सीहोर में तिरंगे के अपमान का मामला: सड़क पर बिछाकर कुचलने का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने तिरंगे को सड़क पर बिछाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने तिरंगे को सड़क के बीचों-बीच बिछाया और उसके चारों कोनों पर पत्थर रख दिए। इसके बाद झंडे को पैरों से कुचलने का आरोप है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम निवासी राहुल दांगी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाया।
तीन आरोपी हिरासत में केस दर्ज
दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के अनुसार पुलिस ने सलीम खान जलील खान उर्फ गुड्डू और समीर खान को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई साजिश या बाहरी संगठन की भूमिका तो नहीं है।
घटना से इलाके में आक्रोश
इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने तिरंगे को सड़क पर बिछाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने तिरंगे को सड़क के बीचों-बीच बिछाया और उसके चारों कोनों पर पत्थर रख दिए। इसके बाद झंडे को पैरों से कुचलने का आरोप है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम निवासी राहुल दांगी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तिरंगे को सम्मानपूर्वक हटाया।
तीन आरोपी हिरासत में केस दर्ज
दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के अनुसार पुलिस ने सलीम खान जलील खान उर्फ गुड्डू और समीर खान को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई साजिश या बाहरी संगठन की भूमिका तो नहीं है।
घटना से इलाके में आक्रोश
इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।