लोन का गारंटर बनने से पहले सावधान! ये कानून जानना जरूरी, वरना चुकाना पड़ सकता है पूरा कर्ज

नई दिल्ली। जब हम लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं तो गारंटर की जरूरत पड़ती ही है। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद के लिए लोग अक्सर बिना सोचे-समझे लोन में गारंटर बन जाते हैं, लेकिन यह फैसला कई बार भारी पड़ सकता है। Loan Guarantor बनने का मतलब सिर्फ औपचारिकता नहीं होता, बल्कि आप कानूनी रूप से उस लोन की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ले लेते हैं। अगर लोन लेने वाला व्यक्ति समय पर EMI नहीं भरता या डिफॉल्ट कर देता है, तो बैंक सीधे गारंटर से पैसे वसूल सकता है जो कि कानून सम्मत है। कई मामलों में गारंटर को पूरा बकाया चुकाना पड़ता है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। Loan Guarantor पर कब आती है कानूनी जिम्मेदारीभारतीय कानून के तहत, खासकर Indian Contract Act 1872 के अनुसार, गारंटर (Surety) की जिम्मेदारी उधार लेने वाले (Principal Borrower) के बराबर मानी जाती है। लोन लेने वाला व्यक्ति अगर चुकाने में असमर्थता जता रहा है तो लोन गारंटर की जिम्मेदारी भी उतनी ही बनती है। इसका मतलब यह है कि अगर borrower पैसा नहीं चुकाता, तो बैंक सीधे गारंटर से वसूली कर सकता है, बिना पहले borrower पर पूरी कार्रवाई किए। यही वजह है कि गारंटर बनना एक बड़ा कानूनी जोखिम माना जाता है। गारंटर बनने से पहले किन बातों का रखें ध्यानगारंटर बनने से पहले यह जरूरी है कि आप उस व्यक्ति की वित्तीय स्थिति को अच्छी तरह समझ लें, जिसके लिए आप गारंटी दे रहे हैं। साथ ही लोन की शर्तें और दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। ध्यान रखें कि डिफॉल्ट होने पर आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में आपको खुद लोन लेने में परेशानी आ सकती है। कुल मिलाकर, गारंटर बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए भावनाओं में आकर नहीं बल्कि पूरी जानकारी और समझ के साथ ही यह फैसला लेना चाहिए।
Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली। इस समय का मौसम अभी ठीक-ठाक है ना तो ज्यादा गर्मी लग रही है ना ही ठंडा है। इस मौसम में इस मौसम में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आराम से घूम सकते हैं या फिर अगर आप हनीमून जा रहे हैं तब आप बिना कुछ सोच भारत की कुछ जगहों पर जा सकते हैं जहां आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। अगर आपको उन जगहों के बारे में नहीं पता है तो चलिए आपको इस खबर में उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप अपनी अच्छी यादें बना सकते हैं। हिमाचल प्रदेश जाना रहेगा बेस्टहिमाचल प्रदेश में अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं। तो आपको एक बार डलहौजी की खूबसूरती को देखने आना चाहिए। बता दें कि डलहौजी में ही ‘मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया’ के नाम से फेमस खजियार मौजूद है। यहां पर आप अच्छा पल बिता सकते हैं। यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली पहाड़ देखने को मिल जाएंगे यहां पर आप अपने कमरे में भी काफी अच्छी-अच्छी तस्वीर कैप्चर कर सकते हैं इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। इस मौसम में शिमला भी रहेगा बेस्टअप्रैल के महीने में शिमला जाना भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। शिमला में आपको काफी कुछ घूमने को मिल जाएगा। शिमला से कुछ ही दूर पर मौजूद मसूरी भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है हनीमून के लिए यह जगह परफेक्ट हो सकती है। यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है यहां पर काफी ज्यादा पर्यटक आते हैं। इस मौसम में शिमला भी रहेगा बेस्टअप्रैल के महीने में शिमला जाना भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। शिमला में आपको काफी कुछ घूमने को मिल जाएगा। शिमला से कुछ ही दूर पर मौजूद मसूरी भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है हनीमून के लिए यह जगह परफेक्ट हो सकती है। यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है यहां पर काफी ज्यादा पर्यटक आते हैं।
प्रधानमंत्री और दिग्गज नेताओं ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली ।भारतीय संगीत की दुनिया को गहरा आघात लगा है, क्योंकि अपनी अद्वितीय और बहुमुखी आवाज के लिए जानी जाने वाली महान गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया। उनके जाने से देशभर में शोक की लहर फैल गई है और संगीत प्रेमियों के बीच गहरा दुःख देखा जा रहा है। दशकों तक अपनी आवाज के जादू से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज कलाकार के निधन ने भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम अध्याय को विराम दे दिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने अपनी सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक को खो दिया है। उन्होंने उनके लंबे और प्रभावशाली संगीत सफर को याद करते हुए कहा कि उनकी गायकी ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अनुसार आशा भोसले की आवाज में एक ऐसा जादू था, जिसने पीढ़ियों को जोड़े रखा और दुनिया भर में भारतीय संगीत की पहचान को मजबूत किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनके साथ बिताए गए क्षण हमेशा स्मरणीय रहेंगे और उनकी सादगी तथा आत्मीयता हर किसी को प्रभावित करती थी। उन्होंने उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज और असाधारण प्रतिभा के माध्यम से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उनके गीतों ने हर वर्ग और हर पीढ़ी के लोगों को प्रभावित किया और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अन्य कई प्रमुख नेताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तित्वों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताया। सभी ने एक स्वर में स्वीकार किया कि उनका योगदान केवल संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा भोसले का करियर कई दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और निरंतर समर्पण ने उन्हें हर दौर का प्रिय कलाकार बना दिया। उनके गीतों की मधुरता और भावनात्मक गहराई आज भी लोगों के दिलों में बसती है। उनके निधन के साथ भारतीय संगीत जगत ने एक ऐसी आवाज खो दी है, जिसने न केवल मनोरंजन किया बल्कि भावनाओं को भी जीवंत किया। उनकी गायकी की गूंज और उनकी विरासत आने वाले समय में भी संगीत प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी।
सुरों की विदाई पर भावुक हुए गौतम अदाणी: "अमर रहेगी आशा भोसले की विरासत, सदियों तक गूँजेगी वो आवाज़"

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की जादूगर और लाखों दिलों की धड़कन रहीं आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। आठ दशकों तक चला सुरों का जादू40 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में एक लंबा और शानदार सफर तय किया। उन्होंने बिमल रॉय, राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया और ओ. पी. नैय्यर, ए. आर. रहमान जैसे महान संगीतकारों के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। शुरुआत में उन्होंने लो-बजट फिल्मों में गाकर पहचान बनाई, लेकिन 1957 की फिल्म नया दौर ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर दौर की आवाज, हर दिल की धड़कनआशा भोसले की आवाज ने हर जॉनर में अपनी छाप छोड़ी। मोहम्मद रफी के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘ये मेरा दिल’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।1966 में आर. डी. बर्मन के साथ फिल्म तीसरी मंजिल के गानों ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वहीं 1981 की फिल्म उमराव जान में गाई गई गज़लों ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया और उनकी गायकी की गहराई को साबित किया। रिकॉर्ड, सम्मान और अमर विरासतआशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी आवाज सिर्फ गाने नहीं थी, बल्कि एक एहसास थी, जिसने पीढ़ियों को जोड़े रखा। देशभर में शोक, हमेशा जिंदा रहेंगी यादेंआशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। संगीत, फिल्म और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी मधुर आवाज, उनके गीत और उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी—एक ऐसी धरोहर, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी महसूस करती रहेंगी।
भोपाल में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट ;से मचा हड़कंप फॉर्च्यूनर कार बनी ,आग का गोला बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद हुए धमाके से इलाके में अफरा तफरी मच गई घटना इतनी तेज थी कि पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई और देखते ही देखते लपटें पास की बिल्डिंग तक पहुंच गईं जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर ट्रांसफॉर्मर में अचानक स्पार्किंग हुई जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैल गई और पास खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया कार ट्रांसफॉर्मर के बेहद करीब खड़ी थी जिससे उसे बचने का कोई मौका नहीं मिला आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया इसके बाद तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई मौके पर पुल बोगदा और माता मंदिर क्षेत्र से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया इस दौरान कार के पास स्थित बिल्डिंग भी आग की चपेट में आ गई ग्राउंड फ्लोर का गेट जल गया और ऊपर तक धुआं भर गया जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई बताया जा रहा है कि जली हुई फॉर्च्यूनर कार सेकेंड हैंड थी जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है कार पर औबेदुल्ला गंज जनपद अध्यक्ष के नाम की तख्ती लगी हुई थी जिसे बाद में हटा दिया गया जानकारी के अनुसार यह कार मरम्मत के लिए वहां खड़ी की गई थी घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके जयहिंद शर्मा के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग के कारण आग लगने की आशंका है और पूरे मामले की जांच की जा रही है बिजली कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है यह घटना एक बार फिर शहर में विद्युत सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गहराया संकट..

नई दिल्ली ।मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक Strait of Hormuz पर स्थिति फिर से गंभीर होती नजर आ रही है। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात पर सीधा असर पड़ा है और कई देशों के लिए ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता गहरा गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले कुछ बड़े टैंकरों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। यह घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जोखिम बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है, जहां से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ऊर्जा संसाधनों का आयात करता है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की रुकावट का प्रभाव व्यापक स्तर पर देखने को मिलता है। इसी बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर जग विक्रम, जो लंबे समय से इस संवेदनशील क्षेत्र में फंसा हुआ था, अब सुरक्षित क्षेत्र में पहुंच गया है। यह जहाज करीब 42 दिनों तक तनावपूर्ण हालात के बीच इस मार्ग में रुका रहा, जिसके बाद यह सफलतापूर्वक आगे बढ़ पाया और अब भारत की ओर अग्रसर है। बताया जा रहा है कि इस टैंकर में बड़ी मात्रा में एलपीजी लोड है, जो देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहाज पर सवार सभी नाविक सुरक्षित हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक सकारात्मक पहलू माना जा रहा है। यह घटनाक्रम इस बात को भी रेखांकित करता है कि वैश्विक संकट का सीधा प्रभाव समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है। हालांकि कुछ जहाज इस मार्ग को पार करने में सफल रहे हैं, लेकिन अभी भी कई भारतीय जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इनमें एलपीजी टैंकर भी शामिल हैं, जिन पर बड़ी मात्रा में ईंधन लदा हुआ है। इन जहाजों की सुरक्षा और सुरक्षित निकासी को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का एक बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है और उसमें भी मध्य पूर्व का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न किसी भी प्रकार की बाधा देश की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर ईंधन की कीमतों और उपलब्धता पर भी पड़ सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और सभी देशों की नजर इस क्षेत्र की स्थिति पर बनी हुई है। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाते हैं, यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कूटनीतिक प्रयासों पर निर्भर करेगा।
खंडवा में बड़ा हादसा टला बंद दफ्तर में लगी आग करोड़ों का रिकॉर्ड जलने की आशंका

खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब जिला जेल के सामने स्थित राज्य कर यानी सेल्स टैक्स कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया और काले धुएं के गुबार दूर तक नजर आने लगे घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है जब स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग से उठती तेज लपटें और घना धुआं देखा इसके बाद तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दफ्तर के अंदर रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला इस आगजनी में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज कंप्यूटर सिस्टम और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन फिलहाल किया जा रहा है गनीमत यह रही कि घटना रविवार को हुई जब दफ्तर बंद था अगर यह हादसा कार्यदिवस पर होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी क्योंकि उस समय कार्यालय में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी कोतवाली पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आग से कितने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेज नष्ट हुए हैं यह घटना सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपायों को लेकर भी सवाल खड़े करती है क्योंकि इस तरह की घटनाएं न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि महत्वपूर्ण प्रशासनिक रिकॉर्ड भी नष्ट कर देती हैं
वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा, अरुण धूमल बोले-टीम इंडिया में जल्द मिल सकता है मौका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सनसनी मचा रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात सामने आई है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने की क्षमता है। “इतने कम उम्र में ऐसा टैलेंट दुर्लभ”अरुण धूमल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए जगह भले ही खाली न हो, लेकिन इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए “जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका” हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह तुरंत टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत नहीं कर रहे हैं। दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ दिखाई ताकतवैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी कर अपनी प्रतिभा साबित की है। उनके शॉट चयन और आक्रामक अंदाज ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रिकॉर्डतोड़ पारियां, हर कोई हुआ प्रभावितहाल ही में गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत मिली। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया था। खास बात यह है कि इस सीजन में उनकी दोनों फिफ्टी सिर्फ 15-15 गेंदों में आई हैं। ऑरेंज कैप पर कब्जावैभव सूर्यवंशी ने अब तक 4 मैचों में 200 रन बनाकर IPL Orange Cap अपने नाम कर ली है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदारीलगातार शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्यवंशी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भले ही अभी टीम इंडिया में जगह बनाना आसान न हो, लेकिन भविष्य में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं।
धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा, दाऊद अहमद पर कार्रवाई तेज भोपाल में संपत्ति जब्ती की तैयारी

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कार्रवाई तेज हो गई है इस मामले में फंडिंग के आरोपों से घिरे दाऊद अहमद पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है आगरा पुलिस ने भोपाल स्थित उसके ठिकाने पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है और जल्द ही उसकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है बताया जा रहा है कि दाऊद अहमद इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग से जुड़ा एक अहम चेहरा है जो वर्तमान में कनाडा में रह रहा है जांच एजेंसियों के अनुसार उसके तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है इस पूरे मामले की शुरुआत जुलाई 2025 में हुई थी जब आगरा के सदर क्षेत्र से दो सगी बहनें अचानक लापता हो गई थीं मामले की जांच के दौरान पुलिस को धर्मांतरण से जुड़े एक संगठित गिरोह की जानकारी मिली बाद में दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ जांच में सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था और इसके लिए देश के अलग अलग हिस्सों में नेटवर्क सक्रिय था पुलिस ने अब तक इस मामले में 14 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस गिरोह का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान बताया जा रहा है जो दिल्ली में सक्रिय था जबकि उसकी सहयोगी आयशा गोवा में रहकर नेटवर्क को संचालित कर रही थी पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस सिंडिकेट को विदेशों से आर्थिक मदद मिल रही थी यूएई समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी जांच एजेंसियों के अनुसार भोपाल का निवासी दाऊद अहमद इस पूरे नेटवर्क को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता था और विदेश में रहकर इसकी गतिविधियों को सपोर्ट कर रहा था अब उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दाऊद अहमद की भोपाल स्थित संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है ऐसे में जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं
संजू सैमसन की पारी पर कुंबले का बड़ा बयान, समझदारी भरी बल्लेबाजी ने जीता दिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आखिरकार अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी शतक जड़ते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उनकी इस दमदार पारी की क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है। कुंबले ने की जमकर सराहनापूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने सैमसन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी “गेम अवेयरनेस” बेहद शानदार है। उन्होंने बताया कि सैमसन ने पूरे मैदान में शॉट लगाए और किसी एक दिशा पर निर्भर नहीं रहे।कुंबले के अनुसार, सैमसन की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआत से ही सीधे बल्ले से खेलने पर ध्यान दिया और जरूरत पड़ने पर शॉट्स में बदलाव किया, जिससे रन बनाना आसान हो गया। दबाव में खेली मैच जिताऊ पारीसंजू सैमसन पिछले तीन मैचों में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे, जिसके चलते उन पर दबाव था। लेकिन इस मैच में उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन ठोककर शानदार वापसी की। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के दम पर टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। “पहला शतक, बड़ी राहत”कुंबले ने कहा कि यह शतक सैमसन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए राहत भरा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि टी20 विश्व कप में सैमसन कई बार 90 के पार पहुंचकर शतक नहीं बना पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने मौका नहीं गंवाया। पुजारा बोले- जीत से बदलता है माहौलपूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी टीम के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीम की बॉडी लैंग्वेज से साफ दिख रहा था कि उन्हें इस जीत की सख्त जरूरत थी।पुजारा के मुताबिक, एक बार टीम जीत की लय पकड़ लेती है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्लेऑफ की उम्मीदें भी मजबूत हो जाती हैं। प्लेयर ऑफ द मैच बने सैमसनइस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम की जीत का कारण बनी, बल्कि आईपीएल 2026 में उनकी वापसी का भी संकेत है।