खरमास 2026: आज से शुरू, एक माह तक रहेंगे इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव किसी राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रांति कहा जाता है। विशेष रूप से जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास या मलमास लगता है। हिंदू धर्म में इस समय को सामान्यतः शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता, लेकिन पूजा पाठ, दान और जप तप के लिए इसे विशेष लाभकारी माना गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष खरमास 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है और सूर्य के 13 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने पर यह समाप्त होगा। इस दिन को मेष संक्रांति कहा जाएगा। इसके बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं और 20 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। त्रिग्रही योग का प्रभाव मीन राशि में पहले से विराजमान शुक्र और शनि के साथ सूर्य के प्रवेश से त्रिग्रही योग बनता है। इसका सकारात्मक प्रभाव मिथुन, तुला, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों पर आर्थिक लाभ, मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है।मांगलिक कार्य वर्जित खरमास के दौरान ग्रहों की शुभ दृष्टि का प्रभाव कम होने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन और अन्य मांगलिक कार्य टालने की परंपरा है। साथ ही नए व्यापार की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। खरमास में क्या ना करें भगवान, गुरु, माता पिता, गाय और स्त्री की निंदा न करें। जरूरतमंद को खाली हाथ लौटाना अशुभ माना गया है। नए वाहन या घर खरीदने से परहेज करें। विवाद और झगड़ों से दूर रहें। खरमास में क्या करें दान पुण्य, पूजा और धार्मिक कार्य करें। रामायण, गीता और सत्यनारायण कथा का पाठ लाभकारी है।सूर्य देव, भगवान शिव और विष्णु की पूजा से घर परिवार में सुख शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
पहले पहाड़ खत्म कराए, अब पानी बचाने की मुहिम:खंडवा की देशगांव घाटी पर 8 हजार कंटूर ट्रेंच खुदेंगे

खंडवा । खंडवा-इंदौर नेशनल हाईवे पर स्थित देशगांव घाटी अब जल संरक्षण की मुहिम का केंद्र बन गई है। छैगांवमाखन जनपद पंचायत ने सैकड़ों एकड़ जमीन पर करीब 8 हजार कंटूर ट्रेंच खोदने की योजना बनाई है। सोमवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पंडित से विधिवत भूमिपूजन कराया और खुद श्रमदान कर गेंती चलाकर कंटूर ट्रेंच कार्य का शुभारंभ किया। खंडवा जिले में ‘गांव का पानी गांव में’ अभियान के तहत ग्राम देशगांव में प्रशासन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कंटूर ट्रेंच खुदाई का काम शुरू किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ग्रामीणों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जल संग्रहण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी, नानकराम बरवाहे और अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। हाईवे पर कारोबारियों ने खत्म कर दी घाटीदेशगांव घाटी को पहले ही 150 फीट तक खोदकर नेशनल हाईवे का फोरलेन बनाया जा चुका है। एनएचएआई ने पहाड़ी को समतल किया, वहीं कुछ शहर के कारोबारी ने पहाड़ी जमीन खरीदकर उसे पूरी तरह खत्म कर दिया और पेट्रोल पंप खोल दिए। इस प्रक्रिया में खनिज विभाग और शासन को एक रूपए की रॉयल्टी भी नहीं दी गई। अब इसी घाटी में जल संरक्षण के लिए कंटूर ट्रेंच खुदाई की जा रही है ताकि भूजल स्तर में सुधार हो और गांवों के पानी की समस्या दूर की जा सके।
MP के युवक गुरकीरत सिंह की कनाडा में हत्या, परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा का 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन ब्रिटिश कोलंबिया में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या हुई है। गुरकीरत लगभग सवा वर्ष पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे जहां वे नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम कर रहे थे। परिवार के अनुसार 14 मार्च को कॉलेज में कुछ युवकों के बीच विवाद के दौरान गुरकीरत पर हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गई। कनाडा में उनके मित्र ने देर रात इस घटना की जानकारी उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा को फोन पर दी। गुरकीरत का परिवार उज्जैन में C 86 पार्श्वनाथ सिटी देवास रोड में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मुख्यमंत्रीमोहन यादव को भी जानकारी दी। कनाडा पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। शव की वापसी में लगभग 40 50 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है जिसके लिए परिवार ने आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। परिजन चाहते हैं कि शव जल्द मिले या उन्हें वहां पहुंचने का कोई माध्यम उपलब्ध कराया जाए। परिवार के अनुसार हत्या का कारण कॉलेज में चुनावी गुटबाजी थी। मृतक सरल सौम्य और शांत स्वभाव का था। उनके भाई प्रबकीरत ने कहा कि गुरकीरत ने जीवन में कभी विवाद या अपशब्द का प्रयोग नहीं किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी लगातार परिजनों से संपर्क में हैं और शव की वापसी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रयासरत हैं। परिवार ने प्रदेश और केंद्र सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द शव की वापसी कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
कैंसर से पिता को खोने का दर्द आज भी है ताजा, अक्षय कुमार बोले- हर तीसरे पुरुष को है खतरा, टेस्ट कराने में न बरतें लापरवाही

नई दिल्ली : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक बेहद भावुक और मानवीय पहलू सामने आया। अक्षय कुमार, जो अक्सर अपनी फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए समाज को जागरूक करते रहते हैं, इस बार एक ऐसे मुद्दे पर खुलकर बोले जो सीधे तौर पर पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इंडिया टुडे के एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे अक्षय ने अपने पिता स्वर्गीय हरि ओम भाटिया को याद करते हुए प्रोस्टेट कैंसर के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने बेहद भावुक स्वर में स्वीकार किया कि उनके पिता को खोने की एक बड़ी वजह समय पर सही जानकारी का न होना था। अक्षय कुमार ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि जब उनके पिता 50-55 वर्ष की आयु के थे, तब उन्हें और उनके परिवार को ‘PSA’ यानी प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के महत्व के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके लिए पूरी दुनिया थे, लेकिन महज 67 साल की उम्र में वे दुनिया छोड़कर चले गए। अक्षय के अनुसार, अगर उन्हें इस टेस्ट के बारे में पहले से पता होता, तो शायद बीमारी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाता और उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। इसी व्यक्तिगत क्षति को साझा करते हुए उन्होंने मंच से सभी पुरुषों और उनके परिवारों से एक खास अनुरोध किया। अभिनेता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रोस्टेट कैंसर आज के समय में बहुत आम हो गया है और हर तीसरे पुरुष को इसका खतरा रहता है। अक्षय ने जोर देकर कहा कि 50 साल की उम्र पार करने के बाद हर पुरुष को साल में कम से कम एक बार नियमित रूप से PSA टेस्ट जरूर कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट न केवल आपकी जान बचा सकता है, बल्कि आपके पूरे परिवार को एक बड़े संकट से भी बचा सकता है। अक्षय का मानना है कि बीमारी का समय पर पता चल जाना ही सबसे बड़ा इलाज है और जागरूकता ही इस जानलेवा बीमारी से लड़ने का एकमात्र प्रभावी तरीका है। विशेषज्ञों के अनुसार, PSA टेस्ट रक्त में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन की मात्रा को मापता है। हालांकि PSA का स्तर बढ़ना हमेशा कैंसर नहीं होता-यह प्रोस्टेट संक्रमण या बढ़े हुए प्रोस्टेट का संकेत भी हो सकता है-लेकिन इसकी जांच से खतरे को समय रहते पहचाना जा सकता है। साल 2000 में अपने पिता को खोने वाले अक्षय कुमार आज भी उस टीस को महसूस करते हैं और यही कारण है कि वे अब स्वास्थ्य के प्रति इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है और इसे एक जरूरी हेल्थ अवेयरनेस कदम माना जा रहा है।
ड्रोन टकराव से आग, दुबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से सभी फ्लाइट्स रोकी गईं

नई दिल्ली: दुबई एयरपोर्ट ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। यह कदम एक ड्रोन के ईंधन टैंक से टकराने के बाद उठाया गया। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा DXBने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लेने की जानकारी दी। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को अपनी उड़ानों की ताजा स्थिति जानने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। दुबई मीडिया कार्यालय ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि आगे की जानकारी आधिकारिक चैनलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के अनुसार, ड्रोन के ईंधन टैंक से टकराने के बाद आग लग गई। आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और सुरक्षा उपाय लागू करने के बाद किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुबई नागरिक सुरक्षा दल को आग बुझाने के लिए तुरंत तैनात किया गया। इस बीच, कोच्चि से दुबई जा रही एमिरेट्स फ्लाइट ईके533 को भी सुरक्षा कारणों से वापस लौटना पड़ा। सीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट में 325 यात्री सवार थे और अचानक एयरपोर्ट बंद होने के कारण इसे कोच्चि वापस लौटने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा घटनाओं के अलावा, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हालिया संघर्ष के दौरान छह लोगों की मौत हुई है। इसमें चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी शामिल हैं। तकनीकी खराबी के कारण हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सैनिकों की जान गई। दुबई एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों से अपील की गई है कि वे उड़ानों की जानकारी नियमित रूप से अपने एयरलाइन से प्राप्त करें।
भोपाल में संदिग्ध हालात में केमिस्ट की मौत, घर में मिली लाश; हाथ पर फफोले और सिर में चोट के निशान

