Chambalkichugli.com

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?


नई दिल्ली । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती हैं जिसे देखकर दर्शक ने काफी उत्सुकता दिखाई हैं। आपको बता दें कि, आप घर बैठे ही इनका आनंद ले सकते हैं। वहीं इस हफ्ते यानी आज से ही फिल्म और सीरीज का सिलसिला जारी होने वाला है। तो चलिए जानते हैं आज ओटीटी पर आप क्या देख सकते हैं।

रिलीज होगी तीन फिल्में
आज 11 मार्च को तीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।एक फिल्म में नाना पाटेकर हैं, और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके ट्रेलर की काफी तारीफ हुई है।

सीरीज संकल्प
आज 11 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म संकल्प में नाना पाटेकर हैं। वो इस सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर में एक दमदार रोल में हैं। आप इसे MX प्लेयर पर देख सकते हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज से नाना पाटेकर अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं। फैंस ने ट्रेलर को खूब पसंद किया है। इसमें संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा लीड रोल में हैं।

ज़ूटोपिया 2
ज़ूटोपिया 2 एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है। इसे वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है।पहला पार्ट 2016 में रिलीज़ हुआ था। अब आप इसे 11 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह 11 मार्च को डिज़्नी प्लस पर और 13 मार्च को हॉटस्टार पर मिलेगा। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है।

स्कारपेटा S1
यह एक थ्रिलर सीरीज़ है। आप इसे अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। इसमें आठ एपिसोड हैं। यह मशहूर लेखिका पेट्रीसिया कॉर्नवेल की बेस्ट-सेलिंग के स्कारपेटा नॉवेल सीरीज़ पर आधारित है। कहानी दो टाइमलाइन में आगे बढ़ती है। यह सीरीज भी आज 11 मार्च को ही दस्तक देने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *