Chambalkichugli.com

MP Cough Syrup: बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग

Delhi Firecracker Ban Update

MP Cough Syrup: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका (PIL) दायर की है, जिसमें कहा गया है कि बच्चों की मौतों की जांच के लिए CBI जांच की जाए। इन मौतों के पीछे बच्चों द्वारा कथित तौर पर खांसी की दवा (MP Cough Syrup) लेने की वजह बताई जा रही है।

CBI जांच से खुल सकता है पूरा सच

याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि जांच सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में की जाए। इसके तहत प्रदूषित कफ सिरप के निर्माण, नियमन, परीक्षण और वितरण की पूरी प्रक्रिया की छानबीन की जाएगी।

वकील का कहना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकती है।

READ MORE: सुसाइड की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई , जानिए पूरा मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *