Chambalkichugli.com

MP: पीथमपुर में हजार्गो इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग… आसपास की दो फैक्ट्रियां भी चपेट में आई

धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) में मंगलवार रात आग की भीषण घटना सामने आई है। जिस कंपनी से आग शुरू हुई उसमें खतरनाक औद्योगिक कचरा रखा था। साथ ही उसमें ई-कचरा की रीसाइक्लिंग (Recycling) भी होती है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार रात पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया (Pithampur Industrial Area) में स्थित हजार्गो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से आसपास की दो फैक्ट्रियों में भी फैल गई। आग के फैलाव को देखते हुए आसपास की यूनिट्स को तुरंत खाली कराना गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला प्रशासन पानी और रेत का इस्तेमाल करके आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, दूर से ही रुक-रुककर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि यह कंपनी खतरनाक और गैर-खतरनाक औद्योगिक कचरे के निपटान के साथ ई-कचरा रीसाइक्लिंग में विशेषज्ञता रखती है। उन्होंने कहा कि साइट पर बड़ी मात्रा में जमा केमिकल्स के कारण आग लगी। प्रशासन कंपनी के प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि घटना के समय परिसर के भीतर कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं। एसपी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आसपास के चॉल इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के पास के रास्तों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीथमपुर थाने के सेक्टर 3 में ‘हजार्गो’ नाम की एक इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल कंपनी है। आग दूसरी कंपनी तक भी फैल गई है। फिलहाल यह आग इन्हीं दो कंपनियों तक सीमित है। दमकल की गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हम आग को और ज्यादा फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हमने आसपास के चॉल इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आग बुझने के बाद विशेषज्ञों की टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी। हमने फिलहाल घटनास्थल के पास के रास्तों को बंद कर दिया है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं और ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए गए हैं।

गंगा सप्तमी पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें क्या करें और क्या न करें

नई दिल्ली । गंगा सप्तमी का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इसी दिन राजा भागीरथ के तप से प्रसन्न होकर मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से होते हुए पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस वर्ष गंगा सप्तमी 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्वधार्मिक ग्रंथों के अनुसार वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर आगमन हुआ था, इसलिए इस तिथि को गंगा सप्तमी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व माना गया है, जिससे पापों का नाश और आत्मिक शुद्धि होती है। गंगा सप्तमी पर बनेगा गजकेसरी राजयोगइस वर्ष गंगा सप्तमी के दिन एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में गोचर करते हुए गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। यह योग आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभइस राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है-मेष राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, करियर में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।कर्क राशि: चंद्रमा अपनी ही राशि में रहकर इस योग को और मजबूत करेंगे। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।कन्या राशि: धन लाभ के अवसर बन सकते हैं और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी।वृश्चिक राशि: निर्णय क्षमता मजबूत होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी। गंगा सप्तमी पर किन बातों का रखें ध्यान– गंगा स्नान के दौरान नदी या घाट पर गंदगी न फैलाएं, इससे पूजा का पुण्य कम हो सकता है।– इस दिन मन और शरीर दोनों की शुद्धि पर ध्यान दें। क्रोध, अपशब्द और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।– गंगा स्नान को केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि श्रद्धा और सच्चे भाव से पूजा करें।– गंगा जल का उपयोग सम्मानपूर्वक और सही स्थान पर ही करें।– दान-पुण्य अवश्य करें, क्योंकि इसके बिना गंगा स्नान का पूर्ण फल प्राप्त नहीं माना जाता। गंगा सप्तमी का यह दिन आध्यात्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर माना जाता है, खासकर जब इस दिन गजकेसरी राजयोग जैसा शुभ संयोग भी बन रहा हो।

MP: ग्वालियर में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा…. 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की दी धमकी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में जनसुनवाई में आई एक महिला 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने की धमकी (Threatening commit suicide) देने लगी. कलेक्ट्रेट परिसर (Collectorate Complex) के पीछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने से अचानक अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि महिला कलेक्टर जनसुनवाई में आई थी, 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांग रही थी। ग्वालियर में मंगलवार दोपहर एक महिला के हंगामे से कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे अफरा-तफरी मच गई। करीब 3:30 बजे एक महिला पांच मंजिला (लगभग 60 फीट) ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला कलेक्टर की जनसुनवाई में आई थी और 20 लाख रुपए आर्थिक मदद मांग रही थी। शाम 6 बजे के करीब महिला को टंकी से नीचे उतार लिया गया। महिला भूरी बानो खान का कहना है कि उसके पति और दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। उसने जिला प्रशासन से 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है। महिला ने चेतावनी दी थी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह अपनी जान दे देगी। जानकारी के मुताबिक महिला मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में सहायता की मांग लेकर पहुंची थी। जब उसे तुरंत मदद नहीं मिली, तो उसने यह कदम उठा लिया और पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने उसकी बात सुनने और उसकी डिमांड पूरे करने को लेकर उसे झांसा दिया था, महिला को मिलने पहले एक महिला कांस्टेबल उसके पास टंकी पर चढ़कर गई थी और उसे बातों में उलझाया। कुछ देर बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मी ऊपर पहुंची थी और उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन महिला नहीं मानी थी, जिस पर महिला पुलिसकर्मी ने महिला को समय रहते पकड़ लिया। उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल चीन का नीचे फेंक दी थी। महिला बानो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह काफी दिनों से परेशान थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह उन्हें पालने में असमर्थ थी। उसके पति की मौत 4 साल पहले हो गई थी। वह ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चलाने का काम करता था। उसकी मौत की रिपोर्ट करने में बहोड़ापुर थाने गई थी, लेकिन वहां पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने उसे पीटा और भगा दिया था। इसके बाद में कई बार एसपी ऑफिस शिकायत करने गई थी, लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद आर्थिक सहायता के लिए कई बार कलेक्ट कार्यालय की जनसंख्या में भी पहुंची, लेकिन वहां भी उसकी कोई मदद की नहीं की गई। महिला का कहना है कि उसे आर्थिक सहायता में प्रशासन से 20 लाख रुपए की मांग की थी। प्रशासन ने उसे कागज पर लिखकर दिया है कि 3 महीने के अंदर वह उसकी मांग पूरी कर देंगे।

बाबा बागेश्वर बोले- कई महिलाएं कर चुकी हैं उन्हें फंसाने की कोशिश… एक तो बालों में स्पाई कैमरा लगाकर आई थी

