LOVER CLIMBS TOWER : प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ा आशिक, शादी का वादा मिलने पर नीचे उतरा; पुलिस ने किया हिरासत में

LOVER CLIMBS TOWER : जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार सुबह एक युवक रतन कोरी ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा दिलाने के लिए 200 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। टावर पर रतन लगातार यही कहता रहा कि जब तक मेरी प्रेमिका शादी के लिए “हां” नहीं कहती, मैं नीचे नहीं उतरूंगा। प्रेम प्रसंग और शादी की जिद जानकारी के मुताबिक, युवक और लड़की का प्रेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ था। दोनों की मुलाकात अक्सर परिवार के समारोहों और कार्यक्रमों में होती थी। लंबे समय तक बातचीत और समझौते के प्रयासों के बाद भी परिवार की सहमति नहीं मिलने पर रतन ने यह कदम उठाया। crime against minor : दर्दनाक घटना: छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, FIR के बाद आरोपियों ने पिता को पीटा, बेटी डर गई गांव में हड़कंप, पुलिस मौके पर टावर पर युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रतन को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी। घटना स्थल पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, संदीप पांडे, देवराज पटेल और सोमदीप पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रेमिका से बात करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने रतन की मांग मानते हुए प्रेमिका को मौके पर बुलाया। प्रेमिका ने शादी का वादा किया, तभी रतन नीचे उतरा। जैसे ही उसने जमीन पर कदम रखा, पुलिस ने उसे समझाइश दी और बाद में सुरक्षित तरीके से परिवार को सौंप दिया। Gwalior elevated road news : ग्वालियर में मंत्री की दौड़ का वीडियो वायरल, अधिकारियों और जनता के बीच मची हलचल जबलपुर में रतन कोरी ने प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा मचाया। तीन घंटे की कोशिशों के बाद प्रेमिका ने शादी का वादा किया और रतन सुरक्षित नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिवार को सौंपकर मामला शांत कराया।
MP NEWS : धर्म और मानवता का संदेश याद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर किया सम्मान

MP NEWS : भोपाल । भोपाल में सिख धर्म के नौवें गुरु, हिन्द दी चादर, गुरु श्री तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पुण्य स्मरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन में तप, त्याग और करुणा का मार्ग अपनाया और मानवता के कल्याण के लिए अपने अद्भुत कार्य किए। डॉ. यादव ने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का शौर्य और धर्म की रक्षा के लिए उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। उनके द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिखाया गया मार्ग आज भी प्रत्येक नागरिक और समाज के लिए मार्गदर्शक है। खजाने का झांसा देकर डॉक्टरों से करोड़ों की ठगी, 7 महीने में लाखों हुए शिकार! मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि उनके जीवन के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाते हुए समाज में सहिष्णुता, करुणा और धर्म की रक्षा के मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का संदेश केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक दृष्टि से भी आज के समय में प्रासंगिक है। इस अवसर पर अधिकारियों और नागरिकों ने भी गुरु तेग बहादुर जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया, जिससे लोगों में उनके संदेश की महत्ता को समझने और अपनाने की भावना जगी। Scindia viral video : ग्वालियर की एलिवेटेड रोड पर ‘दौड़ते’ दिखे सिंधिया, निरीक्षण बना चर्चा का विषय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस पुण्य स्मरण ने सिख समुदाय और पूरे समाज में गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को याद दिलाने का कार्य किया। उनके जीवन का संदेश, जो धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और करुणा पर आधारित है, आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनेगा।
राजेंद्र भारती केस: दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 15 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

दतिया। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़ आया है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। मंगलवार को निर्धारित सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए अगली तारीख पर पेश होने के निर्देश दिए हैं।निचली अदालत के फैसले को दी गई चुनौती गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। इसी फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने हाईकोर्ट का रुख किया है। सियासत में तेज हुआ टकराव मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है और अदालत का निर्णय सर्वोपरि है।सदस्यता बहाली पर टिकी नजरें अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हाईकोर्ट से राहत मिलने पर राजेंद्र भारती की सदस्यता बहाल हो पाएगी। फिलहाल राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजरें 15 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां से इस मामले की आगे की दिशा तय होगी।
दर्दनाक घटना: युवक ने जहर निगलकर ली जान, अस्पताल में बचाने की कोशिश नाका

नई दिल्ली। शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौंधा में सोमवार रात एक दुखद घटना घटी। 23 वर्षीय मनीष जाटव ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में मचा हड़कंपमनीष द्वारा जहर खाने की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे रौंधा में हड़कंप मच गया। परिजन और गांव वाले तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने भी उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार में सबसे छोटा था मनीषमनीष जाटव अपने परिवार के तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में गहरा सदमा है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है। परिजनों के अनुसार, मनीष के पिता प्रहलाद जाटव की लगभग छह साल पहले कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद से परिवार पहले ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। स्वभाव और वजह पर परिवार का बयानपरिजनों ने बताया कि मनीष का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा था। वह अक्सर गुस्से में आ जाता था और एक बार अपने गुस्से में अपना मोबाइल भी तोड़ चुका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनीष ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम किया, पोस्टमार्टम कराया गयामेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल चौकी प्रभारी नंद किशोर गर्ग ने बताया कि युवक की मौत जहर खाने के कारण हुई है। मामले की आगे की जांच सिरसौद थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और हर पहलू से जानकारी जुटाई जा रही है। शिवपुरी के रौंधा गांव में 23 वर्षीय मनीष जाटव ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार में गहरा सदमा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच जारी है।
महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, पति संग भस्म आरती में हुईं शामिल

उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार सुबह अपने पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे इस कपल ने नंदी हाल में बैठकर दर्शन किए और पूरे समय भक्ति भाव में लीन नजर आए।नंदी के कान में मांगी मनोकामना दर्शन के दौरान दोनों ने नंदी जी का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी इच्छा भी व्यक्त की। इसके बाद मंदिर की देहरी से जल अर्पित कर भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। पहली बार भस्म आरती में शामिल हुईं अंकिता अंकिता लोखंडे ने बताया कि वह इंदौर की रहने वाली हैं और बचपन से कई बार महाकाल मंदिर आ चुकी हैं, लेकिन भस्म आरती में शामिल होने का यह उनका पहला अनुभव था। उन्होंने कहा कि इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है और इसे सामने से देखने का एहसास बेहद अलग और दिव्य है। मंदिर व्यवस्था की सराहना अंकिता ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ करते हुए कहा कि यहां दर्शन की पूरी व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित और संतोषजनक है।
इंदौर में 200 फीट ऊपर टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी के वादे के बाद ही उतरा

जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका से शादी की जिद में हाईटेंशन लाइन के करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। वह तब तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाकर शादी के लिए हामी नहीं भरवाई गई। जानकारी के मुताबिक मैहर निवासी रतन कोरी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। मंगलवार को वह सिहोरा के गंजताल गांव पहुंचा और एक बार फिर शादी की बात रखी। मना किए जाने पर वह नाराज होकर पास ही लगे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ऊपर से वह लगातार चिल्लाता रहा कि जब तक उसकी प्रेमिका खुद आकर शादी के लिए सहमति नहीं देगी वह नीचे नहीं उतरेगा। गांव में हड़कंप पुलिस ने संभाला मोर्चा टावर पर युवक को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम संबंध अपनी मुंहबोली बहन की ननंद से था। पारिवारिक कार्यक्रमों में मुलाकात के दौरान दोनों करीब आए और करीब एक साल पहले उनका रिश्ता प्रेम में बदल गया।3 घंटे तक चला ड्रामा फिर उतरा युवक करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका ने सबके सामने शादी का वादा किया जिसके बाद रतन टावर से नीचे उतर गया। नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर समझाइश दी और बाद में परिवार के सुपुर्द कर दिया।
Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर के बीच पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ते ऊर्जा संकट और महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने देशभर में सख्त कदम उठाए हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। सरकार ने बिजली और ईंधन बचाने के लिए बाजारों और शॉपिंग मॉल्स के समय में कटौती कर दी है। नए आदेश के मुताबिक ज्यादातर इलाकों में बाजार और मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। ऊर्जा संकट से उठाया बड़ा कदमदरअसल, ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसका सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा है। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है, इसलिए तेल महंगा होने से आर्थिक दबाव बढ़ गया है। सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए ऊर्जा बचत अभियान शुरू किया है। इसके तहत सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट, शादी हॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के समय पर भी पाबंदी लगाई गई है। कई जगहों पर शादी समारोह भी रात 10 बजे तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। Iran-Israel War के बीच आम लोगों और कारोबार पर असरइन फैसलों का सीधा असर आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। बाजार जल्दी बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी बदल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का मकसद बिजली और ईंधन की खपत कम करना है ताकि आर्थिक संकट को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो पाकिस्तान को और सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं। फिलहाल सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के हिसाब से नए फैसले ले सकती है।
GWALIOR RAIN ALERT : 70KM की स्पीड से चली हवाएं, ग्वालियर में धूल भरी आंधी और बारिश का डबल अटैक; ओलावृष्टि के भी आसार!

HIGHLIGHTS: 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाएं दोपहर में छाया अंधेरा, हेडलाइट्स जलानी पड़ीं 7-8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित GWALIOR RAIN ALERT : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। बता दें कि तेज आंधी और बारिश के साथ हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे शहर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। साथ ही घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया और दिन में ही अंधेरा छा गया। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। Operation Vishwas Murena Police : मुरैना पुलिस ने बरामद किए 31 लाख रुपए के 211 गुम मोबाइल, ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है और अगले कुछ घंटों में और असर देखने को मिल सकता है। GWALIOR MIST TOWER : 30 करोड़ फंड से ग्वालियर में मिस्ट टावर, धूल और धुएं पर होगा कंट्रोल रात में भी हुई हल्की बारिश सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार सुबह शहर का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। Gwalior Police Shootout : ग्वालियर में बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गिरफ्तार पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी नमी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से बादल घने हुए और बारिश की स्थिति बनी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के बदलाव जारी रहने की संभावना है। जब हर तरफ आग ही आग थी सीधी में कार्यकर्ता की हिम्मत से सुरक्षित निकले मासूम बड़ा खतरा टला किसानों की बढ़ी चिंता तेज आंधी और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
बड़ी राहत! दिल्ली की हजारों कॉलोनियों को कानूनी मान्यता, CM गुप्ता ने केंद्र को धन्यवाद कहा

नई दिल्ली। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की मोदी प्रशासन ने एक अहम निर्णय लिया है, जिसके तहत 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1,511 कॉलोनियों को “जैसा है, जहां है” के आधार पर नियमित किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन परिवारों ने वर्षों तक अपने घर में रहते हुए भी अधिकार नहीं पाया, उन्हें अब कानूनी रूप से अपने घर का हक मिलेगा। इस ऐतिहासिक कदम से दिल्ली के करीब 45 लाख लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया आभारमुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री Manohar Lal का दिल्ली की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,“आज का दिन दिल्ली के 45 लाख लोगों के जीवन में राहत, सम्मान और अधिकार का नया अध्याय लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने वर्षों से अनदेखी इस पीड़ा को समझा और उन परिवारों के सपनों को महसूस किया, जो अपने ही घरों में रहते हुए भी अधिकार से वंचित थे।” आवेदन प्रक्रिया और समयसीमामुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई समयसीमाएं तय की गई हैं: 7 दिन में जाआईएस सर्वे15 दिन में आवेदन की कमी दूर करने की प्रक्रिया45 दिन में हस्तांतरण डीड जारी इसके अलावा, दिल्ली सरकार और केंद्र ने मिलकर इस प्रक्रिया की 22 बड़ी बाधाओं को दूर किया ताकि लाखों परिवार बिना अटके, लटके या भटके अपना हक प्राप्त कर सकें। छोटे व्यापारियों को भी राहतइस योजना में 20 वर्गमीटर तक की छोटी दुकानों को भी शर्तों के साथ नियमित किया जाएगा। इससे छोटे व्यापारियों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी और उनके व्यवसाय में स्थिरता आएगी। भविष्य की योजना: TOD नीति से मजबूत दिल्लीरेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी सोच के अनुरूप दिल्ली के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति लागू की जा रही है। इस नीति के तहत मेट्रो और आरआरटीएस कॉरिडोर के 500 मीटर के दायरे में 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में प्लांड, हाई-डेंसिटी और मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सस्ती आवास व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और आसान जीवन सुनिश्चित करना है, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए। पीएम उदय योजना का नया रूपदरअसल, 2019 में अवैध कॉलोनियों के लिए PM Uday योजना लागू की गई थी। उस समय केवल 40 हजार मकानों को नियमित किया गया था और प्रक्रिया धीमी रही। अब इसे काफी आसान और तेज बना दिया गया है। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग कन्वेंस डीड जारी करेगा, जिससे लोगों को अपने घर पर कानूनी अधिकार तुरंत मिलेंगे। दिल्ली की 1,511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय करीब 45 लाख लोगों के जीवन में राहत और सुरक्षा लेकर आएगा। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी, छोटे दुकानदारों और गरीब परिवारों को भी योजना का लाभ मिलेगा। TOD नीति से शहर का भविष्य भी मजबूत होगा।
Operation Vishwas Murena Police : मुरैना पुलिस ने बरामद किए 31 लाख रुपए के 211 गुम मोबाइल, ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता

HIGHLIGHTS: 211 मोबाइल बरामद, कुल मूल्य 31 लाख रुपए CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से रिकवरी ग्वालियर, गुना, धौलपुर और आगरा से भी मोबाइल बरामद एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, मोटोरोला और ओप्पो शामिल किसान, छात्र, गृहिणी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी मोबाइल वापसी पाए Operation Vishwas Murena Police : ग्वालियर। मुरैना पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत गुम हुए 211 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपए है। पुलिस ने इस सफलता के लिए CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद ली और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में जाकर कार्रवाई की। GWALIOR MIST TOWER : 30 करोड़ फंड से ग्वालियर में मिस्ट टावर, धूल और धुएं पर होगा कंट्रोल ग्वालियर, गुना, धौलपुर और आगरा से हुई रिकवरी मुरैना पुलिस ने बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, मोटोरोला और ओप्पो के स्मार्टफोन शामिल थे। ये मोबाइल मुरैना के अलावा ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, राजस्थान के धौलपुर और उत्तर प्रदेश के आगरा से भी ट्रेस कर बरामद किए गए। हेल्थ टिप्स: सुबह उठते ही शरीर में जकड़न दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय SP समीर सौरभ ने दी जानकारी एसपी समीर सौरभ ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम मोबाइलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत किसानों, छात्रों, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और गृहणियों सहित अन्य लोगों के मोबाइल उनके असली मालिकों तक लौटाए गए। KKR की मुश्किलें बढ़ीं! एक नहीं कई समस्याएं, प्लेऑफ की राह हो सकती है कठिन पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी एसपी ने कहा, मुरैना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास चलाकर गुम हुए मोबाइल मालिकों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। यह कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल