Chambalkichugli.com

MP NEWS: नकली हिन्दू की महाकाल मंदिर में पिटाई, बजरंदल ने दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

  MP NEWS: उज्जैन। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धोती-कुर्ता माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने एक युवक की पिटाई कर दी। युवक एक युवती के साथ मोहाली से उज्जैन आया था। घटना नानाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात की बताई जा रही है जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो में युवक अपना नाम जफर खान बताते हुए खुद को भगवान शिव का भक्त बता रहा है। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि अलग-अलग राज्यों से आए युवक-युवती एक होटल में ठहरे हैं। करीब एक घंटे इंतजार के बाद होटल के बाहर युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले हिंदू नाम बताया लेकिन बाद में अपना नाम जफर खान स्वीकार किया। उसने कहा कि वह शिव भक्त है और युवती उसे उज्जैन दर्शन कराने लाई थी। दोनों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए थे। CONGRESS MLA CONTROVERCY: महाशिवरात्रि हर्ष फायर विवाद: श्योपुर विधायक पर FIR, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया झूठा नाम सामने आते ही मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को घेरकर पहले पूछताछ की गई और असली नाम सामने आने के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। वीडियो में युवक के सिर से खून बहता भी दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। होटल में ठहरने को लेकर विवाद बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने दावा किया कि युवक-युवती को कई होटलों में कमरा नहीं मिला था। बाद में वे नानाखेड़ा के एक होटल में रुके। आरोप है कि युवक ने होटल में हिंदू नाम दर्ज कराया था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक युवक और युवती मोहाली के रहने वाले हैं। युवती की उम्र 32 वर्ष बताई गई है और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवती को युवक के दूसरे धर्म से होने की जानकारी थी और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंदिरों में प्रवेश को लेकर नई मांग इस घटना के बाद कुछ संगठनों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है।

MP BUDGET SESSION 2026: बजट सत्र में हंगामा, सीएम को ‘नीलकंठ’ बनने की सीख; विजयवर्गीय भीड़ देखकर हैरान

  MP BUDGET SESSION 2026: भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए नल जल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का जिक्र न होने पर आपत्ति जताई। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबे के बीच अभिभाषण जारी रहा लेकिन अंततः सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस ने सरकार को कर्ज के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई है। इस पर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने चुटीले अंदाज में कहा जिसके पास घी होगा वो घी पिएगा और जिसके पास पानी होगा वो पानी पिएगा। सीएम को नीलकंठ बनने की सलाह मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम लेते समय जुबान फिसलने पर तुरंत सुधार भी किया। कार्यक्रम में कथावाचक कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में अमृत के साथ विष भी मिलता है और समय आने पर अपयश भी पीना पड़ता है अर्थात मुख्यमंत्री को नीलकंठ बनना होगा। कुबेरेश्वर धाम में भीड़ पर विजयवर्गीय की टिप्पणी सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा की लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले सीहोर की पहचान कचोरी से होती थी अब पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम से होती है। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि राजनीति में भीड़ जुटाना पड़ता है लेकिन यहां हर ओर श्रद्धालु नजर आ रहे हैं यह सनातन और भक्ति की शक्ति है। कांग्रेस विधायक का हर्ष फायरिंग वीडियो श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में घोड़े पर सवार होकर हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंच पर आदिवासी संस्कृति की झलक खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में पंधाना विधायक छाया मोरे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आईं और मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए आदिवासी संस्कृति की प्रशंसा की।

FRAUD LIVE-IN PARTNER: शादी से 4 दिन पहले लिव-इन पार्टनर फरार: युवती बोली– अब शादी नहीं, सजा चाहिए

