Chambalkichugli.com

Weather: गर्मी के मौसम में तेज बारिश.. ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान… कई राज्यों में आज भी अलर्ट

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से देशभर के मौसम (Weather) में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत (North India.) में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain), तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू है और कई स्थानों पर पहले से ही बादल छाए हुए हैं तथा बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और पश्चिमी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगातार सक्रिय है। इन सभी मौसमीय प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थिर मौसम की स्थिति बनी हुई है, जिसमें बारिश, तूफान और ओलावृष्टि शामिल हैं। राजस्थान के कई जिलों में खेतों में बिछी सफेद चादर राजस्थान में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर में शुक्रवार को खेतों में ओले बिछे नजर आए थे। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ 6 अप्रैल की दोपहर से जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीजनों के कई हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने और छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। बंगाल में उमस भरी गर्मी जारीजहां एक ओर उत्तर और पश्चिम भारत में मौसम ठंडा और अस्थिर हो रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है। इस तरह की उमस शरीर को थकाने वाली होती है और स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। पिछले 24 घंटों में बारिश का असरपिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कर्नाटक के कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों, केरल और माहे में 20 मिमी तक हल्की से मध्यम वर्षा हुई। अस्थिर रहेगा मौसम, कुछ दिन और जारी रहेगा असरआने वाले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लोगों और किसानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। मौसम विभाग ने लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। घर की छत पर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित करें और वाहनों को छत के नीचे पार्क करें ताकि ओलों से नुकसान न हो। बिजली गिरने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट मौसम रहेगा ठंडामौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई देगा। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा और अस्थिर बना रह सकता है, हालांकि बाद में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी हैं। देश में ओडिशा के झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण भारत भी अछूता नहीं, केरल में भारी बारिश के आसारउत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी मौसम का असर देखा जा रहा है। केरल और माहे में भी 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां गरज के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है।

48 घंटे में खोलो होर्मुज स्ट्रेट, डेडलाइन पार हुई बरपेगा कहर… ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट (Middle East.) में तनाव चरम पर है. ईरान और अमेरिका (America) के बीच को भी पीछे हटने या झुकने को तैयार नहीं है. सीजफायर की कोशिशों के बीच लगातार हमले जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने ईरान (Iran) को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोलने की तय समय सीमा का पालन नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आक्रामक अंदाज में लिखा कि समय तेजी से खत्म हो रहा है. ईरान को समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए पहले ही समय दिया गया था, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. यदि ये डेडलाइन पार हुई, तो ईरान पर अमेरिका कहर बनकर टूटेगा. हैरानी की बात ये है कि कुछ दिन पहले तक ट्रंप का रुख अपेक्षाकृत नरम दिखाई दे रहा था। उन्होंने ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर उम्मीद जताई थी और समय सीमा को 10 दिन तक बढ़ाते हुए 6 अप्रैल तक का वक्त दिया था. यह कदम संकेत दे रहा था कि वाशिंगटन अभी भी कूटनीतिक रास्ता खुला रखना चाहता है. लेकिन अब उनके तेवर बदल चुके हैं. उन्होंने साफ संदेश दे दिया है कि धैर्य की सीमा खत्म होने के करीब है. इसके बाद भीषण हमले किए जाएंगे। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट का असर सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है. इससे अमेरिका मुद्दे को सिर्फ क्षेत्रीय विवाद के तौर पर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा स्थिरता से जुड़ा मामला मानता है. ट्रंप की बातों से साफ है कि अब यह मामला सिर्फ कूटनीतिक बातचीत तक सीमित नहीं रहा. 48 घंटे की चेतावनी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिन बेहद अहम होने वाले हैं. ईरान की ओर से अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से हालात तेजी से बदल रहे हैं, उससे दोनों देशों के बीच तनाव एक नए स्तर पर पहुंच सकता है। 28 फरवरी को जब डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का आगाज किया तब उनके इरादे बिल्कुल साफ थे. दोनों ईरान की मिसाइल शक्ति को मिट्टी में मिलाना चाहते थे. उसके परमाणु ख्वाबों पर हमेशा के लिए ताला जड़ना चाहते थे. लेकिन युद्ध के पांचवें हफ्ते तक आते-आते अमेरिकी प्रशासन के ये लक्ष्य किसी पहेली की तरह उलझ गए हैं। कभी ट्रंप आक्रामकता की बात करते हैं, तो कभी अपने ही पुराने बयानों का खंडन कर दुनिया को हैरत में डाल देते हैं. इस टकराव का सबसे विचित्र पहलू ट्रंप के विरोधाभासी बयान रहे हैं. युद्ध के शुरुआती हफ्तों में उन्होंने बड़े आत्मविश्वास से कहा था कि इस लड़ाई का तेल से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन कुछ ही समय बाद उनके सुर बदल गए. अब ईरान के तेल पर कब्जे की बात करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर भी वॉशिंगटन का रुख डगमगाता दिखता है. पहले ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हटने पर दूसरे देश इसे खोल सकते हैं, लेकिन महज कुछ ही दिनों में उन्होंने जोर देकर कहा कि वो आसानी से खुद संभाल सकते हैं. कभी वे जंग खत्म होने का ऐलान करते हैं, तो कभी बुनियादी ढांचे पर हफ्तों तक बमबारी की चेतावनी देते हैं. यह अनिश्चितता वैश्विक बाजारों के लिए चिंता का सबब बन गई है।

ऐसे फंसती हैं हिंदू बेटियां…. हर्षा रिछारिया ने शेयर किए ईमेल….'लव जिहाद'-'ब्रेनवॉश' का दावा!

उज्जैन। महाकुंभ (Mahakumbh) से चर्चा बटोरने वाली मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की हर्षा रिछारिया (Harsha Richharia) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में हर्षा खुद को मुस्लिम शख्स (Muslim man.) के भेजे ईमेल्स को लेकर कथित ‘लव जिहाद’ या ‘ब्रेनवॉश’ का दावा करती नजर आईं। हर्षा रिछारिया ने वीडियो में कहा, ”मैं एक बात बताती हूं. आज हो सकता है बहुत से लोगों को मिर्ची लगे. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे एक व्यक्ति के कुछ मेल मिले. पिछले कुछ दिनों में जिसने बराबर मुझसे ये पूछा कि तुम कैसी हो, कहां हो? कोई खबर नहीं तुम्हारी, तुम्हारी हेल्थ ठीक है कि नहीं है? तुम कोई पोस्ट क्यों नहीं डाल रही हो? देखो हर्षा ये सब चीजें फेम के लिए और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए तो ठीक हैं, लेकिन आखिर में इससे घर नहीं चलता. इससे इनकम नहीं होती. उसके लिए तुम्हारा क्या फ्यूचर प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो। साध्वी हर्षा के मुताबिक, मेल भेजने वाले शख्स ने बराबर मुझे कई मेल्स किए. उसने बाकियों की तरह मुझे ‘फेक’, ‘पाखंडी’ जैसा कुछ भी नहीं बोला. उसने मुझे मेल करके पूछा. अब मैं आपको बताती हूं कि आपकी बेटियां ‘लव जिहाद’ में कैसे फसती हैं। महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने आगे कहा, ”हमारे खुद के धर्म में यह कमी है कि जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, हमें अपने क्लोज्ड ओन्स की जरूरत होती है तब वो हमारा मजाक उड़ाने में व्यस्त होते हैं। हमें फेक, पाखंडी, झूठा, मक्कार, फरेबी पता नहीं क्या क्या कहने में व्यस्त होते हैं. तब वो ये सोचने में यह बोलने में व्यस्त होते हैं कि अरे वो तो ये सब दिखावा कर रही है. तब जब आप उस इंसान को मानिसिक और भावानात्मक तौर पर बुर तरह तोड़ देते हैं। तब वो कमी दूसरे धर्म के लोग नोटिस करते हैं. और तब उन्हें समझ में आ जाता है कि ये लड़की टूटी हुई है, ये लड़की परेशान है, इसे कंधे की जरूरत है. इसे साथ की जरूरत है. तब वो वो साथ बन के आते हैं। तब वो ये यकीन दिलाते हैं कि देखो, मैंने तुम्हे तब समझा जब कोई और तुम्हें सुनने तक को राजी नहीं था। तब उस लड़की को लगता है कि हां, इससे अच्छा मेरे लिए कौन हो सकता है. मेरे धर्म के लोग मुझे नहीं समझ रहे, मेरे धर्म के लोग मुझे नहीं सुन रहे हैं. मेरे अपने मुझे नहीं सुन रहे हैं, तो ये इंसान तो मेरी जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया। तब वो उस लड़के के कंधे पर सिर रख के रोने लगती है… और तब यहां से शुरुआत होती है ‘ब्रेनवॉश’ और ‘लव जिहाद’ की। हर्षा रिछारिया ने अंत में यह स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ी कमी हमारे खुद के धर्म और समाज की है, जो अपने लोगों को सहारा देने के बजाय उन्हें नीचा दिखाने में व्यस्त रहता है. उन्होंने इसे ‘कड़वी हकीकत’ बताते हुए “जय श्री राम” के साथ अपनी बात खत्म की।

MP: गुना में युवक की पीट-पीटकर हत्या… पूर्व प्रेमिका से मिलने पहुंचा था…

गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) के चांचौड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी जहां एक शादीशुदा युवक (Married Young Man.) अपनी विवाहित प्रेमिका (Married Girlfriend) से मिलने उसके गांव गया था। वहां उसको महिला के ससुराल वालों ने देख लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूर्व जनपद अध्यक्ष के भतीजे की पीट-पीटकर हत्यागुना के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव में पूर्व जनपद अध्यक्ष के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कृष्णगोपाल मीना निवासी तुलसीखेड़ी ने शिकायत में बताया है कि वह अपने दोस्त गिरीश मीना (32) के साथ अल्टो कार से कोन्याकला गांव पहुंचे थे। गिरीश अपनी एक महिला परिचित से मिलने स्कूल के पास गया था। इस दौरान कृष्णगोपाल कार में ही बैठा रहा। पीड़ित की इलाज के दौरान मौतइसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गिरीश को पकड़कर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गिरीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकल गया और परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद गिरीश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जहां उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दर्ज किया केसडेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रखवा लिया गया है। पुलिस ने कृष्णगोपाल मीणा की रिपोर्ट पर आरोपी चंदू, रामविलास, मनीष और गोविंद मीणा के खिलाफ धारा 103(1), 296(ए) और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शादीशुदागिरीश की शादी हो चुकी है। वह जिस महिला से मिलने गया था। वह भी शादीशुदा है। दोनों स्कूल के पास मिल रहे थे तभी महिला के ससुराल वालों ने देख लिया। शादी से पहले से दोनों की पहचान थी। इंचार्ज थाना प्रभारी SI अरविन्द गौड़ ने बताया कि युवक की हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। घर में बांधकर हत्या का आरोपथाना प्रभारी ने बताया है कि जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक दूसरे को जानते थे। पीड़ित कई बार मिलने के लिए आ चुका था। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ महिला से मिलने पहुंचा था। इस वारदात को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम में गठित करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे घर में बांधकर पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। आरोपी पहले भी कई बार मृतक को धमकी दे चुके थे।

आज का राशिफल: 5 अप्रैल 2026, मेष से लेकर मीन राशि तक जानें पूरे दिन का हाल

नई दिल्ली।5 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए अलग अनुभव लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों को सफलता और लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। मेष राशिआज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कामों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे थोड़ा दबाव महसूस होगा। ऑफिस में अचानक बदलाव हो सकते हैं, इसलिए पहले से प्लान बनाना जरूरी है। पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, बस थकान हो सकती है। वृषभ राशिआज काम में स्थिरता महसूस होगी। पिछले कुछ समय से अटके काम धीरे-धीरे बन सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति संभली रहेगी। खर्च रहेगा, लेकिन नियंत्रण में रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, खानपान का ध्यान रखें। मिथुन राशिआज आपका ध्यान एक जगह टिकाना मुश्किल हो सकता है। काम के बीच-बीच में ध्यान भटक सकता है। जरूरी काम पहले निपटाना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में बड़े फैसले से बचें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी, नींद पूरी करना आवश्यक है। कर्क राशि आज मन उलझा रह सकता है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान बार-बार भटक सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। सिंह राशि आज काम में देरी या रुकावट आ सकती है। जो चीजें जल्दी होनी चाहिए, उनमें समय लग सकता है। गुस्से से बचें और ऑफिस में किसी की बात को गलत न समझें। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कन्या राशिआज सोच-समझकर फैसले लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में बदलना पड़ सकता है। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च पर नजर रखें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी। तुला राशिआज काम में संतुलन बनाकर चलें। जिम्मेदारियां एक साथ बढ़ सकती हैं। किसी के साथ मिलकर काम करना पड़े तो स्पष्टता बनाए रखें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाएं। सेहत सामान्य रहेगी। वृश्चिक राशि पैसों के मामले में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए योजना बनाकर चलें। कामकाज सामान्य रहेगा। ऑफिस में किसी मुद्दे पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। धनु राशि आज दिन व्यस्त रहेगा। काम ज्यादा होंगे और समय कम लगेगा। प्राथमिकता तय करना जरूरी है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। थकान से बचें। मकर राशि आज चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कामकाज सामान्य रहेगा। पैसों में सावधानी रखें। रिश्तों में दूरी न आने दें। दिमाग को आराम देना जरूरी है। कुम्भ राशिआज घर और काम दोनों में संतुलन बनाए रखें। किसी एक चीज पर ज्यादा ध्यान देने से दूसरी प्रभावित हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने काम पूरे करने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। मीन राशिआज आप थोड़ा अंदर की ओर रह सकते हैं। ज्यादा बोलने के बजाय सोचने का मन करेगा। काम में जल्दबाजी से बचें। पैसों के मामले में बड़े फैसले टाल सकते हैं। रिश्तों में समय दें। आराम करना आवश्यक है।

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, इन 5 फलों से पाएं नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन

नई दिल्ली । गर्मियों का मौसम जहां एक ओर ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर त्वचा के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर देता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान त्वचा की नमी को कम कर देते हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा नजर आने लगता है। टैनिंग और डलनेस की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में लोग महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय है अपनी डाइट में प्राकृतिक फलों को शामिल करना। गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फल न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसका ग्लो भी बढ़ाते हैं। सबसे पहले बात करें नारियल पानी की, जिसे एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में बेहद मददगार है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाता है। रोजाना नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है, जिसका सीधा असर चेहरे की चमक पर दिखाई देता है। इसके बाद तरबूज का नाम आता है, जो गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और साथ ही विटामिन C भी भरपूर होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ धूप से होने वाली टैनिंग को कम करने में मदद करता है। तरबूज का नियमित सेवन चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है। खीरा भी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। खीरा न केवल अंदर से हाइड्रेशन देता है, बल्कि चेहरे के रूखेपन को कम करके उसे मुलायम बनाता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। वहीं आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को पोषण देकर उसकी चमक बढ़ाते हैं। हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, ताकि शरीर पर इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे। अंत में संतरा, जो विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को साफ व चमकदार बनाता है। संतरे का सेवन करने के साथ-साथ इसके छिलके का उपयोग फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है। इस प्रकार, यदि आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक फलों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह न केवल किफायती और सुरक्षित हैं, बल्कि लंबे समय तक आपकी त्वचा को जवान और दमकता हुआ बनाए रखने में मदद करते हैं।

चेहरे की खोई चमक लौटाएंगे मुल्तानी मिट्टी के ये असरदार फेस पैक

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी बढ़ता प्रदूषण और गलत खानपान का सीधा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। चेहरा बेजान और थका हुआ नजर आने लगता है जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। सदियों से भारतीय स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी त्वचा को गहराई से साफ करने और उसका प्राकृतिक निखार वापस लाने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी की खासियत यह है कि यह त्वचा से अतिरिक्त तेल गंदगी और अशुद्धियों को बाहर निकालती है। साथ ही यह स्किन को ठंडक देती है और उसे हेल्दी बनाए रखने में सहायक होती है। अलग अलग स्किन टाइप के अनुसार इसके विभिन्न फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं जो आपकी त्वचा की जरूरतों को पूरा करते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक सबसे असरदार माना जाता है। इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह पैक चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को ताजगी और साफ सफाई का एहसास देता है। अगर आप चेहरे पर खास चमक और निखार चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में हल्दी शहद और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। यह पैक त्वचा को पोषण देने के साथ साथ उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। इसे भी 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धो लेना चाहिए। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल चमक नजर आने लगती है। इसके अलावा जिन लोगों की त्वचा थोड़ी डल या थकी हुई लगती है उनके लिए भी मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद है। यह स्किन को रीफ्रेश करने के साथ साथ उसकी रंगत को भी निखारती है। हालांकि किसी भी फेस पैक का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ होना चाहिए ताकि गंदगी पूरी तरह हट जाए। सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी नए पैक को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें जिससे किसी भी तरह की एलर्जी या रिएक्शन से बचा जा सके। फेस पैक हटाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है क्योंकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा को थोड़ा ड्राय बना सकती है। इसके अलावा यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या कोई स्किन समस्या है तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस तरह मुल्तानी मिट्टी के ये आसान और प्राकृतिक फेस पैक आपकी त्वचा को बिना किसी केमिकल के निखारने का सुरक्षित और असरदार तरीका साबित हो सकते हैं।

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है क्योंकि अभी हल्की-हल्की गर्मी शुरू ही हुई होती है। ऐसे में आप आसानी से घूम सकते हैं वरना बाद में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना है लेकिन सही जगह समझ नहीं आ रही है तो चलिए आपको कुछ खास जगह के बारे में बताते हैं जहां आप जाकर अच्छा अनुभव का सकते हैं। इन जगहों पर जरूर जाएंदोस्‍तों संग मौजमस्‍ती करने के लिए गोवा बेस्‍ट डेस्टिनेशन है। गोवा अपने बीच के लिए फेमस है। इस महीने में गोवा में ज्यादा पर्यटकों की भीड़ नहीं होती है ऐसे में आप गोवा जाकर अपने दोस्तों के साथ कई सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। हरियाली देखने के लिए ये जगहें है बेस्टकुर्ग एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां का मौसम सुहावना रहता है। यहां चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। ऐसे में आप दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं। अगर आप पहाड़ चाय का बागवान ये सब देखना चाहते हैं। तो ये जगह आपके लिए काफी खास हो सकती है। यहां का नजारा हरियाली, बागान और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप केरल का मुन्नार प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करता है। केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार अपनी हरियाली, चाय बागानों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। ऋषिकेश भी है खासऋषिकेश वैसे तो एक धार्मिक जगह है, लेकिन धीरे-धीरे ये एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बन गई है। जहां पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। ऋषिकेश में घूमने के साथ-साथ आप कई प्रकार की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।