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर और बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्णे शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एक बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि कई महिलाएं उन्हें प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश कर चुकी हैं, ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। एक टीवी इंटरव्यू में इससे जुड़ा एक एक किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि एक बहनजी तो अपने बालों के जुड़े में स्पाई कैमरा तक लगाकर भी आ गई थी, हालांकि भगवान की कृपा से हम बच गए। हमें पहले ही उनकी गतिविधियों पर शक हो गया था। उस महिला ने हमारे चेलों के सामने ऐसा ढोंग किया था कि वह उस बहनजी को मीरा तक कहने लग गए थे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह किस्सा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनाया। कार्यक्रम के दौरान उस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘भगवान की कृपा थी या कुछ गॉड गिफ्टेड हुआ था या यूं कह लीजिए हमारे पास एक संकेत आ गया था, जिसकी वजह से हम बच गए।’ ‘हमारे चेलों को वो फ्री में नए-नए फोन दे रही थी’आगे उन्होंने कहा, ‘तो वह बहनजी लगभग एक महीने तक धाम में रूकी रहीं। वो बड़ा मेकअप लगाती थी, बड़ी लाली लगाती थीं। हमारे आसपास रहने वाले चेलों को वो फ्री में नए-नए फोन दे दिया करती थीं, ऐसे में वे उनके प्रशंसक बन गए। चेलों ने हमें बताया कि एक बहनजी आपकी बड़ी भक्त हैं, वो झोली-माला डालती हैं और तिलक लगाती हैं और बड़ा मेकअप करती हैं।’ ‘ऐसी जगह बैठती थी कि हमारा ध्यान रोज उस पर जाए’धीरेंद्र शास्त्री बताया कि वह महिला हर रोज ऐसी जगह पर बैठती थी कि हमारा ध्यान उस पर चला जाए। उन्होंने कहा, ‘हम रोज निकलते थे, तो दरबार में वो सबसे आगे बैठी हुई दिखती थी। हर रोज बैठी दिखती थीं। वो हमेशा ऐसी जगह बैठती थीं कि हमारा ध्यान उनकी तरफ खींचा चला जाए। यह बात उन्हें देखकर समझ में आ जाती थी। लेकिन जब हमारे चेले मोबाइल की वजह से उनकी तारीफ करने लगे कि वो बड़ी मीराबाई हैं, हम समझ गए कि वो जाल बिछा रही हैं, हम तक पहुंचने की कोशिश में है।’ ‘एक बार हमने उस बहनजी को हमसे मिलने बुलाया’बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, ‘एक दिन जब हम भी बड़ी मस्ती में थे, तो हमने उनसे कहा कि बहनजी पधारो, इसके बाद हम उन्हें राम दरबार में लेकर गए, जहां रामजी विराजित हैं और वहां कैमरा भी लगा हुआ है। प्रायः लोगों को जब हमसे किसी विशेष मुद्दे पर समाधान लेना होता है तो हम उनसे वहीं बात करते हैं। वहां एक कैमरा भी लगा हुआ है।’ ‘वो प्रेम वाली बड़ी-बड़ी बातें करने लगी’पंडित शास्त्री ने बताया, ‘हमने उन्हें वहां बुलाया और फिर हमने उसने धाम आने का कारण पूछा, तो उन्होंने वही बड़ी चाटुकारिता वाली बातें करते हुए कहा कि हमारा तो जीवन आपके प्रति ही अर्पित है, सब छोड़छाड़ के हम आ गए हैं, अब जीवन में आपके अलावा कुछ नहीं है। वही जो प्रेम वाली बड़ी बातें कि हम तुम्हारे लिए चांद तारे तोड़ लाएंगे। तो हम समझ गए, हमने कहा बहनजी क्षमा करो, आप गलत जगह आ गए हैं। ‘हमने कहा- आप जहां पढ़ रही वहां के हम प्रिंसिपल’आगे उन्होंने बताया, ‘फिर हमारी कुछ बातें हुईं, जिसमें हमने उनको बहुत अच्छी तरह से लताड़ा या यूं कह लीजिए कि सख्ती का प्रयोग भी किया। फिर हमने कहा कि, ‘आप जिस स्कूल में पढ़ी हैं वहां हम प्रिंसिपल हैं और ये जो आपका हेयर बक्कल है, जिसे उन्होंने आपने बड़े से जुड़े में फंसा रखा है। उसमें आपने स्पाई कैमरा छुपा रखा है।’ किस्से का अंत करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘हमारी बात सुनने के बाद उन्होंने हमसे क्षमा मांगी और एक आदमी का नाम बताया, जिसने उन्हें भेजा था। उस आदमी से हम आज भी सावधान हैं। महिला ने जिस आदमी का नाम बताया वो भी कहीं धर्म जगत से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, उस व्यक्ति से हम आज भी सावधान हैं।’

MP: कटनी में शादी समारोह के दौरान हिंसक झड़प….. पुलिस का बारातियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज

कटनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में सोमवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादी समारोह के दौरान पुलिस और बारातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज (Brutal lathicharge) की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई। ​देरी से पहुंची थी बारात, चौराहे पर हुआ विवाद​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैहर जिले के ग्राम अमदरा निवासी सीताराम बर्मन के परिवार की बारात कटनी के इंदिरा नगर आ रही थी। दूल्हे की गाड़ी रास्ते में खराब होने के कारण बारात करीब दो घंटे देरी से पहुंची। रात करीब 1:30 बजे जब बारात वधु पक्ष के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर थी, तभी कुठला थाने की पुलिस और 112 वाहन मौके पर पहुंचे। ​शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी संवाद के बारातियों को धक्का देना शुरू कर दिया। जब बारातियों ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। शुरुआती झड़प के बाद पुलिस वहां से चली गई, लेकिन कुछ देर बाद भारी बल के साथ वापस लौटी और कथित तौर पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। ​दुल्हन के भाई और चाचा के हाथ टूटे, दूल्हा-दुल्हन को ले गए थाने​पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में दुल्हन के भाई आकाश चौधरी और दूल्हे के चाचा सहित कई लोगों के हाथ फैक्चर हो गए हैं, वहीं कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ​हैरानी की बात यह रही कि पुलिस रात करीब 2:30 बजे दूल्हा, दुल्हन और दुल्हन के भाई को अपने साथ ले गई, जिसके कारण वैवाहिक रस्में बीच में ही रुक गईं। मंगलवार सुबह 4:00 बजे उन्हें छोड़ा गया, जिसके बाद शादी संपन्न हो सकी। बारातियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां​इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी लाठियां चलाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाराती भी आक्रोश में बर्तन फेंकते और बहस करते दिखाई दे रहे हैं। घायलों में संजय, मनोज, आकाश, रमेश, सुमन बाई, राजकुमार, अजय और भगवती चौधरी शामिल हैं। इनमें से 8 लोगों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक्सरे और सीटी स्कैन की सलाह दी है। ​मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने आवेदन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने न केवल मारपीट की, बल्कि अभद्र गालियों का प्रयोग कर मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख दिया। ये वीडियो मध्य प्रदेश के कटनी जिले के हैं। यहां एक शादी समारोह में पुलिस और बारातियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं, बच्चों सहित 14 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस संबंध में सी.एस.पी. नेहा पच्चीसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल इनका आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद डायल 112 को कॉल करके बुलाया गया। वहाँ मौजूद बहुत से लोग नशे की हालत में थे। जब पुलिस उन्हें समझा रही थी, उसी दौरान बारातियों की तरफ से पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया गया। ​घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने इस कृत्य में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देशों के परिपालन में जब पुलिस बारात स्थल पहुँची, तब वहाँ मौजूद लोगों ने पत्थरबाजी और गाली-गलौज करते हुए पुलिस के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में चार से पांच पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।

मई में धार्मिक पर्वों की भरमार, बुद्ध पूर्णिमा से गंगा दशहरा तक जाने पूरी व्रत-त्योहार सूची

नई दिल्ली । साल 2026 का मई महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। खास बात यह है कि लगभग तीन साल में एक बार आने वाला अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) भी मई से शुरू हो रहा है। महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा से होगी, जबकि आगे शनि जयंती, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पड़ेंगे। इसके साथ ही ग्रहों के गोचर के कारण यह महीना ज्योतिषीय रूप से भी विशेष माना जा रहा है। मई 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार1 मई 2026, शुक्रवार – कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा2 मई 2026, शनिवार – नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ5 मई 2026, मंगलवार – एकदंत संकष्टी9 मई 2026, शनिवार – कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी12 मई 2026, मंगलवार – तेलुगु हनुमान जयंती13 मई 2026, बुधवार – कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी14 मई 2026, गुरुवार – गुरु प्रदोष व्रत15 मई 2026, शुक्रवार – वृषभ संक्रांति, मासिक शिवरात्रि मध्य माह में बड़े पर्वों की श्रृंखला16 मई 2026, शनिवार – वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या17 मई 2026, रविवार – अधिक चंद्र दर्शन18 मई 2026, सोमवार – रोहिणी व्रत20 मई 2026, बुधवार – वरदा चतुर्थी21 मई 2026, गुरुवार – अधिक स्कंद षष्ठी23 मई 2026, शनिवार – अधिक मासिक दुर्गाष्टमी महीने के अंत में प्रमुख तिथियां25 मई 2026, सोमवार – गंगा दशहरा27 मई 2026, बुधवार – अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी28 मई 2026, गुरुवार – गुरु प्रदोष व्रत30 मई 2026, शनिवार – अधिक पूर्णिमा व्रत31 मई 2026, रविवार – ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा मई 2026 के प्रमुख ग्रह गोचर6 मई – यम ग्रह वक्री होंगे7 मई – बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर8 मई – शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर11 मई – मंगल का मेष राशि में गोचर, सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर13 मई – बुध का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर14 मई – शुक्र का मिथुन राशि में गोचर15 मई – बुध वृषभ राशि में गोचर, सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश (वृषभ संक्रांति), शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर19 मई – बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर25 मई – बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर29 मई – मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर, बुध का मिथुन राशि में गोचर31 मई – शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर अधिकमास का समयपंचांग के अनुसार, इस वर्ष अधिकमास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। यह ज्येष्ठ मास में पड़ रहा है, जिसके कारण इस बार जेठ का महीना 60 दिनों का रहेगा।

GWALIOR HEAT WAVE : राजस्थान की लू से झुलसा ग्वालियर; पारा 40°C पार, दोपहर में बाजार पड़े सूने

