Gondwana Express: ग्वालियर। हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक 60 वर्षीय यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर चिकित्सकीय सहायता न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल नंदी के रूप में हुई है, जो एस-5 कोच की 62 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि जब गोपाल नंदी की तबीयत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने तत्काल ट्रेन में मौजूद टीटीई और आरपीएफ से मदद की गुहार लगाई। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि मुरैना स्टेशन पर डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।
समय पर नहीं मिला इलाज़
हालांकि, ट्रेन के मुरैना स्टेशन पर रुकने के बाद भी न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही रेल स्टाफ ने कोई सक्रियता दिखाई। इसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गोपाल नंदी को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो गोपाल नंदी की जान बचाई जा सकती थी। घटना को लेकर यात्रियों में भी नाराज़गी देखी गई और रेलवे की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
READ MORE : दीवार तोड़कर भागे 6 ‘खतरनाक’ नाबालिग, बाल सुधार गृह से फिर आई चौंकाने वाली खबर