भोपाल। Bhopal के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक केमिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार तड़के उसका शव घर में मिला। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान और हाथों पर जलने जैसे फफोले मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान Padam Solanki (42) पुत्र रमेशचंद सोलंकी के रूप में हुई है। वह गेहूंखेड़ा इलाके में अकेले रहते थे और Arera Colony स्थित एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करते थे। शरीर पर मिले चोट के निशानपरिजनों का आरोप है कि मृतक के सिर में चोट, हाथों पर फफोले और पीठ पर नील के निशान मिले हैं। इस कारण उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई है। पत्नी से अलग रह रहे थेपुलिस के मुताबिक पदम सोलंकी की पत्नी और दो बेटे करीब एक साल से उनसे अलग रह रहे थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में थे और शराब का सेवन भी करने लगे थे। भतीजे ने लगाए आरोपमृतक के भतीजे Mahendra Solanki ने आरोप लगाया कि चाचा और चाची के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका दावा है कि चाची किसी अन्य युवक के प्रभाव में आकर अलग रहने लगी थीं और बच्चों को भी साथ ले गई थीं। पुलिस कर रही जांचपुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। भोपाल के कजलीखेड़ा इलाके में एक केमिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शरीर पर चोट और फफोले मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सीएम ने पीएम मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं। पीएम मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया। सीएम डॉ. यादव ने कहा “प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के बताए मार्ग के अनुसार चार श्रेणियों किसान महिला गरीब और युवा के लिए काम कर रही है। करीब 16 विभागों को जोड़कर कृषि पशुपालन मछली पालन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में अच्छी पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे काम को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया है। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने संसद भवन का भ्रमण भी किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास केंद्र राज्य समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में विकास कार्यों को और गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य के समन्वय से प्रदेश में निवेश रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल होंगी।
Donald Trump on Iran: ईरान अपने ही सत्यानाश पर तुला है, झूठी खबरों और AI वीडियो को लेकर ईरान के साथ अमेरिकी मीडिया पर भी भड़के ट्रंप

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अपने ही देश के कुछ प्रमुख मीडिया संगठनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AIऔर फर्जी वीडियो के सहारे झूठी खबरें फैलाकर दुनिया को गुमराह कर रहा है और ऐसा करके वह अपने ही विनाश को न्योता दे रहा है। ट्रंप ने ईरान के उन दावों का कड़ाई से खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका के पांच रीफ्यूलिंग लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ये सभी विमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही अपनी अगली उड़ान भरेंगे। राष्ट्रपति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ईरान सैन्य रूप से कमजोर है, लेकिन मीडिया मैनिपुलेशन में माहिर हो चुका है। इस दौरान ट्रंप का गुस्सा केवल ईरान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अमेरिकी मीडिया, विशेषकर ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट मीडिया संस्थान ईरान के झूठे दावों को बढ़ावा देकर यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईरान इस युद्ध में जीत रहा है। ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी मीडिया संगठन देश के खिलाफ ऐसी भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, उन्हें ‘राजद्रोह’ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में धमकी दी कि ऐसे संगठनों के लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं, क्योंकि वे सरकार द्वारा दी गई फ्री एयरवेव्स का इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए कर रहे हैं। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी यह संघर्ष अब वैश्विक संकट का रूप ले चुका है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद ईरान ने भी फारस की खाड़ी और पड़ोसी देशों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। इस युद्ध के कारण दुनिया भर में विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और तेल निर्यात बाधित होने से ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए तेल पर निर्भर देशों से हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा हेतु अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है। मौजूदा स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि इजराइल ने रविवार को भी ईरान पर अपने हमले जारी रखे। वहीं, बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने अपने नागरिकों को मिसाइल हमलों के प्रति अलर्ट कर दिया है। ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि वे न केवल ईरान के सैन्य हमलों बल्कि उसके ‘सूचना युद्ध’ Information Warका भी पूरी ताकत से जवाब देंगे। राष्ट्रपति ने सीधे तौर पर लोकप्रिय टीवी शो ‘लेट नाइट मोरन्स’ और अन्य पत्रकारों को भी चेतावनी दी कि रेटिंग और पैसे के चक्कर में देश विरोधी एजेंडा चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के स्टार तिलक वर्मा, बोले- वर्ल्ड कप जीत के बाद दर्शन का संकल्प था

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Tilak Varma सोमवार को Mahakaleshwar Temple में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ Parth Pawar समेत कुछ विधायक भी मौजूद थे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चांदी द्वार से किया जलाभिषेकमंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तिलक वर्मा ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया।दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी और संकल्प लिया था कि जीत के बाद उज्जैन आकर दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साहमहाकाल मंदिर में तिलक वर्मा के पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने की प्रार्थना पूरी होने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आए हैं।
MP बोर्ड परीक्षा रिजल्ट अपडेट: 10वीं-12वीं का 70% मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट 14 अप्रैल तक आ सकता है

भोपाल । मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का लगभग 70 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अनुमान है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक परिणाम तैयार हो जाएगा और 14 अप्रैल तक छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल लगभग 16 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक हुई। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई। इस बार नकल रोकने के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कड़े सुरक्षा उपाय किए। प्रश्न पत्रों की डबल पैकिंग की गई। सभी पेपर सील्ड बॉक्स में लोहे की पेटी में रखे गए जिन्हें परीक्षा वाले दिन एग्जाम हॉल में खोला गया। इसके साथ ही मोबाइल एप के जरिए हर बंडल की लोकेशन ट्रेस की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र खोलने वितरण मूल्यांकन केंद्र पर जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया एप के माध्यम से रिकॉर्ड की गई।इस बार बोर्ड परीक्षा की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिली। मूल्यांकन कार्य में करीब 18 हजार शिक्षकों को लगाया गया है।