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा राजस्थान की गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश रात का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज दोपहर में बाजारों में कम हुई भीड़ मौसम विभाग ने आगे और गर्मी की चेतावनी दी   GWALIOR HEAT WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण शहर का तापमान तेजी से बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वातावरण में नमी कम होने से गर्मी और ज्यादा तीव्र महसूस की जा रही है। Aaj Ka Rashifal 22 April: मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा भविष्यफल सुबह से तेज धूप, रातें भी गर्म बुधवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, जो पूरे दिन गर्मी बढ़ने का संकेत दे रही है। रात का तापमान भी बढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम की सबसे गर्म रातों में से एक रही। रात के समय भी लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा। SUMMER DRINKS : गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाली नेचुरल ड्रिंक लस्सी, सही समय पर सेवन से मिलते हैं कई फायदे दोपहर में बाजारों में कम हुई भीड़ तेज गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई है। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें दोपहर के समय पूरी तरह सुनसान नजर आ रही हैं। MLA PRITAM LODHI : औकात और कानून में रहो…’ भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का IPS अधिकारी को खुली धमकी का वीडियो वायरल प्रशासन ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो गर्मी और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है। SUMMER DRINKS : गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाली नेचुरल ड्रिंक लस्सी, सही समय पर सेवन से मिलते हैं कई फायदे ग्वालियर और आसपास का तापमान ग्वालियर: 40.2°C (अधिकतम) मुरैना: 41°C के करीब भिंड: 40–41°C दतिया: 40°C के आसपास शिवपुरी: 39–40°C गुना: 39–40°C अशोकनगर: 39°C के आसपास श्योपुर: 41°C तक तापमान दर्ज भोपाल: लगभग 40°C इंदौर: 39–40°C उज्जैन: 40–41°C    

एमपी में भीषण गर्मी का दौर, आज 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी, तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा

भोपाल । मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दिन का तापमान कई जगहों पर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि रात में भी राहत नहीं मिल रही और पारा 27 डिग्री तक बना हुआ है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम सबसे ज्यादा गर्म रहे। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी तेज गर्मी का असर देखा गया। बुधवार के लिए ग्वालियर सहित 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में आज लू का असरमौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में बुधवार को लू चलने की संभावना है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम प्रदेश के सबसे गर्म इलाके रहे। कई शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमानप्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5, रायसेन में 42.2, रतलाम में 42, नरसिंहपुर और सतना में 41.6, टीकमगढ़ और रीवा में 41.5, दमोह में 41.4, सागर में 41.3, उमरिया और दतिया में 41.2, मंडला में 41, गुना में 40.7, धार में 40.6, श्योपुर में 40.4 और शाजापुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों में भी तपिश बरकरारयदि प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें, तो जबलपुर में 40.6 डिग्री, भोपाल में 40.2 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री और उज्जैन में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात में भी नहीं मिल रही राहत, वॉर्म नाइट की स्थितिप्रदेश में अब रात के समय भी गर्मी बनी हुई है। भोपाल समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर हो, तो इसे ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है। फिलहाल प्रदेश में ‘सीवियर वॉर्म नाइट’ की स्थिति नहीं बनी है। पूर्वी इलाकों में बादलों की मौजूदगीमंगलवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जैसे सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बादल भी छाए रहे। यह स्थिति ट्रफ लाइन गुजरने के कारण बनी। गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सलाहमौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने को कहा गया है। दोपहर में तेज धूप से बचने, हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal 22 April: मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पूरा भविष्यफल

नई दिल्ली। 22 अप्रैल का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कहीं सेहत और खर्चों को लेकर सावधानी की जरूरत है तो कहीं नौकरी और लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का दैनिक राशिफल- मेष राशिमेष राशि वालों को आज सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा और सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। वृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना बनेगी। मिथुन राशिआज मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कर्क राशिदिन की शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। सिंह राशिकुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। खर्च बढ़ने की भी संभावना है। कन्या राशिआज आत्म-देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है। काम में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। तुला राशिगुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। दिन के अंत में लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। वृश्चिक राशिशारीरिक और मानसिक तनाव संभव है, लेकिन किस्मत साथ दे सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता मिल सकती है। धनु राशिदिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना होगा। मकर राशिनौकरीपेशा लोगों को गॉसिप से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रतियोगी छात्रों के लिए शाम का समय शुभ है। कुंभ राशिकिसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी काम में लापरवाही से बचें। मीन राशिआज बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है। सोच-समझकर धन और समय का प्रबंधन करें।