GWALIOR NEWS: शादी से दुखी महिला नहर में कूद गई, 12 घंटे से थी लापता

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS: सुमन रावत ने बाबरीपुरा नहर में छलांग लगाई शादी से दुखी होने के कारण लापता हुई 12 घंटे से एसडीआरएफ कर रही तलाश चार दिन पहले पंचायत के बाद ससुराल लौटाई गई थी महिला की सुरक्षा प्राथमिकता, जांच बाद में होगी GWALIOR NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके के बाबरीपुरा नहर में रविवार रात 22 वर्षीय सुमन रावत ने नहर में छलांग लगा दी। महिला अपने पति ध्रुव रावत और ससुर के साथ बाइक पर ससुराल जा रही थी। घटना के समय महिला ने अपनी चप्पल गिरने का बहाना बनाया और पुलिया पर बाइक रोकते ही नहर में कूद गई। एसडीआरएफ कर रही तलाश नहर में लगभग 2500 क्यूसेक पानी होने के कारण महिला लापता हो गई। घटना के 12 घंटे बाद भी सुमन नहीं मिली। सुबह से एसडीआरएफ (स्पेशल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने मोर्चा संभाल लिया है और तलाश जारी है। शादी से थी दुखी सुमन रावत, पिता बंटी रावत, चिन्नोनी गांव की निवासी, की शादी दो साल पहले 11 जुलाई 2024 को ध्रुव रावत से हुई थी। शादी के बाद महिला ज्यादातर समय अपने मायके में रही और शादी से खुश नहीं बताई जाती थी। चार दिन पहले भी पंचायत के दबाव में ससुराल लौटाई गई थी। PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना घटना का विवरण पति ध्रुव रावत के अनुसार, वे सभी कैमरा कला गांव से किसी देव स्थल से लौट रहे थे। नहर के पास महिला ने चप्पल गिरने का बहाना बनाया और पुलिया पर दौड़कर नहर में छलांग लगा दी। घटना से पति और ससुर दोनों सकते में आ गए। T20 World Cup में फिर भारत के आगे फुस्स हुई पाकिस्तानी टीम… आखिरी मैच हारी तो टूर्नामेंट से बाहर प्राथमिकता: महिला की सुरक्षा थाना प्रभारी एसआई पारथ सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता महिला को सुरक्षित ढूंढना है। उसके बाद ही ससुराल और मायके पक्ष के बयानों के आधार पर जांच की जाएगी और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

US TRADE DEAL : PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना

US TRADE DEAL : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार (UPA Government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत व्यापार वार्ताओं (India Trade Negotiations) में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख सका। इस वजह से एक भी बातचीत निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी।‘एक इंटरव्यू में मोदी ने कहाकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौते किए हैं, उनसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए, खास तौर पर श्रम-प्रधान क्षेत्रों में, इन देशों में लगभग शून्य शुल्क या अन्य देशों की तुलना में काफी कम शुल्क पर वस्तुओं के निर्यात के रास्ते खुल गए हैं। प्रधानमंत्री कहाकि इन व्यापार समझौतों पर भले ही हाल ही में मुहर लगी हो, लेकिन ये अधिक प्रतिस्पर्धी घरेलू उद्योग, आत्मविश्वास से भरपूर दृष्टिकोण और खुले विचारों का नतीजा हैं। ये आज की दुनिया में पाए जाने वाले दुर्लभ गुण हैं। हाल के वर्षों में भारत की ओर से किए गए व्यापार समझौतों की बात करने से पहले यह याद करना अहम है कि हम एक दशक पहले कहां खड़े थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने अपने शासनकाल में कछ व्यापार समझौते करने की कोशिश की, लेकिन यह यात्रा अनिश्चितता और अस्थिरता से भरी रही। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि मुख्यतः उनके आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत मजबूती के साथ अपना पक्ष नहीं रख सका। उन्होंने बातचीत को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए अनुकूल माहौल नहीं बनाया। बातचीत शुरू होती और फिर ठप पड़ जाती। अंत में लंबी बातचीत के बावजूद कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाता था। उन्होंने कहा कि लेकिन सत्ता में आने के बाद हमने नीति-आधारित शासन के जरिये आर्थिक पुनरुत्थान का नेतृत्व किया, हमारे आर्थिक ढांचे को मजबूत किया और एक नियम-आधारित प्रणाली का निर्माण किया। जब हमने राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत पूर्वानुमान और सुधार-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित किया, तो दुनिया भारत में निवेश करने के लिए इच्छुक हो गई। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की ओर से किए गए सुधारों से भारत के विनिर्माण और सेवा जैसे दोनों क्षेत्रों को मदद हासिल हुई तथा एमएसएमई के बीच उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से भरपूर, प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभार के कारण कई देशों को नई दिल्ली के साथ व्यापार समझौते पर आगे बढ़ने में फायदा दिखा। मोदी ने लिखित साक्षात्कार में कहाकि पूर्व की सरकार के रुख और हमारे दृष्टिकोण में मौजूद अंतर को समझने के लिए यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते पर गौर करें। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भी इस पर चर्चा और बातचीत हुई थी। लेकिन अंततः हमारी सरकार में दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी समझौते पर मुहर लगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी सरकार ने मुक्त व्यापार समझौतों का एक रणनीतिक और उद्देश्यपूर्ण नेटवर्क बनाया है।

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है US…. मिडल ईस्ट में तैनात किया बड़ा सैन्य बेड़ा!

वाशिंगटन। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi) और उनका प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह ओमान (Oman) में हुए अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर के बाद रविवार को स्विट्जरलैंड (Switzerland) की राजधानी जिनेवा (Geneva) पहुंचा है। ओमान जिनेवा में होने वाली वार्ता में मध्यस्थता करेगा।× अमेरिका (America) ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है और अगर दोनों देशों के बीच जारी परमाणु वार्ता फेल हुई तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह दावे पूर्व अमेरिकी रक्षा अधिकारी (Former US Defense Official) ने किए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बीते कई हफ्तों से जारी तनाव के बीच अमेरिका की पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस फॉर इंटरनेशनल सिक्योरिटी अफेयर्स सेलेस्टे ए. वॉलेंडर (Celeste A. Wallander) ने कहा है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बहुत बड़ा सैन्य बेड़ा तैनात कर दिया है और यह इस बात का इशारा है कि अगर बातचीत फेल होती है तो अमेरिका ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। पूर्व पेंटागन अधिकारी ने एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं। वॉलेंडर के मुताबिक अमेरिका ने इलाके में अपना सबसे बड़ा सैन्य बेड़ा यूंही नहीं भेजा है या यह सिर्फ संदेश देने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर पहले से कहीं ज्यादा दबाव बनाया है और उसे सामान्य डिटरेंस सिग्नलिंग के बजाय संभावित मिलिट्री एक्शन की चेतावनी के तौर पर समझा जाना चाहिए। युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिकावॉलेंडर ने कहा कि अमेरिका इमरजेंसी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में जिस तरह के मिलिट्री एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे हैं, वे ईरान पर दबाव डालने के लिए अमेरिका द्वारा पहले की गई मिलिट्री डिप्लॉयमेंट की तुलना में काफी अलग हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इस तरह की तैनाती संदेश देने और डराने के लिए काम आ सकती हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति से पता चलता है कि अमेरिका सिर्फ ताकत नहीं दिखा रहा है। बल्कि अमेरिका इमरजेंसी के लिए तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ बातचीत करने के तरीके खोजने होंगे।” एक और युद्धपोत तैनातपूर्व पेंटागन अधिकारी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे उन्नत और परमाणु संचालित विमानवाहक पोत ‘यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड’ और उसके स्ट्राइक ग्रुप को कैरिबियन सागर से हटाकर पश्चिम एशिया में तैनात करने का आदेश दिया है। यह युद्धपोत अब फारस की खाड़ी और अरब सागर क्षेत्र में पहले से मौजूद ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ और उसके सहायक बेड़े के साथ शामिल हो गया है। इससे ईरान पर कूटनीतिक और सैन्य दोनों स्तरों पर दबाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि ओमान में ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर चल रही अप्रत्यक्ष वार्ता में कोई ठोस परिणाम ना मिलने से अमेरिका असंतुष्ट है। ट्रंप ने फिर दिया सत्ता परिवर्तन का इशाराइससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों एक बार फिर कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। ईरान में इस्लामी शासन के अंत के प्रयासों के बारे में पत्रकारों के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ”इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। वे 47 सालों से सिर्फ बातें कर रहे हैं।” वहीं विमानवाहक पोत की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “अगर हम कोई समझौता नहीं कर पाए, तो हमें इसकी जरूरत पड़ेगी।” हालांकि अरब देशों ने पहले ही चेतावनी दी है कि किसी भी हमले से क्षेत्रीय संघर्ष भड़क सकता है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया अब भी गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के प्रभाव से उबरने की कोशिश कर रहा है। दूसरे दौर की बातचीत जल्दइस बीच ईरान और अमेरिका मंगलवार को जिनेवा में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के दूसरे दौर में प्रवेश करेंगे। ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त रवांची ने तेहरान में बीबीसी को दिए साक्षात्कार में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि किसी समझौते तक पहुंचने के लिए अमेरिका को अपनी गंभीरता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईमानदारी दिखाता है, तो दोनों पक्षों के बीच पुनः शुरू हुई अप्रत्यक्ष वार्ताएं किसी समझौते तक पहुंच सकती हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच वार्ता का पहला दौर छह फरवरी को ओमान की राजधानी मस्कट में हुआ था। रवांची ने कहा कि ईरान की ओर से 60 प्रतिशत तक समृद्ध यूरेनियम को काफी हद तक निष्क्रिय (डायल्यूट) करने की पेशकश इस बात का प्रमाण है कि देश समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, “अगर वे प्रतिबंधों पर बात करने को तैयार हैं, तो हम इस मुद्दे और अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।”