सावधान! इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं तो अभी जान लें ये नियम, अगर नहीं जाना तो नॉमिनी को भी नहीं मिलेगा पैसा

नई दिल्ली। आजकल शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जिसमें सदस्यों के लिए लाइफ इंश्योरेंस ना किया जाता हो। बिताते समय के साथ यह संख्या और भी तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग अपनी गाड़ियों के साथ-साथ खुद का भी लाइफ इंश्योरेंस करा रहे हैं। हालांकि इसे लेकर भी कुछ भ्रांतियां फैली हुई हैं जिसे आज हम आपके सामने रखेंगे और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां बताएंगे। जानिए किन-किन कारण से क्लेम नहीं किया जा सकता। हत्या की वजह से हुई मौतअगर पॉलिसी धारक की मौत हो गई है और उसे घटना में नॉमिनी की संलिप्त पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को क्लेम नहीं दिया जाएगा। केवल एक ही स्थिति में नॉमिनी को क्लेम मिल सकता है या तो वह कानूनन अपराध मुक्त हो जाए या कोर्ट द्वारा बरी हो जाए। हत्या के कारण हुई मौत के बाद पॉलिसी प्रोवाइडर कंपनी के द्वारा यह जांच की जाती है कि पॉलिसी धारा किसी आपराधिक गतिविधि में तो सन लिप्त नहीं था। अगर किसी अपराध में संलिप्त पाई जाती है तो भी क्लेम को मंजूरी नहीं दी जाएगी। धूम्रपान और नशे के कारण मृत्युअगर पॉलिसी धारक किसी भी प्रकार का नशा करता है और उसके प्रभाव के कारण उसकी जान चली जाती है तो ऐसी स्थिति में भी पॉलिसी धारक को इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिल सकेगा। जबकि प्राकृतिक कर्म से अगर मौत होती है तो पॉलिसी धारक को डेथ क्लेम के रूप में राशि का भुगतान किया जाता है। साहसिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण हुई मौतइंश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनी पॉलिसी धारक से उसकी शारीरिक बीमारियों एवं कार्यशाली के बारे में जानकारी लेती है जिसके आधार पर वह पॉलिसी धारक का प्रीमियम तय करती है। अगर कोई पॉलिसी धारक पर्वतारोहण करता है या स्काई डाइविंग जैसे साहसिक गतिविधियों में लगा हुआ होता है तो उनके साथ दुर्घटना घटने के सबसे अधिक चांस होते हैं। ऐसी स्थिति में उन पॉलिसी धारकों को क्लेम रीइंबर्समेंट से बाहर रखा जाता है।
FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

FD Scheme: नई दिल्ली। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक वर्ग ऐसा भी है जो आज भी एफड़ी और आरडी जैसे पारंपरिक निवेशों में यकीन रखता है। आमतौर पर देखा जाता है कि नौकरीपेशा लोग अपने नाम से एफडी कराते हैं। लेकिन अगर आप अपने बजाय अपनी पत्नी के नाम से एफडी कराएं तो आप न सिर्फ मोटा रिटर्न कमा सकते हैं बल्कि काफी पैसे भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे? FD से मिले ब्याज पर 10% कटौती अगर कोई व्यक्ति एक लेखा वर्ष में एफडी पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का ब्याज प्राप्त करता है तो उसे उस राशि पर 10 प्रतिशत TDS देय होता है। जबकि किसी व्यक्ति के पास पैन नंबर नहीं है तो इस राशि का प्रतिशत दोगुना हो जाता है यानी 20 प्रतिशत। ऐसी स्थिति में अगर आपकी पत्नी टैक्स ब्रैकेट से बाहर हैं या हाउसवाइफ हैं तो आपकी यह राशि एकमुश्त बच सकती है। पत्नी के नाम पर FD कराने से होगी बंपर बचत नए टैक्स सिस्टम में जिन लोगो की कुल टैक्सेबल इनकम 4 लाख रुपये से कम है और पुराने टैक्स सिस्टम में जिन लोगों की इनकम 2.5 लाख रुपये से कम है उन्हें एफड़ी पर TDS देय नहीं होता है। उन्हें TDS से छूट दी जाती है। लिहाजा अगर आपकी पत्नी हाउस वाइफ हैं तो स्वभाविक है कि वह टैक्स के दायरे से बाहर होंगी इसलिए उनके नाम से एफडी करवाने से आप TDS की पूरी पूरी बचत कर सकते हैं। Related News ❮❯ Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल… 13 Mar 2026 Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक… 12 Mar 2026 Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को… 11 Mar 2026 Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे 11 Mar 2026 Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल… 13 Mar 2026 Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक… 12 Mar 2026 Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को… 11 Mar 2026 Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे 11 Mar 2026 इसके अलावा, अगर आप जॉइंट एफडी कराते हैं और अपनी पत्नी को फर्स्ट होल्डर बनाते हैं तो ऐसी स्थिति में भी आप काफी बचत कर सकते हैं। बताते चलें कि ये फायदा सिर्फ उन लोगों को मिल सकता है, जिनकी पत्नी जॉब नहीं करती हैं।
13 March 2026: तुला राशि- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा,एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे

13 March 2026: नई दिल्ली। तुला राशि :- रा , री , रु , रे , रो , ता , ती , तू , ते धन लाभ: आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे। परिवार और मित्र: घरेलू जीवन के लिए यह अवधि बहुत ही उत्तम रहने की संभावना है।पारिवारिक लोगों में आपको सद्भावना व प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। रिश्ते और प्यार: काम की अधिकता होने की वजह से प्रेमी के साथ प्रत्यक्ष मुलाक़ात होना मुश्किल लग रहा है। स्वास्थ्य: सेहत को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। शारीरिक थकान से बचने के लिए काम के साथ-साथ आराम करना भी आपके लिए ज़रुरी होगा। करियर और शिक्षा: नौकरीपेशा वालों का रुका हुआ प्रमोशन उन्हें मिल सकता है। FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: व्यापार करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह समय प्रगतिकारक रहेगा। बिज़नेस करने वालों के लिए यह अवधि विशेष धनदायी हो सकती है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। ॐ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें । आज अगर सफलता चाहते हैं तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें, लाभ होने की संभावना है। आज का शुभ अंक 6 है
GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम

HIGHLIGHTS: गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला 7 मार्च को घर से लापता हुई थी 16 वर्षीय किशोरी आरोपी बहला-फुसलाकर अपने ले गया था साथ पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया GUNA MINOR GIRL RAPED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: रूप सिंह स्टेडियम में सिंधिया ने थामा बल्ला, महिला क्रिकेटर की गेंद पर चूके; आउट होने से बचे 7 मार्च को घर से लापता हुई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक 7 मार्च की दोपहर 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने घर के आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 9 मार्च को पिता ने फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर इंदौर में सियासत तेज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस भाजपा आमने सामने पीड़िता के बयान के बाद हुआ खुलासा पुलिस जांच के दौरान बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अनिकेत उर्फ अंकित उर्फ छोटू बैरागी निवासी ग्राम महू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

Stock Market Today: नई दिल्ली। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही लाल निशान पर खुले। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 590 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 75,444.22 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 176 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462.50 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में जारी रही गिरावट सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 566 अंक गिरकर 75,467 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 185 अंक टूटकर 23,453 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस दौरान बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा और ज्यादातर सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली। इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की कंपनियों में कुछ शेयरों में तेजी भी देखने को मिली। टॉप गेनर Power Grid Corporation of India, NTPC, ITC Limited, Reliance Industries टॉप लूजर Larsen & Toubro, Tata Steel, InterGlobe Aviation (IndiGo), HDFC Bank, Mahindra & Mahindra एशियाई शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की आशंका ने बाजार पर दबाव बनाया। जापान का Nikkei 225 करीब 2 प्रतिशत गिर गया, जबकि TOPIX Index में करीब 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 3 प्रतिशत नीचे रहा और Hang Seng Index के भी कमजोर शुरुआत के संकेत मिले। गुरुवार को भी बाजार में आई थी बड़ी गिरावट इससे पहले गुरुवार, 12 मार्च को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 227 अंक टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ था। उस दिन भी बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 6 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए थे, जबकि 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: रूप सिंह स्टेडियम में सिंधिया ने थामा बल्ला, महिला क्रिकेटर की गेंद पर चूके; आउट होने से बचे

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए कैट ने आयोजित किया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों को मौका देने की सिंधिया ने की सराहना कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी दिया बयान GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बल्ला थामे नजर आए। इस दौरान मैदान पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला जब एक महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए और आउट होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ गेंदों पर अच्छे शॉट भी लगाए। ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया कैट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट यह मौका कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ का था। बता दें कि उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महिला क्रिकेटर हनी अनेजा और सरगम सोलंकी ने उन्हें गेंदबाजी की। एक गेंद पर सिंधिया चूक गए, लेकिन बाद की गेंदों पर उन्होंने बल्लेबाजी का आनंद लिया। क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय व्यापारियों के लिए खेल का मंच पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि व्यापारी वर्ग, जो पहले सिर्फ दर्शक की भूमिका में रहता था, अब मैदान पर उतरकर खेल का आनंद लेगा। साथ ही उन्होंने कैट के इस आयोजन की सराहना करते हुए महिला खिलाड़ियों को भी अवसर देने की प्रशंसा की। Muscle Loss से बचना है तो 35 के बाद बदलें डाइट और टाइमिंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए असरदार नियम कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बोले इस दौरान सिंधिया ने देश की कूटनीति और वैश्विक स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति मजबूत हुई है और वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है।
Chhota Nehru Stadium: छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर इंदौर में सियासत तेज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस भाजपा आमने सामने

Chhota Nehru Stadium: इंदौर /मध्य प्रदेश के Indore में स्थित Chhota Nehru Stadium का नाम बदलने के प्रस्ताव के बाद शहर की राजनीति अचानक गरमा गई है। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल बैठक में स्टेडियम का नाम बदलकर Chhatrapati Shivaji Maharaj के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जैसे ही यह प्रस्ताव सामने आया वैसे ही इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई और Bharatiya Janata Party तथा Indian National Congress आमने सामने आ गए। दरअसल नगर निगम मुख्यालय में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर के ऐतिहासिक छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे बैठक में मंजूरी दे दी गई। प्रस्ताव के अनुसार अब इस स्टेडियम का नाम छत्रपति शिवाजी स्टेडियम रखने की बात कही जा रही है। यह निर्णय सामने आते ही शहर की राजनीति में बहस और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला का कहना है कि यदि शहर में कोई नया और भव्य स्टेडियम बनाया जाता है तो उसका नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाना सम्मान की बात होगी लेकिन पहले से मौजूद छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलना उचित नहीं है। उनका कहना है कि यह केवल एक नाम बदलने का मामला नहीं है बल्कि इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े व्यक्तित्वों के सम्मान से भी जुड़ा विषय है। कांग्रेस का आरोप है कि जब भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े किसी नाम या विरासत की बात सामने आती है तब भाजपा नेताओं की असहजता और राजनीतिक सोच दिखाई देने लगती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। इंदौर के महापौर Pushyamitra Bhargav ने कहा कि नगर निगम ने फिलहाल केवल प्रस्ताव पारित किया है और इस पर अंतिम निर्णय की प्रक्रिया आगे चलेगी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि छोटा नेहरू आखिर कौन हैं और इस नाम के पीछे किस ऐतिहासिक संदर्भ को जोड़ा जाता है। महापौर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति में ऐसा कौन सा व्यक्तित्व रहा है जिसे छोटा नेहरू के नाम से जाना गया हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश आज भी नेहरू की नीतियों के परिणाम भुगत रहा है और कांग्रेस को इतिहास के नाम पर राजनीति करने के बजाय स्पष्टता से जवाब देना चाहिए। स्टेडियम के नाम बदलने को लेकर शुरू हुई यह बहस अब केवल नगर निगम के प्रस्ताव तक सीमित नहीं रही बल्कि यह शहर की सियासत का बड़ा मुद्दा बन गई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रस्ताव पर आगे क्या फैसला होता है और क्या वास्तव में छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी स्टेडियम किया जाएगा या फिर राजनीतिक दबाव के चलते इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे ने इंदौर की राजनीति में एक नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।
क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी अलग होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, हम चेहरे साफ करने के लिए या फिर चेहरे पर ताजगी लाने के लिए कई सारे उपाय करते रहते हैं, जिनसे उनमें काफी निखार आ जाता है। चेहरे की चमक के अलावा हम अपने हाथ पैर में भी काफी कुछ करते हैं। ताकि उनमें बराबर चमक बनी रहे वह रखें ना रहे।लेकिन अक्सर शरीर का एक हिस्सा हमारी लापरवाही का शिकार हो जाता है-वो है हमारी गर्दन। अगर आपके भी गर्दन में काफी काले घेरे हैं आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तब इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। गर्दन के काले निशान को इस प्रकार हटाएबेसन, हल्दी और दही का उबटन यह काफी पुराना नुस्खा है जो टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन गहराई से सफाई करता है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है और हल्दी एंटी-सेप्टिक का काम करती है। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर रगड़कर धो लें। नींबू और शहद का मिश्रणनींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें। यह नुस्खा त्वचा के रंग को हल्का करने में बहुत कारगर है। आलू का रसआलू के रस से भी आप गार्डन के काले निशान को जल्द से जल्द मिटा सकते हैं और अच्छा रिजल्ट का सकते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो काले घेरे और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। एक कच्चा आलू घिसकर उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल और कॉफीएलोवेरा जेल भी किसी प्रकार के निशान साफ करने के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है जो डेड स्किन को तुरंत हटा देती है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे गर्दन की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर धो लें।
GWALIOR LATE NIGHT FIRNG: ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया

GWALIOR LATE NIGHT FIRNG: ग्वालियर में टैंकर से डीजल चोरी रोकने पर व्यापारी पर फायरिंग, बाल बाल बची जान ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब टैंकर से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने विरोध करने पर किराना व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी को नहीं लगी लेकिन दुकान के काउंटर में जा धंसी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिकरौदा और सिरोल के बीच स्थित लखनौती गांव की है। यहां महेश शर्मा की हाईवे किनारे किराना और जनरल स्टोर की दुकान है। महेश शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी दुकान के सामने रेस्टोरेंट के पास खड़े एक टैंकर से दो युवक डीजल चोरी कर रहे थे। आवाज सुनकर जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो बदमाश टैंकर से डीजल निकाल रहे थे। महेश शर्मा ने घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला। जैसे ही बदमाशों को इसका पता चला उन्होंने देसी तमंचे से व्यापारी पर फायर कर दिया। गोली सीधा दुकान के काउंटर में जाकर धंस गई और व्यापारी बाल बाल बच गए। फायरिंग करने के बाद आरोपी व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से व्यापारी और उनका परिवार डर गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ घंटे बाद वही बदमाश सुबह करीब चार बजे एक थार गाड़ी में सवार होकर फिर से दुकान के पास आए और व्यापारी को दोबारा धमकाया। इससे इलाके में और ज्यादा भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगी गोली और काउंटर को हुए नुकसान का पंचनामा तैयार किया है। महेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद हाईवे किनारे रहने वाले दुकानदारों में भी डर का माहौल है और वे पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
The Kerala Story 2: फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल
The Kerala Story 2: नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काफी उथल-पुथल देखने को मिला था कलेक्शन को लेकर। लेकिन बीते समय के साथ इस फिल्म ने अपनी रफ्तार तेज कर ली थी और अच्छा कलेक्शन करने लगी थी। वहीं एक बार फिर से अब इस फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए अब तक के इसके आंकड़े जानते हैं। फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अब इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है।रिलीज के चौदहवें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव केरला स्टोरी 2 के कास्ट ‘द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है। फिल्म ओ रोमियो और अस्सी तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।