UJJAIN VIRAL VIDEO: उज्जैन। उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनकी युवक ने महिला के घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी अमित मालवीय (25) को गिरफ्तार कर लिया।
OBC आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला… कहा- सिर्फ आय के आधार पर तय नहीं कर सकते क्रीमी लेयर
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले महिला के घर के बाहर कपड़ों की रस्सी पर रखे अंडरगारमेंट्स गायब हो गए। परिवार वालों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक अमित मालवीय चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। आरोपी ने कपड़ों को रस्सी से उतारकर अपनी जेब में रखा।
हरदीप पुरी बोले- देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं…. LPG प्रोडक्शन भी 28% बढ़ा
पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है और इसी वजह से उसने महिला का नाम अपने सीने पर टैटू भी बनवाया है।
चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में घर के बाहर कपड़े सुखाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना थाने को देनी चाहिए।