साइना नेहवाल की सफलता की कहानी: ओलंपिक मेडल से चमकाया भारत का नाम

नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिसने न सिर्फ अपने खेल से इतिहास रचा बल्कि लाखों बेटियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दी—Saina Nehwal। साइना ने अपने करियर में वह मुकाम हासिल किया, जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। वह ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। बचपन से ही खेल के प्रति जुनूनहरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना नेहवाल का बचपन साधारण रहा, लेकिन उनके सपने बड़े थे। महज 8 साल की उम्र में उनका परिवार हैदराबाद आ गया, जहां से उनके बैडमिंटन करियर की असली शुरुआत हुई। उनकी मां उषा रानी नेहवाल खुद एक राज्य स्तर की खिलाड़ी थीं, जिनसे साइना को प्रेरणा मिली। मां का अधूरा सपना पूरा करने की चाह ने साइना को इस खेल में पूरी तरह समर्पित कर दिया। बीजिंग ओलंपिक से मिला आत्मविश्वाससाल 2008 में Beijing Olympics 2008 साइना के करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं, जो उस समय भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी उपलब्धि थी। इस प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए, जिनमें हांगकांग ओपन, सिंगापुर ओपन और इंडोनेशिया ओपन शामिल हैं। लंदन ओलंपिक में रचा इतिहाससाल 2012 में London Olympics 2012 में साइना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत ने उन्हें देशभर में स्टार बना दिया और भारतीय बैडमिंटन को नई पहचान दिलाई। वर्ल्ड नंबर-1 बनने का गौरव28 मार्च 2015 को साइना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब वह बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंचीं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। यह उपलब्धि उनके संघर्ष, मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का नतीजा थी। पुरस्कार और सम्मानसाइना नेहवाल को उनके शानदार योगदान के लिए कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न), 2010 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से नवाजा गया। ये सम्मान उनके उत्कृष्ट खेल करियर और देश के प्रति योगदान को दर्शाते हैं। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणासाइना नेहवाल सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित किया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। आज भारत में बैडमिंटन की लोकप्रियता जिस ऊंचाई पर है, उसमें साइना का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।
RAM NAVAMI UTSAV : रामनवमी पर भिंड हुआ राममय, हवन पूजन के साथ नवदुर्गा उत्सव का भव्य समापन

HIGHLIGHTS: भिंड में नवदुर्गा उत्सव का अंतिम दिन रामनवमी पर भव्य आयोजन। मंदिरों में कन्या पूजन और हवन-पूजन संपन्न। लहार कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने देवी उपासना और राम आराधना में भाग लिया। नौ दिवसीय उत्सव का समापन भक्ति और आस्था के संगम के साथ। RAM NAVAMI UTSAV : भिंड। शहर में नवदुर्गा उत्सव के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे काली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, पावई वाली माता मंदिर, मंगला देवी मंदिर और संतोषी माता मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। साथ ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान राम का प्रकट उत्सव मनाया और मां दुर्गा का पूजन कर नवरात्रि का समापन किया। ADR रिपोर्ट में खुलासा: BSP को 19 साल से नहीं मिला बड़ा चंदा, BJP को मिला भारी फंड कन्या पूजन और हवन-पूजन से धार्मिक कार्यक्रम रामनवमी के दिन घरों और मंदिरों में कन्या पूजन, हवन-पूजन और जवारे विसर्जन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। छोटे बच्चों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोज कराकर आशीर्वाद लिया गया। कई स्थानों पर लांगुरिया, भजन-कीर्तन और देवी पाठ का आयोजन भी किया गया। लहार में भव्य शोभायात्रा सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में लहार कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ हुआ। रास्ते में भक्ति गीत, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। “मां का सम” में मां-बेटे का अनोखा रिश्ता, ट्रेलर में दिखा इमोशन और ह्यूमर का संगम श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम पिछले नौ दिनों से शहर में देवी उपासना का वातावरण बना हुआ था। रामनवमी के साथ नौ दिवसीय नवदुर्गा उत्सव का समापन हुआ, जिसमें श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भक्ति और समाज जागरूकता का संदेश शोभायात्रा में वक्ताओं ने भगवान राम के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। श्रीराम जन्मोत्सव पर राज्यपाल ने लोकभवन में की विधिवत पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना
युद्ध के माहौल में बड़ा फैसला अमेरिकी करेंसी पर ट्रंप के हस्ताक्षर से बदलेगा इतिहास

नई दिल्ली । अमेरिका एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है और इस बार बदलाव सीधे उसकी करेंसी यानी डॉलर से जुड़ा हुआ है। करीब 165 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए अब पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर अमेरिकी नोटों पर दिखाई देंगे। यह ऐतिहासिक कदम डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में उठाया गया है और इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न से भी जोड़ा जा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही छपने वाले डॉलर नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर शामिल किए जाएंगे। उनके साथ ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के साइन भी होंगे। अब तक अमेरिकी करेंसी पर परंपरागत रूप से ट्रेजरी सचिव और ट्रेजरर के हस्ताक्षर ही होते रहे हैं लेकिन इस फैसले के बाद यह व्यवस्था बदलती नजर आएगी। इस पूरे घटनाक्रम को और भी खास बनाता है इसका समय। यह फैसला ऐसे दौर में लिया गया है जब अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहा है खासकर Iran के साथ चल रहे टकराव के बीच। ऐसे में यह कदम सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व भी रखता है। अमेरिकी ट्रेजररब्रैंडन बीच ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रपति के नेतृत्व और देश के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उनके अनुसार यह बदलाव आने वाले वर्षों तक अमेरिकी करेंसी की पहचान का हिस्सा रहेगा। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले 100 डॉलर के नोट पर ट्रंप और बेसेंट के हस्ताक्षर जून महीने से छपने शुरू होंगे। इसके बाद धीरे धीरे अन्य मूल्य के नोटों पर भी यह बदलाव लागू किया जाएगा। फिलहाल अमेरिकी ब्यूरो ऑफ एनग्रैविंग एंड प्रिंटिंग पुराने नोटों की छपाई जारी रखे हुए है जिन पर जेनेट येलेन और लिन मालेरबा के हस्ताक्षर मौजूद हैं। हालांकि ट्रेजरी विभाग ने यह साफ कर दिया है कि नोट के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यानी डॉलर की मौजूदा पहचान वैसी ही बनी रहेगी केवल हस्ताक्षरों में यह नया परिवर्तन जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप के नाम पर एक डॉलर का सिक्का जारी करने की कोशिश भी की गई थी लेकिन अमेरिकी कानूनों के तहत किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर को सिक्कों पर छापने की अनुमति नहीं है जिसके चलते वह प्रयास सफल नहीं हो पाया। कुल मिलाकर यह फैसला अमेरिका के आर्थिक इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। यह न सिर्फ परंपरा में बदलाव का संकेत है बल्कि यह भी दर्शाता है कि आने वाले समय में करेंसी सिर्फ लेनदेन का माध्यम नहीं बल्कि राजनीतिक और राष्ट्रीय पहचान का भी मजबूत प्रतीक बनती जा रही है।
‘हम आपके हैं कौन’ की पूजा: रेणुका शहाणे का फिल्मी करियर, निर्देशन और निजी जिंदगी का अनोखा संगम

नई दिल्ली: फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए दर्शकों के दिल में बस जाते हैं। रेणुका शहाणे उन्हीं कलाकारों में से हैं, जिनकी पहचान ‘हम आपके हैं कौन’ में निभाए गए पूजा के किरदार से जुड़ी है। इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें बॉलीवुड में स्थायी पहचान दिलाई।शुरूआत और टीवी करियर 27 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मीं रेणुका शहाणे एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी थे और मां शांता गोखले थिएटर व फिल्मों से जुड़ी थीं। बचपन में माता-पिता का अलग होना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। रेणुका ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘हाच सुनबाईचा भाऊ’ से की। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और दूरदर्शन के लोकप्रिय शो ‘सुरभि’ में काम किया। उस समय टीवी पर कम चैनल थे, इसलिए उनका चेहरा घर-घर में पहचान में आ गया।