BIHAR CRIMES: बिहार में पकड़ा जाली नोटों का सरगना ‘लादेन’, हथियार तस्करों से कनेक्शन का संदेह

BIHAR CRIMES: मधुबनी । नेपाल के रास्ते पाकिस्तान में छपी नकली भारतीय मुद्रा भारत में लाकर बाजार में खपाने वाले गिरोह के सरगना अबुल इनाम उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात बासोपट्टी और नगर थाने की संयुक्त कार्रवाई में उसे कोतवाली चौक स्थित आवास से दबोचा गया।गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लादेन से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान गिरोह के नेटवर्क और विदेशी संपर्कों से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए। पुलिस अब पाकिस्तानी नागरिक अंसारी उर्फ मो. मस्तान की तलाश कर रही है। जयनगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में छपी जाली भारतीय मुद्रा की बरामदगी के मामले में हुई है। गिरोह का खुलासा मार्च 2025 में पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2025 को जाली नोट खपाने वाले गिरोह के तीन सदस्य रशीद जमाल, हाजी मोहम्मद ओवैस और ताहिर को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 13,800 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा, 8,000 रुपये के नकली नेपाली नोट और कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। रशीद जमाल को कोतवाली चौक से, हाजी मोहम्मद ओवैस को पंडौल के बिठुआर से और ताहिर को जयनगर के बलडीहा से पकड़ा गया था। इनकी पूछताछ के दौरान अबुल इनाम का नाम सामने आया।हथियार तस्करों और सोना व्यापारी से कनेक्शन पुलिस को संदेह है कि अबुल इनाम का गिरोह अवैध हथियार तस्करों और सोना व्यापारियों से भी जुड़े हुए हैं। डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि बरामद मोबाइल में अवैध हथियार और सोने के व्यापार से जुड़े कई सबूत मिले हैं। पूर्व में गिरफ्तार ताहिर के मोबाइल में देशी-विदेशी पिस्टल और सोने के बिस्किट की तस्वीरें भी मिली हैं। गिरफ्तारी के बाद लादेन को मंगलवार शाम मधुबनी व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस जांच और आपराधिक इतिहास मधुबनी के एसपी योगेद्र कुमार ने बताया कि अबुल इनाम के खिलाफ बासोपट्टी थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस के पास उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह की अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जा सके।
MP WEATHER: MP में मौसम बदला, 22 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

MP WEATHER: भोपाल । मध्य प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। बुधवार को प्रदेश के 22 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित कई जिले शामिल हैं। मंगलवार रात रतलाम के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज-चमक का असर रहेगा। बुधवार को बारिश की संभावना वाले जिले इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रहेंगे। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम प्रभावित होगा। बुधवार को ज्यादा जिलों में असर दिखेगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुवार को भी असर मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा और बारिश का अलर्ट समाप्त हो जाएगा। फरवरी के शुरुआत में प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा था, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया गया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश में बारिश और आंधी देखने को मिलेगी। रात और सुबह ठंड वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी जारी है। रात और सुबह ठंड का असर रहेगा। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहेगा। 18 फरवरी को 22 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट। कुछ जगहों पर आंधी भी चल सकती है। 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कुछ जिलों में सिस्टम का असर दिखेगा। सिस्टम के असर से पहले प्रदेश में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। सोमवार-मंगलवार की रात में कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा (8 डिग्री)। शहडोल के कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में रात का तापमान भोपाल: 14 डिग्री इंदौर: 16.8 डिग्री ग्वालियर: 13 डिग्री उज्जैन: 16.2 डिग्री जबलपुर: 13.1 डिग्री दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा, जिससे मौसम में गर्माहट का असर भी हुआ। ो
MP BUDGET SESSION: बजट 2026-27 ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वित्त टीम को दी बधाई

MP BUDGET SESSION:भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक विधानसभा समिति कक्ष में वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित वित्त विभाग की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट ऐतिहासिक और दूरदर्शी है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को कदम-दर-कदम विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रमाण है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समग्र विकास सुनिश्चित करना है। द्वारका हादसा: साहिल की मां ने आरोपी परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, कहा – ‘इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केंद्र सरकार के मूल मंत्र “ज्ञान” की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और विकास के नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का प्रयास है कि सामाजिक कल्याण और औद्योगिक प्रगति के बीच संतुलन बनाते हुए प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाए। मंत्रि-परिषद की बैठक में आगामी योजनाओं और बजट प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार ने संकेत दिए हैं कि वर्ष 2026-27 का यह बजट विकास, समावेशन और निवेश को गति देने वाला साबित होगा।
JABALPUR CONTAMINATED WATER: एनजीटी में याचिका हुई दायर, जबलपुर में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने के योग्य नहीं,

JABALPUR CONTAMINATED WATER: जबलपुर । एनजीटी नें मंगलवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका लगाई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जबलपुर के घरों में सप्लाई हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने लायक नहीं है। द्वारका हादसा: साहिल की मां ने आरोपी परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, कहा – ‘इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी’ याचिका में बताया गया है कि जल जीवन मिशन द्वारा केन्द्र सरकार को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पानी अत्यंत दूषित पाया गया है। ऐसी गंभीर स्थिति की जांच उच्च स्तरीय समिति गठित कर तत्काल कराया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता के एड. प्रभात यादव तथा एड. तरूण रावत ने बताया कि चिन्ता का विषय है कि पेयजल सप्लाय की 80 प्रतिशत पाईप लाईनें नाली-नालों से गुजरने बावजूद भी उन्हें हटाया या बदलने हेतु न तो ऐसी लाईनों को अभी तक चिन्हित किया गया न ही इस पूरे कार्य हेतु डी.पी.आर. बनाया गया है। अतः तत्काल इस संबंध में आदेश दिया जाये, जिससे पाईप लाईनों को लिकेजेस दुरूस्त होकर 100 प्रतिशत शुद्ध पानी नागरिकों को मिल सके। यह याचिका डॉ. पीजी नाजपांडे तथा रजत भार्गव द्वारा मंगलवार को दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि जबलपुर में पीने के पानी की 80 प्रतिशत पाईप लाईनें नाली, नालों से गुजरती है। डिस्ट्रीब्यूशन लाईन की उम्र औसतन 20 वर्ष की होती है, लेकिन पिछले 50 वर्षों से यह पाईप लाईनें बदली नहीं गई है। जबकि इन्हीं पुरानी पाईप लाइनों में बारंबार लिकेज होने से पेयजल दूषित हो रहा है।
MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर को शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख रुपये की आय

MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष शीघ्र दर्शन व्यवस्था लागू की गई, जिसका दो दिनों में 25 हजार श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा, 16 मार्च को होगा मतदान महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को 20,700 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन टिकट प्राप्त किए, जिससे मंदिर समिति को 51 लाख 75 हजार रुपये की आय हुई। वहीं 16 फरवरी को 4,300 टिकटों के माध्यम से 10 लाख 75 हजार रुपये की आय अर्जित की गई। इस प्रकार केवल दो दिनों में शीघ्र दर्शन टिकट से कुल 62 लाख 50 हजार रुपये की आय मंदिर प्रबंधन को प्राप्त हुई। लड्डू प्रसाद की रिकॉर्ड बिक्री महाशिवरात्रि और शिव नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रसाद की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। 6 फरवरी से 16 फरवरी तक श्रद्धालुओं के लिए रागी और बेसन के लड्डुओं का प्रसाद उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में मंदिर समिति ने कुल 410.6 क्विंटल लड्डुओं का विक्रय किया। MP WEATHER: MP में मौसम बदला, 22 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट मंदिर प्रशासन के अनुसार, लड्डू प्रसाद की बिक्री से लगभग 1 करोड़ 95 लाख रुपये की आय हुई। महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकी।
Shivratri fair: नागदा : शिवरात्रि मेले के झूले पर मधुमक्खियों का हमला, तीन बच्चे घायल

Shivratri fair: नागदा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में चंबल तट पर चल रहे सात दिवसीय शिवरात्रि मेले में मंगलवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। झूले पर बैठे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल नागदा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. अनुराग के अनुसार मधुमक्खियों के डंक से प्रभावित तीन बच्चें जिनमें उमेश (13 वर्ष) पिता करणसिंह, शिवनारायण (15 वर्ष) और नैतिक (10 वर्ष)—को उपचार के लिए लाया गया। शिवनारायण और नैतिक आपस में सगे भाई बताए गए हैं। महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा, 16 मार्च को होगा मतदान मेला प्रभारी बबीता रघुवंशी ने बताया कि झूले के पास किसी पेड़ पर संभवतः मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि हमला केवल झूले के आसपास हुआ। उल्लेखनीय है कि नागदा में शिवरात्रि मेला 14 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 21 फरवरी तक चलेगा। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। घटना के बाद मेला स्थल पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
DR. MOHAN YADAV:: मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में बुधवार को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विशेष सत्र की अध्यक्षता

DR. MOHAN YADAV: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 17 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। 18 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य की सतत, स्केलेबल और निवेश-अनुकूल नवकरणीय ऊर्जा तथा ऊर्जा भंडारण से जुड़े नवाचारों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार शाम 6:30 बजे से 8:10 बजे तक मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित होटल सोफिटेल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रीन एनर्जी रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राज्य की नीतिगत पहलों, ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार और ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह दर्शाना है कि प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा की सुलभता, विश्वसनीयता और निवेश प्रतिस्पर्धा के साथ सतत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार राज्य निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है और ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी के अवसर उपलब्ध करा रहा है। मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 को भारत में जलवायु कार्रवाई को गति देने के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस मंच पर विभिन्न राज्यों द्वारा जलवायु नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। देश-विदेश के नीति-निर्माता, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ, निवेशक और क्लाइमेट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे। यह आयोजन मध्य प्रदेश को हरित ऊर्जा निवेश के लिए एक आकर्षक और विश्वसनीय गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Rajasthan budget session: राजस्थान बजट सत्र में BJP विधायक के विवादित बयान ने मचाया हंगामा: ‘BJP सरकार ने छोरा, गहलोत ने छोरी पैदा की’

Rajasthan budget session: नई दिल्ली । राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक बार फिर सियासी और सांस्कृतिक विवाद उभर गया है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक बहादुर सिंह कोली ने सदन में एक विवादित बयान देते हुए बजट की तुलना ‘बेटे’ और ‘बेटी’ से कर दी। बहादुर सिंह कोली जो भरतपुर जिले से विधायक और पूर्व लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं ने कहा कि भजनलाल शर्मा की बीजेपी सरकार का बजट छोरा था जबकि अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार का बजट ‘छोरी’ था और इसी वजह से कांग्रेस चुनाव में हार गई। बीजेपी विधायक ने बजट सत्र के दौरान रात करीब 8 बजे सदन में कहा हमारी सरकार ने पहले बजट में छोरा पैदा किया फिर दूसरे और तीसरे बजट में भी छोरा पैदा किया। जो जवानी में छोरा पैदा करता है वह हमेशा काम आता है। जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे उन्होंने अपने आखिरी बजट में घोषणाएं कीं लेकिन छोरा नहीं पैदा हुआ छोरी पैदा हुई और इसी वजह से आप विपक्ष में बैठे हैं। इस बयान ने सदन में मौजूद सदस्यों को झकझोर दिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया। कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी के अनुसार यह बयान लड़कों और लड़कियों में भेदभाव को दर्शाता है और सदन में इस तरह की संवेदनहीन टिप्पणी देना महिलाओं के प्रति पक्षपात को उजागर करता है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा कि बीजेपी विधायक के इस बयान ने उनकी पार्टी की सोच को सार्वजनिक कर दिया है। बीजेपी के लोग महिलाओं को लेकर क्या सोच रखते हैं यह अब साफ हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के प्रति नजरिए को हल्के में दिखाने वाले हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने बहादुर सिंह कोली के बयान की व्याख्या करते हुए कहा कि विधायक बजट पर चर्चा कर रहे थे और कांग्रेस केवल हंगामा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी और हमारी सरकार बेटियों का सम्मान करती है और उन्हें देवी स्वरूप में पूजती है। मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने का काम किया है और महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि माना जाता है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार यह बयान न केवल बजट सत्र में विवाद पैदा करने वाला है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी संवेदनशील है। महिलाओं और लड़कियों के प्रति राजनीतिक दलों की सोच पर भी बहस छिड़ा है। सत्तारूढ़ दल का कहना है कि यह केवल बजट पर व्यंग्य था जबकि विपक्ष इसे महिलाओं के प्रति पक्षपातपूर्ण टिप्पणी मान रहा है। यह घटना राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर भी राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर सकती है। कुल मिलाकर बहादुर सिंह कोली के बयान ने विधानसभा में बहस का नया मुद्दा खड़ा किया है जहां बजट पर चर्चा के दौरान संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को भी राजनीति की भेंट चढ़ाया गया। बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और प्रतिक्रिया जारी रही और राज्य की सियासत में यह विवाद केंद्र में बन गया।
TELANGANA RAMADAN LEAVE: तेलंगाना सरकार ने रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छुट्टी देने का फैसला लिया

TELANGANA RAMADAN LEAVE: नई दिल्ली । तेलंगाना सरकार ने रमजान के पवित्र महीने में राज्य के मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्य में कार्यरत सभी मुस्लिम कर्मचारी शिक्षक अनुबंधित और आउटसोर्सिंग स्टाफ बोर्डों निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत लोग रमजान के दौरान अपने कार्यालय या स्कूल से शाम 4 बजे छुट्टी ले सकते हैं। यह समय सामान्य कार्य अवधि से एक घंटा पहले है ताकि उपवास तोड़ने और नमाज अदा करने जैसी धार्मिक प्रथाओं को आसानी से पूरा किया जा सके। यह आदेश 19 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा हालांकि सेवा की आवश्यकताओं या आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों को निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी करनी पड़ सकती है। सरकार का यह कदम धार्मिक संवेदनशीलता और समावेशी नीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फैसले का दायरा व्यापक है और इसमें केवल सरकारी कार्यालय ही नहीं बल्कि शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने रमजान के दौरान विशेष समय-सारिणी को मंजूरी दी है। 19 फरवरी से 20 मार्च तक सभी उर्दू माध्यम के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल समानांतर माध्यम स्कूलों के उर्दू खंड और डाइट कॉलेज सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। कम हुए शिक्षण घंटों की भरपाई के लिए उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को एक अतिरिक्त कार्य दिवस चलाना होगा जबकि प्राथमिक स्कूलों में दैनिक समय को 30 मिनट बढ़ाया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार क्षेत्रीय और जिला शिक्षा अधिकारी इस संशोधित समय-सारिणी और मुआवजा व्यवस्था के सख्त क्रियान्वयन के जिम्मेदार होंगे। यह व्यवस्था पिछले वर्षों की प्रथाओं के अनुरूप है और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करती है। आदेश का मुख्य उद्देश्य रमजान के दौरान उपवास रखने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को उनकी धार्मिक जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में मदद करना है। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यह छूट एकसमान रूप से लागू हो और केवल आपात स्थिति में ही अपवाद बनाया जाए। यह फैसला मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी समान व्यवस्था लागू है जहां 18 फरवरी से 19 मार्च तक यह सुविधा दी जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने इसे धार्मिक प्रथाओं के पालन में सहायक बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का कदम न केवल धार्मिक स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करता है बल्कि कार्य-जीवन संतुलन में भी मददगार है। कुल मिलाकर तेलंगाना सरकार का यह निर्णय मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान की रौनक में भाग लेने का अवसर देता है बिना कार्यालय या स्कूल की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाले। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यह विशेष छूट केवल रमजान तक सीमित है और अन्य समुदायों की परंपराओं के लिए आवश्यकतानुसार विचार किया जा सकता है। यह कदम राज्य की बहुलतावादी संस्कृति को मजबूत करने और सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
BOLLYWOOD VS SOUTH: बॉलीवुड vs साउथ: बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसने मारा बाज़ी और किसे झेला नुकसान

BOLLYWOOD VS SOUTH: नई दिल्ली । बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर साल दर साल चर्चा का विषय बनी रहती है। कभी किसी फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा तो कभी साउथ फिल्म ने बॉलीवुड स्टार की धाक को झटका दे दिया। 2024 और पिछले कुछ वर्षों में कई मौके आए जब हिंदी और साउथ फिल्में आमने-सामने आईं और दर्शक उत्सुक रहते हैं कि इस टक्कर में बाज़ी किसकी हुई। सबसे पहले बात करें अक्षय कुमार की सरफिरा और कमल हासन स्टार इंडियन 2 की। 12 जुलाई 2024 को रिलीज़ हुई ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इंडियन 2 जिसका बजट लगभग 250 करोड़ था पूरी तरह डिजास्टर साबित हुई और अक्षय की फिल्म भी फ्लॉप रही। इसके बाद 15 अगस्त 2024 को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और तमिल फिल्म थंगालान ने क्लैश किया। इस टक्कर में स्त्री 2 ने शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर जीत दर्ज की जबकि थंगालान फ्लॉप साबित हुई। सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। जेलर 10 अगस्त और गदर 2 11 अगस्त 2024 को रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और दर्शकों ने दोनों को पसंद किया। शाहरुख खान की हिंदी फिल्म जीरो और कन्नड़ स्टार यश की KGF का क्लैश भी यादगार रहा। दोनों फिल्में 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुईं। जीरो KGF के मुकाबले पूरी तरह फ्लॉप रही जबकि KGF ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारी और दर्शकों का प्यार बटोर लिया। इसी तरह शाहरुख की डंकी और प्रभास स्टारर सालार ने भी क्लैश किया। डंकी 21 दिसंबर और सालार 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई। दोनों फिल्में कमर्शियल हिट रही लेकिन डायरेक्टर प्रशांत नील ने माना कि शाहरुख के साथ रिलीज़ होने से नुकसान हुआ। इन उदाहरणों से साफ है कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का क्लैश हमेशा रोमांचक रहता है। कभी साउथ फिल्में बाज़ी मारती हैं कभी बॉलीवुड की पकड़ मजबूत होती है। रिलीज़ डेट कंटेंट की ताकत और स्टार पावर तय करती है कि किसका पलड़ा भारी रहेगा।