Chambalkichugli.com

MP NEWS: आरएसएस प्रचारक पर जानलेवा हमला, सड़क पर उतरे लोग, जानें पूरा मामला

MP NEWS

 MP NEWS: बैतूल। जिले के मुलताई नगर में गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव पर कुछ युवकों द्वारा किए गए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद नगर के कई इलाकों में भारी भीड़ जमा हो गई ।

आखिर क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिशुपाल यादव किसी कार्य से बाइक पर निकले थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि एक युवक ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। यह मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हमले में यादव घायल हो गए।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना की खबर फैलते ही नगर में अफरा-तफरी मच गई। गांधी चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में दोनों समुदायों के लोग सड़कों पर उतर आए । मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), एसडीओपी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके अतिक्रमण हटाने की मांग की है। फिलहाल नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

आरएसएस कार्यकर्ता देवराज लोखंडे ने कहा, “हमारे जिला प्रचारक पर हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज में आक्रोश है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उनके अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं।”

READ MORE : MP में छिपा बैठा एक और ‘धन कुबेर’? इनके घर पर लोकायुक्त की बड़ी छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News