Chambalkichugli.com

स्वस्थ और दमकती त्वचा पाने के आसान उपाय, Glowing Skin Care टिप्स

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर त्वचा की देखभाल पीछे रह जाती है, जिससे चेहरा डल और थका-सा नजर आने लगता है। लेकिन सही स्किनकेयर रूटीन, संतुलित आहार और जीवनशैली के बदलाव से आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक चमक और दमकती निखार दे सकते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की आदतें और प्राकृतिक उपाय ही सबसे कारगर हैं। 1. स्किन क्लीनिंग और हाइड्रेशन: साफ-सुथरी और मुलायम त्वचाचेहरे की सफाई और हाइड्रेशन त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए सबसे पहला कदम है। दिन में दो बार चेहरा धोना – सुबह और रात को – बहुत जरूरी है। इसके लिए हल्का फेस वॉश चुनें जो त्वचा के प्राकृतिक तेल को नुकसान न पहुंचाए। वहीं, हर त्वचा प्रकार के लिए मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल जरूरी है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मुलायम बनाता है और उम्र के असर को भी धीमा करता है। 2. एक्सफोलिएशन से निखार: मृत त्वचा हटाकर चमक बढ़ाएंसप्ताह में 1–2 बार हल्का स्क्रब या एक्सफोलिएंट लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं और चेहरा निखरता है। प्राकृतिक विकल्पों में बेसन-पानी का पेस्ट, या शहद और चीनी का हल्का स्क्रब बेहद कारगर है। यह न केवल त्वचा को मुलायम बनाता है बल्कि ग्लोइंग स्किन में भी मदद करता है। 3. सनस्क्रीन का महत्व: सूरज से सुरक्षासूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा की उम्र बढ़ा सकती हैं और डार्क स्पॉट्स पैदा कर सकती हैं। इसलिए एसपीएफ 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन हर दिन इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा को सूरज की तेज धूप और प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। 4. डाइट और पानी: अंदर से त्वचा को पोषण देंत्वचा की चमक के लिए हाइड्रेशन सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर 8–10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही, फलों और सब्जियों से भरपूर डाइट अपनाएं, जिनमें विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर हों। ये पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाते हैं। वहीं, ज्यादा तला-भुना और जंक फूड त्वचा को डल और बेजान कर सकता है। 5. होम रेमेडीज: प्राकृतिक निखार के आसान उपायहल्दी और दूध का फेस पैक चेहरे को नैचुरल ग्लो देता है।खीरे का जूस या पेस्ट त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है।एलोवेरा जेल सूजन कम करता है और त्वचा को हाइड्रेट करता है। ये उपाय रोजाना या सप्ताह में 2–3 बार अपनाए जा सकते हैं। 6. जीवनशैली में बदलाव: स्वस्थ आदतेंनींद पूरी करना – रात को कम से कम 7–8 घंटे सोएं।तनाव कम करना – तनाव हार्मोन बढ़ाता है, जिससे त्वचा डल और झुर्रियों वाली हो सकती है।व्यायाम और योगा – ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।

डैंड्रफ की समस्या बार-बार हो रही है? जानें किन बातों को रखें ध्यान में

नई दिल्ली। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण काफी आप परेशान हो गई हैं तब हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप इसे ठीक कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखना होगा उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना होगा वरना यह काफी बढ़ सकता है।कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं जबकि आपको इससे जुड़ी सारी बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्यों बढ़ता है डैंड्रफबार-बार होने वाला डैंड्रफ शरीर या स्कैल्प में किसी अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको ऐसी बार-बार समस्या हो रही है तब आपको इस पर बहुत अच्छे से विचार करना चाहिए इसे बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। वरना आगे जाकर यह समस्या काफी ज्यादा आपको परेशान कर सकती है। स्कैल्प का ड्राई होनाडैंड्रफ का सबसे कॉमन कारण होता है जब आपका स्कैल्प सूखा होता है। जब सिर की स्किन में नमी की कमी हो जाती है, तो ऊपरी परत सूखकर झड़ने लगती है और सफेद परत के रूप में दिखाई देती है। स्कैल्प में ऑयल और गंदगी का जमा होनाअगर बालों की रेगुलर सफाई नहीं की जाती, तो स्कैल्प पर तेल, धूल और गंदगी जमा होने लगती है। यह स्थिति बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाती है, जिससे डैंड्रफ तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए आपको इन सब चीजों पर ध्यान रखना चाहिए। गलत हेयर प्रोडक्ट्सऐसे शैंपू या हेयर प्रोडक्ट्स जो आपके स्कैल्प के अनुकूल नहीं होते, वे समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको बार-बार अपने शैंपू को नहीं बदलना चाहिए। इन सबका अगर आप अच्छे से ध्यान रखेंगी तो आपको काफी फायदा होगा।

मुरैना को मिली बिजली की नई ताकत: जौरा सब स्टेशन में लगा 50 एमवीए ट्रांसफार्मर

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ऊर्जा मंत्रीप्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि 132 केवी जौरा सब स्टेशन की क्षमता में वृद्धि करते हुए यहां उच्च क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यहां 20 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित था जिसे अब बदलकर 50 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है और इसे सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत भी कर दिया गया है। इस बदलाव से मुरैना जिले की पारेषण प्रणाली अधिक विश्वसनीय होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस उपलब्धि पर मंत्री ने एमपी ट्रांसको के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि इससे क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही भविष्य में बढ़ती बिजली की मांग को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा। एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता राजीव तोतला के अनुसार इस नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से जौरा, कुम्हेरी, सुमावली, सांकरा, सिटी जौरा, चिनौनी, नवोदय और बगचिनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 18 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद जौरा सब स्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 113 एमवीए हो गई है। वहीं जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता भी बढ़कर 1482 एमवीए तक पहुंच गई है। इससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि एमपी ट्रांसको मुरैना जिले में 220 केवी के दो और 132 केवी के सात सब स्टेशनों के माध्यम से बिजली पारेषण कर रहा है। ऐसे में यह नया ट्रांसफार्मर पूरे क्षेत्र के लिए राहत और विकास का संकेत माना जा रहा है।

ईरान ने बढ़ाई तैयारी, 10 लाख से ज्यादा लड़ाके जुटाए अमेरिका से संभावित संघर्ष के लिए

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जहां एक तरफ अमेरिका ईरान में अपनी सेना उतारने की तैयारी में है, वहीं अब ईरान भी अमेरिकी का इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देता दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने अमेरिका को करारा जवाब देने के लिए अपने 10 लाख फाइटर्स को तैयार करके रखा है. इस समय अमेरिकी नौसेना के दो मरीन एसॉल्ट जहाज USS ट्रिपोली और USS बॉक्सर पूरी गति से ईरान की ओर बढ़ रहे हैं. अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिक इस समय ईरान की ओर जा रहे हैं. अमेरिका के पहले से ही खाड़ी क्षेत्र में लगभग 50,000 सैनिक तैनात हैं. सवाल है कि अगर ट्रंप ने सेना उतारने का आदेश दे दिया तो अमेरिकी सेना कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है. खबरों के मुताबिक, पूरे ईरान में भर्ती केंद्रों पर युवा वॉलंटियर बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि भर्ती केंद्रों पर युवाओं की ये भीड़ अमेरिका के साथ संभावित ज़मीनी युद्ध में शामिल होने को लेकर है. कहा जा रहा है कि ईरान 10 लाख से ज़्यादा ज़मीनी लड़ाकों को जुटा रहा है. तेहरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इन बलों को संगठित कर लिया गया है और वे युद्ध के लिए तैयार हैं. यह स्थिति बासिज, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) और सेना द्वारा संचालित केंद्रों पर नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद सामने आई है. एजेंसी का कहना है कि ईरानी ज़मीनी लड़ाकों में ईरानी धरती पर अमेरिकियों के लिए “ऐतिहासिक नरक” बनाने का ज़बरदस्त उत्साह उमड़ पड़ा है. ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब अमेरिकी सैन्य गतिविधियां जारी हैं; संभावना है कि 82वीं एयरबोर्न डिवीज़न के चुनिंदा सैनिक कुछ ही दिनों में मध्य-पूर्व पहुंच जाएंगे, जहां वे पहले से मौजूद हज़ारों मरीन सैनिकों के साथ शामिल हो जाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बावजूद कि बातचीत चल रही है, तेहरान ने वाशिंगटन के किसी भी कूटनीतिक प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से ठुकरा दिया है और चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सैनिक ईरानी धरती पर उतरे, तो इसका गंभीर परिणाम होंगे. खास बात ये है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि ईरान ने सद्भावना के तौर पर एक “रहस्यमयी तोहफ़ा” भेजा था, हालांकि उस समय उन्होंने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भारी कीमत वाला तोहफ़ा बताया था.ट्रंप ने कहा था कि आपको यह दिखाने के लिए कि हम असली हैं, ठोस हैं और हम सचमुच मौजूद हैं, हम आपको तेल से भरी आठ नावें देंगे, आठ नावें, तेल से भरी आठ बड़ी नावें. मुझे लगता है कि वे सही थे, और वे सचमुच असली थे; और मुझे लगता है कि उन पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था.आखिर में, वे 10 नावें निकलीं.

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: पेट्रोल 10 रुपये सस्ता, डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फ्यूल संकट के बीच आम जनता को राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर पूरी तरह जीरो कर दिया गया है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 10 रुपये प्रति लीटर तक कम हो गई हैं। आज के डीजल-पेट्रोल के रेटदिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 / लीटर, डीजल ₹87.67 / लीटरनोएडा: पेट्रोल ₹94.85 / लीटर, डीजल ₹87.98 / लीटरमुंबई: पेट्रोल ₹103.54 / लीटर, डीजल ₹90.03 / लीटर राज्यों का वैट अलग से लागू होगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शहरवार सबसे सस्ता फ्यूलपोर्ट ब्लेयर: ₹82.46 / लीटरईटानगर: ₹90.87 / लीटरसिलवासा: ₹92.37 / लीटर सबसे सस्ता डीजलपोर्ट ब्लेयर: ₹78.05 / लीटरइटानगर: ₹80.38 / लीटरजम्मू: ₹81.32 / लीटरवैश्विक तेल संकट और कीमतें ब्रेंट क्रूड आज $107.10 और WTI क्रूड $93.73 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं। ईरान-इजरायल-अमेरिका के तनाव के बीच भी भारत सरकार ने घरेलू कीमतों में राहत दी है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट27 मार्च 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बुलियन बाजार की कमजोरी, मजबूत अमेरिकी डॉलर और उच्च ट्रेजरी यील्ड के कारण सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। सोने की कीमतें (10 ग्राम के लिए)शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेटदिल्ली ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹10,855मुंबई ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹10,840चेन्नई ₹1,45,630 ₹1,33,490 ₹11,134बैंगलोर ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹10,840कोलकाता ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹10,840हैदराबाद ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹10,840 पंपों पर भीड़ और मांग में इजाफाऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में फ्यूल की मांग 15% बढ़ी है। कुछ जगहों पर बिक्री औसत से 50% तक अधिक रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद लोग पंपों पर भीड़ जुटा रहे हैं।

मुरैना हादसा: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, अवैध रेत खनन पर फिर गरमाया मुद्दा

मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और अवैध रेत परिवहन को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा टेंटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी पूरा के पास देर रात हुआ। एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से रेत लेकर जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन जारी है लेकिन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऐसे अवैध वाहनों की वजह से सड़क पर चलना भी खतरनाक हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही प्रशासन अब अवैध रेत परिवहन पर सख्ती की बात कह रहा है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक अवैध खनन और लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी। जरूरत इस बात की है कि ऐसे मामलों में कड़ीकार्रवाई हो और दोषियों को सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Instagram पर खतरा: आपकी जानकारी हो रही है ट्रैक, ये हैं कलेक्ट किए जाने वाले डेटा के प्रकार

नई दिल्ली। आज के डिजिटल दौर में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह यूजर्स की कई तरह की निजी जानकारी भी इकट्ठा करता है। अधिकतर लोग बिना पढ़े ही ऐप को परमिशन दे देते हैं, जिससे उनकी पर्सनल डिटेल्स तक ऐप की पहुंच आसान हो जाती है। क्या-क्या डेटा करता है ट्रैक?Instagram यूजर्स के स्मार्टफोन से कई तरह की जानकारी कलेक्ट करता है। इसमें आपकी लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, ब्राउजिंग हिस्ट्री और डिवाइस से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इसके अलावा, ऐप पर आपकी हर गतिविधि भी ट्रैक की जाती है जैसे आपने क्या लाइक किया, किसे फॉलो किया और किस पोस्ट पर कितना समय बिताया। अगर आपने कॉन्टैक्ट एक्सेस की अनुमति दी है, तो आपके फोनबुक के नंबर भी ऐप तक पहुंच सकते हैं। डेटा का कैसे होता है इस्तेमाल?Instagram की पेरेंट कंपनी Meta इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और विज्ञापन दिखाने के लिए करती है। यानी आपको वही कंटेंट और विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिनमें आपकी रुचि हो सकती है। अगर आप किसी खास तरह का कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो उसी से जुड़े पोस्ट आपके फीड में ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। प्राइवेसी पर क्यों है खतरा?यूजर्स की इतनी ज्यादा जानकारी ट्रैक होने से प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ जाती है। डेटा थर्ड पार्टी के साथ शेयर हो सकता है। हैकिंग या डेटा लीक का खतरा रहता है निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है यही वजह है कि बिना सोचे-समझे परमिशन देना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। कैसे रखें अपनी जानकारी सुरक्षित?अगर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें ऐप की परमिशन समय-समय पर चेक करें लोकेशन, माइक्रोफोन और कॉन्टैक्ट एक्सेस जरूरत पड़ने पर ही दें Instagram की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर डेटा शेयरिंग कंट्रोल करें अनावश्यक ऐप एक्सेस को बंद करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐप परमिशन देते समय सतर्क रहें और अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता दें।

पेट्रोल और डीजल पर नियंत्रण: एक्साइज कटौती से युद्ध के समय उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के फैसले को आम जनता ने सराहते हुए कहा कि इससे युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को रोकने में मदद मिलेगी।राजकोट के अवि मकवाना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी कम करना एक अच्छा फैसला है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को रोकने में मदद मिलेगी और यह छोटे व्यापारियों के भी बड़ी राहत है, क्योंकि ईंधन की कीमत में बदलाव का सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। वहीं, केयूर अनोरकट ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल,डीजल और गैस की भारी कम हो गई है। हाल ही में पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी वृद्धि देखी गई है। वहीं, मोदी सरकार ने महंगाई को काबू में रखने के लिए पेट्रोल और डीजल में 10-10 रुपए एक्साइज ड्यूटी को कम किया है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को रोकने में मदद मिलेगी। संगरूर में पंजाब पेट्रोलियम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा कि सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10-10 रुपए घटाया गया है। इससे आम जनता के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह तेल कंपनियों के लिए बड़ी राहत है और इससे नुकसान में कुछ हद तक कमी करने में मदद मिलेगी और युद्ध के कारण जो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़नी थी, उसे टाला जा सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। ऊपर से लगातार आपूर्ति जारी है। सुखदीप सिंह ने कहा कि सरकार का एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला एक अच्छा फैसला है और इससे आम जनता को किसी न किसी रूप में इसका लाभ होगा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी। इससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो कि पहले 13 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर शून्य हो गई है, जो कि पहले 10 रुपए प्रति लीटर थी। वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और लागत में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए।

सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा कदम: हाईकोर्ट में जजों की जल्द बहाली और महिला प्रतिनिधित्व पर जोर

नई दिल्ली: देश की न्यायपालिका में जजों के खाली पदों और लंबित मामलों की समस्या किसी से छिपी नहीं है. सुनवाई का बारी आने तक कई मामलों में न्याय मिलने में लंबा समय लग जाता है. यही नहीं, न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी भी हमेशा चर्चा का विषय रही है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सीजेआई सूर्यकांत ने बड़ा कदम उठाया है. सीजेआई ने हाल ही में देश के सभी 25 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को विस्तृत पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने हाईकोर्ट्स में जजों की जल्द नियुक्ति करने का निर्देश दिया और महिला जजों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी जज के रिटायर होने तक खाली पद का इंतजार न किया जाए, बल्कि नियुक्ति की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी जाए ताकि न्यायपालिका में काम बाधित न हो. सीजेआई सूर्यकांत ने हाईकोर्ट कॉलेजियम से आग्रह किया है कि वे महिलाओं के लिए नियुक्तियों पर गंभीरता से विचार करें. उन्होंने कहा कि यह अपवाद नहीं बल्कि नियम होना चाहिए कि योग्य और मेधावी महिला वकीलों को उच्च न्यायपालिका में स्थान मिले. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिला वकीलों का संबंध संबंधित राज्यों से है लेकिन वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं, उन्हें भी इस दिशा में देखा जाना चाहिए. महिला जजों की नियुक्तियों में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला है. वर्तमान में कई हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में महिलाएं कार्यरत हैं. उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 18 महिला जज काम कर रही हैं, जबकि मद्रास और बॉम्बे हाईकोर्ट में लगभग एक दर्जन महिला जज अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. जिला स्तर पर न्यायिक अधिकारियों में भी लगभग 36.3 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं, जिसे सीजेआई ने पीढ़ीगत बदलाव का संकेत बताया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा फरवरी में लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2014 के बाद से हाईकोर्ट में 170 महिला जजों की नियुक्ति हुई है, जिनमें से 96 पिछली पांच वर्षों में हुईं. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में कुल 6 महिला जज नियुक्त हुई हैं. वर्तमान में देश के सभी हाईकोर्ट में कुल 116 महिला जज कार्यरत हैं. हाईकोर्ट में 1122 स्वीकृत पदों में से 308 पद खाली हैं, जबकि कार्यरत जजों की संख्या 814 है. सुप्रीम कोर्ट में 33 जज हैं, जिनमें फिलहाल एक महिला शामिल हैं. सीजेआई सूर्यकांत का यह पत्र न्यायपालिका में सुधार और महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. उनका कहना है कि न्यायपालिका में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी समय की मांग है और इसके लिए उच्च न्यायालयों को सक्रिय और त्वरित कदम उठाने चाहिए. इस पहल से न केवल जजों के खाली पदों की समस्या हल होगी, बल्कि न्यायपालिका में महिलाओं की भूमिका भी मजबूत होगी और लंबित मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया तेज होगी. यह कदम देश की न्यायपालिका में नए युग की शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें महिला प्रतिनिधित्व और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जाएगी.

खरगोन में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 7 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

खरगोन । मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार गुरु को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार ग्राम चंदावड़ तहसील भगवानपुरा निवासी 69 वर्षीय श्यामलाल उपाध्याय ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत के निराकरण के बदले आरोपी अधिकारी उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस इंदौर मामले की जांच की और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जा रही है और लोकायुक्त संगठन लगातार ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। साथ ही यह घटना आम नागरिकों को भी यह संदेश देती है कि यदि उनसे किसी भी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगी जाती है तो वे बिना डर के शिकायत करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।