ओलावृष्टि से तबाह फसलें: बैतूल में किसानों को पूरा मुआवजा, सर्वे तेज करने के निर्देश

बैतूल । बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं जिसके बाद प्रशासन ने राहत और सहायता के लिए तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए ताकि हर प्रभावित किसान को समय पर सहायता मिल सके संभागायुक्त ने ग्राम सेमझिरा, जमबाड़ी और धारणी का दौरा किया जहां उन्होंने गेहूं, गोभी, चना और टमाटर सहित विभिन्न फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों ही ओलावृष्टि की मार से प्रभावित नजर आई जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है दौरे के दौरान संभागायुक्त ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई ऐसे में उन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता है संभागायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और इसमें किसी भी प्रभावित किसान को नजरअंदाज न किया जाए उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी और किसानों को हर संभव सहायता दी जाएगी प्रशासन द्वारा राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों को गांवों में भेजा गया है जो फसल नुकसान का आंकलन कर रही हैं अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सीमा में सर्वे पूरा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि राहत वितरण में देरी न हो संभागायुक्त ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और शासन की योजनाओं के माध्यम से उन्हें राहत प्रदान की जाएगी इस पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्द ही आर्थिक सहायता मिलेगी और वे आगामी फसल के लिए फिर से तैयारी कर सकेंगे प्रशासन का यह सक्रिय रुख किसानों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है
अक्षय तृतीया से पहले सख्ती: बाल विवाह रोकने सभी जिलों में कंट्रोल रूम और उड़न दस्ते तैनात

भोपाल । भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है सचिव श्रीमती जी वी रश्मि ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के हर जिले में कंट्रोल रूम और उड़न दस्तों का गठन किया जाए ताकि किसी भी बाल विवाह की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिससे बाल विवाह की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण NFHS-5 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस दिशा में सुधार हुआ है लेकिन कुछ जिलों में अभी भी यह समस्या बनी हुई है इस वर्ष अक्षय तृतीया 20 अप्रैल 2026 को है और इस दिन बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होते हैं ऐसे आयोजनों में बाल विवाह होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं निर्देशों के अनुसार स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा वहीं पंचायत और वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शपथ ली जाएगी कि उनके क्षेत्र में बाल विवाह नहीं होने दिया जाएगा गांवों में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बैठकें आयोजित कर परिवारों को जागरूक किया जाएगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिव मिलकर 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों की सूची तैयार करेंगे और ऐसे परिवारों पर विशेष नजर रखी जाएगी जहां बाल विवाह की आशंका है बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 का व्यापक प्रचार किया जाएगा ताकि लोग किसी भी संदिग्ध विवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन को दे सकें इसके अलावा बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी प्रत्येक गांव और वार्ड में सूचना दल बनाए जाएंगे जिनमें शिक्षक एएनएम आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे ये दल स्थानीय स्तर पर निगरानी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे सचिव ने मीडिया सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं ताकि समाज में सही उम्र में विवाह के महत्व को समझाया जा सके और कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को सचेत किया जा सके यह अभियान न केवल कानून के पालन को सुनिश्चित करेगा बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित किया जा सकेगा
MP NEWS : भोपाल में एनएसजी का शक्ति प्रदर्शन, सीएम बोले- देश की सुरक्षा की गारंटी हैं ब्लैक कैट कमांडो

MP NEWS : भोपाल । भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को देश का अभेद्य सुरक्षा कवच बताते हुए कहा कि एनएसजी की मौजूदगी से देश हर परिस्थिति में सुरक्षित महसूस करता है लाल परेड मैदान में आयोजित एनएसजी शो में उन्होंने समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति जहां सबके कल्याण की बात करती है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह भी साबित किया है कि यदि कोई राष्ट्र को चुनौती देता है तो उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है उन्होंने कहा कि अतिवादी ताकतें देश के विकास में बाधक हैं और उनसे पूरी मजबूती से निपटना आवश्यक है कार्यक्रम में एनएसजी कमांडो ने मॉक टेररिस्ट अटैक का जीवंत प्रदर्शन किया जिसमें आतंकवादी हमलों से निपटने की पूरी रणनीति और कार्रवाई को दर्शाया गया इस दौरान कमांडो द्वारा हवा में किए गए साहसिक करतब और सटीक ऑपरेशन ने उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया मुख्यमंत्री ने इसे पराक्रम और साहस की पराकाष्ठा बताया मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की उन्होंने बताया कि काउंटर टेररिस्ट ग्रुप के आधुनिकीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा साथ ही भोपाल जिले की हुजूर तहसील के ग्राम तूमड़ा में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा जहां सुरक्षा बलों को आतंकवाद और आकस्मिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के केंद्र में स्थित है इसलिए यहां इस तरह का प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित होगा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की एटीएस और सीटीजी यूनिट आधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस होकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रही हैं मुख्यमंत्री ने देश के सशस्त्र बलों के पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के सशक्त देशों में अपनी पहचान बना चुका है उन्होंने एनएसजी के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 1984 में स्थापित यह बल आज अपनी पेशेवर दक्षता और अनुशासन के लिए विश्वभर में जाना जाता है कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने जानकारी दी कि एनएसजी और मध्यप्रदेश पुलिस का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चलेगा जिसमें काउंटर टेररिज्म से जुड़े आठ प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा इस दौरान पुलिस जवान अपनी तकनीकी दक्षता और ऑपरेशनल क्षमता को और बेहतर बनाएंगे एनएसजी के महानिदेशक बी श्रीनिवासन ने कहा कि देशभर में हजारों जवानों को प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया है और मध्यप्रदेश की एटीएस तथा सीटीजी इकाइयां भी बेहतर कार्य कर रही हैं कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि सुरक्षा बलों की तत्परता और साहस ही देश की सबसे बड़ी ताकत है
सोमवार के शुभ अवसर पर शिव पूजा कैसे करें, जलाभिषेक से लेकर आरती तक पूरी जानकारी

नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान शिव को ‘आशुतोष’ कहा गया है, अर्थात् जो थोड़े से प्रयास और निष्कलंक भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। उनके प्रसन्न होने पर जीवन के क्लेश, रोग, शोक, दुर्भाग्य और बाधाएं दूर हो जाती हैं। विशेष रूप से सोमवार का दिन शिव पूजन के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। शिवपुराण, लिंगपुराण और स्कंदपुराण में वर्णित उपायों से सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। सोमवार शिव पूजा का महत्वसोमवार का दिन चंद्रमा और भगवान शिव दोनों से जुड़ा हुआ है। इस दिन शिव की पूजा करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, धन-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। शिवपुराण के अनुसार, सोमवार को किया गया भजन, जप और व्रत जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश करता है। सच्चे भाव से शिव की आराधना करने वाले भक्तों के समस्त कष्ट हर लिए जाते हैं, और भगवान आशुतोष स्वरूप शीघ्र प्रसन्न होकर वरदान देते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शिव ध्यानब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। ध्यान करते समय भगवान शिव के त्रिनेत्र, जटाजूट में गंगा, माथे पर चंद्रमा और नीलकंठ स्वरूप का स्मरण करें।मौन साधना करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। इस विधि से पूर्व जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शिवलिंग पर पंचामृत और गंगाजल अभिषेकसोमवार को शिवलिंग का अभिषेक अत्यंत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले दूध, दही, घी, शहद और शुद्ध जल से बना पंचामृत अर्पित करें। इसके बाद गंगाजल से अभिषेक करें। अभिषेक के समय ॐ नमः शिवाय, ॐ रुद्राय नमः और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।इस विधि से मन की शुद्धि होती है, रोग दूर होते हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। प्रिय वस्तुएं अर्पित करेंभगवान शिव को बिल्वपत्र, धतूरा, आक के फूल और भस्म अत्यंत प्रिय हैं। बिल्वपत्र (तीन दल वाला) अर्पित करें, क्योंकि यह ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतीक है।धतूरा और आक के फूल चढ़ाने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं।भस्म लगाना भी शुभ माना जाता है।अर्पण करते समय भावपूर्वक ‘ॐ नमः शिवाय’ का उच्चारण करें।सोमवार व्रत, शिव कथा और महामृत्युंजय मंत्र सोमवार का व्रत रखने से धन, आरोग्य और शांति प्राप्त होती है। व्रत में फलाहार करें और शाम को शिव कथा का श्रवण करें।महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष फलदायी है: ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥ इस मंत्र का 108 बार जाप रुद्राक्ष माला से करें। इससे अकाल मृत्यु, रोग और भय का नाश होता है। समर्पण ही सर्वोच्च उपायशिवपुराण में कहा गया है कि यदि भक्त के पास पूजन सामग्री न हो तो केवल सच्चे भाव और समर्पण से भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। निष्काम भाव से शिव का स्मरण करने वाले भक्त के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और उन्हें शांति, स्वास्थ्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। सोमवार को ये सरल विधियां अपनाकर भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। नियमित शिव भक्ति से भक्त को आशुतोष महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो जाता है।
Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी लेकर आता है जिसके कारण लोग पहले ही कहीं-कहीं घूमने का मन बना लेते हैं। अप्रैल के महीने में लोग बाहर निकल जाते हैं। क्योंकि इस समय गर्मी उतनी ज्यादा नहीं होती है जितनी आने वाले और महीना में आ जाती है। अप्रैल के महीने में केरल घूमने काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि वहां काफी हरियाली देखने को मिलती है। केरल में आपका ही जगह पर बड़े ही आसानी से घूम सकते हैं तो चलिए उनके बारे में बताते हैं। केरल घूमने के लिए है खासअप्रैल का मौसम बहुत खास होता है क्योंकि गर्मी काम होती है। ऐसे में आप केरल जाकर वहां पर कई सारी जगह का आनंद उठा सकते हैं।अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ केरला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन सभी जगह को नोट कर लें। नेचर लवर्स के लिए है बेस्टकेरल के जंगल और पहाड़ हरे रंग की चादर की तरह नजर आते हैं, जो फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं।केरल का प्लान बनाते समय मुन्नार को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अलेप्पी भी है परफेक्टवेनिस नाम से मशहूर अलेप्पी ऐसी शानदार जगह है, जहां आकर आप केरल के सबसे खूबसूरत नजारे का दीदार कर सकते हैं।यहां आने के बाद आपका मन बिल्कुल भी नहीं करेगा कि आप वापस जाएं। यहां की सुंदरता आपका मन को मोह लेगा और फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी फेमस है। अलेप्पी वैसे तो हनीमून कपल्स के बीच ज्यादा पॉपुलर है, लेकिन आप यहां फैमिली, दोस्तों के साथ भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। केरल का वायनाडकेरल में वायनाड भी घूमने वाली अच्छी जगह है। जो अपने झरनों के लिए खासतौर से मशहूर है। इस समय यहां घूमने के लिए यहां पर काफी अच्छी-अच्छी जगह है मिल जाएगी। यहां आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद आपका मन यहां से लौटने का बिल्कुल भी नहीं करेगा।
ई-स्कूटर योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर, बदली जिंदगी की रफ्तार

भोपाल । भोपाल से सामने आई एक प्रेरणादायक सफलता कहानी में यह स्पष्ट हुआ है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024 किस तरह श्रमिक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है दमोह की रहने वाली सायरा बी इस योजना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी हैं जिन्होंने इस सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है हाल ही में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सायरा बी को ई-स्कूटर की चाबी सौंपी इस अवसर ने उनके जीवन में एक नई शुरुआत की नींव रखी अब उन्हें रोजमर्रा के कामकाज के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे अपने कामों को समय पर और स्वतंत्र रूप से पूरा कर पा रही हैं भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत सायरा बी को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई इस सहयोग से उनके लिए आवागमन न केवल आसान हुआ है बल्कि समय और श्रम की बचत भी होने लगी है जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है यह योजना विशेष रूप से श्रमिक परिवारों और खासकर महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है क्योंकि इससे उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी पहचान मजबूत कर पाती हैं सायरा बी की कहानी इसी बदलाव की प्रतीक बनकर सामने आई है जहां एक छोटी सी सहायता ने उनके जीवन की दिशा बदल दी विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देती हैं और ग्रामीण तथा अर्ध शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करती हैं जब महिलाओं को संसाधन और अवसर मिलते हैं तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ई-स्कूटर अनुदान योजना 2024 श्रमिकों के जीवन में सुविधा आत्मनिर्भरता और सम्मान का नया अध्याय जोड़ रही है यह पहल श्रमिक सशक्त समृद्ध देश विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है सायरा बी की यह सफलता कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर मिला सहयोग किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकता है और उसे आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ने का हौसला दे सकता है
DIY पैर की देखभाल: घर बैठे करें Pedicure और दें पैरों को नई जान

