होर्मुज संकट से न्यूजीलैंड में तनाव, पीएम लक्सन बोले- ईरान ने स्ट्रेट बंद करने पर मजबूर किया

नई दिल्ली हाल ही में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिसका प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इस फैसले के बाद तेल की झील में उछाल देखा जा रहा है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों ने ईरान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। कुल 20 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर इस कदम पर प्लायबोल्लाम को शामिल किया है, जिसमें न्यूजीलैंड भी शामिल है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मध्य पूर्व में ढलानों और ईरान की कार्रवाई को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरान ने फूल पेट्रोल और जरूरी सामान ले जाने वाले साथियों के स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद करने पर मजबूर कर दिया है, जिससे न्यूजीलैंड और अन्य देशों में तेल और जरूरी सामान ले जाने लगे हैं। पीट लक्सन ने कहा, “न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड हमेशा से खुला स्टॉक शेयरहोल्डिंग और बहुप्रतिक्षित साझेदारी के माध्यम से ग्लोबल ट्रेड को सुरक्षित बनाए रखने का है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी हमारी इंडस्ट्री इसी दिशा में काम करती है।” संयुक्त बयान में देशों की सूची में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, डेनिश, लातविया, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, नॉर्वे, स्वीडन, फ़िनलैंड, चेकिया, रोमानिया, बहरीन और लिथुआनिया शामिल हैं। इन ईस्ट ने मिलकर कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लाभ पहुंचाता है और आतंकवादियों पर हमले करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। बयान में यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के कदम वैश्विक ऊर्जा परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं। इसमें मांग की गई कि ईरान सागर, मिसाइल हमले और माइन प्लांट जैज़ को तुरंत बंद करें। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन किया जाये। होर्मुज स्ट्रीट दुनिया के लिए साम्राज्य के रूप में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय एस्ट्राडोल लाइन का मुख्य मार्ग है। किसी भी तरह की रोक या बाधा से वैश्विक बाजार और आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ सकता है। न्यूजीलैंड और अन्य देशों ने यह भी कहा कि स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए बहुप्रतीक्षित प्रयास का समर्थन जारी रखें। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि सभी देशों को समुद्री कानून का सम्मान दिया जाए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा परमाणु ऊर्जा की आजादी बरकरार रखी जाए। यह घटना केवल मध्य पूर्व का नहीं बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार का महत्वपूर्ण मार्ग है। ईरान की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
मोदी जी कह देंगे तो पापा खा लेंगे दवा…. बेटे की भावुक अपील से इमोशनल हुए लोग….

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की एक इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram story) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस स्टोरी में एक युवक अपने पिता को लेकर ऐसी अपील करता नजर आता है, जिसने लोगों को मुस्कुराने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया। वीडियो में युवक हल्के-फुल्के अंदाज में कहता है कि उसके पिता प्रधानमंत्री मोदी के ‘जबरदस्त फैन’ हैं और उनकी हर बात मानते हैं। इसी भरोसे के साथ वह पीएम मोदी से अनुरोध करता है कि वे अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में उसके पिता को खास तौर पर संदेश दें कि पापा, डायबिटीज की दवा समय पर लिया करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। युवक की इस अनोखी गुहार को पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उस पर लिखा कि युवराज के निवेदन पर मैं उनके पिता से कम चीनी खाने और सेहत का ध्यान रखने की अपील करूंगा। लोग इसे एक बेटे की चिंता और प्रधानमंत्री के प्रति आम लोगों के गहरे जुड़ाव के उदाहरण के रूप में देख रहे हैं। इस स्टोरी से पीएम मोदी का एक अलग, मानवीय पक्ष भी सामने आता है, जहां वे आम नागरिकों की छोटी-छोटी लेकिन दिल से जुड़ी बातों को भी मंच देते हैं। पीएम ने दिया मीठा कम योग ज्यादा का संदेशपीएम मोदी ने अगली स्टोरी में मीठा कम और योग ज्यादा का भी संदेश दिया। इस स्टोरी में पीएम ने लिखा, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अच्छा खाएं, स्वस्थ भोजन करें। साथ ही ज्यादा चीनी के नुकसान, मोटापे के खतरे और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह भी दी गई।
अलर्ट…. LPG गैस बुकिंग में जल्दबाजी कहीं पड़ न जाए भारी… एक्टिव हुए साइबर ठग..

नई दिल्ली। देश (Country) के कई हिस्सों में LPG गैस को लेकर संकट की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं सप्लाई में देरी हो रही है तो कहीं लोगों को सिलेंडर (Cylinder) पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे माहौल में लोग जल्दी-जल्दी गैस बुकिंग (Gas booking) करने की कोशिश कर रहे हैं, और यही जल्दबाजी अब उनके लिए खतरा बनती जा रही है। LPG इस कमी का फायदा उठाकर साइबर ठग एक्टिव (Cyber Thugs Active) हो गए हैं और गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में “Gas Bill Update APK” नाम का एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें ठग WhatsApp या SMS के जरिए फर्जी मैसेज भेजते हैं और लोगों से एक ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। सरकार ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है और साफ कहा है कि ऐसी किसी भी फाइल को डाउनलोड करना बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी गलती आपके मोबाइल को हैक कर सकती है और बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। ऐसे में LPG संकट के इस समय में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि आप ठगी का शिकार बनने से बच सकें। ऐसे में अगर आप भी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। क्या है पूरा मामला?यह नया साइबर फ्रॉड बेहद चालाकी से डिजाइन किया गया है। इसमें ठग खुद को गैस एजेंसी या किसी सरकारी अधिकारी के रूप में पेश करते हैं और लोगों को मैसेज भेजते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि आपका गैस बिल अपडेट नहीं हुआ है या KYC अधूरा है, और इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है। इसके साथ एक APK फाइल या लिंक दिया जाता है, जिसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यही सबसे बड़ा जाल होता है। जैसे ही यूजर उस फाइल को डाउनलोड करता है, उसका फोन खतरे में आ जाता है। ऐसे काम करता है यह APK स्कैमइस फ्रॉड का तरीका बहुत ही स्मार्ट है। ठग पहले यूजर को डराते हैं कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो गैस सेवा बंद हो सकती है। फिर वे एक लिंक या APK फाइल भेजते हैं। जैसे ही यह ऐप इंस्टॉल होता है, यह फोन की कई जरूरी परमिशन ले लेता है। इसके बाद यह ऐप आपके फोन से OTP, मैसेज, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी तक एक्सेस कर सकता है। कई मामलों में यह स्क्रीन रिकॉर्डिंग और रिमोट एक्सेस भी हासिल कर लेता है। इस तरह के फ्रॉड में नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। एक बार फोन हैक हो जाने के बाद ठग आपके बैंक अकाउंट, UPI और वॉलेट तक पहुंच बना सकते हैं। कई मामलों में लोगों के हजारों से लेकर लाखों रुपये तक गायब हो चुके हैं। इसलिए इसे हल्के में लेना बड़ी गलती हो सकती है। सरकार की क्या है चेतावनीसरकार ने साफ तौर पर लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि LPG से जुड़ी कोई भी जानकारी या अपडेट केवल आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही लें। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या कॉल आता है, तो उस पर तुरंत भरोसा न करें। ऐसे रखें खुद को सुरक्षितइस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले, किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक या डाउनलोड न करें। दूसरा, गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही करें। तीसरा, OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN किसी के साथ भी शेयर न करें, चाहे वह खुद को अधिकारी ही क्यों न बताए।
बॉलीवुड पर भारी पड़ीं दक्षिण भारतीय सुंदरियां: ऑरमैक्स रैंकिंग में सामंथा टॉप पर, दीपिका-आलिया को पछाड़ रश्मिका और नयनतारा ने मारी बाजी!

नई दिल्ली: मनोरंजन जगत की लोकप्रियता को मापने वाली मशहूर संस्था ‘ऑरमैक्स मीडिया’ ने अक्टूबर 2025 की अपनी मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार की रैंकिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय दर्शकों के दिलों पर दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों South Actresses का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी साउथ की हसीनाओं ने बॉलीवुड की बड़ी स्टार्स को कड़ी टक्कर देते हुए टॉप 10 की सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। हैरानी की बात नहीं है कि इस लिस्ट में पहले पायदान पर एक बार फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ सामंथा रुथ प्रभु ने कब्जा जमाया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर सामंथा ने नंबर वन की पोजीशन बरकरार रखी है। वहीं, बॉलीवुड की तरफ से एकमात्र आलिया भट्ट ही हैं जो सामंथा को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं। हालांकि, तीसरे नंबर पर फिर से साउथ सुपरस्टार नयनतारा का नाम आता है, जो दिखाती हैं कि ‘लेडी सुपरस्टार’ का जलवा आज भी बरकरार है। इस बार की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला फेरबदल चौथे स्थान पर देखने को मिला है। ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना ने लंबी छलांग लगाते हुए साई पल्लवी और दीपिका पादुकोण जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है और चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। इनके बाद पांचवें स्थान पर काजल अग्रवाल और छठे पर तृषा कृष्णन का नाम शामिल है। बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में शुमार दीपिका पादुकोण इस बार खिसककर सातवें पायदान पर आ गई हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी इस बार आठवें नंबर पर हैं। वहीं, काफी समय के अंतराल के बाद तमन्ना भाटिया ने फिर से टॉप 10 में वापसी की है और वे नौवें स्थान पर काबिज हैं। लिस्ट का समापन श्रीलीला के साथ होता है, जिन्होंने हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘थप्पड़ मारूंगी’ से अपनी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है और दसवें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। कुल मिलाकर, यह लिस्ट साफ संकेत दे रही है कि अब भारतीय सिनेमा में ‘बॉलीवुड बनाम साउथ’ की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है।
होर्मुज स्ट्रेट पर अंतरराष्ट्रीय चिंता, 20 देशों ने ईरान से शांति बनाए रखने की अपील की

नई दिल्ली होर्मुज स्ट्रीट के हालात काफी रंगीन बने हुए हैं। इस प्रतिष्ठित जलसंधि को बंद करने और वहां की संस्थाओं को प्रभावित करने से दुनिया के देशों में कई गहरी चिंताएं और संभावनाएं हैं। इस मामले में 20 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान से अपील की है कि वह अपने हमलों और धमाकियों को तुरंत बंद करे। बयान में शामिल देशों में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, लातविया, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, चेक यूनाइटेड रोमानिया, बहरीन और लिथुआनिया के नेता शामिल हैं। बयान में उन्होंने कहा कि ईरान की अनैतिकता पर हमले, तेल और गैस पर हमले, सिविलियन हमलों पर हमले और हथियारों पर हमले और हथियारों पर हमले – पर पूरी तरह से निंदा की जाती है। बयान में आगे कहा गया है कि नेविगेशन की स्वतंत्रता अंतर्राष्ट्रीय कानून का मूल सिद्धांत है, जिसमें यूएन कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ डी सी भी शामिल है। इस प्रकार की गतिविधि वैश्विक ऊर्जा शक्ति और अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए खतरा मानी जाती है। यूसी ईसाइओन प्रस्ताव 2817 के तहत, इस तरह की यात्राअंदाजी को तत्काल रोक की अपील की गई। साथ ही, संयुक्त बयान में कहा गया कि इस तनाव का असर दुनिया भर के लोगों पर, विशेष रूप से सौम्य वर्ग पर। उन्होंने ईरान से अपील की कि दिवास्वप्न और मिसमैथली, बारूदी सुरंग और विस्फोटकों को बाधित करने वाली को तत्काल रोक दिया जाए। इन देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन किया और कहा कि वे इस दिशा में सहायता के लिए तैयार हैं। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के निर्णय का स्वागत किया गया, जिसके तहत रणनीतिक साझेदारी को जारी करने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर करना और ग्लोबल शॉर्ट चेन पर प्रभाव कम करना है। बयान में यह भी कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र और पीएस के माध्यम से सबसे अधिक प्रभावित देश को मदद दी जाएगी। इसके साथ ही सभी देशों के लिए समुद्री सुरक्षा, नेविगेशन की स्वतंत्रता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना आवश्यक बताया गया है। इस अपील में संयुक्त रूप से ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को लेकर अहम बात कही गई है। इसके साथ ही, ग्लोबल कम्यूनिटी ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
MP: 11 साल की बेटी से रेप करता रहा बाप… मां डालती रही पर्दा…. कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा

अशोक नगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जिला अदालत (District Court) ने एक मां-बाप को 20-20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। पिता नाबालिग बेटी (Minor Daughter) से लगातार रेप कर रहा था और इस घिनौने काम में उसकी पत्नी यानी नाबालिग की मां उसका साथ दे रही थी। मां लगातार दबाव बना रही है कि वह केस वापस ले-ले। न्यायालय में कह दे कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले (Ashok Nagar district) में एक बाप अपनी 11 साल की नाबालिग बेटी से लगातार रेप करता है और उसकी मां बेटी की हिफाजत करने के बताए पति के गुनाहों पर लगातार पर्दा डालने का काम करती है। बेटी हिम्मत वाली निकली और एक दिन थाने पहुंच गई। वह पूछने लगी कि टीआई साहब कौन हैं। मुझे उनसे ही बात करना है। महिला सब इंस्पेक्टर ने उसकी बात सुनी तो वह दंग रह गई। बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ रेप करता है। जब उसने मां को यह बात बताई तो वह पिता का ही साथ दे रही थी। उल्टा उसे डांट फटकार कर मुंह बंदा करा रही थी। डीएनए टेस्ट से स्पष्ट हुआ मामलाजिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र में 2024 में की गई नाबालिग की शिकायत को पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और घर से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और पिता के उपयोग किए कपड़े तौलिया आदि की फॉरेंसिक जांच कराई तो लड़की का मेडिकल और पिता के कपड़ों व तौलिया से मिले डीएनए से स्पष्ट हो गया कि बाप ही बेटी के साथ रेप कर रहा था। नाबालिग से मां के बारे में भी बतायापुलिस ने पिता के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण पेश किया। इसके बाद उसकी पत्नी यानी पीड़िता की मां उसकी जमानत के लिए प्रयास करने लगी। वह बार-बार पुलिस को आवेदन देकर बता रही थी कि ऐसा कुछ भी नहीं है, उसका पति बेगुनाह है। महिला की इस तरह की हरकतों से पुलिस को उस पर भी शक हुआ। नाबालिग से मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मां लगातार दबाव बना रही है कि वह केस वापस ले-ले। न्यायालय में कह दे कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पिता को रोकने के बजाए उसे ही डांटती थीनाबालिग ने पुलिस को बताया कि मां से जब भी बोलती कि पापा ऐसा करते हैं तो वह उन्हें रोकने के बजाए उसे ही डांटती थी। शाढ़ौरा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि जब पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह दूसरी कहानी बनाने लगा। उसने बेटी की उम्र 17 साल बताई। साथ ही कहा कि उसका किसी लड़के से अफेयर है, जिसके साथ वह फिजिकल रिलेशन बनाती है। इसके बाद उस लड़के को बुलाकर पूछा गया तो लड़के ने बताया कि उसका लड़की के साथ इस तरह का कोई संबंध नहीं है। उसकी उम्र भी 11 साल है। इस पर पिता पर शक गहरा गया। पुख्ता सबूत मिले तो पिता को आरोपी बना लिया गया। दोनों को 20-20 साल का कठोर कारावासपुलिस मुख्यालय का निर्देश है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी को सजा हो तो उसका अच्छे से प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि अन्य अपराधों में भी लोग सामने आएं और आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करें। इस घटनाक्रम में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मजबूत केस बनाया, जिससे आरोपी पिता और उसका साथ देने वाली आरोपी मां दोनों को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा मिली है।
New इनकम टैक्स एक्ट.. बायबैक से लेकर HRA तक… 1st April से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) ने 20 मार्च 2026 को इनकम टैक्स नियम-2026 (New Income-Tax Rules 2026) के ड्राफ्ट को ई-गजट में नोटिफाई (Notified in e-Gazette) और पब्लिश कर दिया है। 1 अप्रैल 2026 से यह इनकम टैक्स एक्ट लागू हो जाएगा। नया नियम 1961 के नियमावली की जगह लेगा। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से क्या कुछ बदल रहा है? 1-HRA में हो रहा है बड़ा बदलावआयकर नियम वेतनभोगी करदाताओं पर लागू होने वाले एचआरए (HRA) छूट के लिए प्रस्तावित ढांचे को बरकरार रखते हैं। नए नियमों के तहत आठ शहर – मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु – वेतन के 50 प्रतिशत की उच्च छूट सीमा के लिए पात्र होंगे। पहले इस दायरे में मात्र तीन ही शहर थे। अन्य सभी स्थान पर छूट की सीमा 40 प्रतिशत पर बनी रहेगी। बता दें, यह छूट ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत ही मिलेगी। 2- बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्चबच्चों की शिक्षा पर मिलने वाले प्रति माह छूट को 100 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एक बच्चे पर हॉस्टल खर्च को भी 300 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह छूट भी ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत मिलेगी। 3- कॉरपोरेट/कंपनी की गाड़ीऑफिस कार्य या व्यक्तिगत कार्य के लिए कंपनी की तरफ से मिली 1.6 लीटर के इंजन वाली कार पर 8000 रुपये प्रति माह टैक्स लगेगा। वहीं, 1.6 लीटर इंजन से अधिक के वाहनों पर 10,000 महीने का टैक्स लगेगा। यह नियम नए और पुराने दोनों टैक्स कानून में है। 4- मील कार्ड्सनए नियमों में मील कार्ड्स की लिमिट को भी 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। अब 200 रुपये तक के कॉरपोरेट मील कार्ड्स कोई टैक्स नहीं लगेगा। हालांकि, यह छूट ओल्ड टैक्स रिजीम में ही है। 5- कूपन और गिफ्ट कार्ड्सओल्ड टैक्स रिजीम के तहत प्रत्येक वर्ष 15000 रुपये तक के कॉरपोरेट गिफ्ट्स कार्ड्स, गिफ्ट सर्टीफिकेट और कूपंस पर छूट मिलेगी। 6- सेक्टर भत्ताकिसी भी ट्रांसपोर्ट सिस्टम में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते की लिमिट को 10,000 रुपये या भत्ते का 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 25000 रुपये या भत्ते का 70 प्रतिशत कर दिया गया है। 7- सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स में इजाफाफ्यूचर्स पर एसटीटी को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, ऑप्शंस ट्रांजैक्शन पर 0.1 प्रतिशत बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर दिया गया है। यह टैक्स हर एक खरीद और बिक्री पर लागू होगा। 8- बायबैक पर लगेगा टैक्सबायबैक के जरिए मिले हर एक राशि पर टैक्स 1 अप्रैल 2026 से लगेगा। अगले महीने की पहली तारीख से कॉरपोरेट प्रमोटर्स को ‘differential buyback tax’ के तहत 22 प्रतिशत और नॉन कॉरपोरेट प्रमोटर्स को 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
IPL 2026 में शामिल होने से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अनिवार्य: रिपोर्ट

नई दिल्ली। IPL 2026 के आगाज से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि जो श्रीलंकाई खिलाड़ी IPL 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उन्हें एनओसीआई (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने से पहले जरूरी फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। IPL का सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। इस टेस्ट की जरूरत इसलिए महसूस की गई क्योंकि अलग-अलग फ्रेंचाइजी द्वारा चुने गए श्रीलंकाई खिलाड़ी हाल ही में चोटों से उबर रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल वही खिलाड़ी IPL में खेल पाएंगे, जो तय फिटनेस मानकों को पूरा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार यह टेस्ट अगले हफ्ते की शुरुआत में कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। प्रमुख खिलाड़ियों में से प्रत्येक फिटनेस टेस्ट होना है, जिनमें गेंदबाज मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स), अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जायंट्स), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) और नुवान तुषारा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) शामिल हैं। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा और पथुम निसांका (दोनों दिल्ली कैपिटल्स) और कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) भी इस टेस्ट के लिए लिस्टेड हैं। कुल मिलाकर, 7 श्रीलंकाई खिलाड़ी इस सीजन के लिए चुनते हैं। कई आईपीएल फ्रेंचाइजी अधिकारियों ने ‘क्रिकबज’ को बताया कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट पूरे होने के बाद ही उन्हें अंतिम पुष्टि और खिलाड़ी की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार और मंगलवार को टेस्ट आयोजित करने का फैसला लिया है। इस फिटनेस टेस्ट की जरूरत इसलिए भी अहम है क्योंकि इन खिलाड़ियों ने हाल ही में खत्म हुए ICC T20 विश्व कप 2026 में चोट की वजह से पूरी तरह या आंशिक रूप से हिस्सा नहीं लिया था। उदाहरण के लिए, हसरंगा 8 फरवरी से टीम से बाहर थे। आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। वहीं, पथिराना तीन मैचों के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। चोट के कारण श्रीलंका की टीम सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं बढ़। हालांकि, ग्रुप स्टेज में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने टीम की मजबूत स्थिति को प्रभावित किया। इस टेस्ट के परिणाम से यह स्पष्ट होगा कि श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों ही इस टेस्ट की ओर ध्यान लगाए हुए हैं, क्योंकि इन खिलाड़ियों की फिटनेस सीधे टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर डाल सकती है। इस बार आईपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। चोट से उबरकर मैदान में लौटना उनके लिए चुनौतियां रहेंगी, लेकिन फिटनेस टेस्ट के बाद यह तय होगा कि कौन खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ टीम का हिस्सा बन सकता है।
महिला क्रिकेट की नई स्टार, फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 शतक से बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। रवांडा की युवा क्रिकेट स्टार फैनी उटागुशिमानिंदे ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अपने टी20 डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। फैनी ने 65 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। फैनी की उम्र महज 15 साल और 223 दिन थी जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कैरन रोल्टन के नाम था। उन्होंने 2005 में टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 96 रन (नाबाद) बनाए थे। सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था। उन्होंने 2019 में किगाली में माली के खिलाफ 116 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 16 साल और 233 दिन थी। फैनी ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ते हुए महिला टी20 क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पुरुष टी20 क्रिकेट में अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक बनाने वाले चार बल्लेबाजों में से कोई भी फुल मेंबर टीम का खिलाड़ी नहीं है। कनाडा के मैथ्यू स्पोर्स ने 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रन बनाकर नाबाद रहते हुए डेब्यू शतक लगाया था। वहीं, फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने 18 साल और 280 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। फैनी उटागुशिमानिंदे के शतक की मदद से रवांडा ने 3 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। उनके अलावा रवांडा की तरफ से मर्वेल उवासे ने 19 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रही। इस पारी के दौरान गांगुली की गेंदबाजों ने 28 अतिरिक्त रन दिए, जिसमें 25 वाइड शामिल थे। रवांडा के बनाए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीकानेर की टीम मुश्किल में नजर आई। उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 88 रन बनाए। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर लंबे समय तक टिक नहीं सका। अंततः रवांडा ने यह मुकाबला 122 रन से जीत लिया। इस प्रदर्शन के बाद फैनी उटागुशिमानिंदे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं। उनके शतक ने न केवल रवांडा की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि महिला क्रिकेट में युवाओं के लिए प्रेरणा भी दी है। फैनी के इस प्रदर्शन से यह साफ हो गया कि छोटे देशों से भी युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक लगाने की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि फैनी के पास बल्लेबाजी के लिए अद्वितीय कौशल और मानसिक उन्नयन है। भविष्य में महिला क्रिकेट में फैनी और रवांडा टीम के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां संभव हैं।
लाहौर की गलियों में 'धुरंधर 2' की धूम: सरहद पार चोरी-छिपे देखी जा रही आदित्य धर की फिल्म, सोशल मीडिया पर छिड़ी भारत-पाक की 'डिजिटल जंग'

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा का जादू एक बार फिर सरहदें लांघकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल मचा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। भारत में जहां फिल्म ने पहले ही दिन 145 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा है, वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर एक अजीबोगरीब बेचैनी और जबरदस्त दीवानगी का मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग की तरह इसके दूसरे पार्ट “द रिवेंज” को भी पाकिस्तान में आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित (बैन) किया गया है। लेकिन पाबंदियों की बेड़ियाँ इस फिल्म के क्रेज को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाहौर के एक जर्नलिस्ट अपने घर के टीवी पर फिल्म का पाइरेटेड वर्जन देखते नजर आ रहे हैं। खालिद महमूद खालिद नामक हैंडल से शेयर की गई इस क्लिप ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में फिल्म के शुरुआती दृश्य साफ देखे जा सकते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी के जरिए पाकिस्तान के ड्राइंग रूम तक पहुँच चुकी है। इस घटनाक्रम पर भारतीय यूजर्स ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजे लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने जर्नलिस्ट के टीवी की स्क्रीन पर दिख रहे क्रैक को निशाना बनाते हुए लिखा,टीवी की स्क्रीन थोड़ी टूटी लग रही है, शायद भाई साहब ने हाल ही में कोई T20 वर्ल्ड कप का मैच देख लिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की तरह अब धुरंधर भी पाकिस्तान के लिए फ्री हो गई है। कुछ लोगों ने इसे खुलेआम पाइरेसी करार दिया, तो कुछ ने इसे भारतीय सिनेमा के प्रति पाकिस्तानियों के मजबूर प्यार का नाम दिया। पाकिस्तान के बाजारों का हाल भी कुछ अलग नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां की गलियों में धुरंधर 2 की पाइरेटेड सीडी धड़ल्ले से बिक रही हैं। पिछले भाग के समय भी एक न्यूजीलैंड के यूट्यूबर ने वहां के सीडी मार्केट का हाल दिखाया था, जहाँ धुरंधर की सीडी महज 50 रुपये में बिक रही थी। इस बार भी स्थिति वैसी ही है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से भी कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं, जहाँ एक यूजर ने लिखा कि तनाव के बावजूद हमें मनोरंजन चाहिए और भारतीय कंटेंट से बेहतर और क्या हो सकता है। धुरंधर: द रिवेंज, जिसकी टैगलाइन “हौसला ईंधन, बदला” है, में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का दमदार स्क्रीनप्ले और हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को बांधे हुए है। पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर मची यह पाइरेटेड खलबली यह साबित करती है कि कला और सिनेमा को सरहदों और प्रतिबंधों में कैद करना नामुमकिन है, भले ही इसके लिए वहां के दर्शक अवैध रास्तों का ही सहारा क्यों न ले रहे हों