‘हम आपके हैं कौन’ ने बदली तकदीर साल 1994 में उन्हें सूरज बड़जत्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में पूजा का किरदार मिला। सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। पूजा की सादगी और आदर्श बहू की छवि ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके किरदार की मौत का सीन इतना भावुक था कि आज भी लोग उसे याद करते हैं। इस फिल्म के बाद रेणुका के पास कई फिल्म और टीवी ऑफर्स आने लगे। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। मराठी फिल्म ‘अबोली’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार (मराठी) मिला।निर्देशन में कदम फिल्मों के अलावा रेणुका ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और ‘त्रिभंगा’ जैसी फिल्म बनाई, जिसमें परिवार और रिश्तों की जटिलताओं को खूबसूरती से दिखाया गया।निजी जिंदगी और प्यार रेणुका ने 25 मई 2001 को अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की। दोनों की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बेटे, शौर्यमन और सत्येंद्र, हुए। रेणुका शहाणे की कहानी फिल्मों की सफलता, यादगार किरदारों, निर्देशन और निजी जिंदगी की अनोखी यात्रा का मिश्रण है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और सादगी से दर्शकों के दिल में स्थायी जगह बनाई।
पर्दे के पीछे का जादू ऐसे बनते हैं बॉलीवुड के ग्रैंड सेट और इन फिल्मों ने खर्च में रच दिया इतिहास

नई दिल्ली । फिल्मों में दिखने वाली भव्यता सिर्फ कलाकारों या लोकेशन की देन नहीं होती बल्कि उसके पीछे एक पूरी टीम की महीनों की मेहनत छिपी होती है। जब भी आप किसी ऐतिहासिक या भव्य फिल्म को देखते हैं तो उसके सेट आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। लेकिन यह जादू अचानक नहीं बनता बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित और बेहद तकनीकी प्रक्रिया होती है। फिल्म का सेट तैयार करने की जिम्मेदारी प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर की होती है। ये लोग निर्देशक के विजन को समझकर पहले ब्लूप्रिंट तैयार करते हैं। इसमें हर छोटी बड़ी डिटेल शामिल होती है जैसे महल का आकार दरवाजों की डिजाइन रंगों का संयोजन और यहां तक कि दीवारों की बनावट तक। इसके बाद लकड़ी फाइबर प्लास्टर और अन्य विशेष सामग्री की मदद से सेट को धीरे धीरे खड़ा किया जाता है। कई बार सेट इतने वास्तविक बनाए जाते हैं कि दर्शक उन्हें असली लोकेशन समझ बैठते हैं। भारतीय सिनेमा में भव्य सेट्स की बात हो और संजय लीला भंसाली का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी फिल्मों की पहचान ही उनके शानदार और महंगे सेट होते हैं जो कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। अगर बॉलीवुड के सबसे महंगे सेट्स की बात करें तो बाजीराव मस्तानी इस लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हैं। मुख्य भूमिकाओं में थे और इसके सेट को तैयार करने में लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह सेट अपनी भव्यता और डिटेलिंग के लिए आज भी याद किया जाता है। वहीं देवदास भी अपने समय की सबसे आलीशान फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जिसमें से 12 करोड़ सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे के निर्माण में लगे थे।प्रेम रतन धन पायो भी शाही ठाठ बात के लिए जानी जाती है। सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर है फिल्म के सेट को बनाने में लगभग 13 से 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जिससे फिल्म को एक रॉयल लुक दिया जा सका। इसी तरह जोधा अकबर जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थीं उसके सेट पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। फिल्म के महलों और दरबारों की भव्यता ने दर्शकों को जोड़ा कर दिया था। कलंक भी अपने विशाल सेट्स के लिए चर्चा में रही। वरुण धवन आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टार इस फिल्म के सेट को तैयार करने में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इन फिल्मों के सेट सिर्फ खर्च के आंकड़े नहीं हैं बल्कि यह दर्शाते हैं कि सिनेमा एक विजुअल आर्ट है जहां हर फ्रेम को खास बनाने के लिए बारीकी से काम किया जाता है। यही वजह है कि जब दर्शक इन फिल्मों को देखते हैं तो उन्हें सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि एक भव्य अनुभव भी मिलता है जो लंबे समय तक याद रहता है।
मुनमुन सेन: सैफ अली खान की पूर्व प्रेमिका, 20 भाषाओं में 60 फिल्में और रॉयल बैकग्राउंड वाली एक्ट्रेस

नई दिल्ली : हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन समय के साथ लाइमलाइट से दूर होती चली गईं। ऐसी ही एक नाम है मुनमुन सेन, जिनकी जिंदगी फिल्मों, रिश्तों और शाही बैकग्राउंड का दिलचस्प संगम रही है। मुनमुन सेन ने 20 से ज्यादा भाषाओं में करीब 60 फिल्मों और 40 टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। उनका नाम एक समय सैफ अली खान के साथ भी जुड़ा था, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।फिल्मी करियर और विरासत मुनमुन सेन, दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं और खुद भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में काम किया। अपने करियर में उन्हें नंदी स्टेट अवॉर्ड, कालकेंद्र स्क्रीन अवॉर्ड और भारत निर्माण अवॉर्ड जैसे सम्मान भी मिले। उनकी निजी जिंदगी भी किसी शाही कहानी से कम नहीं रही। उनकी सास इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी थीं और रिश्तेदार गायत्री देवी जयपुर की महारानी रहीं। यह शाही बैकग्राउंड उनके व्यक्तित्व को और खास बनाता है।रिश्ते और निजी जिंदगी 90 के दशक में मुनमुन सेन का नाम सैफ अली खान के साथ जुड़ा, जिससे वो मीडिया की सुर्खियों में आईं। इसके अलावा उनका नाम प्रोड्यूसर रोमू सिप्पी और अभिनेता विक्टर बनर्जी के साथ भी जोड़ा गया। 1978 में उन्होंने भरत देव वर्मा से शादी की, जो त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी दो बेटियां, रायमा सेन और रिया सेन, आज इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा हैं।फिल्मों से दूरी और अब की जिंदगी एक समय इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाली मुनमुन सेन अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। वह कभी-कभी इवेंट्स, पेज-3 पार्टियों और सोशल अपीयरेंस में दिखाई देती हैं। इसके अलावा उन्हें पेंटिंग और एंटीक चीजों को कलेक्ट करने का शौक है। उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से कंपेरेटिव लिटरेचर में मास्टर्स किया और अब एक बंगाली कुकबुक पर भी काम कर रही हैं। भले ही वह पर्दे से दूर हों, लेकिन उनका नाम आज भी फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान रखता है। मुनमुन सेन की कहानी फिल्मी करियर, प्यार और शाही विरासत का ऐसा संगम है, जो उन्हें एक अद्वितीय स्थान देती है।
जब शूटिंग बनी हकीकत 1988 की इस फिल्म में सचमुच चाकू लगने पर भी एक्टिंग करते रहे नाना पाटेकर

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहतीं बल्कि समय के साथ एक मिसाल बन जाती हैं। साल 1988 में रिलीज हुई सलाम बॉम्बे! ऐसी ही एक कल्ट क्लासिक फिल्म है जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाई। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी सशक्त कहानी और दमदार अभिनय के दम पर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए और ऑस्कर तक का सफर तय किया। इस फिल्म का निर्देशन मीरा नायर ने किया था और इसमें नाना पाटेकर रघुबीर यादव और बाल कलाकार शफीक सैयद जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का रनटाइम करीब 1 घंटा 35 मिनट था लेकिन इसकी कहानी और प्रभाव लंबे समय तक दर्शकों के दिलो दिमाग में बना रहा। इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है। दरअसल फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक हादसा हो गया था। सीन के मुताबिक शफीक सैयद का किरदार कृष्णा नाना पाटेकर के किरदार पर चाकू से हमला करता है। इस सीन को फिल्माने के लिए पूरी तैयारी की गई थी और सुरक्षा के तौर पर नाना पाटेकर के पेट पर टायर बांधा गया था ताकि चाकू उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। लेकिन शूटिंग के दौरान एक छोटी सी चूक भारी पड़ गई। जब शफीक सैयद ने सीन के अनुसार चाकू मारा तो वह टायर को पार करते हुए सच में नाना पाटेकर के पेट में जा लगा। इससे उनके पेट से खून बहने लगा लेकिन हैरानी की बात यह रही कि नाना पाटेकर ने सीन को बीच में नहीं रोका और अभिनय जारी रखा। सेट पर मौजूद लोगों को लगा कि यह सब उनकी शानदार एक्टिंग का हिस्सा है और वे उनकी तारीफ करने लगे। कुछ देर बाद जब स्थिति स्पष्ट हुई तब सभी को एहसास हुआ कि यह कोई अभिनय नहीं बल्कि असली हादसा था। इसके बाद तुरंत उनका इलाज कराया गया। यह घटना नाना पाटेकर की प्रोफेशनलिज्म और अपने काम के प्रति समर्पण को दर्शाती है। फिल्म की बात करें तो करीब 20 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 45 लाख की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। आज भी इसकी IMDb रेटिंग 7.9 के आसपास बनी हुई है जो इसकी गुणवत्ता को दर्शाती है। पुरस्कारों की बात करें तो सलाम बॉम्बे! ने 1989 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। शफीक सैयद को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला जबकि मीरा नायर को बेस्ट रीजनल फिल्म के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।इस फिल्म ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। मदर इंडिया के बाद यह दूसरी भारतीय फिल्म बनी जिसे ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया। कुल मिलाकर सलाम बॉम्बे सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का एक ऐसा अध्याय है जिसमें संघर्ष, यथार्थ और सिनेमा की ताकत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। आज भी यह फिल्म और इससे जुड़ी कहानियां लोगों को उतना ही प्रभावित करती हैं जितना इसके रिलीज के समय करती थीं।
ADR रिपोर्ट में खुलासा: BSP को 19 साल से नहीं मिला बड़ा चंदा, BJP को मिला भारी फंड

नई दिल्ली। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि Bahujan Samaj Party (बसपा) ने पिछले 19 वर्षों से 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा मिलने की जानकारी नहीं दी है। यह लगातार एक जैसा दावा अब पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। 19 साल से एक जैसा दावा, चर्चा तेजरिपोर्ट के मुताबिक, बसपा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी यही बताया कि उसे 20,000 रुपये से अधिक का कोई दान नहीं मिला। पिछले करीब दो दशकों से पार्टी का यह रुख बना हुआ है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा और जांच का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने लंबे समय तक ऐसा दावा होना असामान्य है और इससे फंडिंग की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। कुल चंदे में 161% की बड़ी बढ़ोतरी रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले कुल चंदे में 161% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान 11,343 दानदाताओं से कुल 6,648.56 करोड़ रुपये का योगदान मिला। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 4,104.28 करोड़ रुपये ज्यादा है, जो राजनीतिक फंडिंग में तेजी को दर्शाता है। बीजेपी सबसे आगे, रिकॉर्ड फंडिंगBharatiya Janata Party (बीजेपी) को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। पार्टी को 5,522 दानदाताओं से 6,074.01 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो अन्य सभी राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे से करीब 10 गुना ज्यादा है। यह बढ़त भारतीय राजनीति में बीजेपी की मजबूत फंडिंग स्थिति को दिखाती है। कांग्रेस और अन्य दलों में भी उछालIndian National Congress (कांग्रेस) को भी चंदे में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। 2023-24 में जहां पार्टी को 281.48 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 517.39 करोड़ रुपये हो गया यानी करीब 84% की वृद्धि। वहीं Aam Aadmi Party (आप) को 27.04 करोड़ रुपये (244% वृद्धि) और National People’s Party (एनपीपी) को 1.94 करोड़ रुपये (1313% वृद्धि) का चंदा मिला है, जो छोटे दलों के लिए उल्लेखनीय उछाल है। पारदर्शिता पर उठे सवालरिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बीजेपी का चंदा अन्य प्रमुख दलों—कांग्रेस, आप, माकपा और एनपीपी—के संयुक्त चंदे से भी कई गुना ज्यादा है। वहीं, बसपा द्वारा लगातार 19 वर्षों से 20,000 रुपये से अधिक का चंदा न दिखाना राजनीतिक फंडिंग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राजनीतिक फंडिंग सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को उजागर करता है। बहस का बना मुद्दाराजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ADR की यह रिपोर्ट एक बार फिर इस मुद्दे को केंद्र में ले आई है। आने वाले समय में इस पर राजनीतिक और कानूनी स्तर पर बहस तेज होने की संभावना है।
सिनेमाघरों में पहले पहुंचेगी वाल्मिकी रामायण फर्स्ट लुक ने जगाई भक्ति और भव्यता की लहर

नई दिल्ली । राम नवमी के पावन अवसर पर भारतीय सिनेमा को एक और भव्य पौराणिक प्रस्तुति की झलक देखने को मिली जब फिल्म वाल्मिकी रामायण का पहला लुक जारी किया गया। इस खास मौके पर सामने आए पोस्टर ने दर्शकों के मन में श्रद्धा और उत्सुकता दोनों को एक साथ जगा दिया। पोस्टर में भगवान राम के चरणों की झलक दिखाई गई है जो फिल्म की आध्यात्मिक गहराई और उसके भावनात्मक पक्ष को उजागर करती है। इस फिल्म को Bhavna Talwar निर्देशित कर रही हैं और यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह Ranbir Kapoor की बहुचर्चित फिल्म रामायण से पहले बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। जहां एक ओर रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है वहीं वाल्मिकी रामायण की एंट्री ने इस प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना दिया है। दर्शकों को अब एक ही साल में रामायण की दो अलग अलग व्याख्याएं देखने का मौका मिलने वाला है। वाल्मिकी रामायण की टीम भी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म से जुड़े नाम इसकी भव्यता का अंदाजा खुद ही दे देते हैं। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर Sabu Cyril जो बाहुबली जैसी फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी Binod Pradhan संभाल रहे हैं जबकि साउंड डिजाइन के लिए ऑस्कर विजेता Resul Pookutty जुड़े हुए हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले Anand Neelakantan ने लिखा है और डायलॉग्स Chandraprakash Dwivedi द्वारा तैयार किए गए हैं। इस मजबूत टीम के चलते फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि फिल्म के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। कुछ यूजर्स ने फिल्म के लुक की तारीफ की और इसे भव्य और आध्यात्मिक बताया वहीं कुछ ने सवाल उठाए कि क्या यह फिल्म एनिमेशन आधारित होगी या इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया है। कई लोगों ने यह भी कहा कि लगातार बन रही रामायण फिल्मों के बीच कहीं कहानी की मौलिकता प्रभावित न हो जाए। दूसरी ओर Nitesh Tiwari द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की रामायण भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे जबकि साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा Sunny Deol Yash और Lara Dutta जैसे बड़े नाम भी इसमें शामिल हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2026 भारतीय सिनेमा में रामायण की कहानियों के नाम रहने वाला है। एक तरफ वाल्मिकी रामायण अपनी पारंपरिक और शास्त्रीय प्रस्तुति के साथ दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर की फिल्म आधुनिक तकनीक और बड़े स्टारकास्ट के साथ नई पीढ़ी को लुभाने का प्रयास करेगी। अब देखना यह होगा कि दर्शक किस प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।
योगी सरकार का बड़ा फैसला: 25 हजार करोड़ का MoU रद्द, Puch AI डील पर ब्रेक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश के दावों को उस वक्त झटका लगा, जब राज्य सरकार ने ‘Puch AI’ कंपनी के साथ हुआ 25,000 करोड़ रुपये का समझौता (MoU) महज चार दिनों के भीतर रद्द कर दिया। जांच में कंपनी की वित्तीय स्थिति और दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया। जांच में खुली कंपनी की सच्चाईInvest UP के CEO विजय किरन आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर MoU की समीक्षा की गई। कंपनी को नोटिस भेजकर उसका बिजनेस प्लान, वित्तीय स्थिति और DPR (Detailed Project Report) मांगी गई थी। जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। समय पर नहीं दिए जरूरी दस्तावेजसरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, 23 मार्च 2026 को समझौते के बाद जब कंपनी की गहराई से जांच की गई तो कई खामियां सामने आईं। कंपनी जरूरी दस्तावेज समय पर जमा नहीं कर सकी वित्तीय स्थिति कमजोर पाई गई निवेश के लिए फंड का स्रोत स्पष्ट नहीं था इन वजहों से सरकार को MoU रद्द करना पड़ा। इस निवेश को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। अखिलेश यादव ने 25,000 करोड़ रुपये के इस निवेश पर सरकार को घेरा था और इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। सरकार ने क्यों लिया फैसलासरकार का कहना है कि इतनी बड़ी परियोजना के लिए कंपनी के पास न तो पर्याप्त वित्तीय क्षमता थी और न ही भरोसेमंद दस्तावेज। सभी पहलुओं की जांच के बाद राज्य सरकार ने फिलहाल इस समझौते को रद्द कर दिया है, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके। क्या है पूरा मामलाउत्तर प्रदेश सरकार निवेश बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े समझौते कर रही है। इसी कड़ी में ‘Puch AI’ के साथ 25,000 करोड़ रुपये का MoU किया गया था। लेकिन शुरुआती जांच में ही कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए, जिसके चलते यह बड़ा निवेश प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही रद्द हो गया।