Rape Case Gwalior: ग्वालियर। शहर में सर्राफा कारोबारी और BJP नेता मुक्तेश जैन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी देता नजर आ रहा है।
कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ मामला दर्ज
महिला ने ग्वालियर थाने में व्यवसायी मुक्तेश जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि 31 मई को आरोपी उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता कथित तौर पर सोने-चाँदी की दुकान चलाती है। उधारी के लेन-देन के दौरान उसकी मुलाकात मुक्तेश जैन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ीं। (Rape Case Gwalior) आरोपी ने उससे शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया।
घटना का वीडियो (Video) वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें आरोपी महिला को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएसपी रॉबिन जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।