एमपी में आज इंदौर समेत 20 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 9 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश का अधिकांश हिस्सा तरबतर हो गया है। शनिवार को 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सबसे अधिक असर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा होने का अनुमान है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावितशनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कई नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे अनेक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। कई स्थानों पर घरों और खेतों में पानी भर गया, जबकि पुल-पुलियों और सड़कों पर पानी बहने से यातायात बाधित हुआ। हरदा जिले में भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बहने लगा, जिसके चलते नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर आवागमन रोकना पड़ा। 20 से अधिक जिलों में बरसे बादल, तापमान में आई गिरावटशनिवार को बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम सहित 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। धार प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में इंदौर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, भोपाल का 30.8 डिग्री, उज्जैन का 31.8 डिग्री, जबलपुर का 33.8 डिग्री और ग्वालियर का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार का वास्तु नियम इन गलतियों से रूठ सकते हैं सूर्य देव सुख समृद्धि और मान सम्मान पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्य देव को ऊर्जा आत्मविश्वास सफलता स्वास्थ्य और मान सम्मान का कारक माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि यदि रविवार के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए और वास्तु से जुड़ी गलतियों से बचा जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस दिन की गई कुछ लापरवाहियां घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए रविवार के दिन पूजा पाठ के साथ साथ घर की व्यवस्था और दैनिक कार्यों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। रविवार की शुरुआत सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने और सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करने से करनी चाहिए। जल अर्पित करते समय सूर्य मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति के साथ आत्मबल बढ़ने की मान्यता है। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन घर के पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा सूर्य देव की मानी जाती है। इस दिशा में कूड़ा कबाड़ टूटे हुए सामान या गंदगी जमा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। यदि घर के पूर्व भाग में पर्याप्त रोशनी आती है तो उसे बाधित नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन नमक का अत्यधिक सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और बिना नमक का भोजन ग्रहण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। रविवार को लोहे से बनी नई वस्तुओं की खरीदारी या अनावश्यक लोहे का दान करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दिन तांबे और गेहूं से जुड़े दान अधिक शुभ फल प्रदान करते हैं। जरूरतमंद लोगों को गुड़ गेहूं लाल वस्त्र या तांबे के पात्र का दान करना पुण्यदायी माना जाता है। घर में यदि लंबे समय से वास्तु दोष महसूस हो रहा हो तो रविवार के दिन मुख्य द्वार और पूजा स्थल की विशेष सफाई करें। सुबह के समय घी का दीपक जलाकर सूर्य देव का ध्यान करने से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है। घर में नियमित रूप से सूर्य का प्रकाश आने देना भी शुभ माना जाता है। रविवार के दिन अनावश्यक क्रोध विवाद और कटु वचन से बचना चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रह नेतृत्व और सम्मान का प्रतीक है इसलिए इस दिन बड़ों का सम्मान करना और जरूरतमंदों की सहायता करना विशेष फलदायी माना गया है। हालांकि वास्तु और ज्योतिष से जुड़े ये उपाय धार्मिक आस्थाओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें व्यक्तिगत विश्वास के अनुसार अपनाया जा सकता है। यदि इन नियमों के साथ सकारात्मक सोच स्वच्छता अनुशासित जीवनशैली और नियमित पूजा को जोड़ा जाए तो घर का वातावरण अधिक शांत और सुखद बनाया जा सकता है। रविवार का दिन केवल पूजा का अवसर नहीं बल्कि आत्मचिंतन सकारात्मक ऊर्जा और नए संकल्प के साथ जीवन को बेहतर बनाने का भी श्रेष्ठ समय माना जाता है।
CG: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की लोक संस्कृति (Folk Culture) को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका (Pandvani singer) पद्म विभूषण तीजन बाई (Padma Vibhushan Teejan Bai) का रविवार सुबह 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्ग जिले की निवासी तीजन बाई ने अपनी अद्भुत गायन शैली, दमदार प्रस्तुति और सशक्त अभिनय के माध्यम से पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत कर देश-विदेश के लाखों दर्शकों का दिल जीता। तीजन बाई का जन्म 24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें महाभारत की कथाएं सुनने और गाने का शौक था। सामाजिक विरोध और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून को नहीं छोड़ा। महिलाओं के लिए उस दौर में पंडवानी की ‘कापालिक शैली’ में प्रस्तुति देना वर्जित माना जाता था, लेकिन तीजन बाई ने इस परंपरा को तोड़ते हुए मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। तीजन बाई ने 13 साल की उम्र में सबसे चंद्रखुरी में अपनी प्रस्तुति दी। तीजन बाई ने भारत के साथ-साथ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत अनेक देशों में पंडवानी की प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोककला का डंका बजाया। उनकी कला की सराहना देश-विदेश में हुई। तीजन बाई को कला क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले, जिनमें प्रमुख हैं- पद्मश्री (1988) संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1995) पद्मभूषण (2003), पद्म विभूषण (2019)। तीजन बाई केवल एक लोकगायिका नहीं थीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक थीं। उन्होंने अपने जीवन के छह दशक लोककला को समर्पित किए और नई पीढ़ी को पंडवानी की समृद्ध परंपरा से जोड़ा।
सिर्फ सिगरेट नहीं ये आदतें भी पुरुषों की फर्टिलिटी पर डालती हैं बुरा असर जानिए लो स्पर्म काउंट के बड़े कारण

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों की प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें लो स्पर्म काउंट यानी वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम होना एक गंभीर चुनौती बनकर सामने आया है। अधिकांश लोग मानते हैं कि केवल सिगरेट तंबाकू या शराब का सेवन ही इसका कारण है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई अन्य शारीरिक और जीवनशैली से जुड़े कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। समय रहते इन कारणों की पहचान और सही उपचार से पिता बनने की संभावना को बेहतर बनाया जा सकता है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार जब एक मिलीलीटर वीर्य में लगभग डेढ़ करोड़ से कम शुक्राणु पाए जाते हैं तो इसे लो स्पर्म काउंट या ओलिगोस्पर्मिया कहा जाता है। यदि वीर्य में शुक्राणु बिल्कुल नहीं होते तो इसे एजूस्पर्मिया कहा जाता है। ऐसी स्थिति में प्राकृतिक रूप से गर्भधारण की संभावना काफी कम हो जाती है लेकिन आधुनिक चिकित्सा के जरिए कई मामलों में इसका सफल उपचार संभव है। लो स्पर्म काउंट का सबसे बड़ा संकेत यह है कि लंबे समय तक नियमित प्रयास के बावजूद गर्भधारण नहीं हो पाता। कई पुरुषों में इसके अलावा कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। हालांकि कुछ मामलों में यौन इच्छा में कमी इरेक्शन की समस्या अंडकोष में दर्द सूजन या गांठ जैसी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि धूम्रपान और तंबाकू के अलावा मोटापा लगातार मानसिक तनाव अत्यधिक शराब का सेवन नशीले पदार्थों का उपयोग हार्मोन असंतुलन और अनियमित जीवनशैली भी शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा वैरिकोसील थायरॉयड विकार कुछ संक्रमण और लंबे समय तक कुछ दवाओं का सेवन भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। यदि कोई दंपती बिना गर्भनिरोधक के एक वर्ष तक नियमित संबंध बनाने के बाद भी संतान प्राप्ति में सफल नहीं हो पाता तो पुरुष और महिला दोनों की जांच कराना आवश्यक माना जाता है। जिन पुरुषों को पहले से अंडकोष प्रोस्टेट या यौन स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या रही हो उन्हें बिना देरी चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच से समस्या का कारण पता लगाया जा सकता है और उसके अनुसार इलाज शुरू किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि हर लो स्पर्म काउंट का मामला स्थायी बांझपन नहीं होता। संतुलित आहार नियमित व्यायाम पर्याप्त नींद तनाव पर नियंत्रण और स्वस्थ वजन बनाए रखने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। धूम्रपान तंबाकू और शराब से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दवाओं हार्मोन थेरेपी या आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों की मदद से इलाज की सलाह दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों को अपनी प्रजनन क्षमता को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए और किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय समय पर जांच करानी चाहिए। सही जीवनशैली नियमित स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ की सलाह से अधिकांश मामलों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। जागरूकता और समय पर उपचार ही स्वस्थ पितृत्व की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
5 जुलाई का राशिफल इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत करियर कारोबार और प्रेम जीवन में मिलेगी खुशखबरी

नई दिल्ली । 5 जुलाई का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ के करियर में तरक्की के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। मेषआज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृषभ आर्थिक मामलों में दिन बेहद शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार दोनों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। मिथुननई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। कर्कभावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यस्थल पर धैर्य रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा। सिंह करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कन्या मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तुलादांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं पर सोच-समझकर आगे बढ़ें। वृश्चिकअनावश्यक तनाव से बचें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। धनु भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मकरकार्यभार बढ़ सकता है लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। धन संबंधी मामलों में संतुलित निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुंभ आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। नई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। मीनस्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
Airtel ने लॉन्च किया दमदार 200 रुपये वाला प्लान Unlimited 5G और OTT बेनिफिट्स से Jio को दी कड़ी चुनौती

नई दिल्ली । भारतीय टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है और कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए नए रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने 200 रुपये का नया डेटा ऐड ऑन प्लान पेश किया है जिसने जियो और वीआई जैसी कंपनियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। कम कीमत में ज्यादा डेटा अनलिमिटेड 5G और कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलने से यह प्लान इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है। एयरटेल का यह प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अपने मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त हाई स्पीड डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ काम करता है। इसमें कुल 30GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग ऑनलाइन गेमिंग वर्क फ्रॉम होम और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनके पास 5G स्मार्टफोन है और जो एयरटेल के 5G नेटवर्क वाले क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे यूजर्स बिना अतिरिक्त डेटा लिमिट की चिंता किए हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। डेटा के साथ एयरटेल ने मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का एक्सेस भी मिलेगा जिसके जरिए कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी देखी जा सकेगी। कंपनी का दावा है कि इस प्लान के साथ कुल 18 से अधिक ओटीटी ऐप्स का लाभ ग्राहकों को मिलेगा जिससे मनोरंजन का अनुभव और बेहतर हो जाएगा। अगर प्रतिस्पर्धा की बात करें तो जियो भी लगभग इसी कीमत में 30GB डेटा वाला ऐड ऑन प्लान उपलब्ध कराता है जिसमें जियोहॉटस्टार के साथ कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। वहीं वीआई का 199 रुपये वाला प्लान अलग श्रेणी का है क्योंकि उसमें अनलिमिटेड कॉलिंग 2GB डेटा और 300 एसएमएस की सुविधा दी जाती है जबकि एयरटेल का नया ऑफर अतिरिक्त डेटा और डिजिटल एंटरटेनमेंट पर केंद्रित है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिन ग्राहकों की डेटा खपत अधिक है और जो नियमित रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए एयरटेल का यह नया प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। खासकर 5G नेटवर्क का लाभ लेने वाले यूजर्स को इस प्लान से अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है क्योंकि अब कम कीमत में पहले की तुलना में ज्यादा डेटा बेहतर नेटवर्क और कई डिजिटल सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और उपयोग के अनुसार सबसे उपयुक्त प्लान का चयन कर सकते हैं।