Chambalkichugli.com

कुंभ राशि में गोचर हुए मंगल, इन राशियों को मिलेगा फायदा, कुछ को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली। 23 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। यह गोचर 2 अप्रैल तक जारी रहेगा। कुंभ राशि में पहले से ही राहु, सूर्य, बुध और शुक्र बैठे हैं और शनि का प्रभाव भी चल रहा है, इसलिए इस गोचर को ज्योतिषविदों ने काफी महत्वपूर्ण बताया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को संभलकर आगे बढ़ना होगा। राशियों के अनुसार प्रभाव मेष राशि मेष राशि के लिए यह गोचर बहुत लाभकारी है। मंगल आपके 11वें घर (लाभ का घर) में प्रवेश कर रहे हैं। करियर और पेशेवर मोर्चे पर खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रमोशन रुका है तो जल्दी अच्छा समाचार मिलेगा।वृषभ राशि वृषभ के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता पाने का समय है, लेकिन इसके लिए मेहनत बढ़ानी होगी। कुंभ राशि में मौजूद अन्य ग्रहों के कारण सतर्क रहना जरूरी है। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को इस समय नकारात्मक सोच और कान की सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा करने से बचना चाहिए। नुकसान का जोखिम है।कर्क राशि कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर विवाद से बचना चाहिए। बहस और मतभेद टालें। सीनियर्स से संबंधों में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा। सिंह राशि सिंह राशि के लिए गोचर बेहद शुभ है। शनि की ढैय्या के बीच भी पेशेवर सफलता और व्यापार में लाभ मिल सकता है। मेहनत का फल शानदार रहेगा। कन्या राशि कन्या राशि वालों को बड़े निवेश या जोखिम लेने से फिलहाल दूरी रखनी चाहिए। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला राशि तुला राशि के लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धन आवक अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने से फायदा होगा। धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह समय साहस और प्रयास बढ़ाने वाला है। करियर और व्यापार में अवसर मिल सकते हैं। परिवार और संगति पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। मकर राशि मकर राशि के लिए गोचर सुधार के संकेत दे रहा है। कार्य समय पर पूरा करें, वाणी और रिश्तों पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश में प्रयास जारी रखें। कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से सफलता मिल सकती है। खर्च और अनजान लोगों पर भरोसा सीमित रखें। मीन राशि मीन राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला समय है। बजट संतुलित रखें, कार्यस्थल विवाद टालें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्तों में धैर्य और समझदारी जरूरी है।

STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना में 10वीं की छात्रा की परीक्षा के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

10TH STUDENT DEATH

HIGHLIGHTS: बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र की घटना 10वीं बोर्ड की गणित परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में मौत की पुष्टि अतिकुपोषण और एनीमिया के चलते हार्ट अटैक की आशंका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा STUDENT DIES AT EXAM CENTER: मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एमपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की अचानक मौत का मामला सामने आया है। बानमौर स्थित पंडित नेहरू पार्ट टू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा वर्षा कुशवाह गणित का पेपर दे रही थी, तभी वह परीक्षा कक्ष में बेहोश होकर गिर पड़ी। बता दें कि स्कूल स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR के चार विमानों पर अनिश्चितकालीन रोक इसके बाद परिजन छात्रा को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने ग्वालियर के डॉक्टरों से चर्चा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अतिकुपोषण और गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। संभव है कि इसी कारण उसे हार्ट अटैक आया हो। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर में आज से ‘आजीविका मार्ट’ की शुरुआत, सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ चाचा बोले—घर से जाते वक्त बिल्कुल ठीक थी वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि उनके छोटे भाई अजय कुशवाह वर्षा और उसके भाई को परीक्षा दिलाने केंद्र पर लेकर गए थे। अंदर जाते समय वर्षा पूरी तरह स्वस्थ थी। कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र के कर्मचारी ने अजय को बुलाकर बताया कि वर्षा की तबीयत बिगड़ गई है। अंदर पहुंचने पर शिक्षक उसके हाथ-पैर मल रहे थे। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Keralam: केरलम की मंजूरी के बाद ममता ने फिर उठाई नाम बदलने की मांग

Keralam:  कोलकाता। केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने के फैसले के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के नाम‑परिवर्तन की मांग को पूरा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के प्रस्ताव को केंद्र ने वर्षों से लंबित रखा है, जबकि केरल को तुरंत मंजूरी दे दी गई. ममता ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य का नाम ‘West Bengal’ होने की वजह से पूरे देश में अल्फाबेटिकल ऑर्डर में बंगाल को हमेशा अंत में रखा जाता है. चाहे वह परीक्षाओं के इंटरव्यू हों, राष्ट्रीय बैठकें हों या औपचारिक कार्यक्रम. उन्होंने कहा कि “हमारे छात्र जब परीक्षा या इंटरव्यू में जाते हैं तो उन्हें आख़िर में बुलाया जाता है. मुझे भी राष्ट्रीय बैठकों में सबसे अंत में बोलने का अवसर मिलता है, क्योंकि हमारे राज्य का नाम ‘W’ से शुरू होता है.” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाल के प्रति “अनदेखी” का रवैया अपनाती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य विधानसभा 2018 से अब तक तीन बार नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है, लेकिन केंद्र ने उसे आगे नहीं बढ़ाया. बंगाल की मांग को अटकाया जा रहा है: ममता बनर्जीममता ने केरल को बधाई देते हुए कहा कि केरलम का प्रस्ताव आसानी से पास होना “राजनीतिक समीकरणों” का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सीपीआई(एम) की “बढ़ती समझ” ने इस प्रक्रिया को आसान बनाया, जबकि बंगाल की मांग लगातार अटकी हुई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल के लिए ‘बांग्ला’ नाम उनकी सांस्कृतिक पहचान, भाषा और इतिहास को बेहतर तरीके से दर्शाता है. उन्होंने कहा कि ‘West’ शब्द विभाजन के दौर की ऐतिहासिक परिस्थितियों का बोझ ढोता है, जबकि आज ‘East Bengal’ अस्तित्व में ही नहीं है. कई विशेषज्ञों ने भी इस तर्क का समर्थन किया है कि ‘बांग्ला’ राज्य की आधुनिक और सांस्कृतिक पहचान के अधिक नज़दीक है. केंद्र पर ममता ने बोला हमलाममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से यह मुद्दा उठाया, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई. उन्होंने केंद्र पर “एंटी‑बंगाली” रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया और कहा कि जब राजनीतिक परिस्थितियाँ बदलेंगी, तो राज्य का नाम बदलने का रास्ता भी साफ होगा.

March Bank Holiday: मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  March Bank Holiday: नई दिल्ली । मार्च बैंक छुट्टियां 2026 भारत होली रमजान राम नवमी राज्यवार बैंक छुट्टियों की सूची विवरण जानें मार्च बैंक अवकाश मार्च महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक मार्च बैंक छुट्टियां 2026 मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों का नया कैलेंडर भी लागू हो जाएगा. मार्च में होली समेत अन्य त्योहार भी आने वाले है. ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बेहतर रहेगा कि मार्च में किन-किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे. अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों व साप्ताहिक अवकाश के चलते कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. इसलिए प्लान बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालना जरूरी है. आइए जानते हैं, मार्च की बैंक छुट्टियों के बारे में…. न्यू मित्र मंडल सहकारी संस्था में लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताएं, EOW ने शुरू की जांच होली को लेकर बैंक हॉलिडे 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 3 मार्च डोल जतरा, धुलंडी और होलिका दहन जैसे त्योहारों के कारण बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. वहीं 4 मार्च को भी होली के चलते अगरतला, अहमदाबाद, ऐजवाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 13 मार्च को चापचर कूट पर्व के कारण आइजोल में बैंक हॉलिडे रहेगा. 17 मार्च को शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, तेलुगु नववर्ष दिवस और पहले नवरात्र के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. वहीं 20 मार्च को रमजान और जुमत-उल-विदा के चलते जम्मू, श्रीनगर, कोची, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहने वाले हैं. भोपाल रेप-धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा: लिव-इन, स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट और WhatsApp से ‘सप्लाई’ का आरोप 21 मार्च को रमजान-ईद और सरहुल के कारण कोच्ची, विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम और शिमला को छोड़कर लगभग पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा. इसके अलावा 26 मार्च को राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा भी 27 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को विभिन्न कारणों से कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो, बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए. ऐसा न हो कि आप बैंक ब्रांच पहुंचे और बैंक बंद हो. ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं.

AJIT PAWAR PLANE CRASH: अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद DGCA की बड़ी कार्रवाई, VSR के चार विमानों पर अनिश्चितकालीन रोक

AJIT PAWAR PLANE CRASH: नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विशेष सुरक्षा ऑडिट के बाद VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड (उड़ान पर रोक) करने का आदेश दिया है। जांच में हवाई योग्यता, उड़ान संचालन और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं में कई गंभीर उल्लंघन सामने आए हैं। बारामती हादसे के बाद शुरू हुई सख्त जांच यह कार्रवाई बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे के बाद की गई। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसा दूसरी लैंडिंग की कोशिश के दौरान खराब दृश्यता में हुआ बताया गया था। यह कंपनी से जुड़ा पिछले कुछ वर्षों का तीसरा बड़ा हादसा माना जा रहा है, जिससे विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे। चार विमानों पर अनिश्चितकालीन रोक DGCA ने जिन विमानों को ग्राउंड किया है, वे कंपनी के नॉन-शेड्यूल ऑपरेशन (चार्टर) बेड़े का हिस्सा थे। नियामक ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी एयरवर्थनेस (Airworthiness) मानकों की पूरी तरह बहाली नहीं हो जाती, तब तक ये विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। कंपनी को कमी रिपोर्ट (Deficiency Report) जारी कर रूट-कॉज एनालिसिस जमा करने का निर्देश दिया गया है।ऑडिट में क्या-क्या मिला? 4 से 16 फरवरी के बीच DGCA की टीम ने विस्तृत सुरक्षा ऑडिट किया। जांच में सामने आया कि— अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा था रखरखाव प्रणाली में गंभीर खामियां थीं सुरक्षा मानकों की निगरानी कमजोर थी संचालन और दस्तावेजी अनुपालन में अनियमितताएं पाई गईं इन निष्कर्षों के बाद नियामक ने सख्त कार्रवाई को जरूरी बताया, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। विमान दुर्घटना जांच अलग से जारी हादसे की तकनीकी जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जा रही है, जबकि DGCA ने नियामकीय और संचालन संबंधी जिम्मेदारियों की पड़ताल की। अब नॉन-शेड्यूल उड़ानों पर कड़े नियम हालिया घटनाओं को देखते हुए DGCA ने गैर-निर्धारित (NSOP) उड़ानों के लिए नए सुरक्षा नियम भी लागू करने की घोषणा की है। अब ऑपरेटरों को— विमानों का रखरखाव इतिहास सार्वजनिक करना होगा विमान की उम्र और स्वामित्व परिवर्तन की जानकारी देनी होगी सुरक्षा रैंकिंग जारी करनी होगी वरिष्ठ प्रबंधन की जवाबदेही तय होगीDGCA ने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा चूक का दोष केवल पायलट पर नहीं डाला जा सकता; कंपनी का नेतृत्व भी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पायलट का लाइसेंस पांच वर्ष तक निलंबित किया जा सकता है। संदेश साफ: बारामती हादसे के बाद भारत का एविएशन रेगुलेटर चार्टर और नॉन-शेड्यूल उड़ानों की निगरानी को लेकर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति की ओर बढ़ रहा है।

GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर में आज से ‘आजीविका मार्ट’ की शुरुआत, सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

GWALIOR AAJEEVIKA MART

HIGHLIGHTS: फूलबाग संभागीय हाट बाजार में स्थापित हुआ स्थायी आजीविका मार्ट 25 फरवरी को सीएम मोहन यादव करेंगे वर्चुअल शुभारंभ सालभर उपलब्ध रहेंगे स्व-सहायता समूहों के उत्पाद 27-28 फरवरी को लगेगा विशेष होली मेला महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा GWALIOR AAJEEVIKA MART OPENING: ग्वालियर। संभागीय हाट बाजार, फूलबाग में अब स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थायी मंच मिल गया है।बता दें कि 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली ‘आजीविका मार्ट’ का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। होली से पहले 8 दिन उग्र ग्रहों का प्रभाव, जानें किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी महिलाओं को मिलेगा स्थायी बाजार मंच फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्थापित यह मार्ट सालभर संचालित रहेगा। यहां स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, सजावटी सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाएँगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ग्वालियर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य शहरों में शुरू हो रहे आजीविका मार्ट का भी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।  “होली के रंग, आजीविका के संग” दो दिवसीय मेला आजीविका मार्ट के शुभारंभ के साथ ही 27 और 28 फरवरी को विशेष होली मेला आयोजित किया जाएगा। “होली के रंग, आजीविका के संग” थीम पर आधारित इस मेले में संभाग भर से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। त्योहार के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का विशेष अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे समूहों की “आजीविका विपणन क्षमतावर्धन कार्यशाला’’ का शुभारंभ प्रशासन ने बताया महत्वपूर्ण पहल सूत्रों की माने तो ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस पहल को महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

दक्षिण कोरिया के इस द्वीप पर जाने वालों सावधान! भारतीय दूतावास ने क्यों जारी की ट्रैवल एडवायजरी

नई दिल्‍ली। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को यह साबित करने में सक्षम होना चाहिए कि उनके पास पूरे प्रवास के दौरान खर्च उठाने के लिए पर्याप्त धन है। इमिग्रेशन जांच के दौरान पूछे गए सवालों का शांत और सुसंगत तरीके से जवाब देना भी जरूरी बताया गया है। दक्षिण कोरिया का राजधानी सियोल स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक अहम एडवायजरी जारी करते हुए दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह चेतावनी कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी को हाल ही में हिरासत में लिए जाने की घटना के बाद जारी की गई है, जिसने यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि समय-समय पर भारतीय यात्रियों को जेजू द्वीप पर प्रवेश से इनकार या वापस भेजे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, खासकर वीज़ा-फ्री सुविधा के तहत यात्रा करने वालों के साथ। एडवायजरी में स्पष्ट किया गया है कि जेजू का वीज़ा-मुक्त प्रवेश केवल अल्पकालिक पर्यटन के लिए मान्य है और अंतिम निर्णय वहां के इमिग्रेशन अधिकारियों के हाथ में होता है। यानी, वीज़ा-फ्री सुविधा होने के बावजूद प्रवेश की गारंटी नहीं होती। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, जिनमें कन्फर्म रिटर्न टिकट, पूरे प्रवास की होटल बुकिंग, दिन-वार यात्रा योजना, पर्याप्त वित्तीय संसाधनों का प्रमाण, कम से कम छह महीने का वैध पासपोर्ट, ट्रैवल इंश्योरेंस और ठहरने के स्थान की संपर्क जानकारी शामिल हैं। वित्तीय तैयारी पर विशेष जोर दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि यदि यात्री अपनी यात्रा योजना स्पष्ट रूप से नहीं बता पाते, तो उन्हें प्रवेश से रोका जा सकता है। एडवायजरी में वित्तीय तैयारी पर भी विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को यह साबित करने में सक्षम होना चाहिए कि उनके पास पूरे प्रवास के दौरान खर्च उठाने के लिए पर्याप्त धन है। इमिग्रेशन जांच के दौरान पूछे गए सवालों का शांत और सुसंगत तरीके से जवाब देना भी जरूरी बताया गया है। जेजू वीजा-फ्री योजना का हिस्सा नहीं दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि जेजू वीज़ा-फ्री योजना के तहत मुख्य भूमि दक्षिण कोरिया की यात्रा की अनुमति नहीं है। यदि कोई यात्री बिना वीज़ा के वहां जाने की कोशिश करता है या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकता है, तो उस पर भविष्य में यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रवेश से इनकार की स्थिति में यात्रियों को अगले उपलब्ध विमान से वापस भेज दिया जाता है और तब तक उन्हें अस्थायी हिरासत केंद्र में रखा जा सकता है। सचिन अवस्थी को 38 घंटे हिरासत में रखा गया यह एडवायजरी उस घटना के बाद आई है, जिसमें सचिन अवस्थी और उनकी पत्नी को जेजू पहुंचने पर करीब 38 घंटे तक हिरासत में रखा गया और अंततः उन्हें महंगा वापसी टिकट लेकर लौटना पड़ा। अवस्थी ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इमिग्रेशन का निर्णय उनका अधिकार है, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। बता दें कि जेजू द्वीप दक्षिण कोरिया का एक विशेष स्वायत्त प्रांत है, जहां विदेशी पर्यटकों के लिए सीमित वीज़ा-फ्री प्रवेश की व्यवस्था है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को सीधे किसी विदेशी देश से जेजू पहुंचना आवश्यक होता है; मुख्य भूमि दक्षिण कोरिया के रास्ते जाने पर वीज़ा अनिवार्य है।

ASSAM RAPE CASE: असम में युवती से सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

ASSAM RAPE CASE:  गुवाहाटी। असम के कछार जिला में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय युवती अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने गई थी, तभी सात लोगों ने उसे निशाना बनाया। घटना 19 फरवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।सिलचर के पास हुई वारदात यह घटना सिलचर शहर के बाहरी इलाके में बाईपास रोड के पास हुई। आरोप है कि एसयूवी में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे, युवती और उसके मित्र को रोका और दोनों से पूछताछ के बहाने हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने युवक को काबू में कर लिया और उसके सामने ही युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी किया मजबूर पीड़िता ने आरोप लगाया कि अपराध के बाद आरोपियों ने उसे धमकाकर अपने एक साथी के बैंक खाते में 10,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस इसे जबरन वसूली का मामला भी मान रही है। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी मामला सिलचर सदर पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा पहचान किए गए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सामूहिक दुष्कर्म, डकैती, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली शामिल हैं।शुरुआत में चुप्पी, फिर मामला हुआ वायरल बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। मामला तब चर्चा में आया जब एक पत्रकार पर कथित तौर पर आरोपियों के परिजनों ने हमला कर दिया। पत्रकार का दावा है कि उससे खबर प्रकाशित करने को लेकर सवाल किए गए और मारपीट की गई, हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से वह बच गया। राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले को दबाने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। तृणमूल कांग्रेस ने भी घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है। जांच जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मां बनने के 3 महीने बाद ग्लो के साथ लौटीं कैटरीना कैफ, चेहरे पर निखार देख फैंस रह गए दंग!

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमकती हुई अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनकी एक झलक ने फैंस का दिल जीत लिया। बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद कैटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ में सादगी अपनाई और लाइमलाइट से दूरी बनाई थी। हाल ही में उन्हें मुंबई में कार के अंदर बैठे देखा गया, जहां उनका ग्लो, चेहरे की ताजगी और शांत अंदाज सभी का ध्यान खींच रहे थे। ब्लैक आउटफिट में कैटरीना ने पोनीटेल किया हुआ था और मास्क पहने हुए थीं, लेकिन उनकी आंखों की चमक और कैमरा की ओर प्यारा वेव देखते ही बन रहा था। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और पहली नजर में उन्हें पहचान पाना थोड़े मुश्किल था, लेकिन फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया। कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा, जो कि विक्की की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेजर विहान सिंह शेरगिल से जुड़ा है। इस नाम का ऐलान उन्होंने फैंस के साथ इमोशनल अंदाज में साझा किया और लिखा, “हमारी जिंदगी की रोशनी, विहान कौशल। हमारी दुआएं कबूल हो गईं। जिंदगी अब और भी खूबसूरत लग रही है। एक पल में हमारी पूरी दुनिया बदल गई है। हम शब्दों में अपनी खुशी और शुक्रिया बयां नहीं कर सकते।” इस खास कनेक्शन और इमोशनल मैसेज ने फैंस को बेहद प्रभावित किया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डिलीवरी के तीन महीने बाद कैटरीना का ग्लो और चेहरे का निखार सभी को आकर्षित कर रहा है। मां बनने के बाद भी उनका आत्मविश्वास, शांत और खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस दौरान कैटरीना ने अपने समय का बड़ा हिस्सा परिवार और बच्चे पर केंद्रित रखा, लेकिन धीरे-धीरे फैंस के साथ जुड़ने के लिए छोटे-छोटे पब्लिक अपीयरेंस और व्लॉग्स भी शेयर कर रही हैं। उनका यह ग्लो और चेहरे की ताजगी दर्शाती है कि मां बनने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस, स्ट्रेंथ और चमक को बनाए रखा है। विक्की कौशल ने भी पिता बनने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह सिर्फ एक चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहे हैं और बच्चे के बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे और अधिक योगदान कर सकें। उन्होंने कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा, “अभी इस समय मां ही असली सुपरहीरो है। उसने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत हिम्मत दिखाई और अब मां बनकर भी हर चीज़ पूरी ताकत से संभाल रही है। मुझे उस पर बहुत गर्व है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।” यह बयान इस कपल की मजबूत बॉन्डिंग और पारिवारिक प्यार की झलक देता है। कैटरीना का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मां बनने के बाद की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज पर तारीफों की बरसात कर रहे हैं। मां बनने के बाद भी उनकी सादगी, ग्लो और आत्मविश्वास ने साबित कर दिया कि कैटरीना कैफ केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी एक सुपरस्टार हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनके अगले अपडेट, व्लॉग्स और बेटे विहान के साथ उनकी जिंदगी की झलक का इंतजार कर रहे हैं।

शोएब इब्राहिम ने दी राहत भरी खबर: दीपिका कक्कड़ की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल, फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में

नई दिल्ली। टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर फैंस को बड़ी राहत दी है। कुछ समय पहले दीपिका लिवर कैंसर के इलाज के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रही थीं। उनके पेट में सिस्ट बन गई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। मंगलवार को शोएब ने अपने नए YouTube व्लॉग के जरिए इस सफर को दिखाया और साथ ही अपनी 8वीं शादी की सालगिरह भी सादगी से मनाई। व्लॉग में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रमज़ान के दौरान चीज़ों को सिंपल रखा और साथ में रोज़ा तोड़ा। शोएब और दीपिका ने मिलकर खाना बनाया और किचन में एक प्यारा सा पल शेयर किया, जब शोएब ने दीपिका को एनिवर्सरी विश किया। इसके बाद दोनों हॉस्पिटल गए, जहां दीपिका को बेड पर बैठा देखा गया और शोएब लगातार उनके साथ मौजूद रहे। सर्जरी के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा कि “अल्लाह के करम और आप सभी की दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर सफल रहा। वह फिलहाल ठीक हैं, बस थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं।” डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद दीपिका को ऑब्ज़र्वेशन में रखा है ताकि उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा सके। दीपिका ने इस दौरान अपने YouTube चैनल का उपयोग अपनी हेल्थ जर्नी को डॉक्यूमेंट करने के लिए किया। वह कीमोथेरेपी के अनुभव, अपने इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिकवरी की ओर बढ़ते कदमों को फैंस के साथ साझा करती रही हैं। शोएब और दीपिका दोनों नियमित रूप से अपने व्लॉग पर हेल्थ अपडेट साझा करते हैं, जिससे फैंस हमेशा उनके स्वास्थ्य और रिकवरी प्रक्रिया से जुड़े रहते हैं। कुल मिलाकर, दीपिका की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल रही और वह फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में हैं। इस कठिन समय में भी दोनों अपने रिश्ते की मजबूती बनाए हुए हैं और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। फैंस अब उनकी रिकवरी और आगे की हेल्थ अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।