FRAUD LIVEIN PARTNER

HIGHLIGHTS: दो साल से लिव-इन में रह रहे थे युवक-युवती मंदिर में रस्में और नोटरी एग्रीमेंट का दावा चार दिन बाद होनी थी कोर्ट मैरिज शादी से पहले युवक हुआ फरार युवती ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग FRAUD LIVE-IN PARTNER: ग्वालियर। गुना शहर के कोतवाली क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप का एक मामला सामने आया है, जहां दो साल तक साथ रहने के बाद युवक शादी से ठीक चार दिन पहले फरार हो गया। बता दें कि पीड़ित युवती ने गुना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। BOARD EXAMS: परीक्षा सीजन में सख्ती: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध मंदिर में की थी शादी की रस्में, नोटरी एग्रीमेंट भी मौजूद युवती ने बताया कि वह एक पार्लर में काम करती है और पिछले दो वर्षों से अंकित चौहान के साथ संबंध में थी। दोनों अन्नपूर्णा कॉलोनी में किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती का दावा है कि उन्होंने मंदिर में शादी की रस्में निभाई थीं और नोटरी पर एग्रीमेंट भी कराया था। OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल कोर्ट मैरिज टालता रहा युवक पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में युवक कोर्ट मैरिज की तारीख टालने लगा। चार दिन बाद दोनों की कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही युवक अचानक लापता हो गया। युवती का आरोप है कि युवक के परिजन, जो शासकीय सेवा में हैं, इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और उस पर दबाव बना रहे थे।

BUSINESS NEWS: सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद, निफ्टी 25,725 पर; बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी

  BUSINESS NEWS: मुंबई । शेयर बाजार में आज 17 फरवरी को सीमित दायरे में बढ़त देखने को मिली। BSE Sensex 173 अंक चढ़कर 83,450 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 करीब 42 अंक की तेजी के साथ 25,725 पर बंद हुआ। बाजार में बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी रही, जबकि मेटल और एनर्जी सेक्टर दबाव में रहे। आज के कारोबार में Cochin Shipyard Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। रक्षा मंत्रालय से 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने की खबर के बाद यह डिफेंस PSU स्टॉक BSE पर 7.27% तक उछलकर 1,575 रुपए तक पहुंच गया। अंत में इसमें करीब 3.5% की मजबूती दर्ज की गई।एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 0.42% गिरकर 56,566 पर बंद हुआ। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अवकाश के कारण बंद रहे। विदेशी निवेशकों की गतिविधि पर नजर डालें तो 16 फरवरी को FIIs ने 972 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने 1,667 करोड़ रुपए की खरीदारी की। फरवरी महीने में अब तक FIIs कुल 2,346 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DIIs ने 11,443 करोड़ रुपए की खरीद की है। जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। गौरतलब है कि इससे पहले 16 फरवरी को बाजार में जोरदार तेजी रही थी। उस दिन सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 83,277 पर और निफ्टी 212 अंक की बढ़त के साथ 25,683 पर बंद हुआ था।

BOARD EXAMS: परीक्षा सीजन में सख्ती: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध

EXAMS ACTION

HIGHLIGHTS: परीक्षा सत्र के चलते रात 10 बजे के बाद डीजे प्रतिबंधित सड़क और गार्डन दोनों जगह लागू होगा आदेश तय डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि पर कार्रवाई डीजे संचालकों से लिखित बाउंड भरवाए गए उल्लंघन पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई BOARD EXAMS: ग्वालियर। अशोकनगर में परीक्षा सत्र को देखते हुए पुलिस ने देर रात तक डीजे बजाने पर सख्त रोक लगा दी है। कोतवाली थाना अशोकनगर प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को शहर के सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद किसी भी हाल में डीजे नहीं बजेगा। यह आदेश सड़कों के साथ-साथ मैरिज गार्डन और निजी आयोजनों पर भी लागू रहेगा। चांदी ₹6,667 लुढ़की, ₹2.34 लाख पर आई; सोना ₹2,903 गिरकर ₹1.51 लाख, 4 दिन में बड़ी गिरावट डेसीबल सीमा का पालन अनिवार्य पुलिस ने कहा है कि न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा (डेसीबल गाइडलाइन) का सख्ती से पालन किया जाए। तेज आवाज और अत्यधिक बेस वाले साउंड सिस्टम पर भी रोक रहेगी। शादी समारोह या अन्य आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर जबरदस्ती पर तुरंत सूचना दें डीजे संचालकों ने पुलिस को बताया कि कई बार आयोजनकर्ता देर रात तक डीजे चलाने का दबाव बनाते हैं। इस पर थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके। तुम्बाड 2 में खौफ का नया चेहरा कौन? अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर तेज चर्चा लिखित बाउंड भरवाए, निगरानी बढ़ेगी पुलिस ने डीजे संचालकों से लिखित बाउंड भरवाए हैं। साथ ही रात 10 बजे के बाद पुलिस टीमें निगरानी करेंगी और उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

चांदी ₹6,667 लुढ़की, ₹2.34 लाख पर आई; सोना ₹2,903 गिरकर ₹1.51 लाख, 4 दिन में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली । सोना-चांदी की कीमतों में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 6,667 रुपए गिरकर ₹2.34 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,903 रुपए सस्ता होकर ₹1.51 लाख पर पहुंच गया है। पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में कुल ₹32 हजार की गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से अब तक इसमें ₹1.51 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। सोना भी दबाव में है। चार दिनों में यह करीब ₹6 हजार सस्ता हुआ है। 29 जनवरी को 10 ग्राम सोना ₹1.76 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जो अब तक ₹25 हजार तक टूट चुका है। हालांकि साल 2025 के पूरे आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर अलग दिखती है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर ₹1.33 लाख हो गयायानी सालभर में ₹57 हजार करीब 75% की तेजी। इसी अवधि में चांदी ₹86 हजार प्रति किलो से बढ़कर ₹2.30 लाख हो गई, यानी ₹1.44 लाख करीब 167% की उछाल। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों? ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी लागत: आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ईंधन और सुरक्षा खर्च बढ़ता है, जिससे स्थानीय रेट प्रभावित होते हैं। खपत और बल्क खरीद: दक्षिण भारत में करीब 40% खपत होने से ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीद करते हैं, जिससे उन्हें छूट मिलती है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य के अपने एसोसिएशन होते हैं, जो मांग-सप्लाई के आधार पर स्थानीय रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, इसका असर भी बिक्री मूल्य पर पड़ता है। सोना खरीदते समय रखें ध्यान हमेशा Bureau of Indian Standards BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। खरीद से पहले IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से रेट क्रॉस-चेक करें। असली चांदी की पहचान के तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। आइस टेस्ट: असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती। क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना शुद्धता का संकेत हो सकता है। इसी बीच Morgan Stanley की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में करीब 34,600 टन सोना जमा है, जिसकी कुल वैल्यू देश की GDP से भी ज्यादा आंकी गई है।

BHIND THEFT NEWS: दीवार तोड़कर लाखों की चोरी: इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बनाया निशाना

BHIND CRIMES

HIGHLIGHTS: पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर बैटरी, एलईडी बल्ब और वायरिंग सहित लाखों का सामान चोरी सुबह दुकान खुलने पर हुआ खुलासा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी BHIND THEFT NEWS: ग्वालियर। भिंड जिले के गोहद चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंधमारी की और लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। बता दें कि घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। MORENA NEWS: कागजों में बनी सड़क, ज़मीन पर गायब: 7.25 लाख की निकासी पर ग्रामीणों का हंगामा पीछे से बनाई सेंध जानकारी के मुताबिक, गोहद चौराहे पर विकास तोमर की इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखी बैटरियां, एलईडी बल्ब, वायरिंग और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: शाजापुर में 7 माह में सूख गए 151 पौधे, लाखों खर्च फिर भी नतीजा शून्य सुबह खुली वारदात की पोल मंगलवार सुबह दुकान खोलते समय दीवार टूटी देख व्यापारी के होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगे उपकरण गायब थे। तुरंत मामले की सूचना गोहद चौराहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। UP Politics: पल्लवी पटेल के साथ अलायंस फेल, अब बसपा का मिलेगा साथ! यूपी में क्या होगी ओवैसी की पॉलिटिक्स? व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सख्त और नियमित गश्त की मांग की है।

MORENA NEWS: कागजों में बनी सड़क, ज़मीन पर गायब: 7.25 लाख की निकासी पर ग्रामीणों का हंगामा

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS: 7.25 लाख की सड़क निर्माण राशि निकालने का आरोप मौके पर सड़क का कोई निर्माण नहीं मिला शौचालय निर्माण की राशि भी हड़पने की शिकायत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को मृगपुरा पंचायत के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे। बता दें कि ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर आरोप लगाया कि गांव में 7 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क केवल कागजों में तैयार दिखाकर पूरी राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर सड़क का कोई अस्तित्व ही नहीं है। GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर सड़क सिर्फ दस्तावेजों में मृगपुरा निवासी भवानी शंकर बघेल ने बताया कि उनके घर से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण प्रस्तावित था। यह सड़क पूरे गांव के लिए उपयोगी होती, लेकिन कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य किए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि स्थल पर सड़क का नामोनिशान तक नहीं है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: शाजापुर में 7 माह में सूख गए 151 पौधे, लाखों खर्च फिर भी नतीजा शून्य शौचालय योजना में भी गड़बड़ी ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में कई हितग्राहियों के शौचालय नहीं बनाए गए, लेकिन स्वीकृत राशि निकाल ली गई। जब इस संबंध में सरपंच और सचिव से सवाल किए गए, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल जांच के आदेश शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और शौचालय निर्माण से जुड़े दस्तावेजों और स्थल की स्थिति की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। GWALIOR THEFT CASE: 30 मिनट में सूना घर साफ: पड़ोसी के गृहप्रवेश में गईं मालकिन, 4 लाख उदा ले गया चोर

मुरैना में मक्का से भरा ट्रक पलटा: गाय को बचाने की कोशिश में हादसा, चालक और क्लीनर घायल

मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया, जब मक्का से भरा ट्रक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक ग्वालियर से आगरा की ओर जा रहा था। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोदा टोल प्लाजा के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक और मोड़ लेने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और भारी लोड होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। ट्रक पलटने से सड़क पर मक्का बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और मार्ग को सुचारु कराया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा सड़क पर अचानक पशु के आ जाने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: शाजापुर में 7 माह में सूख गए 151 पौधे, लाखों खर्च फिर भी नतीजा शून्य

शाजापुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना था। यह पहल धरती माता की रक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी लेकिन मध्यप्रदेश के शाजापुर में इस अभियान की जमीनी तस्वीर निराशाजनक नजर आई। जुलाई 2025 में प्रदेशभर में इस अभियान की शुरुआत बड़े स्तर पर की गई। शाजापुर के भैरव डूंगरी में जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लगभग एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन हकीकत में सिर्फ 151 पौधे ही लगाए जा सके। इनमें क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक अरुण भीमावद भाजपा पदाधिकारी सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए थे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आयोजन पर लाखों रुपये खर्च किए गए। मंच बैनर प्रचार और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी गई लेकिन पौधारोपण के बाद रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। सात महीने बाद जब मीडिया ने मौके का निरीक्षण किया तो वहां एक भी पौधा जीवित नहीं मिला। जिन पौधों को बड़े उत्साह के साथ रोपा गया था वे अब सूखी लकड़ियों में तब्दील हो चुके हैं। स्थल पर न तो हरियाली दिखी और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा या सिंचाई व्यवस्था। आरोप है कि पौधारोपण के बाद न प्रशासनिक अधिकारियों ने दोबारा निरीक्षण किया और न ही जनप्रतिनिधियों ने देखरेख की जिम्मेदारी निभाई। नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने पानी की समस्या को पौधों के सूखने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि अब उस स्थान को अमृत 2 ट्री योजना के तहत लिया गया है और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से पौधों की देखभाल कराई जाएगी। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब 151 पौधों की भी देखभाल नहीं हो सकी तो यदि लक्ष्य के अनुरूप एक लाख पौधे लगाए जाते तो उनका क्या हाल होता? यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर दिखावे की राजनीति पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।