Men’s Karva Chauth : ‘भिंड। एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब शुक्रवार को विनोद शर्मा नाम के युवक ने अपनी करीबी दोस्त हरीश शर्मा के लिए दुल्हन की तरह सज-धज कर करवा चौथ का व्रत रखा। विनोद ने लहंगा पहनकर, श्रृंगार किया और पूजा की थाली में छलनी और करवा सजाकर रस्मों का पालन किया।
बाज़ार में देखते रह गए लोग
शुक्रवार शाम सदर बाजार में जब विनोद दुल्हन के रूप में निकला तो राहगीर और दुकानदार उसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों को लगा कि कोई दुल्हन बाज़ार से गुजर रही है, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उन्हें सच का पता चला और वह हैरान रह गए।
पत्नी की तरह निभाई रस्में
विनोद ने बताया कि यह व्रत उन्होंने अपने दोस्त हरीश शर्मा की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा है। उन्होंने कहा, “मैं एक पत्नी की तरह रस्में निभाऊंगा, छलनी से जल चढ़ाऊंगा और फिर व्रत तोड़ूंगा।” हालांकि कुछ लोगों ने इस कृत्य की आलोचना भी की ।
विनोद ने भावुक होकर कहा, “दोस्ती या प्यार का कोई लिंग या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावनाओं और समर्पण के लिए है। सजना-संवरना, मेकअप करना और छलनी से रस्में निभाना मेरे लिए बेहद भावुक पल थे। यह विचार हरीश का था कि हम यह व्रत एक वीडियो के माध्यम से मनोरंजन और सच्ची दोस्ती का संदेश देने के लिए करें।”
READ MORE: Bihar Assembly Elections में मोर्चा संभालेंगे MP के सीएम, डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी