Chambalkichugli.com

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 700 करोड़ क्लब में एंट्री तय!, जाने अब तक की कमाई

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पेड प्रीव्यू से जोरदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। महज चार दिनों में फिल्म 500 करोड़ के करीब पहुंच गई और इसकी रफ्तार को देखकर साफ है कि यह जल्दी थमने वाली नहीं है। अब फिल्म ने वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। चार दिनों में ताबड़तोड़ कमाई‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुरुआती चार दिनों में जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ जुटाए। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ का कारोबार किया। भाषाई आंकड़ों की बात करें तो चौथे दिन हिंदी वर्जन ने 107 करोड़, तेलुगु ने 5.25 करोड़, तमिल ने 2.50 करोड़, मलयालम ने 0.09 करोड़ और कन्नड़ ने 0.01 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ चार दिनों में फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 5वें दिन भी बनी रही रफ्तारओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को दोपहर 1 बजे तक फिल्म 11.23 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, शाम और रात के शोज के बाद इस आंकड़े में अच्छा इजाफा हो सकता है। ऑक्यूपेंसी में भी दमदार प्रदर्शनपांचवें दिन दोपहर 12 बजे तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.5% दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या और बढ़ेगी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रिकॉर्ड की ओरवैश्विक स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को इसके 700 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही यह सबसे तेजी से यह आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। फिल्म के बारे में‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली। देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 23 मार्च 2026 को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 650 रुपये सस्ता होकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि वायदा बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। MCX पर सोने का भाव 333 रुपये बढ़कर 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बड़ा असर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं। यही वजह है कि सोना फिलहाल दबाव में बना हुआ है, जबकि कच्चे तेल और डॉलर की ओर निवेश बढ़ा है। आज का सोने का ताजा भाव (IBJA)IBJA के मुताबिक आज सोने के रेट इस प्रकार हैं 24 कैरेट: ₹1,47,218 प्रति 10 ग्राम23 कैरेट: ₹1,46,628 प्रति 10 ग्राम22 कैरेट: ₹1,34,852 प्रति 10 ग्राम18 कैरेट: ₹1,10,414 प्रति 10 ग्राम14 कैरेट: ₹86,123 प्रति 10 ग्रामदेश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला दिल्ली: ₹1,46,120 (24K), ₹1,33,950 (22K),मुंबई: ₹1,45,970 (24K), ₹1,33,800 (22K)कोलकाता: ₹1,45,970 (24K), ₹1,33,800 (22K)चेन्नई: ₹1,48,580 (24K), ₹1,36,200 (22K)पटना: ₹1,46,020 (24K), ₹1,33,850 (22K) पेट्रोल-डीजल का ताजा अपडेटपेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज मिलाजुला असर देखने को मिला पटना में पेट्रोल 51 पैसे महंगा हुआ जमशेदपुर में 84 पैसे की बढ़ोतरी चेन्नई में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ वहीं दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। फ्यूल की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतडॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स इसी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदलते रहते हैं। घर बैठे SMS के जरिए भी आप कीमत जान सकते हैं Indian Oil: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजे BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें सोने की कीमतों में फिलहाल गिरावट का दौर जारी है, जबकि चांदी भी कमजोर बनी हुई है। वैश्विक तनाव और डॉलर की मजबूती आगे भी कीमतों की दिशा तय करेंगे। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थानीय स्तर पर उतार-चढ़ाव जारी है।

शिव ठाकरे का 'रियलिटी शो' में एक बार फिर डंका, 'The 50' की चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, फैन को मिली 50 लाख की प्राइज मनी।

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से चर्चाओं और सुर्खियों में बना रहने वाला रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) आखिरकार अपने अंजाम तक पहुँच गया है और दुनिया को इसका पहला विजेता मिल चुका है। ‘मराठा मानुस’ और रियलिटी शोज के बेताज बादशाह कहे जाने वाले शिव ठाकरे ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता और दिमागी खेल का लोहा मनवाते हुए इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। 1 फरवरी से शुरू हुआ यह सफर रविवार, 22 मार्च को एक बेहद रोमांचक ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हुआ। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में मनोरंजन जगत के 50 नामी सेलेब्स ने हिस्सा लिया था, लेकिन 26 दिनों तक चले कड़े टास्क, कूटनीति और मानसिक मजबूती के खेल के बाद शिव ठाकरे ने सबको पछाड़ते हुए जीत का परचम लहराया। फिनाले की राह शिव के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। शुरुआत में जहां 50 खिलाड़ी इस रेस में शामिल थे, वहीं अंतिम पड़ाव तक आते-आते मुकाबला केवल पांच दिग्गजों के बीच रह गया था। फाइनल में शिव ठाकरे का सामना सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैसु, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ जैसे मजबूत खिलाड़ियों से था। इन सभी को कड़ी टक्कर देते हुए शिव ने न केवल टास्क जीते, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीता। सोशल मीडिया पर उनकी जीत की खबर आते ही फैंस ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया और इस जीत को पूरी तरह से हकदार बताया। इस जीत के साथ शिव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े स्टार को टक्कर देने के लिए काफी है। इस शो की सबसे खास और अनोखी बात इसकी ‘प्राइज मनी’ से जुड़ी रही। आमतौर पर रियलिटी शो का विनर ही इनाम की राशि लेकर जाता है, लेकिन ‘द 50’ का नियम सबसे अलग था। यहाँ खिलाड़ी को अपने लिए नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए खेलना था। इसी नियम के तहत, विजेता की ट्रॉफी तो शिव ठाकरे को मिली, लेकिन 50 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम उनके एक लकी फैन को दिया गया। जीत के बाद भावुक होते हुए शिव ने कहा, मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि मेरे किसी एक चाहने वाले को 50 लाख का इनाम मिलेगा। यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था और मैं इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहा हूँ। जीत का जश्न मनाते हुए शिव ठाकरे ने अपनी जर्नी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह इस शो के जरिए अपना एक अलग पहलू दिखाना चाहते थे। शिव के अनुसार, अपनी बात सुनाने के लिए हमेशा चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं होती; आप सच्चाई और शालीनता के साथ खेलकर भी जीत हासिल कर सकते हैं। 50 मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच पहले सीजन का विनर बनना शिव के करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। अब शिव के प्रशंसक न केवल उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं, बल्कि उस लकी फैन की किस्मत को भी सराह रहे हैं जिसे शिव की मेहनत की बदौलत यह बड़ा इनाम मिला है।

‘बाहुबली’ Anant Singh की रिहाई आज, कल मंदिर में पूजा और शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज 23 मार्च को बेऊर जेल से रिहा होंगे। उन्हें दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे के बाद उनकी रिहाई हो सकती है। समर्थकों का जुटान, भव्य स्वागत की तैयारीअनंत सिंह की रिहाई को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जेल के बाहर और उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। प्रशासन भीड़ को देखते हुए सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोकामा में रोडशो और मंदिर में पूजारिहाई के बाद 24 मार्च को मोकामा में अनंत सिंह का भव्य रोडशो होगा। इस दौरान वे बड़हिया महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। रास्ते में कई जगह समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, जिससे इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। यह मामला पिछले साल 30 अक्टूबर का है, जब चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पुलिस ने बाढ़ स्थित विधायक आवास से अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था और 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था। करीब चार महीने जेल में रहने के बाद अब उन्हें जमानत मिली है। जमानत की शर्तें क्या हैं?पटना हाईकोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ जमानत दी है गवाहों को प्रभावित या धमकाने पर जमानत रद्द हो सकती है हर सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य कानून-व्यवस्था का पालन करना होगा अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मोकामा में होने वाला रोडशो आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। सभी की नजर अब उनकी रिहाई के बाद की गतिविधियों पर टिकी हुई है।

गैंगस्टर से क्वीन तक कंगना रनौत की सफलता और बॉक्स ऑफिस की बड़ी कमाई का सफर

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली Kangana Ranaut ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में फिल्म गैंगस्टर से की इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा और यहीं से उनके करियर को एक मजबूत शुरुआत मिली इसके बाद 2008 में आई फिल्म फैशन ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई इस फिल्म में उनके गहन और प्रभावशाली अभिनय के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला इस सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में एक गंभीर और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया कंगना रनौत ने अपने करियर में लगातार चुनौतीपूर्ण और अलग-अलग किरदारों को चुना जिससे वे अन्य अभिनेत्रियों से अलग पहचान बनाने में सफल रहीं उनकी फिल्म क्वीन ने उन्हें एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया जिसमें उन्होंने एक साधारण लड़की की कहानी को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया इसके अलावा फिल्म तनु वेड्स मनु और उसका सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भी बड़ी हिट साबित हुई इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया और ये फिल्में उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं इन फिल्मों में उनके किरदार की विविधता और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया कंगना रनौत की एक और बड़ी फिल्म कृष 3 थी जिसमें उन्होंने सुपरहीरो जॉनर में भी अपनी छाप छोड़ी इसके अलावा फिल्म मणिकर्णिका में उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर अपनी ऐतिहासिक अभिनय क्षमता का परिचय दिया इस फिल्म के जरिए उन्होंने न केवल अभिनय बल्कि निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा साबित की अपने करियर में उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण हैं उन्होंने हर किरदार में अपने दमदार अभिनय से यह साबित किया है कि वे किसी भी चुनौती को स्वीकार कर उसे सफलतापूर्वक निभा सकती हैं कंगना रनौत केवल एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक प्रभावशाली व्यक्तित्व भी हैं वे अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और फिल्म इंडस्ट्री की नीतियों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं उनकी यही स्पष्टवादिता उन्हें अन्य कलाकारों से अलग बनाती है आज कंगना रनौत भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई उनकी फिल्मों और अभिनय ने उन्हें न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई बल्कि एक मजबूत और प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में भी स्थापित किया

स्त्री स्वास्थ्य में नया मील का पत्थर: काटजू अस्पताल का प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर

भोपाल । भोपाल के डॉ. कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में महिलाओं के लिए एक अनोखा और हाईटेक स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिवा सिंगिंग एंड इन्फर्टिलिटी यानि शक्ति केंद्र तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 23 मार्च को इस केंद्र का उद्घाटन करेंगे। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह सेंटर मध्यभारत का पहला और अनूठा सुविधा केंद्र होगा। यहां मेनोपॉज निसंतानता पीसीओएस मोटापा अनियमित मासिक धर्म और सर्वाइकल कैंसर जैसी महिलाओं से जुड़ी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। पहले महिलाओं को अलग-अलग अस्पतालों और विशेषज्ञों के पास जाना पड़ता था लेकिन अब जांच से लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। केंद्र में किशोरियों से लेकर वयस्क महिलाओं तक की 100 से अधिक रोगों की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। विशेष रूप से मेनोपॉज और हार्मोनल असंतुलन की समस्याओं के लिए परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई है। इन्फर्टिलिटी के मामलों में पीसीओएस फाइब्रॉइड हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं की जांच आधुनिक तकनीकों के माध्यम से होगी। गर्भधारण में आ रही समस्याओं का समाधान आईयूआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से किया जाएगा। साथ ही वीआईए तकनीक के जरिए सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान संभव होगी जिससे समय रहते इलाज किया जा सके। सेंटर में केगेल चेयर के जरिए पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को मजबूत करने का इलाज होगा। कोलपोस्कोप मशीन से गर्भाशय ग्रीवा और संबंधित अंगों की गहन जांच संभव होगी। लेजर मशीन के माध्यम से सिस्ट मेनोपॉज और यूरीन लीक जैसी बीमारियों का इलाज आसान होगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह केंद्र केवल इलाज तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि महिलाओं में रोगों की रोकथाम और शुरुआती पहचान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बदलती जीवनशैली और खराब आदतों के कारण महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं खासकर पीसीओएस जैसी बीमारियां। डॉ. रचना दुबे ने बताया कि सेंटर में जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना और समय पर जांच कराना केंद्र का मुख्य उद्देश्य रहेगा। कुल मिलाकर काटजू अस्पताल का यह नया शक्ति केंद्र मध्यभारत में महिला स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है जहां अब मेनोपॉज से लेकर इन्फर्टिलिटी और कैंसर तक का इलाज आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एक ही छत के नीचे संभव होगा।

दिल जीतने वाला फैसला! Shiv Thakare ने ‘The 50’ जीतकर फैन को दी पूरी प्राइज मनी

नई दिल्ली।‘द 50 शो’ (The 50) एक ऐसा रियलिटी शो था जहां पर 50 सेलेब्स आए और अपना गेम खेलते हुए नजर आएं। शो ‘द 50’ का पहला सीजन रविवार 22 मार्च को खत्म हो गया है। 1 फरवरी से शुरू हुए इस शो का खिताब शिव ठाकरे ने अपने नाम किया। 26 दिनों तक चले टास्क और दिमागी खेल के बाद शिव ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में पहुंचे थे ये खिलाड़ीजब से शुरू हुआ था तो 50 लोग इसमें नजर आ रहे थे फिर धीरे-धीरे सब से बाहर निकलने लगे इसके बाद फिनाले में शिव ठाकरे का मिस्टर फैसु, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के साथ मुकाबला हुआ और उन्होंने सबको मत देकर ट्रॉफी जीती। फैंस ने सोशल मीडिया पर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से सही बताया। इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर रियलिटी शो में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता साबित कर दी। कितनी मिली प्राइस मनीआपको बता दें कि, शिव ठाकरे को चमचमाती हुई द 50 की ट्रॉफी मिली लेकिन प्राइस मनी उन्हें नहीं बल्कि उनके फैन को मिली। द 50 का यही रुल था की प्राइस मनी आपको नहीं आपके फैन को मिलेगी आपको अपने फैंस के लिए इस शो को खेलना था और जितना था। इस पर शिव ठाकरे ने भी कहा, मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि मेरे किसी एक चाहने वाले को 50 लाख का इनाम मिलेगा।मैं इस समय बहुत भावुक हूं और आने वाले कल के लिए बेहद उत्साहित हूं। जीत के बाद शिव ठाकरेट्रॉफी जीतने के बाद शिव ठाकरे ने कहा, ‘यह 50 का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था। मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था। एक ऐसा पहलू जो यह मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप पूरे दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं। फिर भी जीत सकते हैं। पहले सीजन का विजेता बनना, खासकर 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच, एक ऐसी बात है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का बड़ा कदम: आज लोकसभा में देंगे बयान, ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत की 'सुरक्षा कवच' रणनीति तैयार!

नई दिल्ली:  पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों के बीच भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में एक महत्वपूर्ण वक्तव्य देने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष से वैश्विक स्तर पर पैदा हुए ऊर्जा संकट और इसके भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर संसद को संबोधित करेंगे। इस संबोधन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार सुबह ही प्रधानमंत्री ने संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की, जिसमें मौजूदा हालातों की विस्तृत समीक्षा की गई। इससे पहले रविवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण पेट्रोलियम, बिजली, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और खाद सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ने वाले अपेक्षित प्रभावों पर गहन चर्चा की गई। कैबिनेट सचिव ने एक विशेष प्रेजेंटेशन के जरिए वैश्विक स्थिति और भारत सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि युद्ध का प्रभाव केवल अल्पकालिक नहीं, बल्कि मध्यम और दीर्घकालिक भी हो सकता है। ऐसे में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को इस झटके से बचाने के लिए तत्काल और दूरगामी, दोनों तरह के जवाबी उपायों पर काम शुरू कर दिया है। आम आदमी की बुनियादी जरूरतों, जैसे भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर सरकार ने विस्तृत आकलन किया है। विशेष रूप से किसानों के लिए खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पिछले कुछ वर्षों में खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए जो कदम उठाए गए थे, उनसे फिलहाल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी। साथ ही, भविष्य में उपलब्धता बनाए रखने के लिए वैकल्पिक स्रोतों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। ऊर्जा के मोर्चे पर राहत की बात यह है कि सभी पावर प्लांट्स में कोयले का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे देश में बिजली की कमी होने की आशंका नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकट से निपटने के लिए ‘संपूर्ण सरकार’ (Whole-of-Government) के दृष्टिकोण पर बल दिया है। उन्होंने मंत्रियों और सचिवों के एक विशेष समूह के गठन का निर्देश दिया है, जो सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा। पीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बदलते वैश्विक घटनाक्रम के बीच भारतीय नागरिकों को कम से कम असुविधा होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकारों के साथ उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि युद्ध की आड़ में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोका जा सके। केमिकल, फार्मास्यूटिकल और औद्योगिक कच्चे माल के आयात के लिए नए और विविध स्रोतों की पहचान की जा रही है, ताकि भारतीय उद्योगों की गति धीमी न पड़े। आज लोकसभा में पीएम का बयान इस पूरी रणनीति का खाका देश के सामने रखेगा।

