Chambalkichugli.com

MP Big News : दीवार तोड़कर भागे 6 ‘खतरनाक’ नाबालिग, बाल सुधार गृह से फिर आई चौंकाने वाली खबर

MP Big News

MP Big News : खंडवा जिले के बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार सुबह 6 बाल अपचारी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। ये सभी नाबालिग गंभीर अपराधों, विशेष रूप से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलों में बाल संप्रेषण गृह में बंद थे।

दीवार तोड़कर भागे बाल अपचारी

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। बाल अपचारियों ने रात में योजना बनाकर बाथरूम की दीवार तोड़ फरार हो गए। कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी सुबह मिली। फरार हुए 6 नाबालिगों में से 5 खरगोन जिले से और 1 बुरहानपुर का निवासी है।

6 महीने में दूसरी बड़ी चूक

यह कोई पहली घटना नहीं है। मात्र छह महीने पहले भी इसी बाल संप्रेषण गृह से 5 नाबालिग दीवार तोड़कर फरार हो गए थे। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हैरानी की बात है बाल संप्रेषण गृह में दीवारें इतनी कमजोर हैं कि बार-बार तोड़ी जा रही हैं ।

घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कोतवाली पुलिस, सीएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो प्रहरियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार बाल अपचारियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

READ MORE: हजारों युवाओं की नौकरी पर संकट? इस मामले में हाईकोर्ट ने मांगा दो हफ्ते में जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *