Chambalkichugli.com

बिहार से पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा, लटकेगा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य? सियासी गलियारे में चर्चा

नई दिल्ली । राज्यसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है. अगले महीने 16 मार्च को चुनाव होंगे. 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होने हैं. इस चुनाव से सदन में बीजेपी का आंकड़ा तो बढ़ेगा ही, साथ ही यह कई दिग्गजों का भविष्य भी तय करेगा. कई बड़े नेता नंबर के फेर में फंसकर सियासी रूप से पैदल हो सकते हैं. वहीं, कई नेताओं की लॉटरी भी लग सकती है. राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी होने के साथ ही सियासी गलियारों में कई चर्चित चेहरों के भविष्य को लेकर चर्चा अब होने लगी है. माना जा रहा है कि सबसे दिलचस्प बिहार का चुनाव रहने वाला है. क्योंकि यहां राज्यसभा की जिन 5 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से 2 आरजेडी की सीटें हैं. मौजूदा नंबर के हिसाब से तेजस्वी यादव किसी को भेज नहीं पाएंगे. पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा! ऐसे में बीजेपी के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं. राजनीतिक गलियारों में जो चर्चा है उसके मुताबिक नितिन नबीन विधायक बने रहेंगे. ऐसे में एक नाम जो रेस में है वो भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का है. विधानसभा चुनाव के वक्त पवन सिंह ने खूब प्रचार किया था. इस दौरान माना गया था कि राज्यसभा की ही डील हुई थी.लटक सकता है उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य आंकड़ों के हिसाब से जेडीयू अपने दोनों सदस्यों को फिर से रिपीट कर सकती है. क्योंकि हरिवंश नारायण सिंह का राज्यसभा में बड़ा कद है और रामनाथ ठाकुर मंत्री हैं. रही बात पांचवीं सीट की तो नंबर के हिसाब से चिराग पासवान का दावा बनेगा. लिहाजा उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य लटक सकता है. 26 फरवरी से शुरू होगी राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया बता दें कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को शुरू होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च रखी गई है. नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवार 9 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं.

यूपी चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी परिवार में बगावती सुर! विधायक भाई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार में राजनीतिक कलह की बात खुलकर सामने आने लगी है. समाजवादी पार्टी के विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के बड़े भाई सलमान अंसारी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी तूफान आ गया है. उन्होंने पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट से मची हलचल सलमान अंसारी, जो सिबगतुल्लाह अंसारी के बड़े बेटे और विधायक सुहैब अंसारी के भाई हैं, ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की है, जिससे पारिवारिक कलह की बात की है.राजनीति के जानकार इस घटनाक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के तौर पर देख रहे हैं. परिवार के भीतर उठी यह बगावत विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के लिए राजनीतिक मायने रखती है. क्षेत्रीय राजनीति में इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है. भाई पर लगाए करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप सलमान अंसारी ने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों में मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने कहा कि 30 हजार रुपये की स्ट्रीट लाइट के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च दिखाया गया. विधायक निधि के लगभग 20 करोड़ रुपये में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि साल 2022 में जनता से विकास के नाम पर वोट मांगा गया था, लेकिन अब वह जनता को जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं. उनके इस बयान से साफ है कि मामला सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत असंतोष से भी जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. कौन हैं सिबगतुल्लाह अंसारी? सिबगतुल्लाह अंसारी, जो मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं, दो बार विधायक रह चुके हैं. उनके छोटे भाई अफजाल अंसारी भी सक्रिय राजनीति में हैं. मुख्तार अंसारी की 60 वर्ष की उम्र में बांदा जेल में 2024 में मौत हो चुकी है. वर्तमान में सुहैब अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से विधायक हैं. वहीं, एमआईएम के पूर्वांचल प्रवक्ता अफसर महमूद ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जो सपा आजम खान के साथ नहीं रही, वह नसीमुद्दीन के साथ क्या होगी. साथ ही आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री रहते समय नसीमुद्दीन ने बड़े घोटाले किए थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार में राजनीतिक कलह की बात खुलकर सामने आने लगी है. समाजवादी पार्टी के विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी के बड़े भाई सलमान अंसारी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी तूफान आ गया है. उन्होंने पोस्ट के जरिए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट से मची हलचल सलमान अंसारी, जो सिबगतुल्लाह अंसारी के बड़े बेटे और विधायक सुहैब अंसारी के भाई हैं, ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी शेयर की है, जिससे पारिवारिक कलह की बात की है.राजनीति के जानकार इस घटनाक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के तौर पर देख रहे हैं. परिवार के भीतर उठी यह बगावत विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के लिए राजनीतिक मायने रखती है. क्षेत्रीय राजनीति में इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है.भाई पर लगाए करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप सलमान अंसारी ने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों में मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने कहा कि 30 हजार रुपये की स्ट्रीट लाइट के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च दिखाया गया. विधायक निधि के लगभग 20 करोड़ रुपये में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि साल 2022 में जनता से विकास के नाम पर वोट मांगा गया था, लेकिन अब वह जनता को जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं. उनके इस बयान से साफ है कि मामला सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत असंतोष से भी जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.कौन हैं सिबगतुल्लाह अंसारी? सिबगतुल्लाह अंसारी, जो मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं, दो बार विधायक रह चुके हैं. उनके छोटे भाई अफजाल अंसारी भी सक्रिय राजनीति में हैं. मुख्तार अंसारी की 60 वर्ष की उम्र में बांदा जेल में 2024 में मौत हो चुकी है. वर्तमान में सुहैब अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से विधायक हैं. वहीं, एमआईएम के पूर्वांचल प्रवक्ता अफसर महमूद ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जो सपा आजम खान के साथ नहीं रही, वह नसीमुद्दीन के साथ क्या होगी. साथ ही आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री रहते समय नसीमुद्दीन ने बड़े घोटाले किए थे.

नो टॉलरेंस… एयरपोर्ट और फ्लाइट में अब हंगामा किया तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट

नई दिल्ली । फ्लाइट में हंगामा करने वालों पर अब सरकार सख्ती बरतने जा रही है. नागर विमानन महानिदेशालय DGCA ने नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है. नए नियमों के मुताबिक अब फ्लाइट या एयरपोर्ट पर हंगामा करना, क्रू से बदतमीज़ी करना या नशे में उत्पात मचाना महंगा पड़ सकता है. इन सब चीजों को लेकर DGCA ने एयरलाइंस और दूसरे संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं. सुझावों के बाद ही इन्हें अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा. DGCA का कहना है कि विमान और एयरपोर्ट हंगामा या प्रदर्शन करने की जगह नहीं हैं. यात्रियों की सुरक्षा और फ्लाइट की व्यवस्था में रुकावट डालने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ड्राफ्ट में जीरो टॉलरेंस यानी बिल्कुल भी ढील न देने की बात कही गई है. किन हरकतों पर होगी कार्रवाई? ड्राफ्ट के मुताबिक फ्लाइट या एयरपोर्ट पर शराब या नशे में हंगामा करना, धूम्रपान करना, पायलट या केबिन क्रू की बात न मानना, गाली-गलौज या मारपीट करना, इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ करना, फ्लाइट के अंदर नारेबाजी या विरोध प्रदर्शन करना इन हरकतों को गंभीर माना जाएगा. ऐसे मामलों में यात्री को फ्लाइट से उतारा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है. DGCA ने ड्राफ्ट में अनुशासनहीन व्यवहार को चार स्तरों में बांटने का प्रस्ताव रखा है. हल्की बदतमीज़ी से लेकर मारपीट, जानलेवा हिंसा और कॉकपिट में घुसने की कोशिश तक को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है. इसी आधार पर तय होगा कि यात्री पर कितनी सख्त कार्रवाई होगी.नो-फ्लाई लिस्ट और उड़ान से बैन गंभीर मामलों में यात्रियों को कुछ महीनों से लेकर कई साल तक उड़ान से बैन करने का प्रस्ताव है. ऐसे यात्रियों का नाम नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है. ताकि वे दूसरी एयरलाइन से टिकट लेकर भी नियमों से बच न पाएं. कम से कम 30 दिन तक उड़ान से बैन लगाने का प्रस्ताव भी है. हालांकि यह सूची सार्वजनिक नहीं होगी बल्कि सिर्फ एयरलाइंस और संबंधित एजेंसियों के बीच साझा की जाएगी. DGCA ने साफ किया है कि ये नियम फिलहाल सिर्फ ड्राफ्ट हैं. सभी पक्षों से सुझाव मिलने के बाद ही इन्हें फाइनल कर लागू किया जाएगा.

T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 'डक' का अनचाहा रिकॉर्ड बना

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैच खेलने के बाद भी अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है. यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक होने के बाद वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ और बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ वह पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हुए. लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अभिषेक शर्मा जब नीदरलैंड के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले टीम के साथ राष्ट्रगान के लिए आए, तब उन्होंने अर्शदीप सिंह की जर्सी पहन रखी थी. सभी का ध्यान उस पर गया, फिर उन्होंने इस जर्सी को बदलकर मोहम्मद सिराज के नाम वाली जर्सी पहन ली. तब फैंस को लगा कि अभिषेक कहीं पिछले दोनों मैच में शून्य पर आउट होने के बाद तो ऐसा नहीं कर रहे हैं? हालांकि ये जर्सी बदलना भी काम नहीं आया. अभिषेक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए. नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने उन्हें पहली ही ओवर में बोल्ड कर दिया. अभिषेक बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद को जज नहीं कर पाए.अभिषेक के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वह अब आशीष नेहरा के साथ टॉप पर हैं. ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान टॉप पर हैं, दोनों 5-5 बार डक पर आउट हुए हैं. हालांकि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के चारों मैचों में जीतकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है. उम्मीद है कि अभिषेक सुपर-8 के मैचों में अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आएंगे. भारत का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को है. नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बात करते हुए अभिषेक को एक सलाह दी. उन्होंने कहा कि अभिषेक को पहले एक रन लेने के बारे में सोचना चाहिए. उसके बाद वह बैटिंग अपने अंदाज में कर सकते हैं.

सोना 2000 रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, चांदी की भी 15000 रुपये बढ़ी कीमत; चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली । बुधवार को सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट के बाद आज फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार, 19 फरवरी को देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये है, जो कल के मुकाबले 2,290 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत आज 2,100 रुपये बढ़कर 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,650 रुपये है, जो बुधवार के मुकाबले 1,720 रुपये ज्यादा है. देश के इन शहरों में सोने का ताजा भाव मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, कटक, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, अमरावती जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 15,649 रुपये है. वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,345 और 11,737 रुपये है. दिल्ली, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, सूरत और अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,664 रुपये प्रति ग्राम है. इन शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 14,360 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,752 रुपये है. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची जैसे तमाम दक्षिण भारतीय शहरों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 15,818 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 14,500 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,400 रुपये है. चांदी ने भी लगाई छलांग देश में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि कल इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. यानी कि सीधे-सीधे इसमें 15,000 रुपये का उछाल आया है. इस हिसाब से आज भारत में 1 ग्राम चांदी की कीमत कल के 255 रुपये से बढ़कर आज 270 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. भारत में चांदी की कीमत इंटरनेशनल कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में ऊपर-नीचे हो सकती हैं. इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की के मूवमेंट पर भी निर्भर करता है. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और इंटरनेशनल कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी और भी महंगी हो जाएगी.  बुधवार को सोने-चांदी के दाम में आई गिरावट के बाद आज फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार, 19 फरवरी को देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये है, जो कल के मुकाबले 2,290 रुपये ज्यादा है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत आज 2,100 रुपये बढ़कर 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,650 रुपये है, जो बुधवार के मुकाबले 1,720 रुपये ज्यादा है. देश के इन शहरों में सोने का ताजा भाव मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, कटक, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, अमरावती जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 15,649 रुपये है. वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,345 और 11,737 रुपये है. दिल्ली, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, सूरत और अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,664 रुपये प्रति ग्राम है. इन शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 14,360 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,752 रुपये है. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची जैसे तमाम दक्षिण भारतीय शहरों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 15,818 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 14,500 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,400 रुपये है. चांदी ने भी लगाई छलांग देश में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि कल इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. यानी कि सीधे-सीधे इसमें 15,000 रुपये का उछाल आया है. इस हिसाब से आज भारत में 1 ग्राम चांदी की कीमत कल के 255 रुपये से बढ़कर आज 270 रुपये प्रति ग्राम हो गई है. भारत में चांदी की कीमत इंटरनेशनल कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में ऊपर-नीचे हो सकती हैं. इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की के मूवमेंट पर भी निर्भर करता है. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और इंटरनेशनल कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी और भी महंगी हो जाएगी.

रमजान में दिल्ली की शराब दुकानें हों बंद', AIMIM नेता शोएब जमाई की मांग, सावन माह से की तुलना

नई दिल्ली । में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन यानी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई ने रमजान के महीने में सभी शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की है. यह अपील 19 फरवरी को की गई, जब से रमजान शुरू होने की घोषणा हुई है. उन्होंने सावन महीने का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार से सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और खपत पर रोक लगाने की भी बात कही है. शोएब जमाई ने ये मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए की है जिसमें उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि रमजान मुसलमानों का पवित्र महीना है, इसलिए इस दौरान शराब की दुकानें बंद की जानी चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट में सावन महीने का उदाहरण देते हुए लिखा कि जब सावन में नॉन वेज दुकानों को बंद कर सम्मान दिखाया जाता है, तो रमजान में भी उसी तरह सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रखी.

शाम 5 बजे से दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद! निकलने से पहले चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली । AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है. इस बड़े आयोजन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम और एयरपोर्ट के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट्स के कारण राजधानी की कई अहम सड़कों पर आवाजाही सीमित रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर निकलने से पहले लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. इन मार्गों पर पड़ेगा असर सरदार पटेल मार्ग मदर टेरेसा क्रेसेंट तीन मूर्ति मार्ग अकबर रोड जनपथ विंडसर प्लेस तीस जनवरी मार्ग पृथ्वीराज रोड राजेश पायलट मार्ग सुभ्रमण्यम भारती मार्ग मथुरा रोड भैरों मार्ग शांति पथ अफ्रीका एवेन्यू सत्य मार्ग डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग गुरुग्राम रोड और परेड रोड जैसे रास्तों पर प्रतिबंध रह सकता है.एआई समिट में इमैनुएल मैक्रों पहले जॉगिंग फिर स्टेशन पर तफरी अब जय हो इंडिया में अलग ही दिखा मैक्रों का स्वैगसुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक रास्ते इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इनमें सैन मार्टिन मार्ग पंचशील मार्ग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कमाल अतातुर्क मार्ग औरोबिंदो मार्ग लोदी रोड बरापुल्ला रोड रिंग रोड तिलक मार्ग फिरोज शाह रोड रफी मार्ग संसद मार्ग के. कामराज मार्ग साउथ एवेन्यू रोड वंदे मातरम मार्ग एनएच-48 राव तुला राम मार्ग ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II NH-48 सर्विस रोड शामिल हैं. पब्लिक एडवाइजरी जारी: प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें. अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और थोड़ा अतिरिक्त समय रखें. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. लेन अनुशासन और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें.

मानसिक अवसाद का खौफनाक अंत: बेंगलुरु में ISRO के पूर्व अधिकारी ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद भी मरने की थी योजना

नई दिल्ली । बेंगलुरु कर्नाटक : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ देश की प्रतिष्ठित संस्था भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के एक पूर्व अधिकारी ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। अवाल्हाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने मानसिक स्वास्थ्य की गंभीरता और उसके विनाशकारी परिणामों पर एक नई बहस छेड़ दी है। ६५ वर्षीय नागेश्वर राव ने कथित तौर पर अपनी जीवनसंगिनी की तौलिए से गला घोंटकर जान ले ली। पुलिस के अनुसार, इस खौफनाक कदम के पीछे वर्षों से चला आ रहा गहरा अवसाद डिप्रेशन मुख्य कारण बनकर उभरा है। शव के पास बैठकर मौत का इंतजार करता रहा हत्यारा पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह वारदात सुबह लगभग ११ बजे घटित हुई। नागेश्वर राव ने अचानक अपनी पत्नी पर हमला बोला और घर में मौजूद एक तौलिए से उनका गला तब तक दबाए रखा, जब तक कि उनके शरीर की हलचल पूरी तरह शांत नहीं हो गई। विचलित करने वाली बात यह है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय घंटों अपनी पत्नी के बेजान शरीर के पास ही बैठा रहा। वह खुद भी आत्महत्या करने की फिराक में था, लेकिन मानसिक द्वंद्व और साहस की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। अंततः कई घंटों बाद उसने अपने एक मित्र को फोन कर पूरी कहानी बयां की, जिसने तुरंत पुलिस को इस त्रासदी की जानकारी दी। अवसाद की गिरफ्त में टूटा खुशहाल परिवार नागेश्वर राव इसरो जैसे संस्थान से सेवानिवृत्त होने के बाद एक प्रतिष्ठित जीवन जी रहे थे, लेकिन भीतर ही भीतर वह गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। पुलिस हिरासत में नागेश्वर ने स्वीकार किया कि वह मानसिक रूप से इतना परेशान था कि उसे अपना और अपनी पत्नी का जीवन बोझ लगने लगा था। वह खुद को खत्म करना चाहता था, लेकिन उसने पहले अपनी पत्नी को मारना उचित समझा। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या इस हत्याकांड के पीछे कोई तात्कालिक घरेलू विवाद था या यह पूरी तरह से अनियंत्रित डिप्रेशन का ही नतीजा है। विदेश में बैठी बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़ इस दंपत्ति की इकलौती बेटी अमेरिका में रहती है। जिस समय उसे माता-पिता के सुरक्षित और शांत बुढ़ापे की उम्मीद थी, उस समय उसे अपनी माँ की हत्या और पिता की गिरफ्तारी की खबर मिली। खुशहाल और सफल माना जाने वाला यह परिवार एक झटके में उजड़ गया। पुलिस ने आरोपी नागेश्वर राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की विस्तृत चार्जशीट तैयार की जा रही है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि मानसिक बीमारियाँ किसी भी उम्र और ओहदे के व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती हैं, जिसके परिणाम कभी-कभी असहनीय होते हैं। वारदात का संक्षिप्त विवरण:विवरणप्रमुख जानकारीघटनास्थलअवाल्हाली क्षेत्र, बेंगलुरु कर्नाटक मृतक का नामनागेश्वर राव की पत्नी उम्र लगभग 60+ वर्ष आरोपी का नामनागेश्वर राव 65 वर्ष, पूर्व इसरो अधिकारी हत्या का तरीकातौलिए से गला घोंटकर Strangulation मुख्य कारणलंबे समय से चल रहा मानसिक अवसाद Depression पुलिस कार्रवाईआरोपी न्यायिक हिरासत में, हत्या का मामला दर्ज

शराब की लत ने छीनी पिता की सांसें: ग्वालियर में रुपयों के लिए कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के आरोन गांव में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक नशेड़ी बेटे ने महज कुछ रुपयों के विवाद में अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपने ही पिता पर डंडे से तब तक प्रहार किए, जब तक उनकी सांसें नहीं थम गईं। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और आक्रोश पसरा हुआ है। रुपयों की मांग और विवाद की शुरुआत पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बाबूलाल जाटव 65 पेशे से किसान थे और अपने बेटे रवि जाटव के साथ गांव में ही रहते थे। आरोपी रवि शराब का घोर आदी है और अक्सर नशे की पूर्ति के लिए अपने पिता से पैसों की मांग करता रहता था। मंगलवार शाम को भी रवि ने अपने पिता से कुछ पुराने रुपयों की मांग की। बाबूलाल इस बात से भली-भांति परिचित थे कि रवि इन पैसों का उपयोग केवल शराब पीने में करेगा, इसलिए उन्होंने पैसे देने से सख्त मना कर दिया। पिता का यह इनकार रवि को नागवार गुजरा और वह प्रतिशोध की आग में जलता हुआ घर से बाहर चला गया।नशे की हालत में जानलेवा हमला देर रात जब रवि शराब के अत्यधिक नशे में धुत होकर घर लौटा, तो उसके सिर पर खून सवार था। उसने कमरे में प्रवेश करते ही फिर से पैसों के लिए विवाद शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग पिता अपनी बात पर अडिग रहे और पैसे देने से इनकार किया, तो रवि ने आव देखा न ताव और कमरे में रखा एक मोटा डंडा उठा लिया। उसने निहत्थे और असहाय पिता के सिर, सीने और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि बाबूलाल के शरीर के संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। पड़ोसियों की सूचना और पुलिसिया कार्रवाई घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार और धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इस खूनी संघर्ष की सूचना दी। जब पुलिस दल आरोन गांव पहुँचा, तो बाबूलाल जाटव मृत अवस्था में पाए गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले गहरे जख्मों और अंदरूनी चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रवि जाटव की तलाश शुरू की और गांव के पास ही घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रवि ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि पिता द्वारा पैसे न देने पर वह आपा खो बैठा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वारदात का संक्षिप्त विवरण:विवरणप्रमुख जानकारीघटनास्थलग्राम आरोन, जिला ग्वालियर म.प्र. मृतक का नामबाबूलाल जाटव 65 वर्ष आरोपी का नामरवि जाटव मृतक का पुत्र हथियारलकड़ी का मोटा डंडामुख्य कारणशराब के लिए रुपयों की मांग और विवादपुलिस कार्रवाईआरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के 35 मुकाबलों के बाद सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। पहले ही भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया था, जबकि पाकिस्तान आखिरी टीम बनकर सुपर-8 में जगह बनाने में सफल रहा। अब ये आठों टीमें दो ग्रुप में बंटकर खिताबी जंग के अगले चरण में उतरेंगी, जहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा। सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होगा और लीग चरण के मैच 1 मार्च तक खेले जाएंगे। इसके बाद 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में 21 फरवरी को न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे टकराव होगा। टीम इंडिया की निगाहें 22 फरवरी को अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जब दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड की भिड़ंत कैंडी में होगी, जबकि शाम 7 बजे अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यही मुकाबला टीम इंडिया के सुपर-8 अभियान की शुरुआत भी है। भारत का सुपर-8 शेड्यूल इस प्रकार है: 22 फरवरी: साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद) 26 फरवरी: जिम्बाब्वे (चेन्नई) 1 मार्च: वेस्टइंडीज (कोलकाता) तीनों मुकाबले अलग परिस्थितियों और विकेट पर खेले जाएंगे, जो टीम इंडिया की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी की विविधता की असली परीक्षा लेंगे। सुपर-8 में छोटी सी चूक भी टीम के लिए महंगी साबित हो सकती है। सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमें 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी स्वत: क्वालिफाई कर गई हैं। को-होस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा 9 मार्च तक आईसीसी टी20I रैंकिंग में शीर्ष तीन अतिरिक्त टीमों को भी 12 ऑटोमैटिक क्वालिफायर की सूची में शामिल किया जाएगा। अब सबकी नजरें 22 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में अपनी शुरुआत करेगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की राह मजबूत करेगी और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।