Chambalkichugli.com

शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना बीते महीने 26 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा संग उदयपुर में शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह है एक वायरल ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से जुड़ी बातें सामने आई हैं। वायरल ऑडियो क्लिप और रश्मिका की प्रतिक्रियाऑडियो क्लिप में कथित तौर पर रश्मिका की मां सुमन मंदाना सगाई के दौरान हुए कथित हैरेसमेंट पर चर्चा कर रही हैं। यह ऑडियो फरवरी 2026 में रश्मिका की शादी के बाद फिर से ऑनलाइन वायरल हुआ। रश्मिका ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी और क्लिप शेयर करने वालों को लीगल एक्शन की चेतावनी दी। अपने बयान में रश्मिका ने कहा कि यह क्लिप उनके पुराने शब्दों का गलत मतलब निकालकर फैलाया जा रहा है, और उनके पर्सनल जीवन को जानबूझकर परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा,“जो शब्द मैंने कभी नहीं कहे उन्हें झूठी कहानियों में बदल दिया गया और व्यूज, पहुंच और एंगेजमेंट के लिए नफरत फैलाई गई। पर्सनल लाइफ में जानबूझकर खललरश्मिका ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑडियो क्लिप उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करने की रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना है कि यह पुरानी निजी बातचीत लगभग आठ साल पुरानी है, जिसे सहमति के बिना रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत का एक छोटा हिस्सा कॉंटेक्स्ट से बाहर निकालकर वायरल किया गया ताकि उन्हें और उनके हालिया जीवन को लेकर शॉकिंग कंट्रोवर्सी बनाई जा सके। रक्षित शेट्टी संग सगाई और ब्रेकअपरश्मिका और रक्षित की पहली मुलाकात 2016 की कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘किरिक पार्टी’ के सेट पर हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और 2017 में सगाई कर ली गई। हालांकि, सगाई ज्यादा दिन नहीं चली। 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया। रश्मिका की चेतावनीरश्मिका ने अपने फैंस और जनता से भी अपील की कि क्लिप शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी यदि इसे हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद अपने और अपने परिवार के सम्मान को बचाना है और किसी भी तरह की गलत सूचना को बढ़ावा नहीं देना है। रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर किसी भी तरह के झूठे प्रचार या अफवाहों को सहन नहीं करेंगी। यह मामला न केवल उनके मानसिक और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा का है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना और झूठी कंट्रोवर्सी फैलाने के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।

GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: घाटीगांव में आज लाड़ली बहना सम्मेलन: CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़, 54 विकास कार्यों का भी होगा शुभारंभ

GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM

HIGHLIGHTS: 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक से जारी ग्वालियर जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं को 44.83 करोड़ रुपये 122 करोड़ की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण देवनारायण और शबरी माता मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री     GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 मार्च को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि यह राशि योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। भोपाल जनसुनवाई में सनसनीखेज शिकायत: महिला बोली- पति मेरे सामने सगी बहन से बनाता है संबंध, आयोग ने दिए जांच के आदेश ग्वालियर की महिलाओं को 44.83 करोड़ का लाभ इस अवसर पर ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में करीब 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि भेजी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। झुलसने लगा एमपी, नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 10 शहरों में 38 पार, रतलाम-धार में लू का अलर्ट 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 62 करोड़ रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में कुलैथ के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन और सांक नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाना भी शामिल हैं। US हमले के बाद मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, ट्रंप का दावा- जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से घाटीगांव के देवनारायण मंदिर परिसर में उतरेंगे और देवनारायण मंदिर तथा शबरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेले के लिए 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत योजना से बढ़ रहा आर्थिक सशक्तिकरण जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। नवंबर 2025 से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 54,140 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।    

लंबी जंग के लिए तैयार ईरान, कहा- टकराव बढ़ा तो हिल सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था

तेहरान। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह लंबी अवधि तक चलने वाले युद्ध के लिए तैयार है। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर संघर्ष जारी रहा तो इसका असर पूरी दुनिया की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ेगा और वैश्विक बाजारों में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने दो वाणिज्यिक जहाजों पर गोलीबारी की और अमेरिका या उसके सहयोगियों से जुड़े जहाजों को चेतावनी जारी की है। साथ ही ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और ईरान में अब अमेरिकी सेना के लिए निशाना बनाने योग्य बहुत कम लक्ष्य बचे हैं। तेल बाजार में उथल-पुथल दरअसल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया था। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है। कीमतों को काबू में रखने के लिए International Energy Agency (IEA) ने सदस्य देशों के साथ मिलकर अपने भंडार से 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने का फैसला किया है। इसे अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक तेल आपूर्ति मानी जा रही है। जहाजों पर हमले और कंपनियों की चिंता संघर्ष के 12वें दिन ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने उन आर्थिक संस्थानों और बैंकों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जिन्हें वह अमेरिका और इजरायल से जुड़ा मानता है। इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने Dubai से अपने कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। ईरान का दावा है कि उसने लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज “एक्सप्रेस रोम” और थाई मालवाहक पोत “मयूरी नारी” पर हमला किया, क्योंकि वे चेतावनी के बावजूद Strait of Hormuz में दाखिल हुए थे। Royal Navy of Oman ने जहाज से 20 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा विश्लेषकों का कहना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है तो इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। इस समुद्री मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और एलएनजी का परिवहन होता है, साथ ही वैश्विक उर्वरक आपूर्ति का भी बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने जी-7 देशों से अपील की है कि जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही जल्द बहाल कराने के लिए कदम उठाए जाएं। वहीं United Nations ने सभी पक्षों से मानवीय सहायता सामग्री के आवागमन की अनुमति देने का आग्रह किया है। खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी इस बीच Dubai सरकार ने बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन गिरने से चार लोग घायल हो गए। वहीं Salalah Port पर हुए ड्रोन हमले में ईंधन टैंकों को निशाना बनाया गया, जिससे लाखों लीटर तेल में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दूसरी ओर इजरायल ने ईरान और लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर नए हमले शुरू करने का दावा किया है। Beirut में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत पर हवाई हमले से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ईरान में सुरक्षा अलर्ट ईरान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख Ahmad Reza Radan ने कहा है कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी विरोध प्रदर्शन को दुश्मन की गतिविधि माना जाएगा। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 1200 से अधिक लोगों की मौत और 10 हजार से ज्यादा नागरिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

भोपाल जनसुनवाई में सनसनीखेज शिकायत: महिला बोली- पति मेरे सामने सगी बहन से बनाता है संबंध, आयोग ने दिए जांच के आदेश

भोपाल। भोपाल में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने अधिकारियों और मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता ने आयोग के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए न्याय की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। राजधानी भोपाल में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर क्राइम और पारिवारिक विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान एक महिला मंच पर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ संबंध बनाता है। पीड़िता के अनुसार उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। महिला का कहना है कि उसने इस बारे में अपने सास-ससुर को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह कई बार पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर आखिरकार वह राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची और न्याय की मांग की। महिला की शिकायत सुनने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आयोग की मध्यस्थता से सुलझा दिया गया। जानकारी के अनुसार बच्चों को लेकर दोनों के बीच करीब दो महीने पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे थे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग की पहल पर दोनों के बीच बातचीत कराई गई और आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद दोनों को मंच पर ही पौधा भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। इसी कार्यक्रम में एक महिला ने भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ी शिकायत भी रखी। महिला का आरोप था कि पिछले एक साल से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने कहा कि अब उसे घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग में पद खाली होने का मुद्दा भी उठाया गया। जानकारी दी गई कि आयोग में कई पद खाली होने के कारण महिलाओं से जुड़े 30 हजार से ज्यादा मामले लंबित पड़े हैं। इस पर विजया रहाटकर ने कहा कि इस विषय पर संबंधित स्तर पर चर्चा की जाएगी और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शुक्रवार का राशिफल

युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु – ग्रीष्मचैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, शुक्रवार, 13 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।मेष राशि :- यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-5-7-9वृष राशि :- लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-6-8-9मिथुन राशि :- दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। शुभांक-7-8-9कर्क राशि :- विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानीयां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेगे। शुभांक-4-6-9सिंह राशि :- नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-4-6-8कन्या राशि :- अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा, इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक-3-6-9तुला राशि :- व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-5-7-8वृश्चिक राशि :- समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-3-5-7धनु राशि :- पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक-3-6-7मकर राशि :- जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंग। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। शुभांक-3-5-7कुंभ राशि :- कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-2-4-6मीन राशि :- अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। आवेग में आकर किये गए कार्यों का म्लान रहेगा। शुभांक-3-5-7

झुलसने लगा एमपी, नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 10 शहरों में 38 पार, रतलाम-धार में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम, रतलाम और धार में लू चली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी इन इलाकों में लू चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 मार्च को सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 15 मार्च को ग्वालियर और जबलपुर संभाग सहित प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 16 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश के 14 जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। इससे पहले प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। बुधवार को तीन जिलों में लू चली और तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। धार, नर्मदापुरम और रतलाम में तापमान सामान्य से अधिक रहा और गर्म हवाएं भी चलीं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 39.5 डिग्री, खजुराहो में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह और टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री तथा मंडला, श्योपुर और खरगोन में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में 37.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.2 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी काफी कम है और रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं।

Iran Leadership Crisis: US हमले के बाद मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, ट्रंप का दावा- जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल

 Iran Leadership Crisis: नई दिल्ली। ईरान में चल रहे युद्ध और सत्ता परिवर्तन के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटकलें तेज हो गई हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि खामेनेई भी उस हमले में घायल हुए हैं जिसमें ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया गया था। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मोजतबा खामेनेई संभवतः जीवित हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। फॉक्स न्यूज रेडियो के ब्रायन किलमीड शो को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने पहली बार मोजतबा खामेनेई की स्थिति पर टिप्पणी की। उनसे जब पूछा गया कि क्या नया ईरानी नेता जीवित है, तो ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वह शायद जिंदा हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह घायल हो सकते हैं, लेकिन किसी न किसी रूप में जीवित हैं। ब्रिटेन के अखबार द सन की रिपोर्ट में मोजतबा की हालत को लेकर और भी गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई फिलहाल कोमा में हैं। हमले में उनका कम से कम एक पैर कट गया है और उनके पेट या लीवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया गया है कि तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है। इस बीच मोजतबा खामेनेई की ओर से ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक बयान प्रसारित किया गया। हालांकि यह बयान उन्होंने खुद नहीं पढ़ा, बल्कि एक एंकर ने इसे पढ़कर सुनाया। बयान में अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तुरंत बंद किया जाए, अन्यथा उन पर हमले किए जाएंगे। बयान में यह भी कहा गया कि ईरान इस ‘थोपे गए युद्ध’ के लिए दुश्मनों से हर्जाना वसूलेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ईरान उनकी संपत्तियों को जब्त करने या बराबर मूल्य की संपत्ति को नष्ट करने की कार्रवाई करेगा।

MAIHAR MELA TRAIN: मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेले के लिए 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

MAIHAR MELA TRAIN: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मैहर स्टेशन पर आगामी नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। हर ट्रेन मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी, जिससे मां शारदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नवरात्रि के समय मां शारदा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव लगाया गया है। प्रमुख ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई–छपरा एक्सप्रेस, वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और कोल्हापुर–धनबाद एक्सप्रेस शामिल हैं। हरदीप पुरी बोले- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं…. LPG प्रोडक्शन भी 28% बढ़ा इसके अलावा, एलएलटी–रक्सौल एक्सप्रेस, दुर्ग–नवतनवा एक्सप्रेस, पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस, पूर्णा–पटना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रांची एक्सप्रेस भी मैहर में रुकेंगी। अन्य ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस–पटना एक्सप्रेस, पुणे–बनारस एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गुवाहाटी एक्सप्रेस और सूरत–छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी रेलवे की अधिकृत एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें। इस निर्णय से नवरात्रि मेले के दौरान मैहर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा और राहत मिलने की उम्मीद है। Keywords (comma separated): मैहर, नवरात्रि मेला, 15 जोड़ी ट्रेनों, अस्थायी ठहराव, मां शारदा मंदिर, श्रद्धालु, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन, एनटीईएस, हेल्पलाइन 139, मध्य प्रदेश

UJJAIN VIRAL VIDEO: उज्जैन में लेडीज अंडरगारमेंट चोरी का VIDEO वायरल: एकतरफा प्यार में सीने पर टैटू बनवाने वाला युवक गिरफ्तार

UJJAIN VIRAL VIDEO: उज्जैन। उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनकी युवक ने महिला के घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी अमित मालवीय (25) को गिरफ्तार कर लिया। OBC आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… कहा- सिर्फ आय के आधार पर तय नहीं कर सकते क्रीमी लेयर जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले महिला के घर के बाहर कपड़ों की रस्सी पर रखे अंडरगारमेंट्स गायब हो गए। परिवार वालों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक अमित मालवीय चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। आरोपी ने कपड़ों को रस्सी से उतारकर अपनी जेब में रखा। हरदीप पुरी बोले- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं…. LPG प्रोडक्शन भी 28% बढ़ा पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है और इसी वजह से उसने महिला का नाम अपने सीने पर टैटू भी बनवाया है। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में घर के बाहर कपड़े सुखाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना थाने को देनी चाहिए।

MP CM MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपये

MP CM MOHAN YADAV: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 मार्च को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में शुक्रवार को आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त राशि लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त के रूप में बहनों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में योजना के अंतर्गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में जून 2023 से प्रारंभ हुई यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान का नया आधार बनी है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे अंतरित की गई है। प्रदेश सरकार अब योजना से जुड़ी महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें कौशल उन्नयन, रोजगार और स्व-रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इन कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन व लोकार्पण जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना सम्मेलन में ग्वालियर जिले के अंतर्गत लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा ग्वालियर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित सड़कें शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे उनमें आईएसबीटी के समीप 6.17 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह एवं 12.16 करोड़ की लागत से अंबेडकर धाम के द्वितीय चरण में बाबा साहब के जीवन पर आधारित संग्रहालय का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सड़कें, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए बनने जा रहे हॉल, छात्रावास व भितरवार में लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नवीन शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण शामिल है। कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही हैलीपेड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह राठौर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एडीएम सीबी प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर व जयराज कुवेर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही ऐसी व्यवस्था रहे, जिससे पार्किंग स्थल से लाड़ली बहनाओं सहित सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित सेक्टर में पहुँच सकें। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव वायुमार्ग से 13 मार्च को दोपहर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। यहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा घाटीगाँव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में बनाये गए हेलीपेड पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ स्थित देवनारायण मंदिर एवं कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित शबरी माता मंदिर में भी प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर द्वारा वापस विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।