Chambalkichugli.com

Shivpuri News: ट्रक के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, शिवपुरी बदरवास के पास ट्रक पलटा

mp accident

Shivpuri News: शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। गुना से शिवपुरी की ओर टमाटर लेकर जा रहा एक ट्रक, स्काई लाइन होटल के पास प्याज से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टमाटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक श्यामू यादव केबिन में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है ।

आखिर कैसे पलटा ट्रक (Shivpuri News)

श्यामू यादव ने बताया कि यह दुर्घटना ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है ।

इस हादसे ने कुछ समय के लिए एनएच-46 पर यातायात बाधित कर दिया था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई 

READ MORE: जबलपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से भरेगी उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *