Chambalkichugli.com

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 5 टीमों ने जीत, 5 टीमों को हार, CSK की हार बनी RR के लिए वरदान

नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हो चुका है। 10 में से 5 टीमों ने जीत का स्वाद चखा, जबकि बाकी 5 टीमों को हार का सामना करना पड़ा। पहले मैचों में हाई-स्कोरिंग और मध्यम स्कोर वाले मुकाबले दोनों देखने को मिले, जिससे नेट रन रेट में बड़ा फर्क आया है। राजस्थान की धमाकेदार शुरुआतराजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में CSK को 8 विकेट से हराकर धमाका किया। CSK सिर्फ 127 रन ही बना सकी और राजस्थान के ओपनर्स ने 128 रन चेज कर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद राजस्थान का नेट रन रेट +4.171 पहुंच गया है, जिससे टीम के पास टेबल टॉपर बने रहने का शानदार मौका है। RCB का हाई स्कोरिंग धमालदूसरे नंबर पर RCB है, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला। हैदराबाद ने 203 रन का लक्ष्य रखा, जिसे RCB ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की दमदार पारियों के दम पर केवल 15.4 ओवर में पूरा कर लिया। RCB का नेट रन रेट +2.907 है और टीम का अगला प्रदर्शन अगले मैच पर निर्भर करेगा। दिल्ली ने मुंबई को पीछे छोड़ादिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर कब्जा जमाया। दिल्ली ने 141 रन का लक्ष्य आसानी से चेज किया। मुंबई इंडियंस ने भी KKR को शिकस्त दी थी, लेकिन दिल्ली का रन रेट +1.397 होने के कारण मुंबई (+0.687) के ऊपर रही। IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल (पहले मैच के बाद) स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) नेट रन रेट (NRR) पॉइंट्स (Pts)1 RR (राजस्थान रॉयल्स) 1 1 0 +4.171 22 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 1 1 0 +2.907 23 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 1 1 0 +1.397 24 MI (मुंबई इंडियंस) 1 1 0 +0.687 25 PBKS (पंजाब किंग्स) 1 1 0 +0.509 26 GT (गुजरात टाइटंस) 1 0 1 -0.509 07 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 1 0 1 -0.687 08 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 1 0 1 -1.397 09 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 1 0 1 -2.907 010 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 1 0 1 -4.171 0

JIWAJI PAPER LEAK : जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक, 20 हजार छात्रों की मेहनत पर बना संकट!

JIWAJI UNIVERSITY

HIGHLIGHTS: फिजिक्स का पेपर 3 दिन पहले खुला गुना के आरोन कॉलेज में हुई गड़बड़ी पेपर बांटने के बाद वापस लिया गया यूनिवर्सिटी ने तुरंत परीक्षा रद्द की 20 हजार छात्र प्रभावित JIWAJI PAPER LEAK : गुना। जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी बी.एससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 4 अप्रैल को होने वाला भौतिकी का पेपर तय तारीख से तीन दिन पहले ही लिक हो गया, मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने तुरंत परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। 2 अप्रैल का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है हनुमान जयंती पर ग्रहों की चाल गुना के कॉलेज में हुई बड़ी चूक जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के आरोन शासकीय महाविद्यालय में 1 अप्रैल को गलती से भौतिकी का पेपर छात्रों में बांट दिया गया, जबकि यह परीक्षा 4 अप्रैल को होनी थी, पेपर बांटने के बाद जब गलती का एहसास हुआ तो उसे वापस ले लिया गया, लेकिन तब तक यह गंभीर गड़बड़ी बन चुकी थी। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक रोशन सेठ: नेहरू का किरदार और वेब सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन कॉलेज ने दी सूचना, विश्वविद्यालय हरकत में आरोन महाविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया, इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा अब मई में होगी परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब बी.एससी तृतीय वर्ष भौतिकी की परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी, हालांकि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन इस बदलाव से छात्रों की तैयारी प्रभावित हुई है। परफेक्ट ट्रैवल प्लानिंग: दोस्तों के साथ घूमने के लिए आसान और मजेदार टिप्स 20 हजार छात्र प्रभावित इस गड़बड़ी का असर करीब 20 हजार छात्रों पर पड़ा है, अचानक परीक्षा रद्द होने से छात्र असमंजस और तनाव में हैं, वहीं अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक रोशन सेठ: नेहरू का किरदार और वेब सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा पर राज करने के बाद अभिनेता वैश्विक पहचान बनाने के लिए हॉलीवुड जाते हैं लेकिन एक भारतीय-ब्रिटिश मूल के अभिनेता ने हॉलीवुड छोड़ भारत में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया। हम बात कर रहे हैं जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाकर लोकप्रियता पाने वाले रोशन सेठ का। अभिनेता 2 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे। बिहार के पटना में जन्मे रोशन सेठ को नहीं पता था कि बड़े होकर वे हॉलीवुड और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले हैं। अभिनेता की मां एंग्लो-मुस्लिम थी जबकि पिता हिंदू थे। देश के विभाजन से पहले जन्मे रोशन सेठ के पिता पटना मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर थे और रोशन को भी उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते थे। अभिनेता ने पहले अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की और फिर सेंट स्टीफन कॉलेज में जाकर आगे की पढ़ाई की। साल 1965 में रोशन ने लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट में ट्रेनिंग ली और अपनी कला को निखारने का काम किया। वहीं विदेश में रहकर उन्होंने कई थिएटर किए और यहीं से उनकी अभिनय की नींव मजबूत हुई। हालांकि एक ही किरदार करते-करते अभिनेता थक चुके थे और यही कारण रहा कि साल 1970 के बाद उन्होंने यूके छोड़ भारत आने का फैसला लिया। वे भारत में पत्रकार बनने के लिए आए और कुछ साल इसी फील्ड में काम किया। साल 1980 में अभिनेता ने भारत में रहकर ‘गांधी’ फिल्म से कमबैक किया और इस फिल्म में जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया। उनका अभिनय इतना नेचुरल था कि इसके लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया लेकिन वे अवॉर्ड लेने से चूक गए लेकिन फिल्म को ऑस्कर से नवाजा गया। ‘गांधी’ के बाद अभिनेता को हिंदी सिनेमा में पहचान मिली थी और उन्होंने बैक-टू-बैक कई फिल्मों में काम किया। साल 1998 में ‘भारत एक खोज’ में भी अभिनेता जवाहर लाल नेहरू के किरदार में दिखे। उन्होंने ‘इंडियाना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम,’ ‘माइ ब्यूटीफुल लॉन्डरेट और स्ट्रीट फाइटर जैसी विदेशी फिल्मों में भी काम किया, जिसके बाद वे सलमान खान की ‘एक था टाइगर,’ ‘गुरु,’ ‘मानसून वेडिंग,’ ‘सच: अ लॉन्ग जर्नी’, और ‘बॉम्बे बॉयेज़’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेता की साल 2021 में बिहाइंड हर आईज नाम की नेटफ्लिक्स की सीरीज में काम किया था, जिसमें वे एक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर के किरदार में दिखे थे। इस सीरीज के बाद अभिनेता पर्दे से गायब हैं।

2 अप्रैल का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है हनुमान जयंती पर ग्रहों की चाल

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों का दैनिक राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। आज 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती है, इस अवसर पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा की जाती है। जानें इस दिन आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा बीतेगा और किन क्षेत्रों में रहना चाहिए सतर्क। मेषमेष राशि वालों का दिन संतुलित रहेगा। काम में शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें समय पर पूरा करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बेवजह खर्च से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटी बातों पर ध्यान न दें।वृषभवृषभ राशि वालों का दिन शांत और स्थिर रहेगा। काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन ध्यान भटक सकता है। कार्यस्थल पर किसी की बात से मन प्रभावित हो सकता है। पैसों का संतुलन बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मिथुनमिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। काम पूरे होने से संतोष मिलेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है। धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ संवाद मन को हल्का करेगा। कर्ककर्क राशि वालों को काम में थोड़ा दबाव महसूस होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति सुधर जाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सिंहसिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छे संकेत दे रहा है। काम में सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।तुलातुला राशि वालों के लिए दिन राहत भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। ऑफिस में सहयोगी माहौल मिलेगा। पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा। धनुधनु राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मकरमकर राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। समय का सही प्रबंधन आवश्यक है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से हल निकल सकता है। कुम्भकुम्भ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में नई संभावनाएं बनेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।कन्याकन्या राशि वालों को योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। काम उम्मीद के अनुसार नहीं हो सकता, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ संवाद से स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृश्चिकवृश्चिक राशि वालों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। काम में समय लग सकता है, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है। परिवार में किसी बात पर चर्चा हो सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।मीनमीन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। कुछ काम पूरे होंगे, कुछ में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। खुद को शांत रखें।

MP: सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास को लेकर की चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के संसद सदस्यों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय संचार और उत्तर पूर्वी विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन , केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से भी मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और महेन्द्र सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले मध्य प्रदेश के सांसदों से विकास के विभिन्न मुद्दों पर वन-टू-वन चर्चा की। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संसद सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

डिजिटल कार्यप्रणाली से पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं जवाबदेही होगी अधिक सुदृढ़: डीजीपी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने कहा कि ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी इकाइयों को निर्देशित किया कि ई-आफिस का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डीजीपी मकवाणा बुधवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग में ई-आफिस प्रणाली के प्रभावी एवं अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस विभाग के समस्त कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करते हुए कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जवाबदेही को बढ़ाना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश के पुलिस आयुक्त इंदौर/भोपाल, समस्त पुलिस अधीक्षक, रेल पुलिस अधीक्षक (भोपाल, इंदौर, जबलपुर), प्रशिक्षण शालाओं के पुलिस अधीक्षक एवं समस्त सेनानी ऑनलाईन उपस्थित थे। साथ ही पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, सहायक पुलिस महानिरीक्षक दीपक ठाकुर, ऋचा चौबे, एनआईसी से धर्मेंद्र जैन, सौरभ, देवेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थलों, विशेषकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के दौरान एंट्री एवं एग्जिट मार्ग पृथक रखने, क्रॉस मूवमेंट रोकने, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, मजबूत बैरिकेडिंग एवं सेक्टर आधारित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, साथ ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन की आवाजाही बाधित न हो, इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। पूर्व में घटित घटनाओं से सीख लेते हुए अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी जयदीप प्रसाद ने ई-आफिस की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसका 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जा चुका है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी कार्यालयों में लागू किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल कार्यप्रणाली को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए सभी अधिकारियों से इसे प्राथमिकता के साथ अपनाने का आह्वान किया। एनआईसी से उपस्थित प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा ई आफिस प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल्स, फाइल प्रबंधन, नोटशीट, पत्राचार एवं अनुमोदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकारियों के प्रश्नों के समाधान भी किए गए। बैठक में ई-विवेचना (e-Vivechana) ऐप के संबंध में भी जानकारी दी गई। समस्त पुलिस इकाइयों में पदस्थ विवेचकों को वितरित किए जा रहे ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से संपूर्ण अनुसंधान कार्य किए जाने तथा उनका प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घटना स्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी हेतु ई-साक्ष्य ऐप, अनुसंधान की प्रभावी मॉनीटरिंग हेतु संदेश ऐप, तथा वर्ष 2016 से 2018 के लंबित चालानों के डेटा डिजिटाइजेशन हेतु उपलब्ध यूटिलिटी का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, Measurement Collection Unit (MCU) के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। यह इकाई आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 के अंतर्गत स्थापित एक विशेष सुविधा है, जिसके माध्यम से गिरफ्तार व्यक्तियों के बायोमेट्रिक डाटा जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, डीएनए सैंपल एवं फोटोग्राफ संग्रहित एवं विश्लेषित किए जाते हैं। इससे अपराधियों की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रक्रिया आधुनिक एवं अधिक प्रभावी होगी।