Chambalkichugli.com

पर्दे के पीछे का जादू ऐसे बनते हैं बॉलीवुड के ग्रैंड सेट और इन फिल्मों ने खर्च में रच दिया इतिहास


नई दिल्ली । फिल्मों में दिखने वाली भव्यता सिर्फ कलाकारों या लोकेशन की देन नहीं होती बल्कि उसके पीछे एक पूरी टीम की महीनों की मेहनत छिपी होती है। जब भी आप किसी ऐतिहासिक या भव्य फिल्म को देखते हैं तो उसके सेट आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। लेकिन यह जादू अचानक नहीं बनता बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित और बेहद तकनीकी प्रक्रिया होती है।

फिल्म का सेट तैयार करने की जिम्मेदारी प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर की होती है। ये लोग निर्देशक के विजन को समझकर पहले ब्लूप्रिंट तैयार करते हैं। इसमें हर छोटी बड़ी डिटेल शामिल होती है जैसे महल का आकार दरवाजों की डिजाइन रंगों का संयोजन और यहां तक कि दीवारों की बनावट तक। इसके बाद लकड़ी फाइबर प्लास्टर और अन्य विशेष सामग्री की मदद से सेट को धीरे धीरे खड़ा किया जाता है। कई बार सेट इतने वास्तविक बनाए जाते हैं कि दर्शक उन्हें असली लोकेशन समझ बैठते हैं।

भारतीय सिनेमा में भव्य सेट्स की बात हो और संजय लीला भंसाली का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी फिल्मों की पहचान ही उनके शानदार और महंगे सेट होते हैं जो कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। अगर बॉलीवुड के सबसे महंगे सेट्स की बात करें तो बाजीराव मस्तानी इस लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हैं। मुख्य भूमिकाओं में थे और इसके सेट को तैयार करने में लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह सेट अपनी भव्यता और डिटेलिंग के लिए आज भी याद किया जाता है।

वहीं देवदास भी अपने समय की सबसे आलीशान फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सेट पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जिसमें से 12 करोड़ सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे के निर्माण में लगे थे।प्रेम रतन धन पायो भी शाही ठाठ बात के लिए जानी जाती है। सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर है फिल्म के सेट को बनाने में लगभग 13 से 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जिससे फिल्म को एक रॉयल लुक दिया जा सका।

इसी तरह जोधा अकबर जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थीं उसके सेट पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। फिल्म के महलों और दरबारों की भव्यता ने दर्शकों को जोड़ा कर दिया था। कलंक भी अपने विशाल सेट्स के लिए चर्चा में रही। वरुण धवन आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टार इस फिल्म के सेट को तैयार करने में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

इन फिल्मों के सेट सिर्फ खर्च के आंकड़े नहीं हैं बल्कि यह दर्शाते हैं कि सिनेमा एक विजुअल आर्ट है जहां हर फ्रेम को खास बनाने के लिए बारीकी से काम किया जाता है। यही वजह है कि जब दर्शक इन फिल्मों को देखते हैं तो उन्हें सिर्फ कहानी ही नहीं बल्कि एक भव्य अनुभव भी मिलता है जो लंबे समय तक याद रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *