Chambalkichugli.com

The Kerala Story 2: फिल्म The Kerala Story 2 के कलेक्शन में फिर आई गिरावट, जानिए ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ का हाल

The Kerala Story 2: नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ कानूनी विरोध के बाद भी 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में काफी उथल-पुथल देखने को मिला था कलेक्शन को लेकर। लेकिन बीते समय के साथ इस फिल्म ने अपनी रफ्तार तेज कर ली थी और अच्छा कलेक्शन करने लगी थी। वहीं एक बार फिर से अब इस फिल्म में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए अब तक के इसके आंकड़े जानते हैं।

फिल्म का कैसा रहा कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। पहले दिन विवादों की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन फिर धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। अब इसमें एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है।रिलीज के चौदहवें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 39.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपनी लागत भर की कमाई कर ली है। इसके निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं।

MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव

केरला स्टोरी 2 के कास्ट
‘द केरल स्टोरी 2′ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। वहीं इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।’द केरल स्टोरी 2’ की स्टार कास्ट की बात करें इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा (केरल की एक IAS उम्मीदवार) का किरदार निभाया है।वहीं अदिति भाटिया ने दिव्या (राजस्थान की एक डांसर) और ऐश्वर्या ओझा ने नेहा (मध्य प्रदेश की एक एथलीट) का रोल प्ले किया है।

फिल्म ओ रोमियो और अस्सी
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म ‘अस्सी’ को शुरू से ही कम ही दर्शक मिल रहे हैं। रिलीज के इक्कीसवें दिन फिल्म ने 06 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये हो गया है।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के अट्ठाइसवें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.18 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *