Chambalkichugli.com

Gwalior News: 2024 में पुलिस सुरक्षा में हुई थी शादी, अब प्रेग्नेंट महिला का शॉकिंग अपहरण, जानिए पूरा मामला…

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर जिले के गुर्जा गांव में बुधवार देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। बदमाशों ने फायरिंग कर गर्भवती महिला का अपहरण किया। उसके ससुराल वालों को बंदूक की बटों से पीटा। इस हमले में महिला के ससुर, सास, दादी और चचिया समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें यह घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। अपहरण की शिकार महिला 20 वर्षीय अंजू उर्फ रीना है, जो गिर्राज गुर्जर की पत्नी और श्योपुर जिले की रहने वाली है। अंजू की शादी 2024 में पुलिस सुरक्षा के बीच हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले अंजू का संबंध योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर नाम के बदमाश से था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया।

गुर्जर गिरोह ने किया अपहरण

योगी और उसके करीब 15 से ज्यादा गुंडे बुधवार रात गुर्जा गांव में घुसे। वे गिर्राज के घर में घुसकर अंजू का अपहरण कर फरार हो गए। जब गिर्राज और परिवार वालों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें लाठियों और बंदूक की बटों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गांव के लोगों ने मदद के लिए आने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की।

योगी की तलाश जारी

योगेंद्र गुर्जर मुरैना और श्योपुर जिले का 15 हजार का इनामी अपराधी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने कई टीमें बनाकर योगी और उसके साथियों की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने अपहरण और हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE : तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल है गैरकानूनी? स्विमिंग ड्रेस विवाद ने खोले झंडे से जुड़े नियम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *