SRH vs RR: पिच रिपोर्ट और कंडीशन
हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होते नजर आते हैं।
दूसरी पारी में स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है, खासकर जब पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। ऐसे में मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकते हैं।
टॉस और मैच रणनीति
इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी का फैसला करती है। इसका कारण है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है और ओस भी अहम भूमिका निभाती है।
टीमों के लिए सही कॉम्बिनेशन चुनना बेहद जरूरी होगा। जहां एक तरफ बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा, वहीं गेंदबाजों को अपनी लाइन-लेंथ पर खास ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है, जिसमें आखिरी ओवर तक रोमांच बना रह सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad Full Squads)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Rajasthan Royals Full Squads)
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।