आयकर स्लैब से कम है सालाना कमाई तो भी भरें ITR… इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। एक अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year) शुरू हो चुका है और टैक्सपेयर (Taxpayer.) आयकर रिटर्न (Income Tax Return.-ITR) दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनकी सालाना इनकम कमाई टैक्स स्लैब (Annual Income Tax Slab.) से कम है या कटौती के बाद उनकी टैक्स की देनदारी शून्य हो जाती है। ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें अब आईटीआर दाखिल करने की जरूरत नहीं है, लेकिन टैक्स एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे मामलों में ‘शून्य आईटीआर’ दाखिल की जा सकती है, जिसके अपने कई फायदे हैं। सभी के लिए आईटीआर भरना जरूरीइनकम टैक्स रूल्स के मुताबिक, उन सभी लोगों को आईटीआर जमा करना जरूरी है, जिनकी कुल इनकम मूल टैक्स छूट की सीमा से अधिक है। कई लोगों को गलतफहमी रहती है कि यदि उनकी सालाना आय ओल्ड टैक्स रिजीम में पांच लाख रुपये और नए टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये से कम है तो ITR भरना जरूरी नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। टैक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस सीमा से कम आय होने पर टैक्स इसलिए नहीं देना पड़ता क्योंकि धारा 87ए के तहत ओल्ड टैक्स रिजीम में 12,500 रुपये और नए टैक्स रिजीम में 60 हजार रुपये तक की रिबेट मिलती है, लेकिन पुरानी व्यवस्था में छूट की वास्तविक सीमा अब सिर्फ 2.5 लाख रुपये है। वहीं, नई कर व्यवस्था में यह सीमा चार लाख रुपये है। अगर इससे एक रुपये भी अधिक आय है तो टैक्सपेयर के लिए आईटीआर दाखिल करना जरूरी है, भले ही उनका टैक्स शून्य हो। इसे जीरो आईटीआर भी कहते हैं। इन मामलों में जरूर भरें आईटीआर1. भारी-भरकम बिजली बिल का भुगताननियमों के अनुसार, अगर टैक्सपेयर ने एक वित्त वर्ष के दौरान कुल मिलाकर एक लाख रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल चुकाया है, तो आपके लिए आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है। भले ही उसकी कुल सालाना टैक्स स्लैब से कम हो। विभाग यह मानकर चलता है कि आपकी जीवनशैली और खर्च घोषित आय से मेल नहीं खा रहे हैं। 2. विदेश यात्रा पर बड़ा खर्चअगर टैक्सपेयर ने विदेश यात्रा पर दो लाख या उससे ज्यादा खर्च किए हैं, तो आईटीआर भरना होगा। इस मामले में नियम बहुत स्पष्ट हैं। इसके अनुसार, विदेश यात्रा पर दो लाख से अधिक का खर्च उच्च श्रेणी के लेनदेन में शामिल होता है। इसलिए इस खर्च के कारण विभाग को सूचित करना अनिवार्य हो जाता है। 3. बैंक खातों में बड़ी रकम जमा करनायदि व्यक्ति ने अपने बचत खाते में 50 लाख या उससे ज्यादा की नकद राशि जमा की है, तो आईटीआर भरना जरूरी है। ‘करेंट अकाउंट’ के मामले में यह सीमा एक करोड़ रुपये या इससे अधिक है। कई बार संपत्ति बेचने या निवेश की रकम प्राप्त होने पर इतनी बड़ी रकम खाते में प्राप्त होती है। बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को देता है। ऐसे में टैक्सपेयर के लिए भी रिटर्न भरना अनिवार्य हो जाता है। 4. इसके लिए भी जरूरीअगर किसी व्यक्ति का टीडीएस या टीसीएस 25,000 रुपये या उससे अधिक कटा है (बुजुर्गों के लिए ₹50,000), तो रिफंड लेने या न लेने, दोनों ही स्थितियों में रिकॉर्ड के लिए आईटीआर दाखिल करना होता है। इसके अलावा अगर अगर कुल व्यावसायिक बिक्री 60 लाख रुपये से अधिक है या पेशेवर आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है, तब भी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। जीरो आईटीआर भरने के फायदे1. लोन लेना आसानहोम लोन या व्यक्तिगत कर्ज देने से पहले बैंक या वित्तीय संस्थान पिछलने तीन वर्षों का आयकर रिटर्न मांगते हैं। इससे कर्ज मिलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। 2. विदेश जाने के लिए भी मददगारविदेश यात्रा के लिए वीजा आवेदन करते समय संबंधित देश के दूतावास वित्तीय स्थिति जांचने करते हैं। इसके लिए भी आईटीआर मांगते हैं। इससे वीजा मिलना आसान हो जाता है। 3. शेयर बाजार में निवेश पर बचा सकते हैं टैक्सशेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में अगर घाटा हुआ है, तो उस हानि को अगले कुछ सालों के लिए समायोजित (कैरी फॉरवर्ड) करने की सुविधा तभी मिलती है, जब आप समय पर आईटीआर दाखिल करते हैं। 