अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग वायरल, करीबी मित्र के निधन पर लिखा दर्द भरा संदेश

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान अभिनेता Amitabh Bachchan इन दिनों गहरे शोक में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया और अपने निजी ब्लॉग के माध्यम से साझा की। उनकी भावुक पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और उनके प्रशंसकों ने भी संवेदना व्यक्त की। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक बेहद मार्मिक संदेश लिखते हुए अपने दोस्त के निधन का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट में उस मित्र का नाम या उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया। लेकिन अपने शब्दों में उन्होंने साफ बताया कि यह व्यक्ति उनके जीवन में बेहद खास था और उसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उन्होंने एक ऐसे दोस्त को खो दिया है जो बेहद स्नेही और हंसमुख इंसान था। वह हर मुश्किल परिस्थिति में भी सकारात्मक सोच बनाए रखता था और हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करता था। अभिनेता के अनुसार उनका दोस्त हर हालात में मजबूत बना रहता था और कठिन परिस्थितियों में भी समाधान ढूंढने की क्षमता रखता था। उन्होंने आगे लिखा कि उनके दोस्त के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने अपने दर्द को शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में एक-एक करके अपने प्रिय लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ दुख व्यक्त करने के लिए रोने वाला इमोजी भी साझा किया। अभिनेता ने यह भी लिखा कि बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की दुखद खबरों को स्वीकार करना और भी कठिन हो जाता है। उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई वैसे ही उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पिछले कुछ समय में अमिताभ बच्चन अपने जीवन में कई करीबी लोगों को खो चुके हैं। लगातार ऐसी खबरों का सामना करना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा है। इसके बावजूद अभिनेता अपने काम और फैंस के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट यह दिखाती है कि प्रसिद्धि और सफलता के बावजूद निजी रिश्तों की अहमियत कितनी गहरी होती है और किसी प्रिय मित्र को खोने का दर्द हर इंसान के लिए समान होता है।
मप्र में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में हुई वृद्धि, उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश के बाद आदेश जारी

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देशों के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जूनियर डॉक्टर पूर्ण समर्पण से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभायेंगे।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों में वे न केवल अपने चिकित्सा प्रशिक्षण को पूर्ण करते हैं। मरीजों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में भी जूनियर डॉक्टर अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जूनियर डॉक्टर के हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को सकारात्मक समाधान के निर्देश दिए थे। उसके अनुक्रम में विभाग द्वारा स्टाइपेंड वृद्धि का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर वृद्धि करते हुए 1 अप्रैल 2025 से संशोधित स्टाइपेंड लागू किया गया है। इसके तहत पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये, द्वितीय वर्ष का 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपये तथा तृतीय वर्ष का 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये किया गया है। इसी प्रकार इंटर्न का स्टाइपेंड 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये किया गया है। सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के स्टाइपेंड को भी बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है। सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये तथा जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत एवं सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
DATIYA RATANGARH MELA: कलेक्टर-एसपी ने की व्यवस्थाओं की जांच, श्रद्धालुओं के लिए पूरी तैयारी

HIGHLIGHT: कलेक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया पार्किंग, जल-सुविधा और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था गोताखोरों और बंदर टीम के लिए निर्देश स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं पर विशेष जोर मेला क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश DATIYA RATANGARH MELA: दतिया। चैत्र नवरात्रि में लगने वाले प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। BSF SOLDIRE DEATH: वीर सपूत को भावभीनी विदाई: BSF जवान सुरेश कुमार यादव का सीतापुर में अंतिम संस्कार, कैंसर से हुआ निधन कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में किए दर्शन निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन कर मेले के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का दौरा कर नक्शे के आधार पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और चिकित्सीय सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। सिंध नदी क्षेत्र में गोताखोरों की टीम और महाजाल की व्यवस्था, साथ ही बंदरों के लिए विशेष टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां सीसीटीवी से होगी निगरानी सूचना के मुताबिक कलेक्टर ने मेला क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, जूता-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रतनगढ़ पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत पर भी ध्यान दिया। कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों से कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को समय पर मजबूत और व्यवस्थित किया जाए।
भोपाल: घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने कलेक्टर ने गठित किया विशेष जांच दल

भोपाल । राजधानी में घरेलू रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल द्वारा जारी एक ताज़ा आदेश के अनुसार, जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों के निरीक्षण के लिए 23 जिला स्तरीय अधिकारियों का एक विशेष जांच दल गठित किया गया है । आयात में रुकावट के चलते कड़ा फैसलाप्रशासन ने यह कदम केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उन निर्देशों के बाद उठाया है, जिनमें वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आयात में हुई बाधा का हवाला दिया गया है । सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में एलपीजी की आपूर्ति केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही की जाए । आदेश के तहत अब अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य किसी भी वाणिज्यिक श्रेणी जैसे होटल, मॉल या फैक्ट्रियों को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी । निरीक्षण के लिए तैनात अधिकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध अंतरण और व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कमान सौंपी गई है। प्रमुख नियुक्तियों में शामिल हैं: कृषि विभाग से सुरेन्द्र अमरूते और अमित सिंह ।महिला एवं बाल विकास विभाग से सुनील सोलंकी ।परिवहन विभाग से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जीतेन्द्र शर्मा ।शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ।इसके अलावा जल संसाधन, मत्स्य, और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है । प्रतिदिन देनी होगी रिपोर्टकलेक्टर के निर्देशानुसार, नियुक्त किए गए सभी अधिकारी आवंटित गैस एजेंसियों और गोदामों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे । वे अपनी रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (SDO) को सौंपेंगे । यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गैस की कालाबाजारी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं ।यह व्यवस्था जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की एजेंसियों (IOCL, BPCL, HPCL) पर समान रूप से लागू होगी ।
BSF SOLDIRE DEATH: वीर सपूत को भावभीनी विदाई: BSF जवान सुरेश कुमार यादव का सीतापुर में अंतिम संस्कार, कैंसर से हुआ निधन

HIGHLIGHTS: बीएसएफ जवान सुरेश कुमार यादव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में पार्थिव शरीर दिल्ली से तिरंगे में लिपटा हुआ लाया गया कैंसर से निधन, इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवानों ने सलामी दी गांव में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल BSF SOLDIRE DEATH: दतिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को उनके पैतृक गांव सीतापुर में गुरुवार देर रात पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गांव लाया गया और तिरंगे में लिपटा हुआ अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग शामिल हुए। दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये कैंसर से निधन, इलाज चल रहा था दिल्ली एम्स में सुरेश कुमार यादव का इलाज दिल्ली एम्स में कैंसर के कारण चल रहा था। बीएसएफ टेकनपुर से आई जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, शस्त्र झुकाकर सलामी दी और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को नमन किया। बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां अंतिम यात्रा और भावभीनी विदाई गांव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। लोग “भारत माता की जय” और “सुरेश कुमार यादव अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दे रहे थे। गैस संकट के बीच रसोई में लौटेगा केरोसिन! सरकार ने जारी किया अतिरिक्त कोटा, होटल-रेस्तरां को वैकल्पिक ईंधन की छूट बचपन से देशभक्ति का सपना मृतक के बचपन के साथी रामजीशरण राय ने बताया कि सुरेश कुमार यादव बचपन से ही देशभक्ति के लिए प्रेरित थे और बीएसएफ में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगा। छुपा हुआ खजाना! दिल्ली के पास एक ऐसी जगहें जहां शोर नहीं सिर्फ सुकून, आज ही बना लें ट्रिप का प्लान सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार में बीएसएफ के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहे। पूरे गांव में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल रहा, और सुरेश कुमार यादव को राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए नियम के तहत जो ट्रक अब तक लगभग 2600 रुपये ग्रीन टैक्स देते थे, उन्हें अब करीब 4000 रुपये तक भुगतान करना पड़ सकता है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। सिर्फ दिल्ली पार करने वाले वाहनों पर लगेगा चार्जयह बढ़ा हुआ ग्रीन टैक्स खास तौर पर उन कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा जो दिल्ली में कोई काम नहीं करते और सिर्फ शहर को पार करने के लिए यहां की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। यानी जो ट्रक या अन्य भारी वाहन दिल्ली में माल उतारने या लोड करने नहीं आते, बल्कि सिर्फ शॉर्टकट के रूप में राजधानी की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें यह अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग चार्जनए नियम के मुताबिक अलग-अलग वाहनों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। LMV कार, वैन जैसे हल्के वाहन लगभग 2000 तक चार्ज ट्रक और भारी वाहन करीब 4000 तक चार्ज इस फैसले के बाद कमर्शियल वाहनों के संचालन की लागत बढ़ने की संभावना है। ट्रैफिक और प्रदूषण कम करना है मकसदसरकार का कहना है कि कई वाहन दिल्ली को शॉर्टकट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इससे शहर में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों बढ़ते हैं। इसी वजह से सरकार ऐसे वाहनों को शहर के बाहर बने एक्सप्रेसवे और बाईपास का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। ज्यादा चार्ज लगने से वाहन चालक दिल्ली की बजाय बाहरी मार्गों का इस्तेमाल करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के बाद दिल्ली के बाहर बने एक्सप्रेसवे और बाईपास का इस्तेमाल बढ़ सकता है। इससे राजधानी में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। हालांकि इस फैसले का प्रदूषण और ट्रैफिक पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा।
बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खेमे से एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है। वह 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ साथ फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी शादी का समारोह मसूरी के सेवॉय होटल में संपन्न होगा। खबर है कि उनकी शादी में शामिल होने क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। रोहित और विराट भी बन सकते हैं समारोह का हिस्साकुलदीप यादव की शादी के लिए पहुंचे रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल को देहरादून हवाई अड्डे स्पॉट किया गया। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। अब यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि कुलदीप के स्पेशल दिन पर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है। बचपन की दोस्त के साथ कुलदीप लेंगे सात फेरेबचपन में कुलदीप और वंशिका एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों मूलत: कानपुर के ही रहने वाले हैं और दोनों के घर में केवल 3 किलोमीटर की दूरी है। जैसे जैसे समय साथ में बीता वह एक दूसरे के इतना करीब आ गए कि अब 14 मार्च को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 17 मार्च को लखनऊ में रिस्पेशन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।
गैस संकट के बीच रसोई में लौटेगा केरोसिन! सरकार ने जारी किया अतिरिक्त कोटा, होटल-रेस्तरां को वैकल्पिक ईंधन की छूट

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोई तक दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की घबराहट में हो रही बुकिंग के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सालों बाद मिट्टी के तेल (केरोसिन) का अतिरिक्त कोटा जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, लेकिन लोगों की बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति प्रभावितभारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। पश्चिम एशिया में बढ़े सैन्य तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाली तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। यही समुद्री मार्ग भारत को रोजाना लगभग 25 से 27 लाख बैरल कच्चा तेल उपलब्ध कराता है। इसके अलावा देश की करीब 55 प्रतिशत एलपीजी और 30 प्रतिशत एलएनजी की सप्लाई भी इसी रास्ते से आती है। होटल और रेस्तरां को वैकल्पिक ईंधन की छूटगैस की कमी का सबसे ज्यादा असर कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले क्षेत्रों पर पड़ा है। होटल और रेस्तरां को मिलने वाली गैस की सप्लाई कम होने से समस्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए सरकार ने आतिथ्य क्षेत्र को राहत देते हुए बायोमास, आरडीएफ पेलेट और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की अस्थायी अनुमति दे दी है। घरों के लिए केरोसिन का अतिरिक्त कोटाघरेलू रसोई में गैस की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने राज्यों को मिलने वाले नियमित एक लाख किलोलीटर के कोटे के ऊपर 48 हजार किलोलीटर अतिरिक्त केरोसिन आवंटित किया है। करीब एक दशक बाद पहली बार मिट्टी के तेल के कोटे में इतनी बढ़ोतरी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे वैकल्पिक ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। गैस की जमाखोरी रोकने के लिए नया नियमबाजार में गैस की कमी की अफवाहों के कारण लोग घबराकर ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए न्यूनतम समय 21 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह सीमा 25 दिन रखी गई है। सरकार का कहना है कि फिलहाल एलपीजी की डिलीवरी का औसत समय करीब 2.5 दिन है और आपूर्ति बनाए रखने के लिए कई देशों से गैस मंगाई जा रही है। कभी रसोई की पहचान था मिट्टी का तेलआज भले ही केरोसिन का नाम सुनकर लोग हैरान हों, लेकिन एक समय यह हर घर की जरूरत हुआ करता था। लालटेन जलाने से लेकर स्टोव पर खाना पकाने तक इसका इस्तेमाल आम था। सरकार की स्वच्छ ऊर्जा नीतियों, बिजली के विस्तार और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन मिलने के बाद धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल कम होता चला गया। यहां तक कि दिल्ली को साल 2014 में देश का पहला केरोसिन-मुक्त शहर घोषित किया गया था। लेकिन अब वैश्विक तनाव के बीच यही पुराना ईंधन एक बार फिर रसोई में वापसी करता दिखाई दे सकता है। Tags:keroseneLPG Gaslpg gas prices
छुपा हुआ खजाना! दिल्ली के पास एक ऐसी जगहें जहां शोर नहीं सिर्फ सुकून, आज ही बना लें ट्रिप का प्लान

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली की भीड़-भाड़ और शोर से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन आपके लिए आदर्श जगह है। दिल्ली से बस 4-5 घंटे की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन बेहद शांत और सुकून भरा अनुभव देता है। यहाँ पहुंचने के लिए ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा समय निकालकर इस प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना होता है। पहाड़, झाड़ियां, घने जंगल और उनके बीच बहती नदियां इस जगह को और भी आकर्षक बनाती हैं। चाहे आप होटल के कमरे से प्राकृतिक नजारों को देखें या पहाड़ की ओट में बैठकर शांति का आनंद लें, लैंसडाउन हर पल आपको तरोताजा कर देगा। ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिरलैंसडाउन में ही ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर हैं। यह जगह न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी मशहूर है। मंदिर तक पहुँचने का रास्ता घने जंगल और हरियाली से भरा हुआ है, जो यात्रा को एक सुखद अनुभव में बदल देता है। कालागढ़ टाइगर रिजर्वजंगल और वन्य जीवों के प्रेमियों के लिए कालागढ़ टाइगर रिजर्व सबसे आकर्षक स्थल है। यहाँ बाघों सहित कई जीवों को देखना संभव है। जंगल सफारी के दौरान आप प्राकृतिक नजारों और वन्य जीवों के बीच समय बिताकर मानसिक शांति और उत्साह का अनुभव कर सकते हैं। टिप इन टॉप और सैंट मेरी चर्चलैंसडाउन की खूबसूरती सिर्फ प्राकृतिक दृश्य तक सीमित नहीं है। यहाँ “टिप इन टॉप” नामक हिल स्टेशन क्षेत्र है, जहाँ सैंट मेरी चर्च सहित कई छोटे चर्च भी हैं। यदि आपके पास समय है तो आसपास के चर्चों का भ्रमण आपको सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव भी देगा। लैंसडाउन में घूमना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह आपके मन और शरीर दोनों को ताजगी देने का अवसर है। शांत वातावरण, प्राकृतिक नजारों और विविध सांस्कृतिक स्थल इसे दिल्ली से दूर सफर करने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव

HGHLIGHTS: गुना के बूढ़े बालाजी इलाके में नाबालिग छत से गिरकर घायल मां का आरोप: युवक बना रहा था जबरन शादी का दबाव धमकियों से मानसिक तनाव में थी नाबालिग आरोपी अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, जांच जारी MINOR GIRL HARASSED: गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर में एक सिरफिरे युवक की धमकियों और दबाव से परेशान होकर एक नाबालिग के घायल होने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके की है, जहां नाबालिग छत से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल लंबे समय से बना रहा था शादी का दबाव जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग गुरुवार को अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गई। नाबालिग की मां का आरोप है कि बूढ़े बालाजी इलाके के ताजिया मैदान के पास रहने वाला एक युवक उनकी बेटी पर काफी समय से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसकी धमकियों और लगातार दबाव के कारण बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान थी। 13 March 2026: तुला राशि- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा,एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने वार्ड में चाकू लहराते हुए हंगामा किया और नाबालिग का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम नशे में था आरोपी, पुलिस से की शिकायत परिवार का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। किसी तरह उन्होंने बेटी को उससे बचाया। घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।