Shivpuri News: शिवपुरी में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पिछोर तहसील के राजापुर बीट के फॉरेस्ट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को हीरापुर-पुरैनी मार्ग तिराहे पर की गई, जहां उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
रुपेपुर तहसील पिछोर के निवासी बलवीर लोधी ने लोकायुक्त पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड पत्थरों से भरी ट्रॉली को निकालने के लिए उनसे पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। गुरुवार को हीरापुर-पुरैनी मार्ग तिराहे पर फॉरेस्ट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का बारीकी से सत्यापन किया गया। तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई गई। जब शिकायतकर्ता बलवीर लोधी ने फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत की राशि दी, उसी वक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ध्रुव सिंह तोमर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक अंजली शर्मा, कामता प्रसाद बैन और अन्य पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर की Tanya Mittal ने किया खुलासा, लंदन से आता है उनके लिए खास बिस्किट!