4. बिना आईटीआर टीडीएस रिफंड नहीं मिलेगाकई बार बैंक टैक्स दायरे में नहीं आने के बावजूद फिक्स डिपॉजिट (FD) के ब्याज पर टीडीएस काट लेते हैं। इसका रिफंड बिना आईटीआर दाखिल किए नहीं मिलेगा। विभाग के पास हर वित्तीय गतिविधि की जानकारीमौजूदा समय में आयकर विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा एनालिटिक्स का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है। वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) और टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी (टीआईए,) जैसे टूल्स के जरिए विभाग के पास आपके बैंक ब्याज, शेयर बाजार के निवेश, डिविडेंड और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल मौजूद रहती है। ऐसी में अगर आप अपनी कमाई का ब्यौरा नहीं देते हैं, तो डाटा में विसंगति होने पर विभाग की ओर से नोटिस आने की संभावना बढ़ जाती है। ITR Slab (नई व्यवस्था)₹0 से ₹4 लाख: शून्य₹4 लाख से ₹8 लाख: 5%₹8 लाख से ₹12 लाख: 10%₹12 लाख से ₹16 लाख: 15%₹16 लाख से ₹20 लाख: 20%₹20 लाख से ₹24 लाख: 25%₹24 लाख से अधिक: 30% पुरानी टैक्स व्यवस्था के स्लैब₹0 से ₹2.5 लाख : शून्य₹2.5 लाख से ₹5 लाख: 5%₹5 लाख से ₹10 लाख : 20%₹10 लाख से अधिक: 30%
चारधाम यात्रा प्रारंभ…. गैर-सनातनियों के लिए तीन धामों में शर्तें व नियम लागू, एक धाम में सबका स्वागत

देहरादून। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम (Gangotri and Yamunotri shrines) के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड (Uttarakhand) की चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) शुरू हो गई है। पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों पर प्रतिबंध लगाया गया है। महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में तीन धामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश के लिए विशेष शर्तें एवं नियम लागू हैं जबकि एक धाम में सभी का स्वागत किया जाएगा। यात्रा के लिए अब तक लाखों श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। चारधाम यात्रा शुरूअक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दरवाजे भक्तों के लिए फिर से खुल गए। इसके साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई। पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नामउत्तरकाशी जिले में मौजूद गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। गंगोत्री के कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे जहां उन्होंने यात्रा की सफलता और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के खुले कपाटधार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट अपराह्न करीब 12:15 बजे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यहां गैर सनातनियों को देना होगा हलफनामाइस साल 3 धामों में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर अलग-अलग शर्तें हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दोनों मंदिर परिसरों में प्रवेश के लिए सनातन धर्म के प्रति आस्था का हलफनामा अनिवार्य किया है। गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचगव्य के बाद एंट्रीवहीं गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचगव्य (गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी) ग्रहण करने के बाद ही धाम में एंट्री की अनुमति देने की घोषणा की है। यमुनोत्री धाम में सबका स्वागतदूसरी ओर यमुनोत्री मंदिर समिति ने अलग रुख अपनाते हुए बिना जाति-धर्म पूछे श्रद्धाभाव से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के स्वागत का निर्णय लिया है। मोबाइल फोन और कैमरे पूरी तरह बैनइस बार चारों धामों के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगाया गया है। पिछले साल चारधाम यात्रा में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं इस साल अब तक करीब 19 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कब खुलेंगे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट?उत्तराखंड के चारधामों में शामिल अन्य दो धाम-रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को जबकि चमोली जिले के बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। बता दें कि ये चारों धाम सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं। ये धाम अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं।
UAE का भारी-भरकम कर्ज चुकाने की तैयारी में पाकिस्तान…. US-ईरान की डील से हुआ मालामाल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) 23 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates.- UAE) का 1.5 अरब डॉलर का बकाया कर्ज चुकाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक (Central Bank) स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan.-SBP) ने शनिवार को कहा कि वह 3.5 अरब डॉलर के कर्ज में से बाकी बची राशि को तय समयसीमा तक लौटा देगा। इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई को 2 अरब डॉलर का भुगतान कर दिया है। यह भुगतान उस समय किया गया जब सऊदी अरब ने अपनी सहायता के तहत 3 अरब डॉलर में से 2 अरब डॉलर की राशि SBP में जमा कराई। बताया गया कि मध्यस्थता की भूमिका के चलते पाकिस्तान को सऊदी अरब से यह मोटी धनराशि मिली। SBP के प्रवक्ता के अनुसार, यूएई की ओर से जमा की गई 3.5 अरब डॉलर की राशि में से 2 अरब डॉलर की अवधि पूरी होने पर वापस कर दी गई है और शेष 1.5 अरब डॉलर 23 अप्रैल तक चुकाने हैं। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने वाशिंगटन में कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से लगभग 1.2 अरब डॉलर की अगली किश्त मिलने की उम्मीद है। IMF की कार्यकारी बोर्ड की बैठक मई के मध्य में प्रस्तावित है, जिसमें इस समझौते की समीक्षा होगी और अगली राशि जारी हो सकती है। यूएई ने पाकिस्तान को भुगतान संतुलन को संभालने के लिए 3.5 अरब डॉलर की सहायता दी थी। हाल ही में पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते UAE ने यह राशि जल्द वापस करने की मांग की थी। सऊदी अरब ने कैसे की पाकिस्तान की मददवहीं, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ 3 अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ाने का समझौता किया है, जिससे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को सहारा मिला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च तक पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16.4 अरब डॉलर था, जो लगभग तीन महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। हालांकि, यूएई को भुगतान के कारण देश के बाहरी वित्तीय संसाधनों पर दबाव बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से UAE का कर्ज ऐसे समय चुकाया जा रहा है जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होनी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। होर्मुज स्ट्रेट वार्ता के पहले दौर के दौरान प्रमुख विवादों में से एक था। शनिवार को इसे लेकर जारी गतिरोध तब और बढ़ गया, जब ईरान ने संकरे जलमार्ग को पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों पर गोलीबारी की, जबकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखी।
केतु का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन राशियों को होगा धन लाभ, चमकेगी किस्मत

नई दिल्ली। अप्रैल के अंतिम दिनों में ग्रहों की चाल एक बार फिर बड़ा परिवर्तन लेकर आई है। आज 20 अप्रैल 2026 को केतु नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिसे ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बदलाव का असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा, कहीं अचानक धन लाभ के योग बनेंगे तो कहीं करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। केतु का नक्षत्र परिवर्तन कब और कैसे?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर लंबे समय तक प्रभाव डालने वाला माना जाता है। केतु को रहस्यमय और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है, जो अचानक बदलाव और कर्मफल से जुड़ा होता है। मघा नक्षत्र में प्रवेश क्यों है अहम?केतु का मघा नक्षत्र में जाना एक विशेष ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। यह नक्षत्र राजसी गुण, पितृ संबंध और अधिकार का प्रतीक है। इस दौरान कई लोगों को पूर्वजों का आशीर्वाद मिल सकता है और भाग्य का साथ भी मिल सकता है। यह समय अचानक लाभ, नई दिशा और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत देता है। इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजाइस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कुछ खास राशियों पर देखने को मिल सकता है:-मेष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे, अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कर्क राशि: मानसिक तनाव कम होगा, धन लाभ के योग बनेंगे और पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।सिंह राशि: करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।धनु राशि: आय के स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में दिखेंगे ये बड़े बदलावइस अवधि में कई लोगों को अचानक नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम तेजी पकड़ेंगे और पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। साथ ही, आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा और व्यक्ति जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने लगेगा।
Malaysia के इस राज्य में लगी भीषण आग में 1000 मकान जलकर राख… 9000 से ज्यादा लोग हुए बेघर

कुआलालंपुर। मलेशिया (Malaysian) के सबाह (Sabah) राज्य के संडाकन जिले (Sandakan District) में रविवार को लगी भीषण आग ने एक गांव के करीब 1000 घरों को पूरी तरह राख कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 9000 से अधिक लोग बेघर हो गए, हालांकि किसी की जान जाने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, बोर्नियो द्वीप पर स्थित सबाह के संडाकन जिले में स्थित इस जल-आधारित गांव (वॉटर विलेज) में आग की सूचना रविवार तड़के लगभग 1.32 बजे (1732 जीएमटी) मिली। जिले के अग्निशमन और बचाव प्रमुख जिम्मी लगुंग (Jimmy Lagung) ने बयान में कहा कि तेज हवाओं और घरों की निकटता के कारण आग तेजी से फैल गई। कम ज्वार की वजह से खुले पानी का स्रोत प्राप्त करना भी मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आग सबाह के उन जल-आधारित गांवों में से एक में लगी, जहां खंभों पर बने लकड़ी के घर होते हैं। ये क्षेत्र देश के सबसे गरीब समुदायों का निवास स्थान है, जिसमें कई राज्यविहीन और स्वदेशी समूह शामिल हैं। संडाकन पुलिस ने राज्य समाचार एजेंसी बरनामा को बताया कि आग से 9000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अब तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, दमकल विभाग के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल मौके पर कई टीमें पहुंची हैं और हताहतों को मौके से निकालकर राहत केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Prime Minister Anwar Ibrahim) ने कहा कि संघीय सरकार प्रभावित लोगों को बुनियादी सहायता और अस्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए सबाह अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। फेसबुक पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री इब्राहिम ने लिखा कि अभी प्राथमिकता पीड़ितों की सुरक्षा और मौके पर तत्काल सहायता प्रदान करना है।
महिला आरक्षण पर राजनीति…. कांग्रेस बोली- LS की वर्तमान संख्या के आधार पर तुरंत इसे लागू करे सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया और मांग की कि लोकसभा की वर्तमान संख्या में आरक्षण को तत्काल लागू किया जाए। विपक्षी दल ने यह भी दावा किया कि 17 अप्रैल को लोकसभा (Lok Sabha) में जो विधेयक पारित नहीं सका वह महिला आरक्षण विधेयक नहीं बल्कि परिसीमन विधेयक था। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद द्वारा 21 सितंबर, 2023 को सर्वसम्मति से पारित किया गया था और अब यह संविधान का हिस्सा है। उन्होंने यहां प्रेसवार्ता में कहा, ”महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पराजित नहीं हुआ, बल्कि परिसीमन विधेयक पराजित हुआ है, जिसे आप (सरकार) देश पर थोपना चाहते थे।” श्रीनेत ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में छिप रहे हैं।” श्रीनेत ने एक कार्टून प्रदर्शित किया, जिसमें प्रधानमंत्री के पास 543 आमों से भरी टोकरी दिखाई गई है, लेकिन वह महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सा देने से इनकार कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वह उन्हें उनका हिस्सा तभी दे सकते हैं जब वह आमों की संख्या बढ़ाकर 850 कर दें, जो विपक्ष उन्हें करने नहीं दे रहा है। संसद में संविधान संशोधन विधेयक के खारिज होने पर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा कि अगर मोदी वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में महिलाओं के लिए तत्काल आरक्षण प्रदान करना चाहिए। सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “आपने इस पर एक शर्त लगा दी है। उस शर्त को हटाइए। आप ही महिला आरक्षण में बाधा डाल रहे हैं, आप पुरुषों को खुश रखना चाहते हैं और उनकी सीटें कम नहीं करना चाहते।” मोदी द्वारा महिलाओं से माफी मांगने का जिक्र करते हुए श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री सही थे क्योंकि उन्हें मणिपुर में दंगों के दौरान दो महिलाओं के साथ जो हुआ, हाथरस और उन्नाव में जो हुआ, महिला ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ जो हुआ और बिलकीस बानो मामले में दोषियों को जिस तरह सम्मानित किया गया, उसके लिए देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”आप (प्रधानमंत्री) सही थे। महिलाएं अपने अपमान को नहीं भूलतीं। आपसे बेहतर यह बात और कौन जान सकता है?” श्रीनेत ने कहा कि 240 सांसदों में से केवल 31 महिलाएं हैं, जो मात्र 12 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देशभर के 1,654 विधायकों में से केवल 164 महिलाएं हैं, जो 10 प्रतिशत से भी कम है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के 21 मुख्यमंत्रियों में से केवल एक महिला है। श्रीनेत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने मूल रूप से 1989 में दिवंगत राजीव गांधी के नेतृत्व में महिला आरक्षण पेश किया था, जिसका अटल बिहारी वाजपेयी, एल के आडवाणी, जसवंत सिंह और राम जेठमलानी जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विरोध किया था। परिसीमन के मुद्दे पर, कांग्रेस प्रवक्ता ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत आनुपातिक वृद्धि के प्रधानमंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मसौदा विधेयक में इसका कहीं भी उल्लेख नहीं है।
Gwalior Liquor Seized : जंगल में जमीन के नीचे छिपाई थी शराब, ग्वालियर में 2.5 लाख की अवैध शराब जब्त

HIGHLIGHT: जंगल में जमीन के नीचे छिपाई गई अवैध शराब बरामद 96 लीटर से अधिक शराब जब्त 1400 किलो गुड़-लहान मौके पर नष्ट 2.55 लाख रुपए की सामग्री जब्त एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज Gwalior Liquor Seized : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में जमीन के नीचे गड्ढों में छिपाकर रखी गई शराब और कच्चा माल बरामद किया। रविवार को हस्तिनापुर, मोहनपुर कंजर डेरा और डबरा क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने गुप्त ठिकानों का खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, मजेदार अंदाज में कही ये बात 96 लीटर शराब जब्त, 1400 किलो लहान नष्ट कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने करीब 96 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की, जिसमें देसी और विदेशी दोनों तरह की मदिरा शामिल है। वहीं मोहनपुर कंजर डेरा क्षेत्र में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए लगभग 1400 किलोग्राम गुड़-लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2.55 लाख रुपए आंकी गई है। देश में LPG की खपत में गिरावट, मार्च में 13 प्रतिशत घटकर 24 लाख टन पहुंची आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप, जबलपुर में टूटा रिकॉर्ड, नौगांव में सबसे अधिक 44.3 डिग्री तापमान दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जबलपुर में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल महीने में पिछले तीन साल का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। वहीं, छतरपुर जिले के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ क्षेत्रों में लू का असर भी देखने को मिला। सोमवार को भी जारी रहेगा गर्मी का कहरमौसम विभाग (आईएमडी) मुताबिक, सोमवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। छतरपुर का नौगांव सबसे ज्यादा गर्मरविवार को पूरे प्रदेश में गर्मी का असर साफ नजर आया। छतरपुर के नौगांव में सबसे अधिक 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री के पार गया। मंडला 43.9 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा खजुराहो में 43.4 डिग्री, दतिया, उमरिया और सतना में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, सीधी और सागर में 42.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अन्य शहरों में मलाजखंड 42.5 डिग्री, रीवा 42.4 डिग्री, धार 42.2 डिग्री और टीकमगढ़ व श्योपुर में 42 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों में भी तेज गर्मीअगर बड़े शहरों की बात करें, तो जबलपुर में 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.4 डिग्री, भोपाल में 41.8 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में बादल, लेकिन राहत नहीं रविवार को जहां अधिकतर जिलों में गर्मी रही, वहीं दक्षिणी हिस्सों—खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बादल छाए रहे। भोपाल में भी दिनभर बादल बने रहे, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी का असर और बढ़ेगा। मौसम में बदलाव की वजहपिछले दो दिनों से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता देखी जा रही है, जिसके कारण बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसका असर मध्य प्रदेश में सीमित रहेगा। गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सलाहमौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए एडवायजरी जारी की है। लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
गुरु-शुक्र युति 2026: गजलक्ष्मी राजयोग से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बरसेगा धन और सुख-समृद्धि

नई दिल्ली। मई 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 14 मई 2026 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान होंगे। दोनों ग्रहों की इस युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग 2 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा और कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। गजलक्ष्मी राजयोग कैसे बनेगा?ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब गुरु और शुक्र एक ही राशि में मिलते हैं, तो शुभ गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। यह योग धन, वैभव, समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है। इस अवधि में कई लोगों के जीवन में करियर, वित्त और निजी संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वृषभ राशि: संपत्ति और करियर में बढ़तइस योग का सबसे अच्छा प्रभाव वृषभ राशि पर पड़ सकता है। संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे और करियर में भी उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि व्यापारियों को नई डील या अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। तुला राशि: पहचान और धन लाभतुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। धनु राशि: बड़ा आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियांधनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्यशाली साबित हो सकता है। नया घर या वाहन खरीदने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन सकते हैं। मीन राशि: प्रेम और सुख में वृद्धिमीन राशि के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ-साथ प्रेम जीवन भी मजबूत होगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, मजेदार अंदाज में कही ये बात

नई दिल्ली। Varun Dhawan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hi Hai को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ब्याह करवा दो जी’ रिलीज हुआ, जिसके बाद वरुण ने एक BTS (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सेट के मजेदार पल और खास तौर पर Salman Khan की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे’ वाला कैप्शन वायरलवीडियो शेयर करते हुए Varun Dhawan ने मजाकिया अंदाज में लिखा “भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा घबराहट होती है।” उनका इशारा Salman Khan की ओर था, जो सेट पर गाने का रिव्यू करते नजर आए। इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने इसे जमकर शेयर किया। सेट पर दिखी स्टार पावरइस वीडियो में सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि मशहूर डायरेक्टर David Dhawan और एंटरटेनर Maniesh Paul भी नजर आए। सेट का माहौल काफी मस्ती भरा दिखा, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। क्या फिल्म में सलमान का कैमियो?वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या Salman Khan इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। डेविड धवन और सलमान की पुरानी हिट फिल्मों जैसे Judwaa और Mujhse Shaadi Karogi को देखते हुए यह कयास और मजबूत हो गए हैं। कृति सेनन का भी खास रोल!रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kriti Sanon भी फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आ सकती हैं, जिसे पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया जाएगा। इससे पहले वरुण और कृति की जोड़ी Dilwale और Bhediya में खूब पसंद की गई थी। वरुण धवन का यह BTS वीडियो सिर्फ एक झलक नहीं, बल्कि फिल्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता का संकेत है। सलमान खान की मौजूदगी और मजेदार कैप्शन ने इसे और खास बना दिया है।