नई दिल्ली। आज के समय में पार्लर जाना सबसे बड़ा खर्च समझ में आता है। पार्लर जाने का मतलब आप घर से बाहर निकलो फिर धूप हो या ठंड। फिर पार्लर में बैठकर काफी टाइम बिताओ और ऊपर से पार्लर के इतने सारे खर्चे होते हैं कि आपको काफी ज्यादा सेविंग करना पड़ता है तब जाकर वह सारी चीजें हो पाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और टैनिंग को दूर करना चाहती हैं। तो किसी भी वीकेंड पर आप घर पर पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं। बस करें ये काममहिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर में जाकर पेडिक्योर करवाती हैं। इसका जेब खर्च पर भी असर दिखने लगता है। अगर आप भी घर पर पेडिक्योर करने की सोच रही हैं। तो चलिए इसके बारे में सारी जानकारी आपको देते हैं। इस प्रकार पैरों को बनाए खूबसूरतघर पर पेडिक्योर करने के लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लें।जब तक पानी गर्म हो, तब तक अगर आपके पैरों में नेलपेंट लगी है, तो इसको रिमूव कर दें।फिर हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, शैंपू, आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें।इसमें एप्पल साइडर विनेगर भी मिला लें।फिर पैरों को 30 मिनट तक पानी में रखें।अब हल्के हाथों से पैरों की मसाज करें।स्क्रब का इस्तेमाल करके पैरों की मसाज कर सकती हैं। मसाज के दौरान नाखून, एड़ी और तलवों की सफाई करें।अच्छे से सफाई के बाद अपने पैरों को दूसरे टब में रखें औऱ साफ पानी से पैरों को धो लें। पैरों को साफ पानी से धो लें और इनको साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।आप चाहें तो किसी खास तेल की मदद से पैरों की मसाज भी कर सकती हैं।इसके बाद नाखूनों को शेप में काटकर नेलपेंट लगाएं।नेलपेंट लगने के बाद आप पैरों पर अच्छी फुट क्रीम या लोशन लगा सकती हैं।
BABY SHOWER : Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

BABY SHOWER : नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जल्दी ही मां बनने वाली हैं। जब से उन्होंने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं हर किसी की नजर पर उन पर ही टिकी हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। अब हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ है। जिसकी फोटोज भी उनके दोस्तों ने शेयर की हैं।इस बेबी शावर में दिव्यांका बेहद प्यारी लग रही थीं। तो वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी इस बेबी शावर पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। दिव्यंका त्रिपाठी का बेबी शावर बेबी शावर के दौरान दिव्यंका विवेक दहिया की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दिव्यंका ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। अपने बेबी शावर में दिव्यांका ने व्हाइट कलर का फ्लोई गाउन पहना था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने बालों को हाफ पिन-अप किया, नीचे के बालों को सॉफ्ट कर्ल्स रखा तो वहीं ज्वेलरी में केवल बड़े सिल्वर ईयरिंग्स पहने थे। बेबी शावर में डांस का धमाल रिपोर्ट्स और तस्वीरों के अनुसार यह पता चल रहा है कि इस फंक्शन में कई सारे गेम्स भी हुए हैं।इसके कुछ वीडियोज दिव्यांका के दोस्तों ने शेयर किए हैं।इसमें से एक गेम में पतियों के हाथ बांध दिए गए और पत्नियों को बॉल पीछे फेंकना थी। इस गेम को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा धूपर ने जीता, इसका वीडियो भी इन दोनों ने ही शेयर भी किया है। इसके अलावा इस फंक्शन में होने वाले पापा यानी विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने जमकर डांस भी किया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनके साथ दिव्यंका भी डांस करती नजर आईं। 10 साल पहले हुई थी शादी बता दें कि, दिव्यांका और विवेक शादी के करीब 10 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी जुलाई 2016 में भोपाल से हुई थी। दोनों की मुलाकात भी ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी।यहीं से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब जल्दी ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।
gambling den busted : थाना सुरखी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा जुआ खिलाड़ी, 21 आरोपी हिरासत में

gambling den busted : सागर ।मध्यप्रदेश में पुलिस ने जंगल में संचालित जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 45 लाख रुपये की मशरूका बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। थाना और क्षेत्र की चौकियों से गठित पुलिस दल ने जुए के अड्डे पर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मार्केट अपडेट: मिनटों में लाल निशान, निवेशकों में चिंता बढ़ी, Sensex-Nifty गिरावट में पुलिस ने बताया कि जुआ फड़ में उच्च स्तर पर सट्टेबाजी हो रही थी और इस अड्डे का संचालन लंबे समय से जारी था। कार्रवाई में मौके से बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई है, जिसे आगे की जांच के लिए जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में जुआ फड़ संचालकों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। ₹1.75 करोड़ का घोटाला! कागजों में सफाई, मरीजों के अधिकारों की अनदेखी, जबलपुर अफसरों की मिली लूट स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध जुआ गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराध पर समय पर नियंत्रण लगाया जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि पुलिस अवैध जुआ और सट्टेबाजी के मामलों में कोई छूट नहीं देगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता जारी रखेगी।
IPL 2026 Chahal wickets : वॉर्निंग टू केकेआर! चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

IPL 2026 Chahal wickets : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। केकेआर की शुरुआत रही कमजोर सीजन की शुरुआत केकेआर के लिए अनुकूल नहीं रही है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं और अंक तालिका में नौवें स्थान पर खड़ी है। अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर दो अंक जोड़ना टीम का मकसद रहेगा। इस मिशन में पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। चहल का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल लंबे समय से आईपीएल में सक्रिय हैं। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबी और सफल पारी निभाने के बाद 2025 से वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। चहल केकेआर के खिलाफ हमेशा चुनौतीपूर्ण साबित हुए हैं। 2011 से अब तक आईपीएल में चहल ने केकेआर के खिलाफ 24 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। इस दौरान चहल ने एक बार 5 विकेट और दो बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया। आईपीएल में चहल के नाम कुल 176 मैचों में 224 विकेट हैं, जो उन्हें इतिहास के सबसे सफल लेग स्पिनरों में शामिल करता है। आईपीएल 2026 में चहल का प्रदर्शन इस सीजन में चहल ने दो मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। केकेआर के खिलाफ अन्य खतरनाक गेंदबाज केकेआर के खिलाफ चहल के अलावा आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी कारगर साबित हुए हैं। भुवी ने 30 मैचों में 32 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में भुवनेश्वर के कुल आंकड़े भी शानदार हैं—192 मैचों में 202 विकेट। चहल की रणनीति और खतरा चहल अपने लेग स्पिन और बदलती गेदों के साथ केकेआर के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उनकी गेंदबाजी के दौरान विकेट लेने की क्षमता और अचानक तेजी से मैच पर पकड़ बनाए रखना उन्हें केकेआर के लिए सबसे खतरनाक विकल्प बनाता है। आईपीएल 2026 में केकेआर को युजवेंद्र चहल से विशेष सावधानी बरतनी होगी। चहल केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनका अनुभव पंजाब के लिए अहम साबित हो सकता है। दो मैचों में तीन विकेट के साथ चहल अपनी लय में दिख रहे हैं। केकेआर के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि चहल और भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज दोनों टीम के लिए निर्णायक मोड़ ला सकते हैं।