Chambalkichugli.com

IPL 2026 में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, मचा सकते हैं बड़ा धमाल

  नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हर सीजन की तरह इस बार भी विदेशी खिलाड़ियों पर खास नजर रहने वाली है, जो अपनी टीमों के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और उसी फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखना चाहेंगे। इस सूची में सबसे पहला नाम आता है विल जैक्स का, जो मुंबई इंडियंस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप में 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया था। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते कप्तान हार्दिक पांड्या उन्हें ‘ट्रंप कार्ड’ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। ग्रीन की खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा है वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और गेंद से भी प्रभावी साबित होते हैं। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन भी चर्चा में हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में महज 33 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। वह केकेआर के लिए ओपनिंग करते हुए मैच का रुख पलट सकते हैं। ब्रेविस और निसांका भी बन सकते हैं ‘गेमचेंजर’दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ब्रेविस इस सीजन में बड़ा धमाका कर सकते हैं। उन्होंने पिछले आईपीएल और एसए20 लीग में लगातार रन बनाकर अपनी क्षमता साबित की है। वहीं, श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज पाथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी जड़ा था। उनकी स्थिरता और स्ट्राइक रेट दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन पांचों खिलाड़ियों में एक बात समान है-आक्रामक बल्लेबाजी, बहुमुखी प्रतिभा और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता। यही कारण है कि आईपीएल 2026 में ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, RCB के ये 5 खिलाड़ी बनेंगे सिरदर्द

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में आरसीबी के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शुरुआत से ही एसआरएच के लिए ‘सिरदर्द’ बन सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है विराट कोहली का, जिन्हें आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ कहा जाता है। कोहली का एसआरएच के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है 24 पारियों में 800 से ज्यादा रन, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगी। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट भी पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। पिछले सीजन में 175 के स्ट्राइक रेट से 400 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने अपनी आक्रामक शैली का परिचय दिया था। इसके अलावा, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी आरसीबी के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी, दोनों ही एसआरएच के लिए खतरा बन सकती हैं। खासकर विदेशी बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है। गेंद और बल्ले दोनों से खतरा, SRH को रहना होगा सतर्कभुवनेश्वर की स्विंग और सुयश की फिरकी बढ़ा सकती है मुश्किलें गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव आरसीबी के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। भुवनेश्वर लंबे समय तक एसआरएच का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में वह टीम की कमजोरियों से भली-भांति वाकिफ हैं। पावरप्ले में उनकी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर, हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अगर वह शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहते हैं, तो मैच का रुख बदल सकता है। वहीं, युवा स्पिनर सुयश शर्मा भी इस मुकाबले में ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हो सकते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर कई बार टीम को मुश्किल से बाहर निकाला था। उनकी फिरकी गेंदें रनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ विकेट भी दिला सकती हैं। कुल मिलाकर, आरसीबी के ये पांच खिलाड़ी-कोहली, साल्ट, क्रुणाल, भुवनेश्वर और सुयश-पहले ही मैच में एसआरएच के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी खिलाड़ी अपने फॉर्म में रहा, तो मुकाबला पूरी तरह एकतरफा भी हो सकता है।

1000 करोड़ की कमाई या अफवाह? काशी विश्वनाथ पहुंचने की खबर पर क्या बोले रणवीर सिंह

नई दिल्ली।बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बंपर सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद महज एक हफ्ते में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह लंबे बालों में, सफेद चिकन कुर्ता-पायजामा और काले चश्मे में नजर आ रहे हैं। उनके गले में सफेद और केसरी रंग का साफा है और वे मंदिर में प्रवेश करते हुए श्रद्धालुओं के बीच हाथ जोड़कर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद रणवीर सिंह भगवान का आशीर्वाद लेने काशी पहुंचे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और फैंस के बीच उत्साह के साथ-साथ भ्रम भी फैल गया। क्या है वीडियो का सच?2024 का निकला क्लिप, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा के साथ पहुंचे थे काशी हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 14 अप्रैल 2024 का है। उस समय रणवीर सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बताया जाता है कि उसी समय वाराणसी में एक खास फैशन इवेंट भी आयोजित किया गया था, जिसमें रणवीर और कृति सेनन ने रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा था। अब उसी पुराने वीडियो को ‘धुरंधर 2’ की सफलता से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का दमदार अवतारजसकीरत से ‘हमजा’ तक, फिल्म में दिखी जबरदस्त कहानी और एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी का किरदार निभाया है, जो आगे चलकर भारत का खतरनाक एजेंट ‘धुरंधर’ बनता है। कहानी के मुताबिक, उसे ‘हमजा अली मजहरी’ बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है, जहां वह दुश्मनों के गढ़ में घुसकर बड़े मिशन को अंजाम देता है। गैंगस्टर्स के इलाके ल्यारी में रहकर वह बड़े डॉन रहमान डकैत का खात्मा करता है और देश के दुश्मनों को खत्म करता है। फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन अदाकारी में गिना जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है।

IPL 2026 में चमकेंगे नए सितारे: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही कुछ नए चेहरों ने क्रिकेट गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। ये खिलाड़ी अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी का भरोसा जीत चुके हैं। इस बार आईपीएल सिर्फ बड़े नामों का नहीं, बल्कि इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी सीजन साबित हो सकता है, जो अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर बनकर उभर सकते हैं। इस सूची में सबसे पहले नाम आता है आकिब नबी, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा है। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 100 से ज्यादा विकेट लेकर तहलका मचाया है और उनकी स्विंग व कंट्रोल उन्हें खतरनाक बनाती है। वहीं, कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा। 162+ स्ट्राइक रेट के साथ यह खिलाड़ी फिनिशर की भूमिका में मैच पलटने की क्षमता रखता है। इसी कड़ी में स्मरण रविचंद्रन का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। फर्स्ट क्लास में 73 से ज्यादा औसत और टी20 में 160+ स्ट्राइक रेट उन्हें खास बनाते हैं। दूसरी ओर, 20 वर्षीय प्रशांत वीर को भी चेन्नई ने 14.20 करोड़ में टीम में शामिल किया है। उन्हें भविष्य का रवींद्र जडेजा माना जा रहा है। ऑलराउंड प्रदर्शन—बैट और बॉल दोनों से-उन्हें टीम का ‘सीक्रेट वेपन’ बना सकता है। तेज रफ्तार और पावर हिटिंग का तड़का, बदल सकते हैं मैच का रुख RCB के मंगेश यादव पर भी रहेंगी नजरें, ओपनर मुकाबला 28 मार्च को इस लिस्ट में आखिरी नाम है मंगेश यादव, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की 140 KMPH की रफ्तार, स्किडी एक्शन और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। सीमित अनुभव के बावजूद फ्रेंचाइजी का उन पर इतना बड़ा दांव इस बात का संकेत है कि वह सीजन में बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। इन सभी खिलाड़ियों में एक बात समान है-घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन और बड़े मंच पर खुद को साबित करने की भूख। आईपीएल जैसे मंच पर जब उन्हें मौका मिलेगा, तो ये खिलाड़ी न सिर्फ अपनी टीम के लिए मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे भी बन सकते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी। ऐसे में सभी की नजरें इन नए खिलाड़ियों पर होंगी, जो इस सीजन की कहानी बदलने का दम रखते हैं।

रिटायरमेंट यू टर्न एविन लुईस ने बदला मन अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई ताबड़तोड़ शतक नहीं बल्कि उनका बदला हुआ फैसला है। इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने वाले लुईस ने अब महज दो महीने के भीतर ही यू टर्न लेते हुए वापसी की तैयारी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह वापसी सीमित ओवरों के फॉर्मेट में नहीं बल्कि रेड बॉल क्रिकेट में होने जा रही है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर किए जाने के बाद लुईस ने निराश होकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन अब उनका फोकस पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने वेस्टइंडीज के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रीजनल फोर डे कॉम्पिटिशन के लिए त्रिनिदाद टीम में अपनी उपलब्धता जाहिर कर दी है। अगर वह इस टूर्नामेंट में खेलते हैं तो यह करीब 9 साल बाद उनका रेड बॉल क्रिकेट में कदम होगा। लुईस ने आखिरी बार 2016 17 सीजन में फर्स्ट क्लास मैच खेला था। उससे पहले 2015 16 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49.11 की औसत से 442 रन बनाए थे जिसमें जमैका के खिलाफ 104 रन की पारी उनका एकमात्र शतक रहा। कुल मिलाकर उन्होंने 22 फर्स्ट क्लास मैचों में 1229 रन बनाए हैं और उनका औसत 30.72 रहा है। हालांकि यह भी एक दिलचस्प तथ्य है कि लुईस ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में रेड बॉल क्रिकेट में उनकी वापसी को उनके करियर के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। उनकी हालिया फॉर्म इस फैसले को और भी मजबूत बनाती है। इस समय चल रही टीटीसीबी प्रीमियरशिप डिवीजन में लुईस बेस मोटर्स मार्चिन पैट्रियट्स के लिए जबरदस्त लय में नजर आए हैं। उन्होंने क्वीन्स पार्क क्रिकेट क्लब के खिलाफ 119 रन बनाए इसके बाद मैरीबॉयज के खिलाफ नाबाद 232 रन की विशाल पारी खेली और पावरजेन पेनल क्रिकेट क्लब के खिलाफ 113 रन ठोके। इस दो दिवसीय स्थानीय टूर्नामेंट में उनका औसत 94 के आसपास रहा है जो उनके आत्मविश्वास को साफ दर्शाता है। त्रिनिदाद टीम के कोच रायाद एमरिट ने भी लुईस की वापसी को सकारात्मक संकेत बताया है। उनके अनुसार लुईस का लगातार रन बनाना टीम के लिए अच्छी खबर है लेकिन इससे टीम चयन और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। लुईस की यह वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी का फैसला नहीं बल्कि वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए भी अहम मोड़ हो सकती है। अगर वह रेड बॉल क्रिकेट में अपनी फॉर्म जारी रखते हैं तो भविष्य में टेस्ट टीम के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं। फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लुईस अपनी दूसरी पारी में भी उतना ही धमाल मचा पाएंगे जितना उन्होंने टी20 क्रिकेट में किया था।

मैच के बीच बदला गेंद का रंग, PSL में अंपायरों को लेना पड़ा बड़ा फैसला

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन की शुरुआत के साथ ही एक अजीबो-गरीब घटना ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और नई टीम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान गेंद का रंग बदल गया, जिससे मैदान पर मौजूद अंपायरों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट का जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल, मैच की शुरुआत सामान्य तरीके से सफेद गेंद के साथ हुई थी। हैदराबाद किंग्समेन की टीम गेंदबाजी कर रही थी और उनकी जर्सी का रंग महरून था। कुछ ओवर बीतने के बाद अंपायरों ने नोटिस किया कि गेंद का रंग धीरे-धीरे सफेद से बदलकर गुलाबी (पिंक) हो रहा है। जांच में सामने आया कि गेंद को चमकाने के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग गया, जिससे उसका रंग बदल गया। यह नजारा देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए। अंपायरों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए गेंद को बदलने का फैसला किया और नए बॉल के साथ मैच दोबारा शुरू कराया गया। हालांकि यह घटना क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलती है, इसलिए यह मामला चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं शेयर कीं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। फखर जमान का धमाका, लाहौर कलंदर्स की शानदार जीत 199 रन का विशाल स्कोर, 69 रन से जीता मुकाबला अगर मैच की बात करें, तो लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो रहे फखर जमान, जिन्होंने 10 चौकों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। इस तरह लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से मैच जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। फखर जमान को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। हालांकि मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा गेंद के रंग बदलने की घटना ने बटोरी, जिसने इस मुकाबले को और भी यादगार बना दिया।

ईरानी हमलों से अमेरिकी सैनिकों में हड़कंप, कई ठिकानों को छोड़ा, दूरदराज से लड़ना पड़ रहा युद्ध

तेहरान। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में मौजूद सेना का बड़ा हिस्सा अब अपने ठिकानों से हटकर दूरदराज से ही युद्ध लड़ रहा है। हालांकि, लड़ाकू पायलट और कुछ क्रू अभी भी सैन्य ठिकानों पर हैं और ईरान पर हवाई हमले जारी रखे हुए हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने नागरिकों से अमेरिकी सैनिकों की नई जगहों की जानकारी देने की अपील की है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि खतरे के बावजूद पेंटागन युद्ध जारी रखने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि ईरान के 7 हजार से अधिक ठिकानों पर अमेरिकी हमले किए गए हैं। युद्ध की शुरुआत और सैनिकों का स्थानांतरण युद्ध शुरू होने पर करीब 40 हजार अमेरिकी सैनिक क्षेत्र में थे। सेंट्रल कमांड ने हजारों सैनिकों को अलग-अलग जगहों पर भेज दिया, कुछ को यूरोप तक भेजा गया। कई सैनिक पश्चिम एशिया में हैं, लेकिन अब अपने मूल ठिकानों पर नहीं हैं।ईरान ने दिया जबरदस्त जवाब ईरान ने अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों का कड़ा जवाब दिया। अपने सर्वोच्च नेता और दर्जनों अन्य नेताओं के मारे जाने के बावजूद, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों, दूतावासों और तेल-गैस के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया। होर्मुज जलडमरूमध्य भी आंशिक रूप से बंद कर दिया गया, जिससे वैश्विक प्रभाव महसूस हो रहा है। अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले 13 अमेरिकी ठिकानों में कई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुवैत स्थित ठिकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पोर्ट शुएबा में हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए। अली अल सलेम एयर बेस और बहरीन के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय पर भी हमले हुए। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस में मिसाइलों और ड्रोन हमलों से संचार उपकरण और रीफ्यूलिंग टैंकर क्षतिग्रस्त हुए। सुरक्षा और योजना में कमी की स्वीकारोक्ति पेंटागन के ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेयरमैन जनरल डैन केन ने स्वीकार किया कि भारी हवाई हमलों के बावजूद ईरान के पास अब भी कुछ क्षमता बची हुई है। सुरक्षा की कई परतें अमेरिका को अपने सैनिकों और हितों की रक्षा में सक्षम बना रही हैं, लेकिन बेहतर योजना की कमी के कारण अमेरिकी सैनिकों को अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप प्रशासन ने युद्ध शुरू होने से पहले ईरान की ताकत का गलत आकलन किया और क्षेत्रीय दूतावासों पर कर्मचारियों की संख्या कम नहीं की। इस कारण सैनिकों को नए ठिकानों में भेजना युद्ध संचालन को और चुनौतीपूर्ण बना रहा है। सैनिकों का होटल में इकट्ठा होना कुछ सैन्य अधिकारियों के अनुसार, सैनिकों और उपकरणों को अस्थायी जगहों पर भेजने से संचालन मुश्किल हो गया। पूर्व अमेरिकी वायुसेना विशेष ऑपरेशंस विशेषज्ञ जे. ब्रायंट ने कहा कि हमारे पास तेजी से ऑपरेशन सेंटर बनाने की क्षमता है, लेकिन सभी उपकरणों को किसी होटल की छत पर इकट्ठा करना व्यावहारिक नहीं है।

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, अब मिली बड़ी फिल्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है। फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा बटोरी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमजा’ के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी की अदाकारी को भी खूब सराहा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच जिस कलाकार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह हैं फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन। रणवीर सिंह के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सारा ने अपनी शानदार और परिपक्व एक्टिंग से यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय की बड़ी स्टार बन सकती हैं। फिल्म की सफलता के साथ ही अब सारा अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उनके फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। जोया अख्तर की फिल्म में दिख सकती हैं सारा, ईशान खट्टर के साथ बनेगी जोड़ी ‘टाइगर बेबी’ बैनर तले बन रही फिल्म, ऑफिशियल ऐलान का इंतजार रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन को अब बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की एक बिग बजट फिल्म का ऑफर मिला है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले बनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सारा अर्जुन के अपोजिट ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह करेंगे, जिन्हें फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के लिए जाना जाता है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर न तो सारा अर्जुन, न ही ईशान खट्टर और न ही प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘A Perfect Match’ नाम की एक स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ‘कबीर’ और ‘नव्या’ नाम का जिक्र किया गया था। उन्होंने कैप्शन में ‘बने रहिए!’ लिखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। इसके बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर कास्ट की अटकलें शुरू हो गईं। इसी बीच एक हालिया शूट के कुछ ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा अर्जुन और ईशान खट्टर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सारा अर्जुन के करियर के लिए एक बड़ा मौका होगा।

MP में रेल परिवहन इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय, धार-पन्ना में सफल ट्रायल रन, लोगों ने किया स्वागत

धार । मध्य प्रदेश के परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सोमवार को धार और मंगलवार को पन्ना में सफल ट्रायल रन के साथ इन क्षेत्रों का लंबे समय से चला आ रहा रेल का इंतजार खत्म होता नजर आया। इससे दोनों जिले अब भारतीय रेलवे नेटवर्क के और करीब आ गए हैं। पन्ना जिले में नागौद और फुलवारी के बीच रेल सुरक्षा आयुक्त (CRS) की उपस्थिति में ट्रायल रन किया गया। इस दौरान सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई, ताकि भविष्य में यात्री सेवाएं सुचारु रूप से शुरू की जा सकें। धार जिले में ट्रेन का इंजन पीथमपुर से सागर होते हुए करीब 38 किलोमीटर का सफर तय कर धार स्टेशन पहुंचा। यह ट्रायल रन इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत ट्रायल रन के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर लोग कतारों में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। जैसे ही इंजन स्टेशन पहुंचा, लोगों ने उस पर फूल बरसाकर स्वागत किया और खुशी जाहिर की। 74 किमी लंबी रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर जानकारी के अनुसार, 74 किलोमीटर लंबी सतना-पन्ना रेल लाइन इस क्षेत्र के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगी। यह परियोजना ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन का हिस्सा है, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। रिपोर्ट का इंतजार, आगे होगा विद्युतीकरण पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल रन की रिपोर्ट अब रेल सुरक्षा आयुक्त को सौंपी जाएगी। वहीं, ट्रायल फिलहाल डीजल इंजन से किया गया है, लेकिन भविष्य में इस ट्रैक का विद्युतीकरण भी किया जाएगा।जनप्रतिनिधियों ने भी किया सफर धार में ट्रायल रन के दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, विधायक नीना वर्मा और भाजपा नेता महंत नीलेश भारती ने इंजन में सफर किया। सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। लंबे समय से थी रेल की मांग केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि धार जिले की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने इसे आदिवासी क्षेत्र के लिए पहली बड़ी रेल सेवा बताया और कहा कि लोगों का सपना अब सच हो रहा है। ‘रेल लाओ महा समिति’ में खुशी की लहर ‘रेल लाओ महा समिति’ के अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने इंजन का फूलों से स्वागत किया और पटाखे चलाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं। मुंबई से कनेक्टिविटी की उठी मांग हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेल मार्ग को आगे मुंबई से जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र को और अधिक आर्थिक और यातायात लाभ मिल सके।

IPL 2026 से पहले टिकट ब्लैकिंग गैंग का पर्दाफाश, मुंबई में पूर्व U-19 क्रिकेटर गिरफ्तार

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से ठीक पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बीच पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का खुलासा किया है, जिसका संबंध बड़े मैचों के टिकटों की अवैध बिक्री से जुड़ा है। दरअसल, ICC Men’s T20 World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले के टिकट ब्लैक करने के मामले में मुंबई पुलिस को अहम सफलता मिली है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कोच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोढा के रूप में हुई है, जो पहले मुंबई अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुका है। पुलिस के अनुसार, सोधा इस पूरे नेटवर्क में मुख्य भूमिका निभा रहा था और टिकटों की सप्लाई करता था, जिन्हें उसके साथी ऊंचे दामों पर बेचते थे। जांच में सामने आया है कि सेमीफाइनल मुकाबले के टिकट 25 हजार से 35 हजार रुपये तक में बेचे गए। इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर, एक नॉन-टीचिंग स्टाफ और अन्य आरोपी शामिल हैं। मामले की जांच डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ये टिकट मुंबई क्रिकेट संघ या उससे जुड़े क्लबों के सदस्यों और मेहमानों को दिए गए कॉम्प्लिमेंट्री पास हो सकते हैं। आरोप है कि इन्हें अवैध तरीके से हासिल कर ब्लैक में बेचा गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ टिकट सीधे खरीदारों को बेचे गए, जबकि कुछ की बिक्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए की गई। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।