Chambalkichugli.com

22 फरवरी का राशिफल : जानिए कैसे रहेगा आपका दिन, इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

नई दिल्‍ली । रविवार, 22 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में आपका दिन कैसा रहेगा। मेष राशि आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी नज़दीकी रिश्तेदार से लंबी बातचीत हो सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम करने के मौके मिलेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बन सकता है। इंटरव्यू देने वालों के लिए सफलता के योग हैं। जीवनसाथी की छोटी गलतियों को माफ करने से संबंध बेहतर होंगे।भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: लालउपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। वृषभ राशि दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, काम सफल होगा। जीवनसाथी को तरक्की का अवसर मिलेगा। बिजनेस में फायदा संभव है। जूनियर्स आपसे नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: सफेदउपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं। मिथुन राशि आज का दिन नई ऊर्जा और उमंग लेकर आएगा। आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं। अपना और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ध्यान में रखें। कुछ विरोधी काम में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन आपका पॉजिटिव दृष्टिकोण मदद करेगा। महिलाओं को बिजनेस में परिवार का समर्थन मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हराउपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कर्क राशि खुशियों भरा दिन रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट एनालिसिस करें। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हाउसवाइव्स के लिए पार्ट-टाइम जॉब के योग बन रहे हैं। भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद/चांदीउपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। सिंह राशि दिन की शुरुआत खुशियों से होगी। शाम को किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। क्रिएटिव फील्ड मजबूत रहेगी। बिल्डर्स को नए कॉन्ट्रैक्ट से मुनाफा होगा। घर को सजाने का मौका मिलेगा और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: नारंगी/सुनहराउपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। कन्या राशि दिन अनुकूल रहेगा। काम में सहयोग मिलेगा। करियर में अचानक बदलाव और धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। करीबी रिश्तेदार शादी के मामलों पर बात कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: गहरा हराउपाय: पक्षियों को दाना और गाय को हरा चारा खिलाएं।तुला राशि दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सफलता में खुशी मिलेगी। सोशल नेटवर्क मजबूत रहेगा। समय निकालकर ईश्वर की पूजा करें। महिलाएं घर के काम में व्यस्त रहेंगी। भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीलाउपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।वृश्चिक राशि जीवन में नया बदलाव आएगा। दोस्तों के घर डिनर का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम समय पर पूरा होगा और तनाव कम रहेगा। भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: गुलाबीउपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें। धनु राशि दिन शानदार रहेगा। भागदौड़ वाले काम होंगे। नई तकनीकों का सहारा मिलेगा। सेल्समैन को क्लाइंट से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का समय मिलेगा। बच्चों के लिए डांस क्लास और शिक्षा क्षेत्र में व्यस्तता होगी। भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: महरूनउपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मकर राशि उत्साह भरा दिन। विवाहित लोग धार्मिक स्थल जा सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होगा। मूर्ति व्यापारियों को प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर्स नई कहानी लिख सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीलाउपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। कुंभ राशि दिन मिला-जुला रहेगा। मंदिर दर्शन और दोस्तों के साथ शॉपिंग का समय मिलेगा। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगिता की तैयारी में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव कम करने के लिए शांत जगह पर जाएं। भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: काला/आसमानीउपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। मीन राशि लाभदायक दिन। काम समय पर पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ लंच या आउटिंग का अवसर मिलेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मनिर्भर निर्णय लाभकारी होंगे। भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: सुनहरा/पीलाउपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य मान्यताओं और स्रोतों पर आधारित है। हम किसी भी तथ्य, मान्यता या सलाह की पुष्टि नहीं करते हैं।

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्‍ली पुलिस का बड़ा दावा, नेपाल के GenZ आंदोलन से था प्रेरित

नई दिल्ली । भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शुक्रवार को राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया, जब यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए समिट स्थल पर टी-शर्ट हटाकर नारेबाजी की। इस अप्रत्याशित प्रदर्शन ने न केवल कार्यक्रम की गंभीरता को प्रभावित किया बल्कि देशभर में राजनीतिक विवाद भी तेज कर दिया। इसके बाद बीजेपी के कई राज्यों में कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। पुलिस का दावा: नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरितदिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को कहा कि यह प्रदर्शन नेपाल में सक्रिय GenZ आंदोलन से प्रेरित था। पुलिस के वकील ने कोर्ट में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने “देश को बांटने वाले” नारे लगाए और ऐसा वह स्थान चुनकर किया जहां अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान धक्कामुक्की भी हुई और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए। जब कोर्ट ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड का कारण पूछा, तो पुलिस ने कहा कि उन्हें यह पता करना है कि इस साजिश के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और विवादित टी-शर्ट कहां से छापी गई। आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध किया, उनका कहना था, “यह गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है। अगर प्रदर्शन के कारण गिरफ्तारी होने लगी, तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी होगी।” गिरफ्तार प्रदर्शनकारी और पुलिस की दलीलगिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद किए और अलग-अलग राज्यों से होने के कारण हिरासत में पूछताछ को जरूरी बताया। कांग्रेस विवादों में घिरीइस घटना के बाद कांग्रेस राजनीतिक विवादों में घिर गई है। प्रदर्शन ने कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल मचा दी थी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन ने न केवल मीडिया और राजनीतिक दलों का ध्यान खींचा बल्कि देश-विदेश के कई दिग्गज प्रतिनिधियों के सामने भी राजनीतिक तनाव पैदा किया।

कीमती धातुओं में आग, 2026 में अब तक सोना 22 हजार और चांदी 20 हजार महंगी

नई दिल्ली।देश के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह कीमती धातुओं में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है ताजा आंकड़ों के अनुसार सोना 2300 रुपये उछलकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जो पिछले सप्ताह 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था वहीं चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है यानी केवल एक सप्ताह में 8000 रुपये की मजबूती दर्ज की गई 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में लगभग 22000 रुपये और चांदी में करीब 20000 रुपये की वृद्धि हो चुकी है वर्ष के दौरान कीमतों में उतार चढ़ाव जरूर रहा लेकिन समग्र रुझान तेजी का बना हुआ है 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था हालांकि उसके बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता मुद्रा विनिमय दरों में उतार चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने और चांदी को सहारा दिया है अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल और भू राजनीतिक तनाव भी कीमती धातुओं के भाव को प्रभावित कर रहे हैं निवेशक अस्थिर बाजार परिस्थितियों में सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं अगर पिछले वर्ष के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2025 में सोने की कीमत में 57000 रुपये यानी लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1.33 लाख रुपये पर पहुंच गया इसी अवधि में चांदी 86000 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.30 लाख रुपये प्रति किलो हो गई जो लगभग 167 प्रतिशत की तेजी दर्शाती है बाजार जानकारों का कहना है कि खुदरा खरीदारों को ऊंची कीमतों के इस दौर में सतर्कता बरतनी चाहिए खरीदारी से पहले शुद्धता और पारदर्शिता की जांच बेहद जरूरी है उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल Bureau of Indian Standards द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें जिससे शुद्धता सुनिश्चित हो सके इसके अलावा दैनिक दरों की पुष्टि के लिए India Bullion and Jewellers Association जैसे विश्वसनीय स्रोतों से मिलान करना बेहतर माना जाता है विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि आगे के महीनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतकों के आधार पर कीमतों में और उतार चढ़ाव संभव है ऐसे में निवेशकों को लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए और केवल अफवाहों के आधार पर निर्णय लेने से बचना चाहिए

1 अप्रैल 2026 से हाईवे टोल पर कैश पूरी तरह बंद, केवल FASTag और UPI से होगा भुगतान

नई दिल्ली।देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल 2026 से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है National Highways Authority of India ने सभी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल शुल्क केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही स्वीकार किया जाएगा अधिकारियों के अनुसार देशभर में 1150 से अधिक टोल प्लाजा पर पहले से इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली लागू है जिसे अब पूर्ण रूप से अनिवार्य किया जाएगा इस फैसले का उद्देश्य टोल संचालन को अधिक पारदर्शी बनाना और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है NHAI का कहना है कि नकद भुगतान के कारण टोल प्लाजा पर पीक ऑवर्स में लंबी कतारें लग जाती हैं छुट्टे पैसों को लेकर होने वाले विवाद और मैन्युअल एंट्री की प्रक्रिया यातायात की रफ्तार को धीमा कर देती है डिजिटल भुगतान अनिवार्य होने से वाहनों की आवाजाही तेज होगी और यात्रा समय में कमी आएगी आंकड़ों के मुताबिक देश में 98 प्रतिशत से अधिक वाहनों में FASTag पहले से लगा हुआ है वर्तमान नियमों के तहत यदि कोई वाहन बिना सक्रिय FASTag के टोल लेन में प्रवेश करता है तो उससे दोगुना शुल्क वसूला जाता है डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही कई प्रावधान लागू हैं अब इसे पूरी तरह अनिवार्य बनाकर नकद लेनदेन को समाप्त किया जाएगा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है पूरी तरह डिजिटल टोल प्रणाली से डेटा प्रबंधन अधिक सटीक होगा राजस्व लीकेज पर नियंत्रण लगेगा और राजमार्ग संचालन की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी इससे परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी हालांकि कुछ वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट संगठनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल भुगतान साक्षरता को लेकर चिंता जताई है उनका कहना है कि दूरदराज इलाकों में नेटवर्क की समस्या के कारण भुगतान में दिक्कत आ सकती है इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संक्रमण काल में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और उपयोगकर्ताओं को नई प्रणाली के अनुकूल बनाया जाएगा सरकार का मानना है कि हाईवे नेटवर्क को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए यह आवश्यक कदम है आने वाले समय में टोल संग्रह की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड और डेटा आधारित होगी जिससे यात्रा अनुभव बेहतर और सुगम बनेगा

GWALIOR BJYM PROTEST: कांग्रेस कर्यालय के बहार भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी पुतला दहन

BJYM PROTEST

HIGHLIGHTS: नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक भाजपा युवा मोर्चा की रैली पुलिस ने बैरिकेडिंग की, कुछ कार्यकर्ता तोड़ने का प्रयास भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की सुनील शर्मा ने प्रदर्शन को हताशा और अनुचित बताया GWALIOR BJYM PROTEST: ग्वालियर। भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली में कांग्रेस युवा इकाई के हंगामे के विरोध में शनिवार को ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर इसका विरोध भी किया। हेमंत कटारे का इस्तीफा : मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं, कांग्रेस में सियासी हलचल नदी गेट से कांग्रेस कार्यालय तक रैली भाजयुमो ने संभाग स्तर पर रैली का आयोजन किया गया। रैली नदी गेट चौराहे से शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई। जहां पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए पहले से बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए।   गाजर जल्दी हो जाती है काली और सूखी? जानिए स्टोर करने का सही तरीका वरना होगा नुकसान दो घंटे तक तनावपूर्ण माहौल करीब दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ता वहां से हट गए। मिलने बुलाया, फिर सरेराह पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया हिरासत में कांग्रेस का पलटवार पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भाजपा के प्रदर्शन को हताशा करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों जैसे रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार और पेयजल उठाने पर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने घटना की निंदा की। चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में पुलिस ने बताया शांतिपूर्ण कार्यक्रम सीएसपी मनीष यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा दिल्ली प्रदर्शन के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रखा गया।

शिव सेना नेता शैना एनसी ने दी The Kerala Story 2 को समर्थन, कहा फिल्म दिखाती है सच, कोई गुमराह नहीं

मुंबई । आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को ANI से बातचीत में कहा कि यह फिल्म किसी प्रकार का गलत प्रचार या गुमराह करने का अभियान नहीं है बल्कि इसमें दिखाया गया सच है। शैना एनसी ने लोगों से अपील की कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की स्थिति को देखें और समझें कि केरल में वास्तव में क्या हो रहा है। शैना एनसी का दावा: फिल्म सच्चाई दिखाती है फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि केरल में कई लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। शैना ने कहा The Kerala Story 2 किसी गुमराह करने वाले अभियान का हिस्सा नहीं है। सच यह है कि केरल में कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन हुआ है। 32 000 लड़कियों के केस स्टडी में यह साफ दिखाई देता है। फिल्म का उद्देश्य यही उजागर करना है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें मैं यही कहूंगी कि शांति बनाए रखने के लिए वास्तविकता देखें और समझें। ट्रेलर विवाद और राजनीतिक आलोचना फिल्म का ट्रेलर जारी होते ही विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इसे सख्त सच्चाई बताया वहीं कुछ ने प्रचार करार दिया। फिल्म केरल राजस्थान और मध्य प्रदेश में धार्मिक परिवर्तन और दबाव के मुद्दों को दिखाती है। केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और धार्मिक संगठन All India Muslim Jamaat ने फिल्म की आलोचना की है। CM विजयन ने चेताया कि यह फिल्म राज्य में साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर सकती है। निर्माता विपुल शाह का पक्ष फिल्म के निर्माता Vipul Amrutlal Shah ने कहा कि फिल्म का मकसद केरल पर हमला नहीं है। उन्होंने बताया हम केरल के खिलाफ नहीं हैं। केरल गॉड्स कंट्री है। हमारा उद्देश्य वहां की यह दुष्ट प्रथा खत्म करना है। शाह ने यह भी बताया कि फिल्म का शीर्षक क्यों वही रखा गया। उन्होंने कहा The Kerala Story 2 केवल केरल तक सीमित नहीं है। यह पूरे भारत में हो रही जबरन धर्मांतरण की साजिश को उजागर करती है। पहली फिल्म की केंद्रीय थीम वही है इसलिए इसे Kerala Story 2 नाम दिया गया। रिलीज़ और अन्य जानकारी फिल्म का निर्देशन Kamakhya Narayan Singh कर रहे हैं और यह 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2023 की The Kerala Story की सीक्वल है जिसने अपने रिलीज़ के समय विवाद उत्पन्न किया था लेकिन व्यावसायिक रूप से सफल रही और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। नई फिल्म में पूरी तरह नया कलाकार वर्ग और नया निर्देशक है।

लीजिये आ गया घूमने के लिये परफेक्ट मौसम, जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहों के नाम

नई दिल्ली । दिल्ली की सर्दियां और हल्की बसंत की हवा घूमने का ऐसा समय है जब राजधानी की खूबसूरती अपने पूरे रंग में दिखाई देती है. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर आधुनिक पार्कों तक, दिल्ली में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है. नीचे दिल्ली की कुछ चुनिंदा और सबसे लोकप्रिय जगहों की जानकारी दी गई है. इंडिया गेट – देशभक्ति का प्रतीक राजपथ अब कर्तव्यपथ पर स्थित इंडिया गेट दिल्ली का हमेशा पसंद किया जाने वाला घूमने का स्थान है. यह विशाल वार मेमोरियल प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था. यहां के हरे-भरे लॉन पिकनिक और शाम की सैर के लिए आदर्श हैं. लाल किला – इतिहास का शानदार अध्याय लाल किला, दिल्ली का सबसे भव्य किला और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है. शाहजहां द्वारा निर्मित इस किले में कई सुंदर महल, संग्रहालय और विशाल उद्यान हैं. यह दिल्ली की पहचान और इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा स्थान है. क़ुतुब मीनार – दिल्ली का आसमान छूता आकर्षण 12वीं सदी में बनी क़ुतुब मीनार 73 मीटर ऊंची ऐतिहासिक मीनार है, जो अपनी जटिल नक्काशी और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. इसके आसपास का क़ुतुब परिसर भी उतना ही खूबसूरत है. यह फोटो खींचने और इतिहास जानने के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है. अक्षरधाम मंदिर – कला, संस्कृति और भव्यता दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की शान है. यहां की भव्य पत्थर नक्काशी, संगीतमय फाउंटेन शो और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाली प्रदर्शनियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. लोटस टेंपल – शांत वातावरण के साथ खूबसूरत वास्तुकला सफेद संगमरमर से बना लोटस टेंपल अपनी कमल आकार की डिजाइन के लिए विश्वप्रसिद्ध है. यह बहाई उपासना स्थल है और यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है. ध्यान और शांति पसंद करने वालों के लिए यह आदर्श स्थान है. हुमायूं का मकबरा – मुगल कला का उत्कृष्ट नमूना हुमायूं का मकबरा दिल्ली का पहला गार्डन टॉम्ब माना जाता है और यह ताजमहल का प्रेरणास्रोत भी माना जाता है. चारों तरफ फैले हरे उद्यान इसे और आकर्षक बनाते हैं. सर्दी के मौसम में यहां घूमना बेहद सुखद अनुभव होता है. दिल्ली में मौसम सुहाना हो तो घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है. ऐतिहासिक धरोहरें, आधुनिक वास्तुकला, पार्क, मंदिर, यह शहर हर तरह के यात्री के लिए कुछ खास रखता है. इसलिए इस मौसम में दिल्ली को अपनी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर शामिल करें.

गाजर जल्दी हो जाती है काली और सूखी? जानिए स्टोर करने का सही तरीका वरना होगा नुकसान

नई दिल्ली।सर्दियों के मौसम में बाजार में गाजर की भरमार रहती है लोग सलाद सब्जी जूस और हलवे के लिए एक साथ ज्यादा मात्रा में गाजर खरीद लेते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में गाजर सूखने लगती है काली पड़ जाती है या गलकर खराब हो जाती है कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद भी इसकी ताजगी बरकरार नहीं रहती ऐसे में जरूरत है सही स्टोरेज तकनीक अपनाने की ताकि गाजर कई हफ्तों तक कड़क और लाल बनी रहे सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि गाजर खरीदते ही उसके ऊपर लगे हरे पत्तों को अलग कर दें ये पत्ते गाजर की नमी को तेजी से खींचते हैं जिससे गाजर जल्दी मुरझा जाती है अगर आप चाहते हैं कि गाजर ज्यादा दिनों तक ताजा रहे तो पत्तों को काटकर अलग कर दें और केवल जड़ वाला हिस्सा ही स्टोर करें दूसरा तरीका है गाजर को पानी में स्टोर करना गाजर को पहले साफ पानी से धो लें फिर एक एयरटाइट कंटेनर या कांच के जार में रखें उसमें इतना पानी भरें कि गाजर पूरी तरह डूब जाए इसके बाद जार को फ्रिज में रख दें ध्यान रहे कि हर दो से तीन दिन में पानी बदलते रहें इससे गाजर अपनी नमी बनाए रखती है और कई हफ्तों तक कड़क बनी रहती है अगर आप गाजर को सूखे तरीके से स्टोर करना चाहते हैं तो उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें फिर पेपर टॉवल या अखबार में लपेटकर जिप लॉक बैग में रखें यह तरीका अतिरिक्त नमी को सोख लेता है जिससे सड़न की संभावना कम हो जाती है ध्यान रखें कि गाजर बिल्कुल सूखी हो क्योंकि हल्की सी नमी भी फ्रिज में फफूंद और सड़न को बढ़ावा दे सकती है लंबे समय के लिए गाजर सुरक्षित रखना हो तो ब्लांचिंग और फ्रीजिंग का तरीका अपनाया जा सकता है गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें फिर उन्हें दो मिनट के लिए उबलते पानी में डालें इसके तुरंत बाद बर्फ वाले ठंडे पानी में डालकर ठंडा करें फिर अच्छी तरह सुखाकर फ्रीजर बैग में पैक कर दें इस तरीके से गाजर लंबे समय तक सुरक्षित रहती है और जरूरत पड़ने पर सीधे इस्तेमाल की जा सकती है एक और जरूरी बात यह है कि गाजर को सेब या केले जैसे फलों के साथ न रखें ये फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे गाजर जल्दी पककर खराब हो सकती है इसलिए फ्रिज में अलग ड्रॉअर या अलग कंटेनर में स्टोर करना बेहतर रहता है अगर इन आसान और प्रभावी तरीकों को अपनाया जाए तो गाजर कई हफ्तों तक ताजी बनी रह सकती है इससे न केवल स्वाद और पोषण बरकरार रहता है बल्कि बार बार सब्जी खराब होने से होने वाला आर्थिक नुकसान भी बचाया जा सकता है

भोपाल आईटी पार्क में माली की करंट से मौत: पेशाब करने गए थे, खुले तार की चपेट में आकर झुलसे

भोपाल। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल के आईटी पार्क में एक बुजुर्ग माली की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय मलखान सिंह आईटी पार्क में माली का काम करते थे। पौधों को पानी देने के बाद वे पास के गार्डन के एक कोने में पेशाब करने गए थे, जहां एक खुला हुआ तार पड़ा था। इस तार की चपेट में आते ही वे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद उनके साथियों ने उन्हें झुलसी हुई हालत में देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मलखान सिंह को उनके साथी ने सबसे पहले देखा था, जो तार की चपेट में आने के बाद जमीन पर गिर गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग से खुले तारों की स्थिति पर जवाब तलब किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।