Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: सुसाइड की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई , जानिए पूरा मामला…

Ashoknagar News

Ashoknagar News: ईसागढ़ थाना क्षेत्र के महोली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुरुआती तौर पर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद इस सच्चाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति काशीराम वंशकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को जीवन लाल ने पुलिस को अपनी भाभी माया बाई की फांसी लगाने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपनी पत्नी माया बाई वंशकार की हत्या की थी।

धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज

घटना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपी को तुरंत पकड़ने के लिए टीम गठित की, जिसने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी ईसागढ़ मीना रघुवंशी और टीम के सदस्य राम सिंह, मनोज कुमार, जगदीश यादव, अमित मिश्रा, राजीव शर्मा, दिनेश कुमार, हरेन्द्र रघुवंशी, देवेन्द्र लोधी, दीपक भिडे, अनिल परिहार और अभिषेक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही (Ashoknagar News)।

READ MORE :  लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा से लड़ सकती हैं Bihar Assembly Elections, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *