कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 23 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसके साथ अब कुल 65 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन किया है। इस सूची में घोषित उम्मीदवार और उनकी सीटें निम्नलिखित हैं:गोलकगंज – कार्तिक चंद्रा रायबिरसिंग जरुआ – वाजेद अली चौधरीबिलासिपारा – अमृत बादशाहमांकाचार – मोहिबुर रहमानगोलपारा ईस्ट – अबुल कलाम रशीद आलमदूधनई (एसटी) – किशोर कुमार ब्रह्माश्रीजंगराम – नुरुल इस्लाममांडिया – अब्दुल खालेकचमरिया – रकीबुद्दीन अहमदरंगिया – प्रणजीत चौधरीदिमोरिया (एससी) – किशोर कुमार बरुआन्यू गुवाहाटी – संतनु बोराहमंगलदई – श्रीमती रिजुमोनी तालुकदारहोजाई – श्रीमती झिल्ली चौधरीधेकियाजुली – बताश उरांगरंगापारा – कार्तिक चंद्रा कुर्मीगोहपुर – डॉ. शंकर ज्योति कुटुमधेमाजी (एसटी) – शैलेन सोनोवालतिनसुकिया – देविद फुकनटिंगखोंग – बिपुल गोगोईडरगांव – श्रीमती सगोरिका बोराधोलाई (एससी) – ध्रुबज्योति पुरकायस्थकरीमगंज साउथ – अमीनुर रशीद चौधरी पार्टी ने कुछ सीटों को गठबंधन सहयोगी दलों के लिए छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं:भवानीपुर-सोरभोगबजालीपलासबारीगुवाहाटी सेंट्रलगोरेसवारमोरिगांवबरहामपुरबिनाकांडीबेहाली (एससी)सदियाडिब्रूगढ़खोवांगसारुपथारदीफू (एसटी)अमरी (एसटी) पार्टी ने पहले 03 मार्च 2026 को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट से, देवब्रत सैकिया को नजीरा से और रिपुन बोरा को बरचल्ला से टिकट दिया गया था। कांग्रेस अब गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।
मप्रः इंदौर में पार्किंग में खड़ी तीन बसों में लगी भीषण आग

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भवरकुआं पुलिस स्टेशन के तीन इमली स्थित प्राइवेट बसों की पार्किंग में खड़ी तीन बसों में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बसें जलकर खाक हो गईं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तीन इमली स्थित पार्किंग में खड़ी तीन बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी ने बताया कि आग की लपटें दिखाई देने पर वे फौरन मौके पर पहुंचे। सीटी बजाकर ड्राइवरों को अलर्ट किया। ड्राइवरों से बसों को तुरंत बाहर निकालने के लिए कहा। इस दौरान 25 से ज्यादा बसें खड़ी थीं, जिन्हें तुरंत हटवाया। साथ ही सड़क पर मौजूद भीड़ को भी हटाया गया, ताकि वहां जाम की स्थिति न बने। मुकेश लश्करी के अनुसार, पहले एक बस में आग लगी थी, जिसके बाद उसके पास खड़ी दो अन्य बसें भी आग की चपेट में आ गईं। जूनी इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे में तीन प्राइवेट बसें जलकर खाक हो गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जली हुई बसें श्रीनाथ बस, निधि बस और देवा बस बताई जा रही हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और तीन से चार पानी के टैंकर पहुंचाए गए थे। इनमें एक गाड़ी गांधी हॉल फायर स्टेशन से और दो गाड़ियां मोती तबेला फायर स्टेशन से भेजी गई थीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके।
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार धरती पुत्र किसान की खुशहाली और विकास के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार किसानों और लाड़ली बहनों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का संकल्प लिया है। किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन में भी बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कटनी जिले के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए प्रदेश में भव्य सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि कटनी में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 में कटनी को 1000 करोड़ की सौगात दी एवं जिले के लिए 243 करोड़ रुपये की लागत के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें नवर्निमित पुल, महाविद्यालय और सांदीपनि विद्यालय भी शामिल हैं। किसानों की समृद्धि पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विजयराघवगढ़ के नागरिकों ने भव्य रोड-शो में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन कर स्वागत के लिये जनता का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की सौगात दी एवं विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री ने श्री विजयनाथ धाम की नगरी बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान कल्याण को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री को प्रतीक स्वरूप हल और स्मृति-चिन्ह के तौर पर लड्डू गोपाल की मूर्ति भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 9 लाख करोड़ की नई रोजगार आधारित औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मध्य प्रदेश देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बना है। प्रदेश में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जलाशयों और नहरों के जीर्णोद्धार के साथ ही सड़क निर्माण एवं पुलिया के उन्नयन के कार्य भी किये जाएंगे। बरही में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम बनाएंगे, साथ ही महानदी और उमड़ार नदी के संगम पर सिंचाई परियोजना की सौगात दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिये खेल स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के लिए सरकारी खजाने में कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार को बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 27 हजार लाड़ली बहनों को साढ़े 1800 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सभी पात्र हितग्राहियों को हर माह 1500 रुपये की सौगात मिल रही है। ग्रामीणों के सिर पर पक्के मकान की छत मिले, इसके लिए बहुत जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार ने ‘राहवीर योजना’ की शुरुआत की है। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। पीएम राहत योजना के तहत अस्पताल में घायल के लिए डेढ़ लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। नागरिकों की जान बचाने के लिए एयर एम्बुलेंस का नवाचार प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार सिंचाई के लिए पर्याप्त जल, बिजली और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में वर्ष 2004 से अब तक गेहूं के मूल्य में 2000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की वृद्धि हुई है। किसानों को बोनस का लाभ देकर इस वर्ष 2625 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में पिछले 2 वर्ष में सिंचाई का रकबा बढ़कर 55 लाख हैक्टेयर हो गया है, जिसे आगामी वर्षों में 100 लाख हैक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को सालभर में 12 हजार रुपये की सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूध-दही हजारों साल से भारत की पहचान है। राज्य सरकार ने प्रदेश में दूध का उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए माता यशोदा योजना में स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क दूध के पैकेट वितरित किये जाएंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब ड्रॉप आउट 6 प्रतिशत से शून्य पर आ गया है। मध्य प्रदेश इस मामले में राष्ट्रीय औसत से आगे निकल चुका है। राज्य सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत होने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हितों को सर्वोपरि रखा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच हमारे जहाज तिरंगा लगाकर शान से स्वदेश लौट रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में खाड़ी के देशों में जारी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान शर्मनाक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर बार की तरह अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए युद्ध में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। सम्मेलन को सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, विधायकगण संदीप जायसवाल, धीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रणय प्रभात पांडे, श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान बंधु और स्थानीय लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभमुख्यमंत्री ने कटनी जिले के बरही भ्रमण के दौरान बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़ा तालाब बरही का 50 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। इसमें तालाब के चारों ओर घाट निर्माण, फव्वारे का निर्माण के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने बरही के श्री विजयनाथ धाम मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री का आभार रैली में हुआ आत्मीय स्वागतमुख्यमंत्री
मप्रः अपर मुख्य सचिव ने दिए घरेलू उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश की खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार को घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिए हैं। अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व देशों की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभाव की शनिवार को मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही समस्त जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए है कि यदि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जाए, जिससे प्रदेश में एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरूद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश में 11 स्थानों पर कार्यवाही कर 228 सिलेंडर जब्त किये गए तथा 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए| पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी जो प्रदेश में वाणिज्यिक ओर घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी। आयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है तथा प्रदेश के 11 बाटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेन्डर उपलब्ध है। आशंकित उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक गैस सिलेण्डर की बुकिंग के कारण सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने से असुविधा हो रही थी जिसे सुधार लिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से अपील है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करावे। घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोल, डीजल ,घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की आपूर्ति भी निरंतर एवं बिना कटौती के जारी रहेगी।
मप्रः पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद क्षेत्र के दबंग नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह का शनिवार दोपहर भोपाल में दुखद निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से स्व. यादवेंद्र सिंह की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह 73 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सतना सहित पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यादवेंद्र सिंह का जन्म 5 जून 1953 को सतना जिले के कचनार गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1978 में की थी, जब वे वसुधा ग्राम पंचायत के सरपंच निर्वाचित हुए। सरपंच चुनाव में उन्होंने जुगुल किशोर बागरी को पराजित किया और लगातार 10 वर्षों तक इस पद पर रहते हुए गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरपंच कार्यकाल के बाद वर्ष 1992 में यादवेंद्र सिंह विपणन सहकारी समिति नागौद के अध्यक्ष बने। इसके अगले ही वर्ष उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। वर्ष 1998-99 में वे कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बने और लगभग पांच वर्षों तक इस पद पर रहते हुए किसानों और व्यापारियों के हित में कार्य किया। यादवेंद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार‑चढ़ाव देखे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वर्ष 2003 और 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें वर्ष 2013 में पुनः मौका दिया और वे विधायक निर्वाचित हुए। विधायक रहते हुए उन्होंने पांच वर्षों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर करीब 1200 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। इसके बाद वर्ष 2023 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और करीब 52 हजार वोट हासिल किए। हालांकि जीत नहीं सकी। बाद में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। स्वास्थ्य कारणों से यादवेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनकी हार्ट बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और वे पिछले एक साल से हाई डायबिटीज से भी पीड़ित थे। तीन दिन पहले चिकित्सकों को संक्रमण के चलते उनका घुटने के नीचे से एक पैर काटना पड़ा था, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई थी।
हॉकी : फाइनल में इंग्लैंड हराया, फिर भी भारत ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

हैदराबाद। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर्स के फाइनल में भारत की महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के हाथों 0-2 की हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप, बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। जीएमसी बालयोगी हॉकी ग्राउंड में खेले गए मैच में इंग्लैंड की ग्रेस बाल्सडॉन (13’) और एलिजाबेथ नील (43’) ने गोल किए, जबकि भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रूप से की। नवीत कौर की मदद से पहले दो मिनट में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उनका ड्रैग फ्लिक इंग्लैंड की गोलकीपर ने रोका। पहले क्वार्टर के अंत में इंग्लैंड ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए ग्रेस बाल्सडॉन ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में खेल समान रूप से संतुलित रहा। भारत ने पहले हाफ में आठ बार सर्कल में प्रवेश किया और इंग्लैंड की रक्षा को चुनौती दी, लेकिन गोलकीपर पर दबाव डालने में सफल नहीं रही। इंग्लैंड ने अपनी एक गोल की बढ़त को पहले हाफ के अंत तक बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने खेल की गति को नियंत्रित किया और गेंद पर कब्जा बनाए रखा। इस दौरान भारत को कुछ मौके मिले, लेकिन वे गोल में बदल नहीं सके। एलिजाबेथ नील का गोल भारतीय डिफेंडर से टकराने के बाद गोलपोस्ट में गया, जिससे इंग्लैंड की बढ़त 2-0 हो गई। चौथे क्वार्टर में भारत लगातार गोल की तलाश में आगे बढ़ता रहा और अंतिम क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने 2-0 की जीत दर्ज की। हालांकि इस हार के बावजूद भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सभी भारतीय हॉकी प्रशंसकों के लिए उत्साहजनक संदेश दिया। कोच और खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अनुशासन और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
करदाताओं को भेजे गए अग्रिम टैक्स रिमाइंडर ईमेल में गड़बड़ी, आयकर विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शनिवार को करदाताओं से आकलन वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 2025–26) के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के तहत भेजे गए ईमेल संदेशों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने करदाताओं से त्रुटिपूर्ण ईमेल को नजरअंदाज करने की अपील की है। आयकर विभाग ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा कि उसे करदाताओं से गलत जानकारी वाले ईमेल मिलने की शिकायतें प्राप्त हुई है। विभाग ने इस मुद्दे को ध्यान में लाने के लिए करदाताओं का धन्यवाद किया और असुविधा के लिए माफी मांगी है। आयकर ने बताया कि संचार प्रणाली के लिए जिम्मेदार सेवा प्रदाता के समन्वय से इस मामले को सुलझाया जा रहा है। आयकर विभाग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए करदाताओं से इन ईमेल को फिलहाल नजरअंदाज करने की अपील की है। विभाग ने स्वीकार किया है कि अग्रिम कर ई-अभियान के तहत भेजे गए कुछ ईमेल में महत्वपूर्ण लेन-देन से संबंधित गलत विवरण थे। दरअसल यह समस्या आकलन वर्ष 2026-27 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए भेजे गए ईमेल में सामने आई है। विभाग ने करदाताओं को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग ने करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे पहले भेजे गए त्रुटिपूर्ण ईमेल को अनदेखा करें। विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे अपनी लेन-देन की जानकारी की पुष्टि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध अनुपालन पोर्टल के ‘ई-अभियान’ टैब के जरिए करें। ये संचार केवल करदाताओं को उनकी वित्तीय जानकारी की समीक्षा करने और अग्रिम कर का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते हैं। विभाग ने इस प्रक्रिया में करदाताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक-दो दिनों से कई करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को आयकर विभाग की ओर से ‘नज’ ईमेल भेजे जा रहे थे। विभाग के इन ईमेल में यह कहा गया था कि करदाता द्वारा किया गया एडवांस टैक्स भुगतान उनके वित्तीय लेन-देन से मेल नहीं खाता है। इसके साथ ही ईमेल में उस साल के दौरान किए गए कुछ ‘महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शन’ का भी जिक्र किया गया था। इसके बाद आयकर विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है।