वर्ष 2035 तक करीब तीन गुना बढ़कर 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है भारत का सर्विस सेक्टर: रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत का सर्विस सेक्टर, जो वर्तमान में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 2.2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे रहा है, 2035 तक बढ़कर लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान इस सेक्टर की औसत सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) करीब 10.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ओमनीसाइंस कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, इस तेज वृद्धि के कारण जीडीपी में सर्विस सेक्टर की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि वर्तमान में यह जीडीपी का लगभग 55 प्रतिशत है। कहा गया है कि भारत 2035 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें सर्विस सेक्टर की भूमिका सबसे अहम होगी। इससे करीब 6 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा आर्थिक अवसर पैदा होगा। सर्विस सेक्टर भारत की ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला हिस्सा है। इस सेक्टर ने पिछले 10 साल में 10 प्रतिशत से ज्यादा की सीएजीआर और पिछले 3 साल में 13.5 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज की है, जो अन्य सेक्टरों से ज्यादा है। सर्विस सेक्टर के भीतर फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विसेज ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई है, जहां 10 साल की सीएजीआर 11.3 प्रतिशत और 3 साल की ग्रोथ 14 प्रतिशत रही है। इसके अलावा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस और अन्य सेवाओं में भी लगातार डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है, जो सरकार के बढ़ते खर्च को दर्शाता है। बताया गया कि भारत का सर्विस पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) अब ज्यादा मजबूत स्थिति में है। यह 2015-2020 के दौरान 50-55 के स्तर से बढ़कर हाल के वर्षों में 55-60 के बीच पहुंच गया है, जो सर्विस गतिविधियों में लगातार मजबूती का संकेत है। वैश्विक स्तर पर भी भारत का सर्विस एक्सपोर्ट में हिस्सा 2005 के 1.9 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 4.3 प्रतिशत हो गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बैंक देश में कैपेक्स (पूंजी निवेश) को फंड कर रहे हैं, जबकि लॉजिस्टिक्स सेक्टर 2035 तक लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के अवसर की ओर बढ़ रहा है। आईटी सर्विस सेक्टर में अल्पकालिक दबाव के बावजूद लंबी अवधि में मजबूती बनी हुई है, वहीं प्रोफेशनल और कमर्शियल सर्विसेज को बिजनेस के डिजिटल और संगठित होने से फायदा मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में सर्विस सेक्टर से जुड़ी 470 से ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं, जिनका मार्केट कैप 800 करोड़ रुपए से ज्यादा है और जिनका संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) करीब 197 ट्रिलियन रुपए है।
बढ़ती तेल की कीमतों का इंडिगो के मुनाफे पर होगा असर, छोटी बुकिंग साइकिल से लागत पास करने में मिलेगी मदद : रिपोर्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण बजट एयरलाइन इंडिगो के मुनाफे पर नजदीकी अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। मूडीज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि छोटी अवधि में ऊंची तेल की कीमतों से मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा। हालांकि, टिकट बुकिंग साइकिल 30-45 दिन की होने के चलते समय के साथ बढ़ी हुई लागत पास करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिगो ईंधन की कीमतों को हेज नहीं करती है, जिससे वह अचानक से ईंधन की कीमत में आई तेजी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। हालिया तनाव 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद बढ़ा है, जिसने पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई यात्रा को बाधित कर दिया है, कच्चे तेल और जेट ईंधन की कीमतों को बढ़ा दिया है, और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयरलाइंस को लंबे मार्ग अपनाने के लिए मजबूर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर एयरलाइनों के मुनाफे पर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, लेबर के बाद ईंधन एयरलाइंस का दूसरा सबसे बड़ा खर्च है। संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जो 2025 के औसत से लगभग 45 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी गल्फ कोस्ट रीजन में जेट ईंधन की कीमतें बढ़कर 3.50 डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गईं, जो पिछले वर्ष के औसत स्तर से लगभग 65 प्रतिशत अधिक है। हालांकि एयरलाइन की पश्चिम एशियाई मार्गों पर उड़ानें हैं – जो इसके राजस्व का लगभग 18-20 प्रतिशत हिस्सा हैं – भारत के घरेलू बाजार में इसकी मजबूत स्थिति इसे कुछ हद तक राहत प्रदान करती है। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन की घरेलू विमानन बाजार में लगभग 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका लगभग तीन-चौथाई राजस्व घरेलू परिचालन से प्राप्त होता है। मूडीज ने बताया कि इंडिगो ने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच वैकल्पिक उड़ान मार्गों का उपयोग करके कुछ यूरोपीय मार्गों पर उड़ानें फिर से शुरू करने का प्रयास किया है, हालांकि अभी तक उसे सीमित सफलता ही मिली है। मध्यम अवधि में, यदि व्यवधान जारी रहते हैं तो एयरलाइन के पास घरेलू मार्गों पर विमानों को फिर से तैनात करने या दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन का विस्तार करने की लचीलता बनी हुई है। हालांकि, मूडीज ने चेतावनी दी है कि इंडिगो को ईंधन की बढ़ती लागत, मार्गों में बदलाव के कारण उड़ान की अवधि में वृद्धि और रुपए के कमजोर होने से उत्पन्न विदेशी मुद्रा अस्थिरता का सामना करना जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, जेट ईंधन की कीमतों में प्रत्येक 1 डॉलर की वृद्धि से इसके मासिक ईंधन खर्च में लगभग 20-25 करोड़ रुपए की वृद्धि होती है।
पेट्रोल महंगाई में मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर: भोपाल में ₹106.52 प्रति लीटर, पड़ोसी राज्यों में 11 रुपए सस्ता

भोपाल। मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश में पेट्रोल भरवाना अब देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में काफी महंगा हो गया है। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को पेश किए गए ताजा आंकड़ों 11 मार्च 2026 तक के अनुसार, मध्यप्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। एमपी के पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ₹94.70 प्रति लीटर बिक रहा है। यानी मध्यप्रदेश के मुकाबले इन राज्यों में पेट्रोल लगभग 11 रुपए सस्ता है। अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना करें तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ₹99.44, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ₹103.54 और राजस्थान में ₹104.72 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इस अंतर का मुख्य कारण पेट्रोल और डीजल की अंतिम बिक्री कीमतों में शामिल केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट हैं। इसके अलावा, राज्यों में माल ढुलाई दरों और अन्य स्थानीय शुल्कों में भिन्नता भी कीमतों में बड़ा अंतर पैदा करती है। पेट्रोलियम राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि आम जनता की मांग के बावजूद फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी GST में शामिल करने की योजना टल गई है। जीएसटी परिषद ने इस पर विचार किया, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश महंगे डीजल वाले राज्यों की सूची में 7वें स्थान पर है। यह स्थिति आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का कारण बन रही है और वाहन चालकों की जेब पर असर डाल रही है।
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। इसमें बताए गए उपायों को करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे देवी देवताओं की कृपा उसके घर में हो लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पता है। क्योंकि वास्तु दोष आपके घर में इतना बढ़ जाता है कि वह आने वाली हर तरक्की को रोक देता है। इसलिए आपको ही उपाय पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि आपके घर में लगा हुआ तो उसे खत्म हो और जीवन में सफलता मिले। जरूर अपनाएं ये वास्तु शास्त्र के नियमअगर आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या लगातार आ रही है तब आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है। इसे दूर करने के लिए आपको अपने घर को शुद्ध करना चाहिए। घर की पूरी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही जहां पर आप अपनी तिजोरी रख रहे हैं उसकी अगल-बगल भी साफ सफाई करें चोरी के आसपास गंगाजल छिड़क और शुद्धता बनाए रखें। ऐसा कहां जाता है की तिजोरी अगर साफ नहीं रहती है तो धन आकर्षित नहीं होता है माता लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं। घर की सुख शांति को बढ़ाने के लिए आपके घर के मुख्य द्वार पर आम के बने तोरण लगाने चाहिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए आप स्वास्तिक भी बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के आसपास अंधेरा नहीं रखते हैं अंधेरा रखने से घर में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसके बाद आपकी तरक्की में बाधा पहुंचती है। इसके साथ ही देवी देवता भी अंधेरा होने के कारण घर में दस्तक नहीं देते हैं। जिससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। घर में सुख समृद्धि पाने के लिए आपके घर की बनी मंदिर में हमेशा पूजा पाठ करते रहना चाहिए क्योंकि पूजा पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है देवी देवताओं की कृपा आपको मिलती है। आपको अपने घर में हमेशा कपूर जलाना चाहिए और पूरे घर को दिखाना चाहिए इससे घर की उन्नति और विकास में बढ़ोतरी होती है घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है।
धुरंधर 2 स्टारकास्ट की फीस लिस्ट: सबसे महंगे रणवीर, कम फीस में अर्जुन और सारा..

नई दिल्ली: 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इस मल्टीस्टारर एक्शन थ्रिलर के पेड प्रिव्यू 18 मार्च से शुरू होंगे और एडवांस बुकिंग के मुताबिक कई शो पहले ही हाउसफुल हो गए हैं। फिल्म का कुल बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इस सीक्वल में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। रणवीर सिंह ने हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के डबल रोल में काम किया है और इस प्रोजेक्ट के सबसे महंगे एक्टर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये फीस दी गई है। उनके शानदार परफॉर्मेंस और स्टारडम को देखते हुए यह फीस बिल्कुल उपयुक्त मानी जा रही है। संजय दत्त फिल्म में चौधरी असलम के किरदार में हैं और उन्होंने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये फीस में साइन किया। उनकी भूमिका अहम है और दर्शकों को संजय दत्त का लुक और एक्टिंग हमेशा पसंद आती है। आर माधवन अजय सान्याल के रोल में नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। माधवन की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने पहले पार्ट में भी दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनकी फीस दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप है। वहीं अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की फीस सबसे कम बताई जा रही है। अर्जुन रामपाल विलेन इलियास कश्मीरी / मेजर इकबाल के किरदार में नजर आएंगे और उन्होंने 1 करोड़ रुपये फीस में फिल्म के लिए साइन किया। सारा अर्जुन ने फीमेल लीड यलीना जमाली का किरदार निभाया है, जो हमजा की पत्नी है, और उन्होंने भी 1 करोड़ रुपये फीस ली। फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है। पहले पार्ट की तरह इस सीक्वल में भी हाई बजट, मल्टीस्टार कास्ट और एडवांस बुकिंग का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। स्टारकास्ट की फीस और फिल्म के हाई प्रोडक्शन वैल्यू के बावजूद दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी संभावना है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और थ्रिल का शानदार मिश्रण है और रणवीर, संजय, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग इसे और भी दमदार बनाती है। सारा अर्जुन का कैरेक्टर दर्शकों के लिए नया और आकर्षक अनुभव लेकर आता है। कुल मिलाकर यह फिल्म सभी मल्टीस्टारर और हाई बजट फिल्मों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है।
फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम
नई दिल्ली। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘मुंज्या’ ने शरवरी वाघ को एक अलग पहचान दिलाई इसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगी। वहीं अब 2026 में उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिल सकते हैं. एक्ट्रेस को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। फिल्म अल्फाशरवरी की जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘अल्फा’ शामिल है। इस सिम की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार।शरवरी के साथ इसमें आलिया भ्ट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में शरवरी का किरदार पहले से अलग अंदाज में नजर आ सकता है।अब फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’इसके अलावा शरवरी ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। अब इस फिल्म के लोग रहे हैं तक रहे हैं और शरवरी को नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। इन प्रोजेक्ट पर भी कर रही है कामफिल्मों के अलावा भी शरवरी वाघ के पास कई और प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है।जिसके बाद उन्हें लगातार नई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही अब्बास जफ्फर की अपकमिंग फिल्म को भी लेकर चर्चा तेज है। हालांकि कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए 2026 काफी अच्छा जाने वाला है।
नर्मदापुरम में शर्मनाक स्वास्थ्य व्यवस्था: एंबुलेंस नहीं चली, ग्रामीणों ने खुद धक्का दिया, घायल की मौत

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता उजागर हुई है। सोमवार रात माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर रूप से घायल राजेश मालवीय को रेफर करते समय इमरजेंसी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर खुद गाड़ी को धक्का दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम माना के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हुई जिसमें राजेश मालवीय और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। परिजन निजी वाहन से घायलों को लगभग 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया। जब परिजनों ने एंबुलेंस से ले जाने को कहा तो अस्पताल स्टाफ ने गाड़ी खराब होने का बहाना दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। तनाव बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। भारी दबाव के बाद एंबुलेंस में घायलों को रखा गया लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। अंततः ग्रामीणों ने खुद गाड़ी को धक्का दिया जिससे एंबुलेंस रवाना हो सकी। इस देरी के दौरान राजेश मालवीय की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह एंबुलेंस विधायक निधि से दान की गई थी। 108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि वाहन उनके विभाग का नहीं है और इसकी देखरेख बीएमओ BMO माखननगर की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस में अक्सर डीजल नहीं होता या बैटरी खराब रहती है।इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है और एक परिवार का चिराग बुझा दिया। गंभीर घायल को समय पर उचित इलाज नहीं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों को सामने लाता है।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली।काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर के कई हिस्सों पर एयरस्ट्राइक की, जिससे भारी तबाही हुई। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल लगातार मलबे से लोगों को निकालने में जुटे हैं। अस्पताल पर बमबारी का आरोपतालिबान प्रशासन का आरोप है कि हमले में एक बड़े सरकारी अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल हजारों मरीजों की क्षमता वाला था और बमबारी के बाद पूरी तरह जल उठा। कई इलाकों को बनाया निशानाजानकारी के अनुसार, हमले में रक्षा मंत्रालय के पास के रिहायशी इलाके, खुफिया एजेंसी के आसपास का क्षेत्र, राष्ट्रपति भवन के पास की बस्तियां और एयरपोर्ट के पास पुराना बेस शामिल था। पूरे शहर में आग और धुएं का गुबार देखा गया। वहीं, पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से ऐसा कोई हमला नहीं किया गया। मंजूर पश्तीन का तीखा बयानमंजूर पश्तीन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्दोष लोगों पर हमला है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म करनी चाहिए। पश्तीन ने यह भी कहा कि सीमा के दोनों ओर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आम लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। फिलहाल काबुल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पताल और रिहायशी इलाकों से लगातार शव और घायलों को निकाला जा रहा है। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
अरिन नेने का 26वां जन्मदिन: माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने ने साझा की खास यादें और गर्व भरे पल
बॉलीवुड की चमक-दमक और दिल छू लेने वाली मातृत्व की मिसाल माधुरी दीक्षित ने अपने बड़े बेटे अरिन नेने के 26वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया। अरिन मंगलवार को 26 साल के हो गए और इस मौके पर माधुरी ने उनके लिए भावनाओं से भरा संदेश लिखा। माधुरी ने अपने पति डॉ. श्रिराम नेने के साथ मिलकर अरिन के पिछले कुछ सालों की यादों को एक खूबसूरत वीडियो के रूप में साझा किया, जिसमें उनके ग्रेजुएशन सेरेमनी के पल भी शामिल थे। माधुरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पलक झपकते ही बच्चे बड़े हो जाते हैं और उन्होंने अरिन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उनका बेटा एक शानदार नौजवान बन गया है, जो जिंदगी और खुशियों से भरा हुआ है। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भेजा और लिखा कि प्यार हमेशा मॉम, डैड, रयान, कारमेलो और कोको से रहेगा। यह भावनात्मक पोस्ट सिर्फ अरिन के लिए ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए भी गर्व और खुशी का पल था। पिछले साल मई में माधुरी और डॉ. नेने University of Southern California में आयोजित अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस खास मौके की तस्वीरें डॉ. नेने ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं और बेटे पर गर्व जताया था। माधुरी और डॉ. नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही माधुरी अमेरिका चली गईं और वहीं अपने परिवार के साथ समय बिताया। 2003 में उनके पहले बेटे अरिन का जन्म हुआ और इसके दो साल बाद 2005 में दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ। शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय अमेरिका में बिताया और फिर मुंबई लौटकर फिल्मों में कमबैक किया। अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी परिवार के लिए यादगार पल साबित हुई। माधुरी और डॉ. नेने ने इस मौके पर अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व जताया और इस खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। अरिन ने भी अपने माता-पिता के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी मेहनत और समर्थन की सराहना की। इस पोस्ट और वीडियो से साफ पता चलता है कि माधुरी और उनके परिवार के लिए परिवार और रिश्तों की अहमियत कितनी बड़ी है। अरिन का यह जन्मदिन सिर्फ उनकी उम्र बढ़ने का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है। माधुरी दीक्षित ने अपने संदेश में यह भी जाहिर किया कि बच्चे पलक झपकते ही बड़े हो जाते हैं, लेकिन उनके लिए माता-पिता का प्यार हमेशा स्थायी रहता है। इस पोस्ट ने फैंस के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरिन के लिए शुभकामनाएं भेजीं। माधुरी के इस प्यार भरे संदेश और वीडियो ने यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड की ग्लैमर वाली दुनिया में भी परिवार और बच्चों के लिए सच्चा प्यार और भावनात्मक जुड़ाव सबसे अहम होता है। शॉर्ट डिस्क्रिप्शन (हिंदी में): माधुरी दीक्षित ने बेटे अरिन नेने के 26वें जन्मदिन पर साझा किया भावुक पोस्ट, ग्रेजुएशन की यादें और परिवार के साथ प्यार भरा संदेश English Tags: Madhu
रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….

नई दिल्ली : फिल्म धुरंधर से रातों रात सुर्खियों में आए डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी काफी दिलचस्प है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बाधित हो गया था। 2016 में आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और बॉलीवुड स्टार Katrina Kaif के साथ रात बाकी नामक एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म Dharma Productions द्वारा प्रोड्यूस होने वाली थी और शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी। लेकिन सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लग गई और इसका सीधा असर रात बाकी पर पड़ा। फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा और आदित्य धर का यह सपना अधूरा रह गया। कुछ समय बाद आदित्य धर ने इस कहानी को नए रूप में पेश किया और इसे धूम धाम के रूप में रिलीज किया। इस फिल्म में यामी गौतम और Pratik Gandhi मुख्य भूमिका में नजर आए। आदित्य ने फिल्म को प्रोड्यूस किया जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने संभाला। आदित्य धर की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म Uri: The Surgical Strike के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे। पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य धर ने पाकिस्तान बैन के कारण रुके अपने सपनों को पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर नया रूप दिया और अधूरी कहानी को सफलता के साथ पर्दे पर ला खड़ा किया।