BSEB Bihar Board 12th Result 2026: कुछ पलों में आने वाला है बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें रिजल्ट

नई दिल्ली। BSEB Bihar Board 12th के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। छात्रों के 12वी क्लास का परिणाम आने वाला है। छात्र-छात्राएं जो कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे वह दोहपर 1:30 बजे अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि BSEB Bihar Board 12th Result 2026 का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जाएगा। BSEB ने दी आधिकारिक जानकारीबिहार बोर्ड की 12वी क्लास की परीक्षा के परिणाम पर टकटकी लगाए छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ट्वीट के बाद राहत की सांस ली है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। कहां देख सकते हैं BSEB Bihar Board 12th Result 2026results.biharboardonline.combiharboardonline.bihar.gov.ininterbiharboard.comsecondary.biharboardonline.com कैसे देख पाएंगे BSEB Bihar Board 12th Result 2026स्टेप 1: सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।स्टेप 2: इसके बाद छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और कैप्चा भरें।स्टेप 3: फिर छात्र ‘View’ बटन पर क्लिक करें।स्टेप 4: इसके बाद छात्रों को स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखने लग जाएगा।स्टेप 5: फिर छात्र मार्कशीट डाउनलोड करें।स्टेप 6: अंत में भविष्य के लिए छात्र इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। 2 से 13 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी BSEB Bihar Board 12th की परीक्षासाल 2026 में बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। यह परीक्षा राज्यभर के 1,762 केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। हालांकि अब इसका रिजल्ट के साथ समापन हो जाएगा।

कोलकाता पोर्ट सीट पर चर्चा में प्रियदर्शिनी हकीम कौन हैं और क्यों बनीं कोलकाता में

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट इन दिनों खास चर्चा में है और इसकी मुख्य वजह हैं Priyadarshini Hakim जो तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी की उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी हैं प्रियदर्शिनी हकीम को मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की करीबी और भरोसेमंद युवा नेता माना जाता है उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन में बढ़ती पकड़ ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है खास बात यह है कि वे अपने पिता और राज्य सरकार में मंत्री तथा कोलकाता के मेयर Firhad Hakim के साथ भी लगातार प्रचार करती नजर आती हैं प्रियदर्शिनी हकीम की पहचान केवल एक उम्मीदवार तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें टीएमसी के भीतर एक उभरते हुए युवा चेहरे के रूप में देखा जा रहा है पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण सीट कोलकाता पोर्ट से चुनावी मैदान में उतारा है जो राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती है चुनाव प्रचार के दौरान प्रियदर्शिनी की छवि एक विनम्र और जमीन से जुड़ी नेता के रूप में उभर रही है वह लोगों से हाथ जोड़कर मिलती हैं और सीधे जनता से संवाद स्थापित करने की कोशिश करती हैं उनके प्रचार शैली में सादगी और संपर्क पर जोर दिया जा रहा है जिससे वे मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस सीट पर खास फोकस है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने के निर्देश दिए हैं भवानीपुर को चुनावी प्रचार का मुख्य केंद्र बनाया गया है जहां से रणनीति तैयार की जा रही है प्रियदर्शिनी हकीम की चर्चा का एक बड़ा कारण उनका राजनीतिक परिवार भी है क्योंकि उनके पिता फिरहाद हकीम राज्य की राजनीति में एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता हैं इस वजह से उन्हें राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन दोनों मिल रहा है जो उनके चुनावी अभियान को मजबूती देता है टीएमसी के भीतर उन्हें एक ऐसे चेहरे के रूप में देखा जा रहा है जो आने वाले समय में पार्टी की युवा नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है इस प्रकार कोलकाता पोर्ट सीट न केवल एक चुनावी मुकाबला बन गई है बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए चेहरों का उदय हो रहा है और प्रियदर्शिनी हकीम जैसे युवा नेता भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं